Shuru
Apke Nagar Ki App…
हटा में 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज एसडीएम राकेश मरकाम ने दी समय-सीमा में काम पूरा करने की हिदायत
Pushpendra hatta Press reporter
हटा में 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज एसडीएम राकेश मरकाम ने दी समय-सीमा में काम पूरा करने की हिदायत
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सूखा खरीदी केंद्र पर किसानों को नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं, किसान मोर्चा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी पथरिया। पथरिया क्षेत्र के सूखा स्थित मंगलमूर्ति कपास्या वेयरहाउस में संचालित सेवा सहकारी समिति केवलारी के खरीदी केंद्र का आज बुधवार दोपहर 3 बजे किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। किसान मोर्चा पथरिया अध्यक्ष महाराज सिंह लोधी टीम के साथ केंद्र पहुंचे और किसानों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि केंद्र पर फसल लेकर पहुंच रहे किसानों को पेयजल, छांव और अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि केंद्र पर केवल तीन कांटों से तुलाई की जा रही है। इससे टोकन मिलने के बावजूद किसानों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं खरीदी केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता संकरा होने से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। किसान मोर्चा ने समिति प्रबंधक से मार्ग पर मुरम डलवाने, तुलाई व्यवस्था बढ़ाने तथा पेयजल व छांव सहित सभी आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और किसान मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- शाहगढ़ में CMO पर महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप, एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग शाहगढ़ नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) विनय कुमार मिश्रा के खिलाफ चार महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक सागर को लिखित शिकायत सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में मारपीट, छेड़छाड़, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने तथा कथित रूप से रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता संगीता आदिवासी, राधारानी आदिवासी, सुमन चढ़ार और रूपा यादव का आरोप है कि वे 4 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय कुटीर (आवास) की जानकारी लेने पहुंची थीं। इसी दौरान CMO ने कथित रूप से उनसे पैसों की मांग की। महिलाओं का कहना है कि पैसे नहीं होने की बात कहने पर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और जातिसूचक शब्द कहे गए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संगीता आदिवासी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचीं अन्य महिलाओं के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। महिलाओं का आरोप है कि कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने भी CMO के कहने पर उनके साथ मारपीट की। महिलाओं का यह भी कहना है कि घटना के बाद जब वे शाहगढ़ थाने पहुंचीं तो उनकी शिकायत निष्पक्ष तरीके से दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक सागर को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा शिकायत प्राप्त कर जांच की जा रही है। वहीं, इस संबंध में CMO विनय कुमार मिश्रा का पक्ष सामने नहीं आया है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।3
- प्रेस नोट छतरपुर पुलिस *थाना सिविल लाइन पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही- फोरलेन ब्रिज के पास कार से 37 पेटी, 333 लीटर अवैध शराब एवं प्रयुक्त विटारा ब्रेजा कार कीमत करीब 9 लाख रुपए किये जप्त* पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस को आज प्रातः रोड पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान नई तहसील फोरलेन ब्रिज के पास पहुंची। संदिग्ध कार को चेक करने पर अवैध शराब पाई गई। कार से 37 पेटी, मात्रा 333 लीटर अवैध शराब एवं विटारा ब्रेजा कार कुल कीमत करीब 9 लाख रुपये जप्त की गई। अवैध शराब तस्करी में संलिप्त फरार आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। एकत्रित साक्ष्य के आधार पर फरार आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, उप निरीक्षक ख्रीस्तोफर टोप्पो, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र, रामेश्वर, आरक्षक हरेंद्र, रवि एवं टीम की भूमिका रही। प्रेस नोट छतरपुर पुलिस *थाना सिविल लाइन पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही- फोरलेन ब्रिज के पास कार से 37 पेटी, 333 लीटर अवैध शराब एवं प्रयुक्त विटारा ब्रेजा कार कीमत करीब 9 लाख रुपए किये जप्त* पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस को आज प्रातः रोड पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान नई तहसील फोरलेन ब्रिज के पास पहुंची। संदिग्ध कार को चेक करने पर अवैध शराब पाई गई। कार से 37 पेटी, मात्रा 333 लीटर अवैध शराब एवं विटारा ब्रेजा कार कुल कीमत करीब 9 लाख रुपये जप्त की गई। अवैध शराब तस्करी में संलिप्त फरार आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। एकत्रित साक्ष्य के आधार पर फरार आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, उप निरीक्षक ख्रीस्तोफर टोप्पो, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र, रामेश्वर, आरक्षक हरेंद्र, रवि एवं टीम की भूमिका रही।1
