logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फिरोजाबाद में सालों से परेशान जनता का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा है। आक्रोशित लोगों ने ढपली बजाकर सड़क जाम कर दी और नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लंबे समय से हो रही परेशानी के चलते स्थानीय लोगों में नगर निगम प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है, जिसके विरोध में वे ढपली बजाते हुए सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध जताया।

7 hrs ago
user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
AWAZ TV UTTAR PRADESH
फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

फिरोजाबाद में सालों से परेशान जनता का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा है। आक्रोशित लोगों ने ढपली बजाकर सड़क जाम कर दी और नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लंबे समय से हो रही परेशानी के चलते स्थानीय लोगों में नगर निगम प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है, जिसके विरोध में वे ढपली बजाते हुए सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध जताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फिरोजाबाद के जसराना में लक्की अतुर्रा फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह में कांवड़ियों एवं शिवभक्तों की सेवा के लिए विशाल नि:शुल्क सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार 3 अगस्त से एटा, कासगंज, फिरोजाबाद तथा आगरा जनपद के बटेश्वर धाम कांवड़ यात्रा मार्गों पर ये सेवा शिविर शुरू कर दिए जाएंगे। इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल, जलपान, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं तथा विश्राम की समुचित व्यवस्था रहेगी, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। "नर सेवा ही नारायण सेवा है" का संदेश देते हुए देवेंद्र सिंह लोधी ने क्षेत्र के युवाओं एवं समाजसेवियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इच्छुक सेवादार परानपुर मोड़ स्थित लक्की अतुर्रा फाउंडेशन कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9251977080 पर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
    1
    फिरोजाबाद के जसराना में लक्की अतुर्रा फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह में कांवड़ियों एवं शिवभक्तों की सेवा के लिए विशाल नि:शुल्क सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार 3 अगस्त से एटा, कासगंज, फिरोजाबाद तथा आगरा जनपद के बटेश्वर धाम कांवड़ यात्रा मार्गों पर ये सेवा शिविर शुरू कर दिए जाएंगे।

इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल, जलपान, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं तथा विश्राम की समुचित व्यवस्था रहेगी, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

"नर सेवा ही नारायण सेवा है" का संदेश देते हुए देवेंद्र सिंह लोधी ने क्षेत्र के युवाओं एवं समाजसेवियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इच्छुक सेवादार परानपुर मोड़ स्थित लक्की अतुर्रा फाउंडेशन कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9251977080 पर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • फिरोजाबाद के सिद्धार्थ ऑडिटोरियम में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. बी.पी. अशोक ने उपस्थित युवाओं को जागरूक किया।
    1
    फिरोजाबाद के सिद्धार्थ ऑडिटोरियम में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. बी.पी. अशोक ने उपस्थित युवाओं को जागरूक किया।
    user_Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    पत्रकार फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • फिरोजाबाद के किड्स कॉर्नर स्कूल में 'स्किल स्प्लैश फिएस्टा' का भव्य समापन हुआ, जहाँ नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का बड़ा धमाका किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए डांस, संगीत और कला के शानदार प्रदर्शन ने वहाँ मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
    1
    फिरोजाबाद के किड्स कॉर्नर स्कूल में 'स्किल स्प्लैश फिएस्टा' का भव्य समापन हुआ, जहाँ नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का बड़ा धमाका किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए डांस, संगीत और कला के शानदार प्रदर्शन ने वहाँ मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फिरोजाबाद में लगभग एक वर्ष पहले बनी सीसी सड़क जगह-जगह से टूटकर पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क की इस बदहाली को लेकर महापौर कामिनी राठौर जी की भूमिका और जवाबदेही पर सीधे सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर इस घटिया निर्माण का जिम्मेदार कौन है। बताया जा रहा है कि इस सड़क का निर्माण ठेकेदार महेश गोला ने किया है। यह वही ठेकेदार है जिसके खिलाफ एफडीआर (FDR) फ्रॉड के मामले में नगर निगम ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन वह एफआईआर आज तक दर्ज नहीं हो सकी है। अब इस पूरे मामले में जल्द ही सबूतों और साक्ष्यों के साथ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
    1
    फिरोजाबाद में लगभग एक वर्ष पहले बनी सीसी सड़क जगह-जगह से टूटकर पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क की इस बदहाली को लेकर महापौर कामिनी राठौर जी की भूमिका और जवाबदेही पर सीधे सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर इस घटिया निर्माण का जिम्मेदार कौन है।

