logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिरहुत स्नातक एवं तिरहुत शिक्षक चुनाव के उपरांत मीडिया कर्मी से बात करते हुए आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर श्री गिरिवर दयाल सिंह

6 hrs ago
user_Hariom kashyap
Hariom kashyap
Voice of people कुरहनी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
6 hrs ago

तिरहुत स्नातक एवं तिरहुत शिक्षक चुनाव के उपरांत मीडिया कर्मी से बात करते हुए आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर श्री गिरिवर दयाल सिंह

More news from बिहार and nearby areas
  • तिरहुत स्नातक एवं तिरहुत शिक्षक चुनाव के उपरांत मीडिया कर्मी से बात करते हुए आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर श्री गिरिवर दयाल सिंह
    1
    तिरहुत स्नातक एवं तिरहुत शिक्षक चुनाव के उपरांत मीडिया कर्मी से बात करते हुए आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर श्री गिरिवर दयाल सिंह
    user_Hariom kashyap
    Hariom kashyap
    Voice of people कुरहनी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • मुजफ्फरपुर में स्नातक चुनाव में कम मतदान, शिक्षक निर्वाचन में दिखा उत्साह; 27 अक्टूबर को होगी मतगणना मुजफ्फरपुर। तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में स्नातक मतदाताओं की अपेक्षाकृत कम भागीदारी देखने को मिली, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं ने अधिक उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शुक्रवार को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और वैशाली के 203 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। वहीं, मुजफ्फरपुर जिले में शाम चार बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 42.15 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 78.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान प्रतिशत में करीब 36 प्रतिशत अंकों का अंतर रहा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम रहने से मतदाताओं की भागीदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बेहतर मतदान दर्ज किया गया। चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें परिणाम पर टिकी हैं। आगामी 27 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर स्थित एमआईटी के प्रशासनिक भवन में मतगणना होगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा और स्पष्ट हो जाएगा कि मतदाताओं ने किसके पक्ष में अपना समर्थन जताया है। वहीं, सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। राजद नेताओं ने भारी बहुमत से जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि इस बार उनका मुकाबला किसी से नहीं है और चुनाव में बदलाव होगा। अब देखना होगा कि मतदाताओं का समर्थन किस प्रत्याशी के पक्ष में जाता है और 27 अक्टूबर को किसके सिर जीत का ताज सजता है।
    1
    मुजफ्फरपुर में स्नातक चुनाव में कम मतदान, शिक्षक निर्वाचन में दिखा उत्साह; 27 अक्टूबर को होगी मतगणना
मुजफ्फरपुर। तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में स्नातक मतदाताओं की अपेक्षाकृत कम भागीदारी देखने को मिली, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं ने अधिक उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शुक्रवार को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और वैशाली के 203 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। वहीं, मुजफ्फरपुर जिले में शाम चार बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 42.15 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 78.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान प्रतिशत में करीब 36 प्रतिशत अंकों का अंतर रहा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम रहने से मतदाताओं की भागीदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बेहतर मतदान दर्ज किया गया।
चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें परिणाम पर टिकी हैं। आगामी 27 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर स्थित एमआईटी के प्रशासनिक भवन में मतगणना होगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा और स्पष्ट हो जाएगा कि मतदाताओं ने किसके पक्ष में अपना समर्थन जताया है।
वहीं, सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। राजद नेताओं ने भारी बहुमत से जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि इस बार उनका मुकाबला किसी से नहीं है और चुनाव में बदलाव होगा। अब देखना होगा कि मतदाताओं का समर्थन किस प्रत्याशी के पक्ष में जाता है और 27 अक्टूबर को किसके सिर जीत का ताज सजता है।
    user_Zen Tv
    Zen Tv
    मुशहरी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap tufan channel subscriber do
    1
    lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap tufan channel subscriber do
    user_Lalit Kumar
    Lalit Kumar
    मुशहरी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • अंतिम समय तक लगी रही कतार, चेहराकलां में तिरहुत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न चेहराकलां, वैशाली। तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर निर्धारित समय सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। दिनभर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। दोपहर बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ने से मतदान केंद्र पर लंबी कतारें लग गईं और अंतिम समय तक मतदान की प्रक्रिया जारी रही। प्रखंड क्षेत्र में कुल 1138 स्नातक मतदाता थे, जिनमें 585 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 406 पुरुष और 179 महिला मतदाता शामिल रहीं। इस तरह स्नातक वर्ग में करीब 52 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, शिक्षक वर्ग में कुल 90 मतदाताओं में से 78 ने मतदान किया। इनमें 59 पुरुष और 19 महिला शिक्षक मतदाता शामिल रहीं। इस प्रकार शिक्षक वर्ग में करीब 87 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान मतदाताओं का उत्साह देखते ही बना। गर्मी और धूप की परवाह किए बिना मतदाता लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। हालांकि, मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नजर नहीं आईं। दोपहर बाद भीड़ बढ़ने के कारण कतार और लंबी हो गई। इस दौरान कई मतदाताओं ने बताया कि एक ही बूथ होने के कारण अंतिम समय में भीड़ बढ़ी और मतदान में समय लग रहा था। हालांकि, मतदान प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार जारी रही। वैशाली ग्रामीण एसपी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी मतदान केंद्र का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। शाम चार बजे निर्धारित मतदान समय समाप्त होने पर मतदान केंद्र पर मौजूद बचे हुए मतदाताओं को मतदान से रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस बल की तैनाती और सख्त कर दी गई। प्रशासनिक स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    2
