पिहानी में जय गुरुदेव सत्संग, विशाल भंडारे में उमड़ा आध्यात्मिक उल्लास पिहानी में जय गुरुदेव सत्संग, विशाल भंडारे में उमड़ा आध्यात्मिक उल्लास पिहानी (हरदोई)। जय गुरुदेव आश्रम, रामलीला मैदान, पिहानी में आयोजित भव्य सत्संग और विशाल भंडारे ने श्रद्धा की नई लहर पैदा की। इस पावन अवसर पर, भक्तों ने बाबा जय गुरुदेव के दिव्य उपदेशों पर गहन चिंतन किया, और उनके जीवन से प्रेरित होकर सादगी, सेवा और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सत्संग में आश्रम के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा जय गुरुदेव का जीवन एक प्रकाश स्तंभ है, जिसने मानवता को आत्मसुधार, शुद्ध आचरण और परस्पर सहयोग का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलने से ही जीवन का सच्चा उद्देश्य और परम शांति प्राप्त होती है। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे का लाभ लिया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण कर समाज कल्याण और आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रार्थना की। पूरे आयोजन में भक्तों का अनुशासन, भक्ति और आध्यात्मिक उमंग देखते ही बनती थी।
पिहानी में जय गुरुदेव सत्संग, विशाल भंडारे में उमड़ा आध्यात्मिक उल्लास पिहानी में जय गुरुदेव सत्संग, विशाल भंडारे में उमड़ा आध्यात्मिक उल्लास पिहानी (हरदोई)। जय गुरुदेव आश्रम, रामलीला मैदान, पिहानी में आयोजित भव्य सत्संग और विशाल भंडारे ने श्रद्धा की नई लहर पैदा की। इस पावन अवसर पर, भक्तों ने बाबा जय गुरुदेव के दिव्य उपदेशों पर गहन चिंतन किया, और उनके जीवन से प्रेरित होकर सादगी, सेवा और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सत्संग में आश्रम के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा जय गुरुदेव का जीवन एक प्रकाश स्तंभ है, जिसने मानवता को आत्मसुधार, शुद्ध आचरण और परस्पर सहयोग का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलने से ही जीवन का सच्चा उद्देश्य और परम शांति प्राप्त होती है। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे का लाभ लिया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण कर समाज कल्याण और आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रार्थना की। पूरे आयोजन में भक्तों का अनुशासन, भक्ति और आध्यात्मिक उमंग देखते ही बनती थी।
- नामकरण सिंह उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी1
- विधायक रोमी साहनी का सेवा संकल्प जारी: 50 गांवों में 55 बेटियों की शादी में दिया आशीर्वाद व सहयोग पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमी साहनी द्वारा गरीब बेटियों के सम्मान और सामाजिक सरोकार की दिशा में सराहनीय पहल लगातार जारी है। उन्होंने एक बार फिर क्षेत्र के करीब 50 गांवों में 55 बेटियों की शादियों में पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद एवं हरसंभव सहयोग प्रदान किया। विधायक साहनी- सरखना पश्चिम, सरखना पूर्व, छब्बापुरवा मझगई, मटेहिया, लालपुर ढाका, सुमेरपुर विचित्रनगर, टेहराशहरी पलिया, खैरताली, संसारपुर, बांकेगंज, इंदिरा नगर कॉलोनी पलिया, फुलवरिया, त्रिकोलिया, लगदहन, सम्पूर्णानगर, बड़ागांव, चकभीरा, सुंदर नगर भीरा, जगनपुरवा, कुवरपुर खुर्द, बगियाखेड़ा, बूधरपुर जटपुरा, गंगापुर, राजेपुर सोखिया, छतीपुर राजा, महुरैना, द्वारिकागंज, पतवारा, ढाकनपुर, झाऊपुर, बाबूपुर, रोशन नगर, पहाड़नगर, गुप्ता कॉलोनी, गुलाबटांडा, भीरा, गडरियनपुरवा, कृष्णानगर कॉलोनी, रानी नगर, रंगरेजान पलिया, पलिया खुर्द, बुद्धापुरवा, इटैया, कंधरहिया त्रिलोकपुर, गजरौरा पटिहन, नकहाघाट, नौतला भवानीगंज, विशेनपुरी, ऐठपुर सहित अनेक गांवों में पहुंचकर बेटियों को आर्थिक सहयोग एवं शुभाशीष दिया1
- सिंगाही-खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर शाम पोखरी गांव के पास जौरहा नदी से बालू लादकर ले जा रही करीब आधा दर्जन बैलगाड़ियों को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी बैलगाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने में दाखिल कर दिया है और मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी गई है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि पोखरी गांव के समीप जौरहा नदी से अवैध रूप से बालू का खनन कर बैलगाड़ियों के माध्यम से ढुलाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर 6 बैलगाड़ियों को पकड़ लिया। उपनिरीक्षक के.