logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*रिश्तेदारी के विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने कराया समझौता* कोंच*(जालौन) कोतवाली क्षेत्र में दिन सोमवार को रिश्तेदारी के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पति की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला शांत करा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मनोहरी निवासी दीक्षा पत्नी नीलेश कुशवाहा ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि 29 मार्च 2026 को शाम करीब उनके रिश्ते के भाई अभय कुशवाहा पुत्र पिंटू निवासी जवाहर नगर कोंच ने उनके पति नीलेश कुशवाहा पुत्र प्रहलाद निवासी मनोहरी के साथ गल्ला मंडी कोंच में पचीपुरा वालों की आढ़त पर बिना किसी वजह के मारपीट कर दी। पीड़िता के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उनके पति को अधिक पिटने से बचाया आरोप है कि इसके बाद अभय कुशवाहा अपने साथ दो-तीन अज्ञात लोगों को लेकर पीड़िता के मायके जवाहर नगर कोंच पहुंच गया जहां पीड़िता अपने पति के साथ रह रही है वहां भी आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से अपनी और अपने पति की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कोतवाली के एसएसआई विमलेश कुमार ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया और उन्हें घर भेज दिया।

13 hrs ago
user_हरिओम बुधौलिया
हरिओम बुधौलिया
कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
8925168e-8dda-4a12-9304-be53fc79cccd

*रिश्तेदारी के विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने कराया समझौता* कोंच*(जालौन) कोतवाली क्षेत्र में दिन सोमवार को रिश्तेदारी के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पति की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला शांत करा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मनोहरी निवासी दीक्षा पत्नी नीलेश कुशवाहा ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि 29 मार्च 2026 को शाम करीब उनके रिश्ते के भाई अभय कुशवाहा पुत्र पिंटू निवासी जवाहर नगर कोंच ने उनके पति नीलेश कुशवाहा पुत्र प्रहलाद निवासी मनोहरी के साथ गल्ला मंडी कोंच में पचीपुरा वालों की आढ़त पर बिना किसी वजह के मारपीट कर दी। पीड़िता के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उनके पति को अधिक पिटने से बचाया आरोप है कि इसके बाद अभय कुशवाहा अपने साथ दो-तीन अज्ञात लोगों को लेकर पीड़िता के मायके जवाहर नगर कोंच पहुंच गया जहां पीड़िता अपने पति के साथ रह रही है वहां भी आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से अपनी और अपने पति की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कोतवाली के एसएसआई विमलेश कुमार ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया और उन्हें घर भेज दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में उप मुख्य पशु चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 10 बजे नगर के स्टेट बैंक तिराहे के पास हुआ, जहां अचानक सड़क पर आए एक आवारा पशु से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रमोद कुमार (45 वर्ष), पुत्र शिव बाबू, तहसील स्थित पशु चिकित्सालय में कार्यरत हैं। सोमवार रात वह अपने ड्यूटी स्थल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह स्टेट बैंक तिराहे के पास पहुंचे, अचानक सामने आई एक गाय से उनकी बाइक जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे होमगार्ड जिलाध्यक्ष कोमेश द्विवेदी और होमगार्ड अमन श्रीवास्तव की नजर घायल पर पड़ी। दोनों तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखते हुए नगर के सभासद विक्रम तोमर की सहायता से घायल चिकित्सक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार डॉ. प्रमोद कुमार को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। वहीं स्थानीय लोगों—मधुर गर्ग, टिंकू और आमिर—ने बताया कि नगर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    1
    जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में उप मुख्य पशु चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 10 बजे नगर के स्टेट बैंक तिराहे के पास हुआ, जहां अचानक सड़क पर आए एक आवारा पशु से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रमोद कुमार (45 वर्ष), पुत्र शिव बाबू, तहसील स्थित पशु चिकित्सालय में कार्यरत हैं। सोमवार रात वह अपने ड्यूटी स्थल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह स्टेट बैंक तिराहे के पास पहुंचे, अचानक सामने आई एक गाय से उनकी बाइक जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के दौरान वहां से गुजर रहे होमगार्ड जिलाध्यक्ष कोमेश द्विवेदी और होमगार्ड अमन श्रीवास्तव की नजर घायल पर पड़ी। दोनों तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखते हुए नगर के सभासद विक्रम तोमर की सहायता से घायल चिकित्सक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच पहुंचाया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार डॉ. प्रमोद कुमार को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।
