logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगरा के फतेहाबाद में बाह रोड बाईपास पर स्थित सरकारी डाक बंगले के पास रात्रि लगभग 12:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। इटावा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक का अचानक टायर फट गया। आगे चल रहे वाहनों को बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी मोड़ी, जिससे ट्रक नीम के पेड़ को तोड़ते हुए बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। हादसे के शिकार ट्रक का नंबर UP 82 64 22 है। ट्रक में ईंटें लदी हुई थीं और वह इटावा से आगरा की ओर जा रहा था। चालक की पहचान जसवंत नगर (इटावा) निवासी लक्ष्मण सिंह, पुत्र लायक सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

2 hrs ago
user_Rj Mansuri Reporter Fatehabad
Rj Mansuri Reporter Fatehabad
फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
ca6f0fb8-066b-407c-927c-8afc8d58dd3a

आगरा के फतेहाबाद में बाह रोड बाईपास पर स्थित सरकारी डाक बंगले के पास रात्रि लगभग 12:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। इटावा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक का अचानक टायर फट गया। आगे चल रहे वाहनों को बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी मोड़ी, जिससे ट्रक नीम के पेड़ को तोड़ते हुए बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीम का पेड़ टूटकर गिर गया। हादसे के शिकार ट्रक का नंबर UP 82 64 22 है। ट्रक में ईंटें लदी हुई थीं और वह इटावा से आगरा की ओर जा रहा था। चालक की पहचान जसवंत नगर (इटावा) निवासी लक्ष्मण सिंह, पुत्र लायक सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पर ₹342.46 करोड़ से अधिक की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया तथा कई महत्वपूर्ण विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बच्चों का अन्नप्राशन कराने के साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर सुपोषण का संदेश दिया। उन्होंने आगरा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में 500 महिलाओं के लिए श्रमजीवी छात्रावास के निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों के चलते आगरा स्मार्ट सिटी के साथ-साथ सेफ सिटी के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है।
    1
    माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पर ₹342.46 करोड़ से अधिक की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया तथा कई महत्वपूर्ण विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बच्चों का अन्नप्राशन कराने के साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर सुपोषण का संदेश दिया। उन्होंने आगरा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में 500 महिलाओं के लिए श्रमजीवी छात्रावास के निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों के चलते आगरा स्मार्ट सिटी के साथ-साथ सेफ सिटी के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है।
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • फतेहाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को एक बंदर महिला के हाथ से आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागजात रखी प्लास्टिक की पन्नी छीनकर भाग गया। ग्राम चमरपुरा निवासी नितलेश पत्नी नितेश प्रसाद किसी कार्य से सीएचसी पहुंची थीं, तभी अचानक बंदर उनके हाथ में मौजूद पन्नी झपटकर अस्पताल परिसर में भाग निकला। घटना से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद लोगों ने बंदर के पीछे दौड़ लगाई। काफी देर की मशक्कत के बाद लोगों ने बंदर से पन्नी वापस हासिल कर ली, जिससे आधार कार्ड सहित सभी दस्तावेज सुरक्षित मिल गए। सीएचसी फतेहाबाद में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदर अक्सर मरीजों और तीमारदारों के हाथ से खाने-पीने का सामान, बैग और जरूरी कागजात छीन लेते हैं, जिससे लोगों में भय बना रहता है। इस परेशानी को देखते हुए स्थानीय लोगों और अस्पताल आने वाले मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
    1
    फतेहाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को एक बंदर महिला के हाथ से आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागजात रखी प्लास्टिक की पन्नी छीनकर भाग गया। ग्राम चमरपुरा निवासी नितलेश पत्नी नितेश प्रसाद किसी कार्य से सीएचसी पहुंची थीं, तभी अचानक बंदर उनके हाथ में मौजूद पन्नी झपटकर अस्पताल परिसर में भाग निकला। घटना से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद लोगों ने बंदर के पीछे दौड़ लगाई। काफी देर की मशक्कत के बाद लोगों ने बंदर से पन्नी वापस हासिल कर ली, जिससे आधार कार्ड सहित सभी दस्तावेज सुरक्षित मिल गए।

सीएचसी फतेहाबाद में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदर अक्सर मरीजों और तीमारदारों के हाथ से खाने-पीने का सामान, बैग और जरूरी कागजात छीन लेते हैं, जिससे लोगों में भय बना रहता है। इस परेशानी को देखते हुए स्थानीय लोगों और अस्पताल आने वाले मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
    user_Rj Mansuri Reporter Fatehabad
    Rj Mansuri Reporter Fatehabad
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • फिरोजाबाद में शिक्षकों को बड़ी सौगात देते हुए ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा वाला कैशलेस कार्ड वितरित किया गया है।
    1
    फिरोजाबाद में शिक्षकों को बड़ी सौगात देते हुए ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा वाला कैशलेस कार्ड वितरित किया गया है।
    user_Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    पत्रकार फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • फिरोजाबाद में लगभग एक वर्ष पहले बनी सीसी सड़क जगह-जगह से टूटकर पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क की इस बदहाली को लेकर महापौर कामिनी राठौर जी की भूमिका और जवाबदेही पर सीधे सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर इस घटिया निर्माण का जिम्मेदार कौन है। बताया जा रहा है कि इस सड़क का निर्माण ठेकेदार महेश गोला ने किया है। यह वही ठेकेदार है जिसके खिलाफ एफडीआर (FDR) फ्रॉड के मामले में नगर निगम ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन वह एफआईआर आज तक दर्ज नहीं हो सकी है। अब इस पूरे मामले में जल्द ही सबूतों और साक्ष्यों के साथ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
    1
    फिरोजाबाद में लगभग एक वर्ष पहले बनी सीसी सड़क जगह-जगह से टूटकर पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क की इस बदहाली को लेकर महापौर कामिनी राठौर जी की भूमिका और जवाबदेही पर सीधे सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर इस घटिया निर्माण का जिम्मेदार कौन है।

