logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बस से गिर कर कर्मचारी की हुई मौत *अदानी ग्रुप की बस से गिरकर कर्मचारी की दर्दनाक मौत* *रविवार की देर रात काम से वापस लौटते समय प्लांट की बस मड़िहान आरहे थे, दर्जनभर कर्मी,गेट पर खड़े थे देवेंद्र,गढ्ढे में कूदने से अनियंत्रित बस से गिरकर पहिए के नीचे दबने से हुए चोटिल,इलाज के दौरान हुई मौत* मड़िहान तहसील क्षेत्र के मड़िहान बाजार स्थित इंडियन बैंक के सामने रविवार रात सड़क दुर्घटना में निर्माणाधीन अदानी मेगा पावर प्लांट में कार्यरत कर्मचारी की बस से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,मड़िहान ददरी कला स्थित 1600 मेगावाट के निर्माणाधीन पावर प्लांट में कार्यदाई संस्था पावर मेक में कार्यरत 40 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र देवेंद्र, निवासी झारखंड, रविवार रात ड्यूटी समाप्त कर कंपनी की बस से मड़िहान लौट रहे थे।कर्मचारियों के आने जाने हेतु कार्यदाई संस्था द्वारा बस की व्यवस्था की गई है। बताया जाता है कि सुरेंद्र बस के गेट के पास खड़े थे। मड़िहान बाजार में सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बस का पहिया पड़ते ही वाहन उछल गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर सुरेंद्र नीचे गिर पड़े और बस के पिछले पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सहकर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़िहान ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. राधेश्याम वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर, मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया।कुछ ही देर बाद पावर प्लांट के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए और निजी वाहन से घायल को ट्रामा सेंटर ले गए।, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मड़िहान पुलिस शव का पंचनामा कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि प्लांट के कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु हुई है।किसी के खिलाफ कोई भी तहरीर नहीं मिली है।खुद की लापरवाही के चलते सड़क हादसे में जान गई है।

20 hrs ago
user_Press Shubham Vishvakarma
Press Shubham Vishvakarma
Local News Reporter मरिहान, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

बस से गिर कर कर्मचारी की हुई मौत *अदानी ग्रुप की बस से गिरकर कर्मचारी की दर्दनाक मौत* *रविवार की देर रात काम से वापस लौटते समय प्लांट की बस मड़िहान आरहे थे, दर्जनभर कर्मी,गेट पर खड़े थे देवेंद्र,गढ्ढे में कूदने से अनियंत्रित बस से गिरकर पहिए के नीचे दबने से हुए चोटिल,इलाज के दौरान हुई मौत* मड़िहान तहसील क्षेत्र के मड़िहान बाजार स्थित इंडियन बैंक के सामने रविवार रात सड़क दुर्घटना में निर्माणाधीन अदानी मेगा पावर प्लांट में कार्यरत कर्मचारी की बस से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,मड़िहान ददरी कला स्थित 1600 मेगावाट के निर्माणाधीन पावर प्लांट में कार्यदाई संस्था पावर मेक में कार्यरत 40 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र देवेंद्र, निवासी झारखंड, रविवार रात ड्यूटी समाप्त कर कंपनी की बस से मड़िहान लौट रहे थे।कर्मचारियों के आने जाने हेतु कार्यदाई संस्था द्वारा बस की व्यवस्था की गई है। बताया जाता है कि सुरेंद्र बस के गेट के पास

खड़े थे। मड़िहान बाजार में सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बस का पहिया पड़ते ही वाहन उछल गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर सुरेंद्र नीचे गिर पड़े और बस के पिछले पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सहकर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़िहान ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. राधेश्याम वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर, मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया।कुछ ही देर बाद पावर प्लांट के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए और निजी वाहन से घायल को ट्रामा सेंटर ले गए।, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मड़िहान पुलिस शव का पंचनामा कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि प्लांट के कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु हुई है।