logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एचपीवी टीकाकरण को लेकर राटन पूर्वी में चलाया गया जागरूकता अभियान। खगड़िया जिले के राटन पूर्वी क्षेत्र में बुधवार को एचपीवी टीकाकरण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में दोपहर दो बजे तक लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि 14 से 15 वर्ष तक की सभी बालिकाओं को गार्डासिल (HPV वैक्सीन) का टीका अवश्य लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव में बेहद प्रभावी है और समय पर टीकाकरण कराने से कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस टीकाकरण को गंभीरता से लें और निर्धारित समय पर टीका जरूर दिलवाएं। मौके पर CHO रूपक कुमार, पीसीएम नीतू कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•
3 hrs ago

एचपीवी टीकाकरण को लेकर राटन पूर्वी में चलाया गया जागरूकता अभियान। खगड़िया जिले के राटन पूर्वी क्षेत्र में बुधवार को एचपीवी टीकाकरण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में दोपहर दो बजे तक लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि 14 से 15 वर्ष तक की सभी बालिकाओं को गार्डासिल (HPV वैक्सीन) का टीका अवश्य लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव में बेहद प्रभावी है और समय पर टीकाकरण कराने से कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस टीकाकरण को गंभीरता से लें और निर्धारित समय पर टीका जरूर दिलवाएं। मौके पर CHO रूपक कुमार, पीसीएम नीतू कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र के पतला गांव में पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी बुधवार की शाम चार बजे गोगरी एसडीपीओ ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया। मृतका की पहचान पतला निवासी चुन्नी देवी के रूप में हुई है। मामले में मृतका के बच्ची के आवेदन पर केस दर्ज करते हुए आरोपी हत्यारा पति को शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पुत्री के लिखित आवेदन के आधार पर महेशखुंट थाना कांड संख्या-66/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। आवेदन में आरोप लगाया गया कि मंगलवार की रात सोए अवस्था में महिला को उसके पति ने सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। तथा अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी, महेशखुंट थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    2
    खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र के पतला गांव में पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी बुधवार की शाम चार बजे गोगरी एसडीपीओ ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस  कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया। मृतका की पहचान पतला निवासी चुन्नी देवी के रूप में हुई है। मामले में मृतका के बच्ची के आवेदन पर केस दर्ज करते हुए आरोपी हत्यारा पति को शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 
मृतका की पुत्री के लिखित आवेदन के आधार पर महेशखुंट थाना कांड संख्या-66/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। आवेदन में आरोप लगाया गया कि मंगलवार की रात सोए अवस्था में महिला को उसके पति ने सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसडीपीओ ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। तथा अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी, महेशखुंट थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    29 min ago
  • अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते बताया कि महेशखूंट थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पतला वार्ड नं0-17 में एक महिला को गोली मारने के मामले में महिला की पुत्री (बेटी) के लिखित आवेदन के आधार पर महेशखूंट थाना कांड सं0-66/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि मृतिका चुन्नी देवी को उनके पति शिवाकांत सिंह के द्वारा रात्री में लगभग 23:30 बजे सोये अवस्था में सिर में गोली मार दिया गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गाई। मामले के संज्ञान में आने के पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। दिशा-निर्देश के अनुपालन के क्रम में महेशखूंट थाना पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार किया गया है एवं सभी पहलुओं पर अग्रतर अनुसंधान जारी है।
    1
    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते बताया कि महेशखूंट थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पतला वार्ड नं0-17 में एक महिला को गोली मारने के मामले में महिला की पुत्री (बेटी) के लिखित आवेदन के आधार पर महेशखूंट थाना कांड सं0-66/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि मृतिका चुन्नी देवी को उनके पति शिवाकांत सिंह के द्वारा रात्री में लगभग 23:30 बजे सोये अवस्था में सिर में गोली मार दिया गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गाई। मामले के संज्ञान में आने के पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। दिशा-निर्देश के अनुपालन के क्रम में महेशखूंट थाना पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार किया गया है एवं सभी पहलुओं पर अग्रतर अनुसंधान जारी है।
    user_Minku Goswami
    Minku Goswami
    मौर्य न्यूज़ 18 संवाददाता गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    46 min ago
  • महेशखुट थाना क्षेत्र मे पति ने सोती हुई पत्नी को मारी गोली.मौकै पर ही मौत।
    1
    महेशखुट थाना क्षेत्र मे पति ने सोती हुई पत्नी को मारी गोली.मौकै पर ही मौत।
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • मुंगेर पुलिस की कार्रवाई अवैध 15,देशी पिस्टल एव 30 मैगजीन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार l . #mungerpolice #BiharPolice #HainTaiyarHum #janpolice #dail112 #munger #bihar
    1
    मुंगेर पुलिस की कार्रवाई अवैध 15,देशी पिस्टल एव 30 मैगजीन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार l
.
