सत्संगी बाबा निकला फायरिंग का मास्टरमाइंड, चेले के साथ मिलकर घटना को दिया था अंजाम। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक गंभीर आपराधिक साजिश का पर्दाफ़ाश किया। पुलिस टीम की सक्रियता के चलते 01 साजिशकरता घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व् अवैध अस्लाह सहित पकड़ा गया। घटना का विवरण दिनांक 27-04-2026 को डा0 सुमित कुमार निवासी दाबकी कलां, लक्सर हरिद्वार द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि आज 27-04-26 को मैं दिन के समय अपनी कार में अपने साले सुमित, भंवर पाल आदि को लेकर हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल बहादराबाद से भिक्क्म्पुर को लौट रहा था। बाडीटीप के पास मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने हमारे ऊपर फायरिंग कर दी। इससे पहले भी 14-04-26 को शाम को दाबकी गाँव के पास मोटरसाइकिल गुजरते हुए फायरिंग की सी आवाज़ हुई थी। अब देखने पर उस तरफ भी फायरिंग के छेद दिख रहे हैं। गाडी का टायर पंक्चर खुलवाकर देखा तो उसके अन्दर भी बुलेट मिली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर पर मुकदमा अपराध संख्या- 383 /26, धारा 109 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। फील्ड यूनिट की टीम के साथ मौके से साक्ष्य एकत्रित किये गए तथा CCTV कैमरों व् तकनीकी साक्ष्यों का अवलोकन कर अभियुक्तगण की शिनाख्त के प्रयास किये गए घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान क्षेत्र में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को आते देख पुलिस द्वारा उसे रोकने का इशारा करने पर चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर अभि0 शुभम सैनी पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम भिक्कमपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व् अवैध अस्लाह सहित मौके पर दबोच लिया गया। पूछताछ में खुलासा- पूछताछ में शुभम सैनी ने बताया कि वह और उसके घर वाले एक बाबा के पास सत्संग करते रहते है। लगभग तीन साल से सत्संग कर रहे और कथित बाबा के लक्सर स्थित आश्रम में रह रहे शुभम सैनी की बाबा से काफी घनिष्ठता हो गयी। बाबा ने उससे 5-6 महीने पहले सुमित को मारने की इच्छा जाहिर की। 14 अप्रेल 2026 को लक्सर गए शुभम सैनी को बाबा ने फोन कर बुलाया और दोनों ने मो0सा0 से डॉ0 सुमित कुमार की गाडी लगभग दो तीन राउण्ड फायर कर दिये और वहां से भाग गए। दिनांक- 27.04.26 को दोनों ने फिर डॉक्टर की गाडी का पीछा करते हुए बाडी टीप गाँव से आगे फतवा की तरफ मौका देखते ही गाडी की तरफ फायरिंग कर दी। डॉक्टर की गाडी में 04 फायर किये गए थे। पुलिस फिलहाल फरार चल रहे बाबा की तलाश में जुटी है। पकड़ में आए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त शुभम सैनी पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम भिक्कमपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष बरामदगी घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK08 BE 2801 अवैध अस्लाह 315 बोर पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोशियारी SI यशवीर नेगी चौकी इंचार्ज भिक्क्म्पुर HC पंचम प्रकाश का0 1344 गंगा का0 1336 धवजवीर HC मनमोहन भंडारी (CIU RKE) का0 1398 महिपाल तोमर (CIU RKE)

- हरिद्वार से रोहित वर्मा की रिपोर्ट -हरिपुर कला में स्थित पीके फूड जंक्शन का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। संस्थान के संचालक अमित कंडवाल महावीर पुंडीर ने बताया कि पीके फूड जंक्शन में ग्राहकों को स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण फास्ट फूड व अन्य व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन के मौके पर आए मेहमानों ने नए प्रतिष्ठान की सराहना की और इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय निवासियों के लिए यह एक नया और आकर्षक खानपान स्थल बनकर उभरेगा, जहां परिवार और दोस्त मिलकर अच्छा समय बिता सकेंगे।3
