Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरिपुर कला में स्थित पीके फूड जंक्शन का भव्य शुभारंभ हुआ हरिद्वार से रोहित वर्मा की रिपोर्ट -हरिपुर कला में स्थित पीके फूड जंक्शन का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। संस्थान के संचालक अमित कंडवाल महावीर पुंडीर ने बताया कि पीके फूड जंक्शन में ग्राहकों को स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण फास्ट फूड व अन्य व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन के मौके पर आए मेहमानों ने नए प्रतिष्ठान की सराहना की और इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय निवासियों के लिए यह एक नया और आकर्षक खानपान स्थल बनकर उभरेगा, जहां परिवार और दोस्त मिलकर अच्छा समय बिता सकेंगे।
Rohit verma
हरिपुर कला में स्थित पीके फूड जंक्शन का भव्य शुभारंभ हुआ हरिद्वार से रोहित वर्मा की रिपोर्ट -हरिपुर कला में स्थित पीके फूड जंक्शन का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। संस्थान के संचालक अमित कंडवाल महावीर पुंडीर ने बताया कि पीके फूड जंक्शन में ग्राहकों को स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण फास्ट फूड व अन्य व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन के मौके पर आए मेहमानों ने नए प्रतिष्ठान की सराहना की और इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय निवासियों के लिए यह एक नया और आकर्षक खानपान स्थल बनकर उभरेगा, जहां परिवार और दोस्त मिलकर अच्छा समय बिता सकेंगे।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हरिद्वार से रोहित वर्मा की रिपोर्ट -हरिपुर कला में स्थित पीके फूड जंक्शन का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। संस्थान के संचालक अमित कंडवाल महावीर पुंडीर ने बताया कि पीके फूड जंक्शन में ग्राहकों को स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण फास्ट फूड व अन्य व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन के मौके पर आए मेहमानों ने नए प्रतिष्ठान की सराहना की और इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय निवासियों के लिए यह एक नया और आकर्षक खानपान स्थल बनकर उभरेगा, जहां परिवार और दोस्त मिलकर अच्छा समय बिता सकेंगे।3
- हरिद्वार के देवपुरा क्षेत्र स्थित बजरी वाला बस्ती, बैरागी कैंप में ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गाँव का एकमात्र सरकारी हैंडपंप, जो लंबे समय से जल आपूर्ति का मुख्य साधन था, उसका हैंडल टूट जाने से पूरी व्यवस्था ठप हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि 45 डिग्री तापमान में पानी के बिना जीवन बेहद कठिन हो गया है। कई बार विभागीय अधिकारियों को मौखिक रूप से, फोन कॉल और व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। लोगों ने विभाग की लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही हैंडपंप की मरम्मत नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।5
- हरिद्वार में धर्मनगरी और गंगा की पवित्रता व शुचिता बनाए रखने का आजकल बहुत शोर है। हरकी पैड़ी पर तो गंगा सभा ने जगह जगह इससे संबंधित सूचना पट भी लगाए हैं लेकिन इससे जुड़े विवाद जबतब सामने आते रहते हैं।आज उत्तरी हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर कुछ यात्री अपने पालतू कुत्ते को बुद्ध पूर्णिमा स्नान कराने पहुंच गए। आसपास नहा रहे श्रद्धालुओं ने जब साथ में कुत्ते को नहाते देखा तो इसपर आपत्ति जताई,जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया। बता दें कि आजकल हरिद्वार सहित देवभूमि के सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश निषेध का मामला गरमाया हुआ है। (-कुमार दुष्यंत)1
- Post by Dpk Chauhan1
- हरिद्वार जनपद में दर्दनाक हादसा — मगरमच्छ के हमले में 13 वर्षीय बालक की मौत हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुग्गावाला थाना क्षेत्र में स्थित नदी किनारे एक 13 वर्षीय बालक को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि ग्राम बंजारावाला निवासी बालक नदी के पास खेल रहा था, तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। 👉 इस दर्दनाक घटना में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। 👉 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 👉 फिलहाल वन विभाग इलाके में सतर्कता बरत रहा है और स्थानीय लोगों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी गई है। ⚠️ *महत्वपूर्ण अपील*: नदी और जंगली इलाकों के आसपास बच्चों को अकेला न छोड़ें और सतर्कता बरतें। *आप देख रहे हैं* A BHARAT NEWS10 — सबसे पहले आपकी आवाज1
- Post by मोहित हरिद्वार ब्यूरो चीफ़1
- The Aman Times 🚨 ब्रेकिंग | ऋषिकेश हादसा ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा… तेज बहाव में बहा 18 वर्षीय युवक। 📍 लक्ष्मणझूला क्षेत्र के मालकुंठी पुल के पास की घटना 👉 दिल्ली से परिवार के साथ घूमने आया था युवक 👉 नहाते समय संतुलन बिगड़ा, गहरे पानी में गया और लापता 🚑 SDRF की डीप डाइविंग टीम मौके पर 🔍 गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी 👤 युवक की पहचान: वंश (18), निवासी निजामपुर, दिल्ली ⚠️ सावधानी जरूरी: गंगा में तेज बहाव के बीच नहाते समय सतर्क रहें1
- बुग्गावाला में आज सुबह एक ईंट भट्ठे के पास 13 वर्षीय किशोर को निवाला बनाने वाले मगरमच्छ को आखिर कड़ी मशक्कत के बाद वनविभाग की टीम ने गिरफ्त में ले लिया।इस दौरान वहां वनविभाग के आपरेशन को देखने के लिए घंटों लोगों की भीड़ जुटी रही। मगरमच्छ व्यस्क था और संभवतः कहीं से तालाब में पहुंच गया था। आज सुबह जब बुग्गावाला निवासी 13 वर्षीय किशोर तालाब के किनारे पहुंचा चुपचाप तालाब से निकलकर आए मगरमच्छ ने किशोर पर हमला कर दिया और उसे तालाब में खींच ले गया था। बाद में बचाव दल बच्चे का शव ही बरामद कर सका।1