Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरिद्वार में धर्मनगरी और गंगा की पवित्रता व शुचिता बनाए रखने का आजकल बहुत शोर है। हरकी पैड़ी पर तो गंगा सभा ने जगह जगह इससे संबंधित सूचना पट भी लगाए हैं लेकिन इससे जुड़े विवाद जबतब सामने आते रहते हैं।आज उत्तरी हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर कुछ यात्री अपने पालतू कुत्ते को बुद्ध पूर्णिमा स्नान कराने पहुंच गए। आसपास नहा रहे श्रद्धालुओं ने जब साथ में कुत्ते को नहाते देखा तो इसपर आपत्ति जताई,जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया। बता दें कि आजकल हरिद्वार सहित देवभूमि के सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश निषेध का मामला गरमाया हुआ है। (-कुमार दुष्यंत)
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
हरिद्वार में धर्मनगरी और गंगा की पवित्रता व शुचिता बनाए रखने का आजकल बहुत शोर है। हरकी पैड़ी पर तो गंगा सभा ने जगह जगह इससे संबंधित सूचना पट भी लगाए हैं लेकिन इससे जुड़े विवाद जबतब सामने आते रहते हैं।आज उत्तरी हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर कुछ यात्री अपने पालतू कुत्ते को बुद्ध पूर्णिमा स्नान कराने पहुंच गए। आसपास नहा रहे श्रद्धालुओं ने जब साथ में कुत्ते को नहाते देखा तो इसपर आपत्ति जताई,जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया। बता दें कि आजकल हरिद्वार सहित देवभूमि के सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश निषेध का मामला गरमाया हुआ है। (-कुमार दुष्यंत)
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक गंभीर आपराधिक साजिश का पर्दाफ़ाश किया। पुलिस टीम की सक्रियता के चलते 01 साजिशकरता घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व् अवैध अस्लाह सहित पकड़ा गया। घटना का विवरण दिनांक 27-04-2026 को डा0 सुमित कुमार निवासी दाबकी कलां, लक्सर हरिद्वार द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि आज 27-04-26 को मैं दिन के समय अपनी कार में अपने साले सुमित, भंवर पाल आदि को लेकर हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल बहादराबाद से भिक्क्म्पुर को लौट रहा था। बाडीटीप के पास मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने हमारे ऊपर फायरिंग कर दी। इससे पहले भी 14-04-26 को शाम को दाबकी गाँव के पास मोटरसाइकिल गुजरते हुए फायरिंग की सी आवाज़ हुई थी। अब देखने पर उस तरफ भी फायरिंग के छेद दिख रहे हैं। गाडी का टायर पंक्चर खुलवाकर देखा तो उसके अन्दर भी बुलेट मिली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर पर मुकदमा अपराध संख्या- 383 /26, धारा 109 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। फील्ड यूनिट की टीम के साथ मौके से साक्ष्य एकत्रित किये गए तथा CCTV कैमरों व् तकनीकी साक्ष्यों का अवलोकन कर अभियुक्तगण की शिनाख्त के प्रयास किये गए घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान क्षेत्र में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को आते देख पुलिस द्वारा उसे रोकने का इशारा करने पर चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर अभि0 शुभम सैनी पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम भिक्कमपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व् अवैध अस्लाह सहित मौके पर दबोच लिया गया। पूछताछ में खुलासा- पूछताछ में शुभम सैनी ने बताया कि वह और उसके घर वाले एक बाबा के पास सत्संग करते रहते है। लगभग तीन साल से सत्संग कर रहे और कथित बाबा के लक्सर स्थित आश्रम में रह रहे शुभम सैनी की बाबा से काफी घनिष्ठता हो गयी। बाबा ने उससे 5-6 महीने पहले सुमित को मारने की इच्छा जाहिर की। 14 अप्रेल 2026 को लक्सर गए शुभम सैनी को बाबा ने फोन कर बुलाया और दोनों ने मो0सा0 से डॉ0 सुमित कुमार की गाडी लगभग दो तीन राउण्ड फायर कर दिये और वहां से भाग गए। दिनांक- 27.04.26 को दोनों ने फिर डॉक्टर की गाडी का पीछा करते हुए बाडी टीप गाँव से आगे फतवा की तरफ मौका देखते ही गाडी की तरफ फायरिंग कर दी। डॉक्टर की गाडी में 04 फायर किये गए थे। पुलिस फिलहाल फरार चल रहे बाबा की तलाश में जुटी है। पकड़ में आए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त शुभम सैनी पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम भिक्कमपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष बरामदगी घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK08 BE 2801 अवैध अस्लाह 315 बोर पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोशियारी SI यशवीर नेगी चौकी इंचार्ज भिक्क्म्पुर HC पंचम प्रकाश का0 1344 गंगा का0 1336 धवजवीर HC मनमोहन भंडारी (CIU RKE) का0 1398 महिपाल तोमर (CIU RKE)1
- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा — मगरमच्छ के हमले में 13 वर्षीय बालक की मौत हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुग्गावाला थाना क्षेत्र में स्थित नदी किनारे एक 13 वर्षीय बालक को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि ग्राम बंजारावाला निवासी बालक नदी के पास खेल रहा था, तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। 👉 इस दर्दनाक घटना में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। 👉 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 👉 फिलहाल वन विभाग इलाके में सतर्कता बरत रहा है और स्थानीय लोगों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी गई है। ⚠️ *महत्वपूर्ण अपील*: नदी और जंगली इलाकों के आसपास बच्चों को अकेला न छोड़ें और सतर्कता बरतें। *आप देख रहे हैं* A BHARAT NEWS10 — सबसे पहले आपकी आवाज1