- हरिद्वार के देवपुरा क्षेत्र स्थित बजरी वाला बस्ती, बैरागी कैंप में ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गाँव का एकमात्र सरकारी हैंडपंप, जो लंबे समय से जल आपूर्ति का मुख्य साधन था, उसका हैंडल टूट जाने से पूरी व्यवस्था ठप हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि 45 डिग्री तापमान में पानी के बिना जीवन बेहद कठिन हो गया है। कई बार विभागीय अधिकारियों को मौखिक रूप से, फोन कॉल और व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। लोगों ने विभाग की लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही हैंडपंप की मरम्मत नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।5
- हरिद्वार में धर्मनगरी और गंगा की पवित्रता व शुचिता बनाए रखने का आजकल बहुत शोर है। हरकी पैड़ी पर तो गंगा सभा ने जगह जगह इससे संबंधित सूचना पट भी लगाए हैं लेकिन इससे जुड़े विवाद जबतब सामने आते रहते हैं।आज उत्तरी हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर कुछ यात्री अपने पालतू कुत्ते को बुद्ध पूर्णिमा स्नान कराने पहुंच गए। आसपास नहा रहे श्रद्धालुओं ने जब साथ में कुत्ते को नहाते देखा तो इसपर आपत्ति जताई,जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया। बता दें कि आजकल हरिद्वार सहित देवभूमि के सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश निषेध का मामला गरमाया हुआ है। (-कुमार दुष्यंत)1
- Post by Dpk Chauhan1
- हरिद्वार जनपद में दर्दनाक हादसा — मगरमच्छ के हमले में 13 वर्षीय बालक की मौत हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुग्गावाला थाना क्षेत्र में स्थित नदी किनारे एक 13 वर्षीय बालक को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि ग्राम बंजारावाला निवासी बालक नदी के पास खेल रहा था, तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। 👉 इस दर्दनाक घटना में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। 👉 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 👉 फिलहाल वन विभाग इलाके में सतर्कता बरत रहा है और स्थानीय लोगों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी गई है। ⚠️ *महत्वपूर्ण अपील*: नदी और जंगली इलाकों के आसपास बच्चों को अकेला न छोड़ें और सतर्कता बरतें। *आप देख रहे हैं* A BHARAT NEWS10 — सबसे पहले आपकी आवाज1
- Post by मोहित हरिद्वार ब्यूरो चीफ़1
- The Aman Times 🚨 ब्रेकिंग | ऋषिकेश हादसा ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा… तेज बहाव में बहा 18 वर्षीय युवक। 📍 लक्ष्मणझूला क्षेत्र के मालकुंठी पुल के पास की घटना 👉 दिल्ली से परिवार के साथ घूमने आया था युवक 👉 नहाते समय संतुलन बिगड़ा, गहरे पानी में गया और लापता 🚑 SDRF की डीप डाइविंग टीम मौके पर 🔍 गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी 👤 युवक की पहचान: वंश (18), निवासी निजामपुर, दिल्ली ⚠️ सावधानी जरूरी: गंगा में तेज बहाव के बीच नहाते समय सतर्क रहें1
- बुग्गावाला में आज सुबह एक ईंट भट्ठे के पास 13 वर्षीय किशोर को निवाला बनाने वाले मगरमच्छ को आखिर कड़ी मशक्कत के बाद वनविभाग की टीम ने गिरफ्त में ले लिया।इस दौरान वहां वनविभाग के आपरेशन को देखने के लिए घंटों लोगों की भीड़ जुटी रही। मगरमच्छ व्यस्क था और संभवतः कहीं से तालाब में पहुंच गया था। आज सुबह जब बुग्गावाला निवासी 13 वर्षीय किशोर तालाब के किनारे पहुंचा चुपचाप तालाब से निकलकर आए मगरमच्छ ने किशोर पर हमला कर दिया और उसे तालाब में खींच ले गया था। बाद में बचाव दल बच्चे का शव ही बरामद कर सका।1