    अंतिम समय तक लगी रही कतार, चेहराकलां में तिरहुत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
चेहराकलां, वैशाली। तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर निर्धारित समय सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। दिनभर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। दोपहर बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ने से मतदान केंद्र पर लंबी कतारें लग गईं और अंतिम समय तक मतदान की प्रक्रिया जारी रही।
प्रखंड क्षेत्र में कुल 1138 स्नातक मतदाता थे, जिनमें 585 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 406 पुरुष और 179 महिला मतदाता शामिल रहीं। इस तरह स्नातक वर्ग में करीब 52 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, शिक्षक वर्ग में कुल 90 मतदाताओं में से 78 ने मतदान किया। इनमें 59 पुरुष और 19 महिला शिक्षक मतदाता शामिल रहीं। इस प्रकार शिक्षक वर्ग में करीब 87 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान के दौरान मतदाताओं का उत्साह देखते ही बना। गर्मी और धूप की परवाह किए बिना मतदाता लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। हालांकि, मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नजर नहीं आईं। दोपहर बाद भीड़ बढ़ने के कारण कतार और लंबी हो गई।
इस दौरान कई मतदाताओं ने बताया कि एक ही बूथ होने के कारण अंतिम समय में भीड़ बढ़ी और मतदान में समय लग रहा था। हालांकि, मतदान प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार जारी रही। वैशाली ग्रामीण एसपी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी मतदान केंद्र का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
शाम चार बजे निर्धारित मतदान समय समाप्त होने पर मतदान केंद्र पर मौजूद बचे हुए मतदाताओं को मतदान से रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस बल की तैनाती और सख्त कर दी गई। प्रशासनिक स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    user_Vipin Kumar
    Vipin Kumar
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    8 hrs ago
  • बिहार MLC स्नातक चुनाव: सुरक्षा के सख्त घेरे में वोटिंग, प्रशासन मुस्तैद प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News,पटना, (बिहार) : बिहार में स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। चुनाव को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस बल मतदान केंद्रों के आसपास लगातार गश्त कर रहे हैं। विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना पहली प्राथमिकता है।
    1
    बिहार MLC स्नातक चुनाव: सुरक्षा के सख्त घेरे में वोटिंग, प्रशासन मुस्तैद
प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News,पटना, (बिहार) : बिहार में स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। चुनाव को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन और पुलिस बल मतदान केंद्रों के आसपास लगातार गश्त कर रहे हैं। विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। 
मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना पहली प्राथमिकता है।
    user_H2H News
    H2H News
    Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    11 hrs ago
  • शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रही है :तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चेहरा काला प्रखंड वैशाली में💯👍👍 शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रही है :तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चेहरा काला प्रखंड वैशाली में💯👍👍
    1
    शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रही है :तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चेहरा काला प्रखंड वैशाली में💯👍👍
शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रही है :तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चेहरा काला प्रखंड वैशाली में💯👍👍
    user_Bihar Vaishali live
    Bihar Vaishali live
    Media company चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    12 hrs ago
  • चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बाइक QRT टीमें सक्रिय! 📍 वैशाली जिले में चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 🔹 बाइक QRT की तैनाती: पुलिस अधिकारी के बयान के अनुसार, प्रत्येक प्रखंड में लगभग 16 बाइक क्विक रिस्पांस टीम (QRT) यूनिटों की तैनाती की जानकारी दी गई है। 🔹 200 मीटर के दायरे में निगरानी: मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। 🔹 DM और पुलिस अधिकारियों का निरीक्षण: हाजीपुर और महनार अनुमंडल के विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है। 🔹 अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय: SDPO, SDO, जोनल और सुपर जोनल अधिकारी लगातार भ्रमण कर चुनावी तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। ✅ प्रशासन का लक्ष्य है कि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। 📢 आपके क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां कैसी हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 📺 ऐसी ही स्थानीय और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें सत्यम ग्राम न्यूज़ के साथ। 👍 पोस्ट को लाइक करें | 🔁 शेयर करें | 🔔 पेज को फॉलो / सब्सक्राइब करें
    1
    चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बाइक QRT टीमें सक्रिय!