- आदरणीय श्रीराकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभाशोषण की आवाज किसान मजदूर दलित पिछड़े आदिवासियों के हक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले आदरणीय श्री राकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभा जो हमेशा संघर्ष और जो यहां से लेकर दिल्ली तक लड़ाई लड़ते हैं किसानों के लिए बिजली खाद सस्ती हो क्योंकि किसानों को सरकार मच्छर मधुमक्खी की तरह चूस रही है किसने की खाद महंगाई करती जा रही सरकार आदरणीय श्रीराकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभाशोषण की आवाज किसान मजदूर दलित पिछड़े आदिवासियों के हक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले आदरणीय श्री राकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभा जो हमेशा संघर्ष और जो यहां से लेकर दिल्ली तक लड़ाई लड़ते हैं किसानों के लिए बिजली खाद सस्ती हो क्योंकि किसानों को सरकार मच्छर मधुमक्खी की तरह चूस रही है किसने की खाद महंगाई करती जा रही सरकार2
- जेके सीमेंट पन्ना : पशुधन विकास कार्यक्रम से 22,800 से अधिक किसान हुए लाभान्वित. जेके सीमेंट पन्ना द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत 'जेके ट्रस्ट' के सहयोग से संचालित पशुधन विकास कार्यक्रम ने पन्ना जिले के ग्रामीण अंचल में पशुपालन और ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में एक नई क्रांति ला दी है। जिले के 3 ब्लॉकों में स्थापित 30 केंद्रों के माध्यम से 22,854 किसानों एवं पशुपालकों को सीधे तौर पर लाभान्वित किया गया है। इस महत्वाकांक्षी CSR पहल का मुख्य उद्देश्य उन्नत नस्ल सुधार, त्वरित पशु स्वास्थ्य सेवाएं, संतुलित पोषण तथा पशुपालकों के क्षमता निर्माण के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढ़ाना और ग्रामीण परिवारों की आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित करना है। • नस्ल सुधार एवं कृत्रिम गर्भाधान: नस्ल सुधार अभियान के तहत 29,338 कृत्रिम गर्भाधान (AI) संपन्न कराए गए, जिनमें 19,911 मामलों में गर्भाधान की पुष्टि (PDC) हुई। इस प्रयास से क्षेत्र में 8,150 उन्नत नस्ल के बछड़ों का जन्म हुआ। इसके अलावा 1,516 पशुओं का बधियाकरण भी किया गया। • स्वास्थ्य एवं निवारक चिकित्सा: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए 1,68,690 परजीवी नियंत्रण (Deticking) तथा 64,140 पेट के कीड़ों का उपचार (Deworming) किया गया। इसके साथ ही 26,524 प्राथमिक चिकित्सा, 26,268 टीकाकरण और 12,268 बांझपन निवारण के सफल उपचार किए गए। इस अवधि में कुल 575 विशाल पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। • पोषण एवं आहार प्रबंधन: पशुओं के स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए 6,934 पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण चारा बीज व आहार वितरण के साथ 510 यूनिट/किग्रा मिनरल मिक्स्चर (खनिज मिश्रण) उपलब्ध कराया गया। • जागरूकता एवं क्षमता निर्माण: किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 4,310 प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि 240 अग्रणी पशुपालकों के लिए 4 अध्ययन यात्राएं (Exposure Visits) आयोजित की गईं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिला संबल जेके सीमेंट और जेके ट्रस्ट की इस एकीकृत पहल से पन्ना जिले के गांवों में न केवल पशु स्वास्थ्य में सुधार आया है, बल्कि दुग्ध उत्पादन बढ़ने से किसानों की दैनिक व मासिक आय में भी बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जेके सीमेंट के इस सामाजिक उत्तरदायित्व प्रयास की सराहना की जा रही है।1
- आदरणीय श्रीराकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभाशोषण की आवाज किसान मजदूर दलित पिछड़े आदिवासियों के हक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले आदरणीय श्री राकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभा जो हमेशा संघर्ष और जो यहां से लेकर दिल्ली तक लड़ाई लड़ते हैं किसानों के लिए बिजली खाद सस्ती हो क्योंकि किसानों को सरकार मच्छर मधुमक्खी की तरह चूस रही है किसने की खाद महंगाई करती जा रही सरकार आदरणीय श्रीराकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभा शोषण की आवाज किसान मजदूर दलित पिछड़े आदिवासियों के हक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले आदरणीय श्री राकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभा जो हमेशा संघर्ष और जो यहां से लेकर दिल्ली तक लड़ाई लड़ते हैं किसानों के लिए बिजली खाद सस्ती हो क्योंकि किसानों को सरकार मच्छर मधुमक्खी की तरह चूस रही है किसने की खाद महंगाई करती जा रही सरकार1
- पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी पथरिया पुलिस ने निकाला जुलुस।1