Shuru
Apke Nagar Ki App…
Iran aur Pakistan ki ladai
Nitish Kumar yadav
Iran aur Pakistan ki ladai
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- तिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 28 मार्च शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत विगत 24 घंटे में समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अलग-अलग कांडों में संलिप्त कुल 18अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियान के क्रम में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 20लीटर शराब,चरस 4किलो 60ग्राम,85किलो150ग्राम गाजा,1 मोबाईल,1 पैन कार्ड 1आधार कार्ड बरामद की। लगातार चल रहे इस अभियान के तहत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का आवश्यक मेडिकल जांच कराने के उपरांत नियमानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।1
- Iran aur Pakistan ki ladai1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- नौतन थाना क्षेत्र के पूर्वी नौतन पंचायत अंतर्गत खैरा टोला गांव में शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में ओम प्रकाश यादव का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन कर्मियों रवि रंजन कुमार, वीरेश कुमार और निशु कुमारी ने बताया कि आग से घर में रखी सिलाई मशीन, गैस चूल्हा, बर्तन, फर्नीचर, कपड़े, अनाज समेत करीब 10 हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।1
- हर शाल की भांति इस वर्ष भी बेतिया मां काली धाम से निकला भगवान श्री राम का शोभा रथ यात्रा। जय श्री राम। 28.03.2026.1
- बेतिया के ऐतिहासिक काली धाम ❤️मंदिर से रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी यह यात्रा नया बजार द्वारदेवी चर्च रोड तीन लालटेन सुवा बाबू चौक होते हुये निकाली गयी इस यात्रा मे सैकड़ो की संख्या मे भक्त शामिल हुये1
- Post by क्राईम ब्रांच बेतिया4
- आज 28 मार्च 2026, शनिवार शाम करीब 5 बजे नगर के नौरंगाबाद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) पश्चिमी चंपारण द्वारा भूमिहीनों के सवाल को लेकर जन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व करते हुए जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि गरीब, भूमिहीन और किसानों के हक की लड़ाई को तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमिहीनों की सुरक्षा, गैस की कालाबाजारी पर रोक, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में राहत, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और फसल नुकसान का समुचित मुआवजा जैसी प्रमुख मांगों को लेकर 30 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी के समक्ष विशाल धरना दिया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की और जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया।1