किसी के खिलाफ कोई भी तहरीर नहीं मिली है।खुद की लापरवाही के चलते सड़क हादसे में जान गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर तहसील लालगंज से दूरसंचार सेवाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण जनहित मुद्दा सामने आया है। प्रयाग नेशनल टीवी न्यूज़ के पत्रकार संतोष कुमार के अध्यक्षता में और स्थानीय क्षेत्र के जागरूक नागरिकों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों— Reliance Jio, Bharti Airtel, Vodafone Idea तथा सरकारी उपक्रम Bharat Sanchar Nigam Limited—द्वारा दिए जा रहे प्रीपेड रिचार्ज प्लानों की वैधता और बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता व्यक्त की है। प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि अधिकांश कंपनियां अपने प्रीपेड प्लानों में 30–31 दिन के स्थान पर केवल 27 या 28 दिन की वैधता दे रही हैं, जबकि सामान्य कैलेंडर माह 30 या 31 दिन का होता है। इस व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को वर्ष में 12 की बजाय 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है। *इनकमिंग कॉल बंद होने पर आपत्ति* ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई योजनाओं में रिचार्ज समाप्त होते ही इनकमिंग कॉल सुविधा भी बंद कर दी जाती है। इसे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, श्रमिकों और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत असुविधाजनक बताया गया है। मांग की गई है कि इनकमिंग कॉल सुविधा को अनलिमिटेड अथवा निःशुल्क जारी रखा जाए, क्योंकि यह मूलभूत संचार सेवा है। प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि— सभी दूरसंचार कंपनियों को कम से कम 30–31 दिन की वैधता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं। रिचार्ज समाप्त होने के बाद भी इनकमिंग कॉल सुविधा अनलिमिटेड रखी जाए। उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए आवश्यक नीतिगत दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। रिचार्ज दरों की समीक्षा कर उन्हें किफायती बनाया जाए। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह व्यवस्था समानता के सिद्धांत के अनुरूप नहीं है और उपभोक्ताओं के हितों के विपरीत प्रतीत होती है। उन्होंने प्रशासन से जनहित में शीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की है। कहां पर उपस्थित। पत्रकार रमेश कुमार मौर्य और भूपनारायण मौर्य, एडवोकेट कमलेश कुमार गौतम, शरद कुमार मौर्य, धनेश्वर गौतम, लालजीत गौतम उमेश सिंह अनिल मौर्य, नित्यानंद मौर्य, अनूप तिवारी, समाज सेवक डॉ अरुण कुमार मौर्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कुमार गौतम, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर तहसील लालगंज से दूरसंचार सेवाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण जनहित मुद्दा सामने आया है। प्रयाग नेशनल टीवी न्यूज़ के पत्रकार संतोष कुमार के अध्यक्षता में और स्थानीय क्षेत्र के जागरूक नागरिकों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों— Reliance Jio, Bharti Airtel, Vodafone Idea तथा सरकारी उपक्रम Bharat Sanchar Nigam Limited—द्वारा दिए जा रहे प्रीपेड रिचार्ज प्लानों की वैधता और बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता व्यक्त की है।
प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि अधिकांश कंपनियां अपने प्रीपेड प्लानों में 30–31 दिन के स्थान पर केवल 27 या 28 दिन की वैधता दे रही हैं, जबकि सामान्य कैलेंडर माह 30 या 31 दिन का होता है। इस व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को वर्ष में 12 की बजाय 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है।
*इनकमिंग कॉल बंद होने पर आपत्ति*
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई योजनाओं में रिचार्ज समाप्त होते ही इनकमिंग कॉल सुविधा भी बंद कर दी जाती है। इसे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, श्रमिकों और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत असुविधाजनक बताया गया है। मांग की गई है कि इनकमिंग कॉल सुविधा को अनलिमिटेड अथवा निःशुल्क जारी रखा जाए, क्योंकि यह मूलभूत संचार सेवा है।