बताया जा रहा है कि इस सड़क का निर्माण ठेकेदार महेश गोला ने किया है। यह वही ठेकेदार है जिसके खिलाफ एफडीआर (FDR) फ्रॉड के मामले में नगर निगम ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन वह एफआईआर आज तक दर्ज नहीं हो सकी है। अब इस पूरे मामले में जल्द ही सबूतों और साक्ष्यों के साथ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
    user_Pt. Shrikant upadhyay
    Pt. Shrikant upadhyay
    शोषित व पीड़ितों की आवाज उठाना, समाज सेवक फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फतेहाबाद में सिद्दीकी जाग्रत वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजित कर क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल के 19 और इंटरमीडिएट के 21 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने छात्रों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में सपा नेता एवं श्री महावीर जी पब्लिक स्कूल के निदेशक राजेश कुमार शर्मा ने शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि उनके विद्यालय में निर्धन एवं गरीब परिवार की अकेली बेटी को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही अनाथ बच्चों तथा स्पोर्ट्स कोटा (खेल प्रतिभा) के विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत शुल्क रियायत के साथ शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसका उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा के पुत्र नीतेश वर्मा, रुपाली अशोक दीक्षित और महेश सिसोदिया भी मौजूद रहे। सोसायटी के अध्यक्ष सलमान चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में समाज के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर वारिस सिद्दीकी, सादिक अली, जावेद सिद्दीकी, नासिक, सोनू, इकरार मलिक, शमशाद अली सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    2
    फतेहाबाद में सिद्दीकी जाग्रत वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजित कर क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल के 19 और इंटरमीडिएट के 21 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने छात्रों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में सपा नेता एवं श्री महावीर जी पब्लिक स्कूल के निदेशक राजेश कुमार शर्मा ने शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि उनके विद्यालय में निर्धन एवं गरीब परिवार की अकेली बेटी को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही अनाथ बच्चों तथा स्पोर्ट्स कोटा (खेल प्रतिभा) के विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत शुल्क रियायत के साथ शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसका उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा के पुत्र नीतेश वर्मा, रुपाली अशोक दीक्षित और महेश सिसोदिया भी मौजूद रहे। सोसायटी के अध्यक्ष सलमान चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में समाज के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर वारिस सिद्दीकी, सादिक अली, जावेद सिद्दीकी, नासिक, सोनू, इकरार मलिक, शमशाद अली सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फिरोजाबाद में शिक्षकों को बड़ी सौगात देते हुए ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा वाला कैशलेस कार्ड वितरित किया गया है।
    1
    फिरोजाबाद में शिक्षकों को बड़ी सौगात देते हुए ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा वाला कैशलेस कार्ड वितरित किया गया है।
    user_Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    पत्रकार फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • आगरा के फतेहाबाद में बाह रोड बाईपास पर स्थित सरकारी डाक बंगले के पास रात्रि लगभग 12:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। इटावा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक का अचानक टायर फट गया। आगे चल रहे वाहनों को बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी मोड़ी, जिससे ट्रक नीम के पेड़ को तोड़ते हुए बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। हादसे के शिकार ट्रक का नंबर UP 82 64 22 है। ट्रक में ईंटें लदी हुई थीं और वह इटावा से आगरा की ओर जा रहा था। चालक की पहचान जसवंत नगर (इटावा) निवासी लक्ष्मण सिंह, पुत्र लायक सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
    2
    आगरा के फतेहाबाद में बाह रोड बाईपास पर स्थित सरकारी डाक बंगले के पास रात्रि लगभग 12:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। इटावा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक का अचानक टायर फट गया। आगे चल रहे वाहनों को बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी मोड़ी, जिससे ट्रक नीम के पेड़ को तोड़ते हुए बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीम का पेड़ टूटकर गिर गया।

हादसे के शिकार ट्रक का नंबर UP 82 64 22 है। ट्रक में ईंटें लदी हुई थीं और वह इटावा से आगरा की ओर जा रहा था। चालक की पहचान जसवंत नगर (इटावा) निवासी लक्ष्मण सिंह, पुत्र लायक सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
    user_Rj Mansuri Reporter Fatehabad
    Rj Mansuri Reporter Fatehabad
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.