- 🐍 खेत में दिखा सांपों का जोड़ा, सर्प मित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा 📍 आर्य नगर/डोईवाला डोईवाला क्षेत्र में एक बार फिर इंसानियत और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल देखने को मिली। कांग्रेस नेता और प्रसिद्ध सर्प मित्र भारत भूषण पेले ने आर्य नगर की टूर कॉलोनी में किसान के खेत में दिखाई दिए सांपों के जोड़े को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। बताया गया कि खेत में अचानक सांपों का जोड़ा दिखने से किसानों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सर्प मित्र भारत भूषण पेले को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने बिना किसी नुकसान के दोनों सांपों को पकड़ा और लच्छी वाला के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। 🌿 किसानों के लिए फायदेमंद होते हैं ये सांप भारत भूषण पेले ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धामण प्रजाति (Rat Snake) के सांप हैं, जिन्हें “किसान मित्र” भी कहा जाता है। ये खेतों में छिपे चूहे, खरगोश जैसे फसल को नुकसान पहुंचाने वाले जीवों का शिकार करते हैं, जिससे किसानों की फसल सुरक्षित रहती है। 👉 इस रेस्क्यू के बाद क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और सर्प मित्र के कार्य की सराहना की।1
- 15 साल की बच्ची को नशीला पदार्थ देकर 15 से 20 लोगों ने गैंगरेप किया ऐसा लगाया आरोप देखिए बड़ी खबर और संपूर्ण जानकारी के साथ #Laksar_Road #trendingreels #trending #police #PoliticalNews #uttrakhand #UttarakhandNews #uttarakhandnewsupdate1
- Post by Amit kumar1
- Post by HNNK News Sabir1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/नशीली दवाइयां/इंजेक्शनआदि) तस्करों/वाहन चोरी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त आदेश के क्रम में सिडकुल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इसी क्रम में दिनांक-30/04/26 को पुलिस टीम द्वारा IMC चौक के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध ई-रिक्शा आती दिखाई दी, जिसको रोकने का इशारा किया गया तो ई रिक्शा सवार पुलिस कर्मचारी गणों को देखकर वापस पीछे मुड़कर भगाने का प्रयास करने लगा जिसे चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े जाने पर उसने अपना नाम दुर्गेश पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम सिगापुर खास थाना बन्डा जनपद शाहजहांपुर हाल निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताया । शख्ती से पूछताछ की गई तो पकड़े गए व्यक्ति द्वारा बताया कि मैं कल रात्रि में रिक्शा झंडा चौक रोशनाबाद से चोरी किया था और सुबह होने पर मैंने इसे यही पास में झाड़ियां में छुपा दिया था अब रात्रि होने पर मैं इसे बेचने के लिए जा रहा था । आरोपी के कब्जे से ई रिक्शा uk08- TB- 2534 बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है । *नाम पता आरोपी-* दुर्गेश पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम सिगापुर खास थाना बन्डा जनपद शाहजहांपुर हाल पता निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार *बरामदगी* आरोपी के कब्जे से एक अदद चोरी गई ई-रिक्शा बरामद 1-चेसिस नंबर MIYDECB08H25K0331. (थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 169/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित) *पुलिस टीम* 1-S O अजय शाह 2- उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान 3-का0 नरेंद्र चौहान 4-का0 तनवीर अली1
- हरिद्वार में आज बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। हरकी पैड़ी सहित तमाम घाटों पर श्रद्धालु गंगा में डुबकियां लगा रहे हैं।बुद्ध पूर्णिमा हरिद्वार के स्नान कैलेंडर का कार्तिक पूर्णिमा के बाद दूसरा विशेष स्नान पर्व है जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्नान को पहुंचते हैं। इसबार हालांकि खराब मौसम के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई है लेकिन उसके बावजूद लाखों की संख्या में श्रद्धालु आए हैं। स्नान के साथ ही श्रद्धालु वापसी भी कर रहे हैं, जिससे भीड़ का दबाव कम है।इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। पूरे मेला क्षेत्र को अलग अलग सेक्टर में बांटकर सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी स्वयं मेला क्षेत्र में घूम घूमकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। (-कुमार दुष्यंत)1
- The Aman Times 🚨 केदारनाथ में VIP दर्शन पर बवाल 📍 केदारनाथ धाम केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन व्यवस्था को लेकर विवाद तेज हो गया है। तीर्थ पुरोहितों ने इस व्यवस्था का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि बाबा के दरबार में सभी श्रद्धालु बराबर हैं और VIP कल्चर आस्था के साथ भेदभाव है। 💢 पुरोहितों का आरोप है कि VIP व्यवस्था के कारण आम श्रद्धालुओं को घंटों लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है, जबकि कुछ लोगों को सीधे दर्शन कराए जा रहे हैं। 📢 विरोध प्रदर्शन के दौरान पुरोहित समाज ने हेमंत द्विवेदी के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 🛑 मांग: 👉 VIP दर्शन व्यवस्था तुरंत खत्म की जाए 👉 सभी श्रद्धालुओं के लिए समान दर्शन प्रणाली लागू हो 🙏 क्या मंदिरों में VIP दर्शन होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर दें1