प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि—
सभी दूरसंचार कंपनियों को कम से कम 30–31 दिन की वैधता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं।
रिचार्ज समाप्त होने के बाद भी इनकमिंग कॉल सुविधा अनलिमिटेड रखी जाए।
उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए आवश्यक नीतिगत दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
रिचार्ज दरों की समीक्षा कर उन्हें किफायती बनाया जाए।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह व्यवस्था समानता के सिद्धांत के अनुरूप नहीं है और उपभोक्ताओं के हितों के विपरीत प्रतीत होती है। उन्होंने प्रशासन से जनहित में शीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की है। कहां पर उपस्थित। पत्रकार रमेश कुमार मौर्य और भूपनारायण मौर्य, एडवोकेट कमलेश कुमार गौतम, शरद कुमार मौर्य, धनेश्वर गौतम, लालजीत गौतम उमेश सिंह अनिल मौर्य, नित्यानंद मौर्य, अनूप तिवारी, समाज सेवक डॉ अरुण कुमार मौर्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कुमार गौतम, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जय भीम साथियों और लोग का भाई आप लोग ठीक-ठाक हो जय भीम जुड़ने के लिए हमारा कांटेक्ट नंबर है 73070 36882 जितने भाई भाई जुड़ना चाहते हैं इसमें जुड़ सकते हैं यह कांटेक्ट नंबर है कोई भी दिक्कत परेशानी आता है इस नंबर पर व्हाट्सएप करिए आपका तुरंत सुनवाई हो जाएगा जय भीम में जुड़ने के लिए जिला मिर्जापुर दबंग का शहर जय भीम
    2
    जय भीम साथियों और लोग का भाई आप लोग ठीक-ठाक हो जय भीम जुड़ने के लिए हमारा कांटेक्ट नंबर है 73070 36882 जितने भाई भाई जुड़ना चाहते हैं इसमें जुड़ सकते हैं यह कांटेक्ट नंबर है कोई भी दिक्कत परेशानी आता है इस नंबर पर व्हाट्सएप करिए आपका तुरंत सुनवाई हो जाएगा जय भीम में जुड़ने के लिए जिला मिर्जापुर दबंग का शहर जय भीम
    user_चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश जय भीम
    चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश जय भीम
    चुनार, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने किया जांच पड़ताल राजातालाब।लॉ कॉलेज रोड पर राजातालाब बाजार में गुप्ता साड़ी सेंटर में बीती रात चोरों ने धावा बोला और लाखों का सामान उठा ले गए। दुकान मालिक गोविंद गुप्ता को मामले की जानकारी सुबह हुई जब वे दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकानदार ने डायल 112 को फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाद में स्थानीय राजातालाब थाने को भी लिखित जानकारी दी।मौके पर राजातालाब थानाध्यक्ष पहुंचकर मौका मुआयना किया। दुकान में रात को कोई नहीं रहता चोर छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर दुकान में घुस गए और लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।चोरों ने दुकान से महंगी साड़ी चुरा ली जिसकी कीमत लाखो रुपए बताई जा रही है।साथ ही5000 रुपया नगद और दस चांदी के सिक्के भी पार कर दिए।जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक महीने से राजातालाब क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं घट चुकी है। थानाध्यक्ष राजातालाब दयाराम का कहना था कि चोरी की घटना का मौका मुआयना किया गया है जिसके खुलासे के लिए पुलिस टीम की गठित की गई है।
    2
    मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने किया जांच पड़ताल
राजातालाब।लॉ कॉलेज रोड पर राजातालाब बाजार में गुप्ता साड़ी सेंटर में बीती रात चोरों ने धावा बोला और लाखों का सामान उठा ले गए। दुकान मालिक गोविंद गुप्ता को मामले की जानकारी सुबह हुई जब वे दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकानदार ने डायल 112 को फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाद में स्थानीय राजातालाब थाने को भी लिखित जानकारी दी।मौके पर राजातालाब थानाध्यक्ष पहुंचकर मौका मुआयना किया। दुकान में रात को कोई नहीं रहता चोर छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर दुकान में घुस गए और लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।चोरों ने दुकान से महंगी साड़ी चुरा ली जिसकी कीमत लाखो रुपए बताई जा रही है।साथ ही5000 रुपया नगद और दस चांदी के सिक्के भी पार कर दिए।जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक महीने से राजातालाब क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं घट चुकी है। थानाध्यक्ष राजातालाब दयाराम का कहना था कि चोरी की घटना का मौका मुआयना किया गया है जिसके खुलासे के लिए पुलिस टीम की गठित की गई है।
