Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई: लोनार पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में 1 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। #HardoiPolice #HardoiNews #SadanTak
सदन तक
हरदोई: लोनार पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में 1 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। #HardoiPolice #HardoiNews #SadanTak
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिलग्राम में किसान नेता की जमीन पर कब्जे का आरोप, खंभे और तारबाड़ उखाड़ने की शिकायत बिलग्राम में किसान नेता की जमीन पर कब्जे का आरोप, खंभे और तारबाड़ उखाड़ने की शिकायत1
- कन्नौज में रावण दहन देखने को उमड़ा जनसैलाब कन्नौज। शरद पूर्णिमा की रात कन्नौज शहर में आयोजित रावण दहन और रामलीला मंचन कार्यक्रम देखने को जनसैलाब उमड़ पड़ा। बताते चलें कि, कन्नौज शहर के ग्वाल मैदान और एसबीएस कॉलेज ग्राउंड में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के अवसर पर रावण दहन और रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।कार्यक्रमों में शामिल होने को बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों और बच्चों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रात दस बजे ग्वाल मैदान जबकि साढ़े 10 बजे एसबीएस कॉलेज ग्राउंड में रावण दहन किया गया। इस दौरान दोनों स्थानों पर रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम और रावण के मध्य युद्ध का मंचन भी हुआ। भगवान राम के तीर से रावण धराशाही हुआ। जिसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगाए। दोनों स्थानों पर रावण के पुतले में आग लगते ही आतिशबाजी के विस्फोटों से आकाश गुंजायमान हो गया। लोगों ने जमकर रावण दहन के मंचन का आनंद लिया। इस दौरान कार्यक्रम स्थलों पर लोगों की भीड़ ने आयोजित मेलों में खरीददारी का भी आनंद लिया। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों के अलावा व्यापक महिला पुरुष पुलिस बल मौजूद रहा।1
- भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की कन्नौज मे भारतीय जनता पार्टी, जिला कन्नौज के जिलाध्यक्ष श्री वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति कथित रूप से की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जिलाधिकारी कन्नौज के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सोशल मीडिया एवं समाचार माध्यमों पर प्रसारित संबंधित बयान और वीडियो की प्रमाणिकता की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में कथित बयान की पुष्टि होती है और किसी कानून का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक व्यवस्था और जनादेश का प्रतिनिधित्व करता है। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा, शालीनता और पारस्परिक सम्मान बनाए रखना आवश्यक है। राजनीतिक विमर्श में व्यक्तिगत एवं पारिवारिक टिप्पणियों से बचना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक संवाद की गरिमा बनी रहे। c ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि प्रकरण को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित सक्षम प्राधिकारी एवं निर्वाचन आयोग के समक्ष भेजा जाए। साथ ही, यदि जांच में किसी कानून अथवा वैधानिक प्रावधान का उल्लंघन प्रमाणित होता है, तो नियमानुसार जवाबदेही तय की जाए। कांग्रेस के संगठनात्मक स्तर पर भी इस मामले को विचारार्थ भेजने का अनुरोध किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं, सार्वजनिक जीवन में शालीनता तथा संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान की रक्षा के लिए निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई आवश्यक है। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामवीर कठेरिया, रामसेवक कठेरिया, महिपाल कन्नौजिया, प्राची गुप्ता, हरिवक्स सिंह, जीतू तिवारी, राजेश दिवाकर, कुलदीप दोहरे, संजीव गुप्ता, राजीव ठाकुर, शैलेन्द्र दुबे, रामू राजपूत, जिमी वाल्मीकि, शिवेंद्र कुमार, अवधेश राठौर, अभिमन्यु सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय समेत सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।3
- हरदोई में 16 नवंबर से स्व-गणना, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक 30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे अपना विवरण, जनगणना-2027 को लेकर विकास भवन में हुई बैठक #हरदोई। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत हरदोई में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके तहत नागरिक जनगणना पोर्टल पर स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य पूरा करेंगे। इस संबंध में सोमवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें पत्रकारों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और जनगणना चार्ज अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में स्व-गणना की प्रक्रिया, ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग और जनगणना के महत्व की जानकारी दी गई। सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने बताया कि स्व-गणना पूरी होने के बाद नागरिकों को एक आईडी नंबर मिलेगा। इसे सुरक्षित रखना होगा और घर पहुंचने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा, ताकि दर्ज विवरण का सत्यापन कर जनगणना की प्रक्रिया पूरी की जा सके। उन्होंने नागरिकों से निर्धारित अवधि में स्व-गणना कर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव ने स्व-गणना की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। वहीं, मास्टर ट्रेनर ने जनगणना पोर्टल पर ऑनलाइन विवरण दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण और जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने स्वगणना को लेकर की अपील उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। हरदोई मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने स्वगणना के संबंध में जनपदवासियों से महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। स्वगणना के दौरान सभी आवश्यक जानकारियां सही और सटीक भरने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने सभी से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए स्वगणना में सहयोग करने की अपील की।1
- *57वें रामलीला महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब,अहिल्या उद्धार और ताड़का वध ने दर्शकों का मन मोह लिया* ठठिया संवाददाता। श्री रामलीला समिति दौलतपुर के सौजन्य से आयोजित 57वें वार्षिकोत्सव में रविवार को रामलीला का भव्य मंचन किया गया। चित्रकूट रामलीला मंडल के विख्यात कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम शुरू हुए मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग पहुंचे। रामलीला में कलाकारों ने मुनी आगमन, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और पुष्प वाटिका के प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया। कलाकारों के सजीव अभिनय और संवादों ने रामलीला में जान डाल दी। ताड़का वध के प्रसंग पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए, वहीं अहिल्या उद्धार के मंचन ने लोगों को भावविभोर कर दिया। पुष्प वाटिका के प्रसंग में कलाकारों की प्रस्तुति को भी दर्शकों ने खूब सराहा। रामलीला के दौरान समिति की ओर से दर्शकों के बैठने और अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर रामलीला समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- हरदोई: लोनार पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में 1 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। #HardoiPolice #HardoiNews #SadanTak1
- शाहाबाद-अनंगपुर मार्ग पर भीषण हादसा: सवारियों से भरा ऑटो बीच सड़क पर पलटा, महिला की हालत गंभीर शाहाबाद (हरदोई): शाहाबाद-अनंगपुर मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सवारियों से खचाखच भरा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। दुर्घटना के वक्त ऑटो में करीब एक दर्जन महिलाएं सवार थीं। मौके पर मची चीख-पुकार और अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो पलटते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। व्यस्त मार्ग पर अचानक हुए इस हादसे से राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। चालक की पहचान हुई, हादसे की वजह अस्पष्ट पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ऑटो चालक नरवा गांव का रहने वाला है। हालांकि, ऑटो किस वजह से अनियंत्रित होकर पलटा—यानी गाड़ी में कोई तकनीकी खराबी आई थी या सामने से कोई वाहन आ गया था—इसका सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच में जुटी पुलिस हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं, ऑटो में सवार अन्य महिलाओं को कितनी चोटें आई हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। #SVBHARATNEWS #HardoiNews #Shahabad #ShahabadNews #UttarPradeshNews #UPNews #RoadAccident #AutoAccident #BreakingNews #LocalNews #AccidentNews #RoadSafety #TrafficAccident #AccidentAlert #SafeDriving #DriveSafe #RoadMishap #UpPolice #Hardoi #ShahabadHardoi #AnangpurRoad #NarvaVillage #HardoiPolice #UttarPradeshPolice #NewsUpdate #DailyNews #HindiNews @highlight1