📍 वैशाली जिले में चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
🔹 बाइक QRT की तैनाती: पुलिस अधिकारी के बयान के अनुसार, प्रत्येक प्रखंड में लगभग 16 बाइक क्विक रिस्पांस टीम (QRT) यूनिटों की तैनाती की जानकारी दी गई है।
🔹 200 मीटर के दायरे में निगरानी: मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है।
🔹 DM और पुलिस अधिकारियों का निरीक्षण: हाजीपुर और महनार अनुमंडल के विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है।
🔹 अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय: SDPO, SDO, जोनल और सुपर जोनल अधिकारी लगातार भ्रमण कर चुनावी तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
✅ प्रशासन का लक्ष्य है कि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।
📢 आपके क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां कैसी हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
📺 ऐसी ही स्थानीय और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें सत्यम ग्राम न्यूज़ के साथ।
👍 पोस्ट को लाइक करें | 🔁 शेयर करें | 🔔 पेज को फॉलो / सब्सक्राइब करें
    user_AKHILESH KUMAR
    AKHILESH KUMAR
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    12 hrs ago
  • गाजे-बाजे और जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई, प्रभात सिनेमा चौक पर हुआ भव्य स्वागत विजयदशमी पर मां दुर्गा की विदाई के दौरान मुजफ्फरपुर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पुरानी गुजरी से निकले विसर्जन जुलूस में श्रद्धालु गाजे-बाजे की धुन पर झूमते नजर आए। वहीं, प्रभात सिनेमा चौक पर शिव सेवा समिति ने जुलूस का भव्य स्वागत कर पूजा समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। मुजफ्फरपुर में विजयदशमी के अवसर पर बुधवार को मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान पुरानी गुजरी स्थित श्री श्री 108 दुर्गा महारानी निधि पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा का विसर्जन जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-झूमते मां दुर्गा को विदाई देने निकले। पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। विसर्जन जुलूस के दौरान प्रभात सिनेमा चौक पर शिव सेवा समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री श्री 108 दुर्गा महारानी निधि पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शाह, जितेंद्र महतो, अनिल महतो सहित अन्य सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में शिव सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल, राजेश कुमार उर्फ हनुमान, रोहित कुमार,रामचंद्र महतो, मनीष कुमार, अनिल झा, मिथिलेश रंजन, राजन सिंह, दीपक पांडे, अरविंद शाह, चांदनी कुमारी, त्रिलोक कुमार हरिमोहन कुमार शामिल रहे। इस आयोजन ने मां दुर्गा की विदाई के मौके पर श्रद्धा, उत्साह और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। भक्तों ने नम आंखों और जयकारों के बीच मां को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर आगमन की कामना की।
    1
    गाजे-बाजे और जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई, प्रभात सिनेमा चौक पर हुआ भव्य स्वागत
विजयदशमी पर मां दुर्गा की विदाई के दौरान मुजफ्फरपुर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पुरानी गुजरी से निकले विसर्जन जुलूस में श्रद्धालु गाजे-बाजे की धुन पर झूमते नजर आए। वहीं, प्रभात सिनेमा चौक पर शिव सेवा समिति ने जुलूस का भव्य स्वागत कर पूजा समिति के सदस्यों को सम्मानित किया।
मुजफ्फरपुर में विजयदशमी के अवसर पर बुधवार को मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान पुरानी गुजरी स्थित श्री श्री 108 दुर्गा महारानी निधि पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा का विसर्जन जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-झूमते मां दुर्गा को विदाई देने निकले। पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।
विसर्जन जुलूस के दौरान प्रभात सिनेमा चौक पर शिव सेवा समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री श्री 108 दुर्गा महारानी निधि पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शाह, जितेंद्र महतो, अनिल महतो सहित अन्य सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित करने वालों में शिव सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल, राजेश कुमार उर्फ हनुमान, रोहित कुमार,रामचंद्र महतो, मनीष कुमार, अनिल झा, मिथिलेश रंजन, राजन सिंह, दीपक पांडे, अरविंद शाह, चांदनी कुमारी, त्रिलोक कुमार हरिमोहन कुमार शामिल रहे।
इस आयोजन ने मां दुर्गा की विदाई के मौके पर श्रद्धा, उत्साह और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। भक्तों ने नम आंखों और जयकारों के बीच मां को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर आगमन की कामना की।
    user_Zen Tv
    Zen Tv
    मुशहरी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.