बताया जा रहा है कि इस सड़क का निर्माण ठेकेदार महेश गोला ने किया है। यह वही ठेकेदार है जिसके खिलाफ एफडीआर (FDR) फ्रॉड के मामले में नगर निगम ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन वह एफआईआर आज तक दर्ज नहीं हो सकी है। अब इस पूरे मामले में जल्द ही सबूतों और साक्ष्यों के साथ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
    user_Pt. Shrikant upadhyay
    Pt. Shrikant upadhyay
    शोषित व पीड़ितों की आवाज उठाना, समाज सेवक फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फिरोजाबाद में सालों से परेशान जनता का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा है। आक्रोशित लोगों ने ढपली बजाकर सड़क जाम कर दी और नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लंबे समय से हो रही परेशानी के चलते स्थानीय लोगों में नगर निगम प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है, जिसके विरोध में वे ढपली बजाते हुए सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध जताया।
    1
    फिरोजाबाद में सालों से परेशान जनता का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा है। आक्रोशित लोगों ने ढपली बजाकर सड़क जाम कर दी और नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लंबे समय से हो रही परेशानी के चलते स्थानीय लोगों में नगर निगम प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है, जिसके विरोध में वे ढपली बजाते हुए सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध जताया।
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज, मारपीट और अभद्र व्यवहार के विरोध में शनिवार को आगरा में भीम आर्मी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। जिले भर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रिंकू सेठ के आह्वान पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन की प्रमुख झलक धनौली क्षेत्र से देखने को मिली, जहां भीम आर्मी के वरिष्ठ साथी एवं आज़ाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य छत्रपति सोनी के नेतृत्व में समर्थकों ने धनौली से जिला कलेक्ट्रेट तक विशाल पैदल मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारी पूरे रास्ते सरकार की नीतियों के विरोध में नारे लगाते हुए आगे बढ़े। जिला कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद भीम आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आगरा को सौंपा। ज्ञापन में जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने, छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने की मांग की गई है।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज, मारपीट और अभद्र व्यवहार के विरोध में शनिवार को आगरा में भीम आर्मी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। जिले भर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रिंकू सेठ के आह्वान पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन की प्रमुख झलक धनौली क्षेत्र से देखने को मिली, जहां भीम आर्मी के वरिष्ठ साथी एवं आज़ाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य छत्रपति सोनी के नेतृत्व में समर्थकों ने धनौली से जिला कलेक्ट्रेट तक विशाल पैदल मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारी पूरे रास्ते सरकार की नीतियों के विरोध में नारे लगाते हुए आगे बढ़े।

जिला कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद भीम आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आगरा को सौंपा। ज्ञापन में जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने, छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने की मांग की गई है।
    user_BHARAT NEWS
    BHARAT NEWS
    Media company एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ताज नगरी आगरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी की पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद फूलन देवी को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    1
    ताज नगरी आगरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी की पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद फूलन देवी को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से चल रहा प्रदर्शन सीजेपी (CJP) ने आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया है। सरकार के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बाद सीजेपी के प्रवक्ताओं ने 25 जुलाई 2026 को इस आंदोलन को वापस लेने का ऐलान किया। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास के अनुसार, सरकार के साथ हुई तीन दौर की बैठकों के बाद उनकी सभी मुख्य माँगें मान ली गई हैं। नीट (NEET) पेपर लीक और अन्य परीक्षा अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। सहमति के तहत नीट विवाद के कारण मानसिक तनाव से आत्महत्या करने वाले पीड़ित छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली और अन्य बीजेपी शासित राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर (FIR) वापस ली जाएंगी।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से चल रहा प्रदर्शन सीजेपी (CJP) ने आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया है। सरकार के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बाद सीजेपी के प्रवक्ताओं ने 25 जुलाई 2026 को इस आंदोलन को वापस लेने का ऐलान किया।

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास के अनुसार, सरकार के साथ हुई तीन दौर की बैठकों के बाद उनकी सभी मुख्य माँगें मान ली गई हैं। नीट (NEET) पेपर लीक और अन्य परीक्षा अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। सहमति के तहत नीट विवाद के कारण मानसिक तनाव से आत्महत्या करने वाले पीड़ित छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली और अन्य बीजेपी शासित राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर (FIR) वापस ली जाएंगी।
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय आगरा दौरे के दौरान फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड से जनपद को ₹342.36 करोड़ की 53 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने इन विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करवाकर उन्हें सुपोषण किट प्रदान की गई। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टैबलेट, टूलकिट और अन्य सहायता सामग्री भी बांटी गई। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से आगरा अब स्मार्ट सिटी के साथ-साथ सेफ सिटी के रूप में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि आगरा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर, अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र और कई बड़ी आधारभूत परियोजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आगरा में 500 महिलाओं के लिए श्रमजीवी छात्रावास के निर्माण की भी घोषणा की।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय आगरा दौरे के दौरान फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड से जनपद को ₹342.36 करोड़ की 53 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने इन विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करवाकर उन्हें सुपोषण किट प्रदान की गई। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टैबलेट, टूलकिट और अन्य सहायता सामग्री भी बांटी गई।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से आगरा अब स्मार्ट सिटी के साथ-साथ सेफ सिटी के रूप में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि आगरा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर, अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र और कई बड़ी आधारभूत परियोजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आगरा में 500 महिलाओं के लिए श्रमजीवी छात्रावास के निर्माण की भी घोषणा की।
    user_BHARAT NEWS
    BHARAT NEWS
    Media company एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.