उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IPS अफसरों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IPS अफसरों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए 13 जिलों के पुलिस कप्तानों (एसपी) को बदल दिया है। इस फेरबदल के तहत 2018 बैच के आईपीएस विनय कुमार सिंह को जनपद जालौन की कमान सौंपी गई है, जबकि 2016 बैच के आईपीएस डॉ. दुर्गेश सिंह को सेनानायक, 6वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या में तैनात किया गया है। सरकार द्वारा किए गए इन बदलावों को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनातियों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्टर दविंदर सिंह जालौन
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IPS अफसरों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IPS अफसरों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए 13 जिलों के पुलिस कप्तानों (एसपी) को बदल दिया है। इस फेरबदल के तहत 2018 बैच के आईपीएस विनय कुमार सिंह को जनपद जालौन की कमान सौंपी गई है, जबकि 2016 बैच के आईपीएस डॉ. दुर्गेश सिंह को सेनानायक, 6वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या में तैनात किया गया है। सरकार द्वारा किए गए इन बदलावों को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनातियों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्टर दविंदर सिंह जालौन
- उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IPS अफसरों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए 13 जिलों के पुलिस कप्तानों (एसपी) को बदल दिया है। इस फेरबदल के तहत 2018 बैच के आईपीएस विनय कुमार सिंह को जनपद जालौन की कमान सौंपी गई है, जबकि 2016 बैच के आईपीएस डॉ. दुर्गेश सिंह को सेनानायक, 6वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या में तैनात किया गया है। सरकार द्वारा किए गए इन बदलावों को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनातियों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्टर दविंदर सिंह जालौन1
- जनपद के कोंच कस्बे में पशुपालन विभाग की मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट वैन के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो मंगलवार सुबह 10 बजे सामने आया है, आरोप है कि पशुओं के इलाज और आपात सेवाओं के लिए चलाई जा रही विभागीय वैन का इस्तेमाल निजी कार्यों और सामान ढुलाई के लिए किया जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट वैन का उद्देश्य गांव-गांव जाकर पशुओं का इलाज करना और आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। लेकिन कोंच कस्बे में इस वैन का उपयोग निजी सामान ढुलाई के लिए किया जा रहा है, जिससे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार इस वैन को पशुओं के इलाज के बजाय निजी कार्यों में उपयोग करते हुए देखा गया है। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की जानकारी में ही वाहन से निजी सामान की ढुलाई की जा रही है। इससे पशुपालकों को मिलने वाली सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब जरूरत पड़ती है, तब मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट उपलब्ध नहीं होती, जबकि वही वाहन अन्य निजी कार्यों में व्यस्त दिखाई देता है। इससे पशुपालकों में नाराजगी देखी जा रही है और उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। इस मामले में जब संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। हालांकि, सूत्रों के अनुसार मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी वाहनों के दुरुपयोग पर रोक लगाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि पशुपालकों को मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित न हों। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या पशुपालन विभाग की इस मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट के दुरुपयोग पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो करोड़ों रुपए खर्च कर बने पुल में हुए गड़बड़झाले से जुड़ी हुई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- आज दिनांक 30 मार्च 2026, दिन सोमवार को जालौन के विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भदवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन एवं उप बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान जगत कुमार निरंजन एवं एआरपी शैलेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान जगत कुमार निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है, इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें।” वहीं एआरपी शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि “शिक्षा चौपाल के माध्यम से विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है, जिससे बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार आता है।” विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार रजक द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं का भी अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम की विशेषता रही। इस अवसर पर नीरज राजपूत, सुनीता देवी, इंद्रपाल सिंह, संदीप श्रीवास्तव, सीता शरण, वीर सिंह पाल, शिवकुमार राठौर, बलवान सिंह पाल, लोकेश, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन द्विवेदी, कांति देवी सहित समस्त स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। यह आयोजन गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।4
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- *मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना दिबियापुर क्षेत्रांतर्गत छात्राओ के साथ Run For Empowerment के संबंध मे दौड प्रतियोगिता की गई आयोजित -* उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत जनपद औरैया में आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल निर्देशन मे थाना दिबियापुर क्षेत्रांतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं के साथ प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर व महिला थाना प्रभारी के पर्यवेक्षण में “Run for empowerment” के संबंध में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के संबंध मे जागरुकता अभियान कर छात्राओ को महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5) 108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक से अवगत कराया गया तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया तथा छात्राओं को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया गया ।4
- Post by कुमार सुनील4
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ सुबह सुबह प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान में 4 ट्रक पकड़े गए हैं क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1