    user_Alok Kumar Gupta
    Alok Kumar Gupta
    Reporter राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Anis Akhtar
    1
    Post by Anis Akhtar
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Video Creator औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by पत्रकार अमान खान
    1
    Post by पत्रकार अमान खान
    user_पत्रकार अमान खान
    पत्रकार अमान खान
    Local News Reporter रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भाकपा माले विधानसभा लखनऊ 23 फरवरी 2026
    1
    भाकपा माले विधानसभा लखनऊ 23 फरवरी 2026
    user_ज्वाला प्रसाद
    ज्वाला प्रसाद
    औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मिर्जापुर में जंगीरोड स्थित सबरी धर्मकांटा के पास बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच बीच सड़क पर ही हाथापाई शुरू हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
    1
    मिर्जापुर में जंगीरोड स्थित सबरी धर्मकांटा के पास बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच बीच सड़क पर ही हाथापाई शुरू हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जिला मिर्जापुर ब्लाक नारायणपुर चुनार थाना तहसील चुनार पोस्ट पचौरी ग्राम बेला गांव समाज का रोड है भैया इस पर बहुत बार बोल प्रधान जी से कुछ नहीं सुनवाईया हुआ वीडियो भी बनाकर डाले हैं हंक उम्मीद है कितने भाई-बहन लोग देखेंगे थोड़ा वीडियो का शेर भी करना भैया लोग आप लोग से हाथ जोड़कर है विनती की जल्द से जल्द थोड़ा योगी सरकार तक पहुंच जाना चाहिए वीडियो आप लोग से ही निवेदन है भैया रोड का मामला है रोड आने जाने में बहुत दिक्कत होता है बच्चे भी पढ़ने जाते हैं तो बहुत हिल खिचड़ा हो जाता है कीचड़ हो जाता है इसीलिए वीडियो हमको डालना पड़ा बहुत से पहले से भी वीडियो डाल रहे थे कुछ भी नहीं सनी हुआ
    1
    जिला मिर्जापुर ब्लाक नारायणपुर चुनार थाना तहसील चुनार पोस्ट पचौरी ग्राम बेला गांव समाज का रोड है भैया इस पर बहुत बार बोल प्रधान जी से कुछ नहीं सुनवाईया हुआ वीडियो भी बनाकर डाले हैं हंक उम्मीद है कितने भाई-बहन लोग देखेंगे थोड़ा वीडियो का शेर भी करना भैया लोग आप लोग से हाथ जोड़कर है विनती की जल्द से जल्द थोड़ा योगी सरकार तक पहुंच जाना चाहिए वीडियो आप लोग से ही निवेदन है भैया रोड का मामला है रोड आने जाने में बहुत दिक्कत होता है बच्चे भी पढ़ने जाते हैं तो बहुत हिल खिचड़ा हो जाता है कीचड़ हो जाता है इसीलिए वीडियो हमको डालना पड़ा बहुत से पहले से भी वीडियो डाल रहे थे कुछ भी नहीं सनी हुआ
    user_चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश जय भीम
    चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश जय भीम
    चुनार, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मिर्जापुर में मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार सोनकर ने बताया कि मनरेगा कर्मियों को पिछले 11 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि होली करीब है, लेकिन वे अपने बच्चों की फीस भी नहीं जमा कर पा रहे है जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्र में संगठन ने मांग की है कि उनका बकाया मानदेय जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि होली तक मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।
    2
    मिर्जापुर में मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार सोनकर ने बताया कि मनरेगा कर्मियों को पिछले 11 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि होली करीब है, लेकिन वे अपने बच्चों की फीस भी नहीं जमा कर पा रहे है जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्र में संगठन ने मांग की है कि उनका बकाया मानदेय जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि होली तक मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.