Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rameshwar Singh
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Rameshwar Singh1
- तिलौथू बाजार में सोमवार को दोपहर क़रीब तीन बजे दीपक प्रकाश पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले जगदेव चौक स्थित जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद मंत्री प्रखंड के चंदनपुरा गांव पहुंचे, जहां दिवंगत बीडीसी एवं रालोमो के समर्पित कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मंत्री ने धर्मेंद्र कुमार के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी मिश्रा भी मौजूद रहीं। उन्होंने परिवार की महिलाओं को ढांढस बंधाते हुए हिम्मत बनाए रखने की अपील की तथा अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके उपरांत मंत्री ने चंदनपुरा पंचायत भवन का निरीक्षण किया और स्थानीय विकास कार्यों की जानकारी ली। कार्यक्रम में रालोमो जिलाध्यक्ष कपिल कुमार कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- प्रथम वार्षिकोत्सव सह होली मिलन समारोह का आयोजन रजनी कान्त पाण्डेय रिपोर्टर बिक्रमगंज / रोहतास। रविवार को कर्ण विद्या विहार में प्रथम वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह अत्यंत भव्य रूप से संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सुसज्जित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य “क्रिएटिव परेड" से हुई जिसमें बच्चों ने स्वयं तैयार किए गए आकर्षक परिधानों में पर्यावरण से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। उनकी आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ. कमेंद्र सिंह, चेयरपर्सन डॉ. सोनम सिंह एवं मुख्य अतिथियों—एडीजे अमितराज, एडीजे अनिल कुमार, एनएमसीएच जमुहार के प्राचार्य डॉ. पुनीत सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता राममूर्ति सिंह, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आशीष, डॉ. प्रतिभा तथा करुणा हॉस्पिटल, डेहरी ऑन सोन की प्रमुख—के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं रिबन को गांठ लगाने के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संपूर्ण आयोजन विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या निशा सिंह की कुशल देखरेख में अत्यंत व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम को वरिष्ठ शिक्षक मनबोध तिवारी और मनीषा पांडेय ने अपनी आवाज से दर्शकों को बांधे रखा। वहीं विद्यालय के संगीत शिक्षक आदित्य पांडे ने फागुन गीत गाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाने में प्रोग्राम कंट्रोलर राहुल तिवारी, नृत्य विभाग की प्रमुख अमृता कुमारी, संगीत विभाग के प्रमुख आदित्य पांडे ,मैनेजमेंट हेड पप्पू सिंह तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।समारोह का मुख्य आकर्षण 250 विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भव्य समूह होली (फागुआ) गीत रहा, जिसने पूरे माहौल को रंग और उमंग से सराबोर कर दिया। “झूठ बोलो” एवं “महामूर्ख सम्मेलन” जैसे हास्य कार्यक्रमों ने दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। नृत्य प्रस्तुतियों में पारंपरिक और आधुनिक शैलियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में विशेष रूप से शिक्षिकाओं ने अपने प्रस्तुत नृत्य द्वारा चार चाँद लगा दिए और विद्यालय परिवार की एकजुटता का सुंदर संदेश दिया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कल्पना सान्याल, रिंकू गुप्ता, नंदनी कुमारी, पूजा तिवारी, प्रियल सिंह, दिब्या सिंह, नज़राना सुल्तान, समीर चौधरी, नागेंद्र तोमर, आशा कुमारी, रविकांत ओझा, विशाल कश्यप, विश्वंभर सिंह, सुभाष कुमार, अंशु कुमारी, कौशलेश पांडेय, आदित्य पांडेय एवं आशीष पांडेय सहित समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान सराहनीय रहा।सभी के सामूहिक सहयोग, समर्पण और अथक परिश्रम से यह आयोजन यादगार बन सका। यह प्रथम वार्षिकोत्सव न केवल एक कार्यक्रम था, बल्कि कर्ण विद्या विहार की रचनात्मकता, एकता और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बनकर सबके दिलों में बस गया।उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे “अविस्मरणीय और ऐतिहासिक” बताया।2
- दुबई एयरपोर्ट बंद है। ईरानी मिसाइलों ने इसे तहस-नहस कर दिया।, दुबई एयरपोर्ट बंद है। ईरानी मिसाइलों ने इसे तहस-नहस कर दिया।1
- हसपुरा, औरंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में होलिका दहन शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ1
- Post by ER ANAND SINGH1
- सूर्यपुरा पुलिस ने सोमवार को शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार जबकि एक तस्कर भागने में रहा सफल। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने 05 बजे बताया कि थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव से 1100 एम एल महुआ शराब के साथ तस्कर विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया। जबकि जमुआड़ा गांव में दशाई मुसहर के घर छापेमारी कर 12 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया जबकि धंधेबाज भागने में सफल रहा मामले में दशई राम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया गया है जबकि गिरफ्तार विकास कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार शाम करीब 7 बजे रोहतास जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक, रोहतास के निर्देशन में आयोजित इस मार्च के दौरान शहर के संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने भाग लेकर आमजनों को सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। मौके पर इंस्पेक्टर सुरेश दास, अमित कुमार, दिवाकर कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।1