#mungerpolice #BiharPolice #HainTaiyarHum #janpolice #dail112 #munger #bihar
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    27 min ago
  • एनएच-80 पर अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में निर्मित पिस्तौल बरामद
    1
    एनएच-80 पर अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़,
दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में निर्मित पिस्तौल बरामद
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • मुंगेर जिला हरिनमार पंचायत सड़क निर्माण हेतु मुंगेर जिला हर मार्ग पंचायत और जिला पदाधिकारी से निवेदन है कि सड़क को निर्माण कीजिए बहुत तकलीफ होता है तब
    1
    मुंगेर जिला हरिनमार पंचायत सड़क निर्माण हेतु मुंगेर जिला हर मार्ग पंचायत और जिला पदाधिकारी से निवेदन है कि सड़क को निर्माण कीजिए बहुत तकलीफ होता है तब
    user_Sabita Kumari
    Sabita Kumari
    बरियारपुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • मुंगेर जिला हरीनामर पंचायत रोड निर्माण हेतु आपसे निवेदन है कि इस रोड के निर्माण हेतु विचार कीजिए गोगरी से लेकर झाबुआ बिहार तक जाता है आपसे निवेदन है कि इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए बहुत तकलीफ होता है आने-जाने में
    1
    मुंगेर जिला हरीनामर पंचायत रोड निर्माण हेतु आपसे निवेदन है कि इस रोड के निर्माण हेतु विचार कीजिए गोगरी से लेकर झाबुआ बिहार तक जाता है आपसे निवेदन है कि इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए बहुत तकलीफ होता है आने-जाने में
    user_Jaynandankumar
    Jaynandankumar
    Mason बरियारपुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • पसराहा में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, मानसिक तनाव में सुसाइड की आशंका ​खगड़िया । कटिहार-बरौनी रेल खंड के अंतर्गत पसराहा क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ पिलर संख्या 93/27 के पास ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला का शरीर दो हिस्सों में बंटकर पटरी पर बिखर गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद मामले की सूचना तत्काल महेशखूंट रेल थाना और पसराहा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पसराहा आरपीएफ के जवान इमरान ने घटनास्थल से महिला का एक सैमसंग एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया। हालांकि मोबाइल स्विच ऑफ था, लेकिन उसकी जांच करने पर उसमें रखे आधार कार्ड से मृतका की शिनाख्त हो पाई। ​मृतका की पहचान बाबू चकला निवासी 35 वर्षीय अविनाश कुमार की पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गई है। शिनाख्त होने के तुरंत बाद पुलिस ने परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दी। शेर चकला के उप मुखिया मंटू सिंह ने बताया कि मृतका पिछले कई दिनों से गंभीर मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही थी, जिसके कारण अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया होगा। पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और घटना के हर पहलू की गहराई से छानबीन की जा रही है।
    2
    पसराहा में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, मानसिक तनाव में सुसाइड की आशंका
​खगड़िया । कटिहार-बरौनी रेल खंड के अंतर्गत पसराहा क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ पिलर संख्या 93/27 के पास ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला का शरीर दो हिस्सों में बंटकर पटरी पर बिखर गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद मामले की सूचना तत्काल महेशखूंट रेल थाना और पसराहा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पसराहा आरपीएफ के जवान इमरान ने घटनास्थल से महिला का एक सैमसंग एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया। हालांकि मोबाइल स्विच ऑफ था, लेकिन उसकी जांच करने पर उसमें रखे आधार कार्ड से मृतका की शिनाख्त हो पाई।
​मृतका की पहचान बाबू चकला निवासी 35 वर्षीय अविनाश कुमार की पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गई है। शिनाख्त होने के तुरंत बाद पुलिस ने परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दी। शेर चकला के उप मुखिया मंटू सिंह ने बताया कि मृतका पिछले कई दिनों से गंभीर मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही थी, जिसके कारण अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया होगा। पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और घटना के हर पहलू की गहराई से छानबीन की जा रही है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    48 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.