सी. तिवारी ने बताया कि पकड़ी गई सभी बैलगाड़ियों को थाने में खड़ा कराया गया है तथा अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। हालांकि, ग्रामीणों ने कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठाए हैं। उनका आरोप है कि बड़े स्तर पर अवैध खनन करने वाले भू-माफिया अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जबकि छोटे स्तर पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले लोगों पर ही कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए लोगों में से एक व्यक्ति ने बताया कि कुल 7 बैलगाड़ियां थीं, जिनमें से एक बैलगाड़ी खराब होने के कारण मौके पर ही छोड़ दी गई, जबकि अन्य 6 को पुलिस अपने साथ ले आई।हालांकि व्यक्ति ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर कथित ‘महीना’ व्यवस्था में देरी के चलते यह कार्रवाई हुई है।इस संबंध में पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन में संलिप्त बड़े माफियाओं के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में इस पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। बाक्स सिंगाही थाना क्षेत्र में सरजू नदी के मांझा घाट मोतीपुर भौका , जमुनी घाट दरेहटी , सूरत नगर पोखरी सिंन्हौना महदेउवा टांडा बथुआ सहीत दर्जनों घाटों पर रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन रेपर मशीनों से अबैध बालू मिट्टी का खनन का कारोबार खुले आम किया जाता है करता दिहाड़ी मजदूरी करके अपनी रोजी-रोटी चलाने वाले मजदूर बड़ी जेसीबी मशीन के मालिक बन गये है यहां पर तकिया पुरवा खनन माफिया ईट-भट्ठा का मालिक बन गया। रात भर अवैध मिट्टी बालू लेकर सड़कों फर्राटा पर दौड़ ने वाले ट्रेक्टर ट्राली पर कभी कभी कार्यवाही होती है लेकिन उस कार्यवाही का असर खनन के कारोबार से जुड़े खनन माफियाओं पर कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि सूक्ष्म कार्यवाही केवल दिखावे के लिए होती है क्योंकि अवैध मिट्टी बालू खनन के कारोबार से राजस्व और पुलिस एवं खनन विभाग की मोटी कमाई होती है।1
- लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन के अंतर्गत बेलरायां में बाजार के निकट हीरो एजेंसी के पास दो मोटरसाइकिल की आपस में हुई भिड़ंत भीषण हुआ एक्सीडेंट तीनों युवक घायल1
- ईरान पर ट्रंप: “हमें नहीं पता कि हम किससे डील कर रहे हैं वे फ़ोन करते हैं, ‘यह मोहम्मद फलाना बोल रहा हूँ, वो मोहम्मद फलाना बोल रहा हूं’ मैं कहता हूँ, ‘क्या आप लीडर हैं? हम ढूंढ रहे हैं… हम एक लीडर ढूंढ रहे हैं’ यह दुनिया का अकेला ऐसा देश है — जहाँ कोई भी लीडर नहीं बनना चाहता”1
- भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ नेपाली किशोर गिरफ्तार गौरीफंटा खीरी। जनपद खीरी के पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे 'कवच योजना' के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। शनिवार, 2 मई को गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एक किशोर को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) और क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल निर्देशन में थाना गौरीफंटा पुलिस व एसएसबी की टीम संयुक्त रूप से बनगवां बाजार के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को जंगल से होकर कच्चे रास्ते के जरिए नेपाल जा रहे एक संदिग्ध युवक की सूचना मिली। घेराबंदी कर पकड़े गए किशोर की तलाशी लेने पर उसके पास से 4.20 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार किया गया आरोपी एक बाल अपचारी है, जिसकी पहचान नवीन माझी (उम्र करीब 17 वर्ष), पुत्र महादेव माझी, निवासी जिला डोटी, नेपाल राष्ट्र के रूप में हुई है। गौरीफंटा पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मु०अ०सं० 13/26 के तहत धारा 8/21/23 NDPS ACT में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी और बरामदगी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल अपचारी का चालान माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। थाना गौरीफंटा पुलिस ,उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार, कांस्टेबल विनीत कुमार एसएसबी टीम (F कम्पनी गौरीफन्टा) सहायक कमाण्डेन्ट विवेक यादव,स०उ०नि० राजीव कुमार,आरक्षी दिलीप कुमार डांगर, टिंकू घोष, एस लाल बिक थांक,आरक्षी योगेन्द्र कुमार (डॉग हैण्डलर) पुलिस विभाग के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों में तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 'कवच योजना' के तहत निगरानी और तेज कर दी गई है।1
- Post by Lakhimpur Kheri दस्तक1
- लखीमपुर खीरी- पलिया विधायक रोमी साहनी का सेवा संकल्प जारी, करीब 50 गांवों में 55 बेटियों की शादी में पहुंचकर आशीर्वाद और आर्थिक सहयोग दिया गरीब बेटियों के सम्मान और सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल लगातार जारी, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर विवाह समारोह में शामिल हुए और परिवारों को सहयोग प्रदान किया1