वहीं स्थानीय लोगों—मधुर गर्ग, टिंकू और आमिर—ने बताया कि नगर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IPS अफसरों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए 13 जिलों के पुलिस कप्तानों (एसपी) को बदल दिया है। इस फेरबदल के तहत 2018 बैच के आईपीएस विनय कुमार सिंह को जनपद जालौन की कमान सौंपी गई है, जबकि 2016 बैच के आईपीएस डॉ. दुर्गेश सिंह को सेनानायक, 6वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या में तैनात किया गया है। सरकार द्वारा किए गए इन बदलावों को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनातियों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्टर दविंदर सिंह जालौन
    1
    उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IPS अफसरों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले
उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए 13 जिलों के पुलिस कप्तानों (एसपी) को बदल दिया है।
इस फेरबदल के तहत 2018 बैच के आईपीएस विनय कुमार सिंह को जनपद जालौन की कमान सौंपी गई है, जबकि 2016 बैच के आईपीएस डॉ. दुर्गेश सिंह को सेनानायक, 6वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या में तैनात किया गया है।
सरकार द्वारा किए गए इन बदलावों को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनातियों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।
रिपोर्टर दविंदर सिंह जालौन
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ सुबह सुबह प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान में 4 ट्रक पकड़े गए हैं क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ सुबह सुबह प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान में 4 ट्रक पकड़े गए हैं 
क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • आज दिनांक 30 मार्च 2026, दिन सोमवार को जालौन के विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भदवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन एवं उप बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान जगत कुमार निरंजन एवं एआरपी शैलेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान जगत कुमार निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है, इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें।” वहीं एआरपी शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि “शिक्षा चौपाल के माध्यम से विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है, जिससे बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार आता है।” विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार रजक द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं का भी अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम की विशेषता रही। इस अवसर पर नीरज राजपूत, सुनीता देवी, इंद्रपाल सिंह, संदीप श्रीवास्तव, सीता शरण, वीर सिंह पाल, शिवकुमार राठौर, बलवान सिंह पाल, लोकेश, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन द्विवेदी, कांति देवी सहित समस्त स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। यह आयोजन गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
    4
    आज दिनांक 30 मार्च 2026, दिन सोमवार को जालौन के विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भदवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन एवं उप बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान जगत कुमार निरंजन एवं एआरपी शैलेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान जगत कुमार निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है, इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें।”
वहीं एआरपी शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि “शिक्षा चौपाल के माध्यम से विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है, जिससे बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार आता है।”
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार रजक द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं का भी अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम की विशेषता रही।
इस अवसर पर नीरज राजपूत, सुनीता देवी, इंद्रपाल सिंह, संदीप श्रीवास्तव, सीता शरण, वीर सिंह पाल, शिवकुमार राठौर, बलवान सिंह पाल, लोकेश, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन द्विवेदी, कांति देवी सहित समस्त स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। यह आयोजन गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
    user_Chhatrapal singh
    Chhatrapal singh
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by मुजीब आलम पत्रकार
    1
    Post by मुजीब आलम पत्रकार
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Kshatr Pal shivhare
    1
    Post by Kshatr Pal shivhare
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जालौन जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है मनरेगा में गड़बड़झाले से जुड़ी हुई दरअसल जिलाधिकारी जालौन के आदेश पर गड़बड़झाले पर प्रधान सहित 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    जालौन जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है मनरेगा में गड़बड़झाले से जुड़ी हुई 
दरअसल जिलाधिकारी जालौन के आदेश पर गड़बड़झाले पर प्रधान सहित 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है 
क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.