Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिस्तर पर सो रहे 4 वर्षीय मासूम बच्चे सहित पिता को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरसौटी में बिस्तर पर सोते समय 4 साल के मासूम बच्चे रुद्र व उसके पिता अमन चौहान पुत्र सुखवीर सिंह को सांप ने डस लिया, जिसके पिता पुत्र दोनों की हालत बिगड़ गई। शोर सुनकर परिवार के लोग एकत्रित हो गए। बाद में परिजनों ने सांप को मार दिया और हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा पिता पुत्र का उपचार किया गया।
Local news
बिस्तर पर सो रहे 4 वर्षीय मासूम बच्चे सहित पिता को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरसौटी में बिस्तर पर सोते समय 4 साल के मासूम बच्चे रुद्र व उसके पिता अमन चौहान पुत्र सुखवीर सिंह को सांप ने डस लिया, जिसके पिता पुत्र दोनों की हालत बिगड़ गई। शोर सुनकर परिवार के लोग एकत्रित हो गए। बाद में परिजनों ने सांप को मार दिया और हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा पिता पुत्र का उपचार किया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक बालिका की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा आदर्श नगर में गाय की मौत के बाद सभासद के कहने पर जेसीबी मशीन गाय दफनाने के लिए आई थी। तभी जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक बालिका नैना पुत्री बबलू के पेट में चोट लग गई। हादसे के दौरान बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बालिका को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी तभी परिजनों की पुलिस से नोंकझोंक हो गई। हालांकि काफी समझाने के बाद पुलिस ने बालिका की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर5 पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि गाय की मौत के बाद जेसीबी मशीन गाय दफनाने आई थी तभी जेसीबी मशीन की चपेट में आने से बालिका के पेट में चोट लग गई। हादसे में बालिका की मौत हो गई।1
- दबंगों ने दुकान में घुसकर मजदूर युवक के साथ की मारपीट, देखें वीडियो.... हाथरस में दुकान पर काम करने वाले मजदूर युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला गाली देने का आरोप लगाकर 10 से 12 दबंगों ने दुकान पर काम करने वाले मजदूर युवक पर किया हमला दुकान के अंदर घुसकर दबंगों ने मजदूर युवक को बेरहमी से पीटा मजदूर युवक से हुई मारपीट की पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद मजदूर युवक को पीटने के बाद मौके से फरार हुए दबंग दबंगों की मारपीट से मजदूर युवक हुआ बुरी तरह से घायल सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित की शिकायत के बाद थाना पुलिस जांच में जुटी थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के कमला बाजार स्थित दुकान का मामला1
- हरदोई में ‘सुशासन’ के दावों की खुली पोल! एक महीने से ज्यादा समय से लोग पानी, कीचड़, गंदगी और दुर्गंध के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। हालात इतने बदतर हैं कि मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक घर नहीं पहुंच पा रही। बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद समय पर इलाज न मिल पाने से मौत की बात सामने आ रही है। विडंबना देखिए, जिस रास्ते से लोग जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे, उसी कीचड़ और पानी से होकर परिवार को अपने प्रियजन का जनाज़ा लेकर कब्रिस्तान जाना पड़ा, जनता परेशान है, व्यवस्था बेपरवाह है और भाजपा सरकार खामोश है। आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या किसी और जान के जाने का इंतज़ार है? हरदोई में ‘सुशासन’ के दावों की खुली पोल! एक महीने से ज्यादा समय से लोग पानी, कीचड़, गंदगी और दुर्गंध के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। हालात इतने बदतर हैं कि मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक घर नहीं पहुंच पा रही। बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद समय पर इलाज न मिल पाने से मौत की बात सामने आ रही है। विडंबना देखिए, जिस रास्ते से लोग जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे, उसी कीचड़ और पानी से होकर परिवार को अपने प्रियजन का जनाज़ा लेकर कब्रिस्तान जाना पड़ा, जनता परेशान है, व्यवस्था बेपरवाह है और भाजपा सरकार खामोश है। आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या किसी और जान के जाने का इंतज़ार है?1
- मथुरा में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का मेगा स्वास्थ्य शिविर1
- सासनी मे ध्वजारोहण के बाद श्रीरामलीला महोत्सव का हुआ आगाज ध्वजारोहण के बाद श्रीरामलीला महोत्सव का आगाज सौ वर्ष पुरानी परंपरा आज भी लोगों के दिलों में कायम सासनी। कस्बे में श्रीरामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सौ वर्ष से भी अधिक पुरानी सांस्कृतिक परंपरा और जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक रामलीला से लोगों का जुड़ाव वर्षों से बना हुआ है और आज भी श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ इससे जुड़े हुए हैं। सोमवार को अयोध्या चौक पर श्रीरामलीला महोत्सव के ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान पूजनकर्ता सतीश चंद्र गर्ग ने यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि श्रीरामलीला हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत भी है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। अयोध्या चौक पर सतीश चंद्र गर्ग ने आचार्य शैलेश शर्मा, अशोक शर्मा, संजय उपाध्याय, श्रीनाथ पाठक, तुषार उपाध्याय और अभिषेक शर्मा के संयुक्त वेदमंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से ध्वजारोहण कराया। इससे पहले ध्वज पूजन और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित लोगों ने श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम का स्मरण किया। आयोजकों ने बताया कि ध्वजारोहण के साथ श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। करीब पंद्रह दिन बाद श्रीरामलीला मैदान में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों और नगरवासियों में उत्साह है। इस मौके पर अध्यक्ष लीलाधर शर्मा, महामंत्री डॉ. लोकेश शर्मा, प्रकाश चंद्र शर्मा, प्रदीप गुप्ता, मदन गोपाल अग्रवाल, जयप्रकाश महेश्वरी, धीरेंद्र गांधी, विनोद कुमार जैन, उमेश चंद्र गुप्ता, सुनील वार्ष्णेय, विनोद जैन, सतीश चंद्र गुप्ता, प्रमोद गर्ग, प्रदीप गुप्ता उर्फ बॉबी, अनिल गुप्ता, विद्याभूषण गर्ग, श्याम सुंदर जैन, नीरज अग्रवाल शांति स्वरूप गुप्ता, अशोक कुमार अग्रवाल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।3
- #अलीगढ़ के एएमयू में थाली और चम्मच का बजने का वीडियो वायरल कर रहे मांग1
- अलीगढ़-एटा नेशनल हाइवे पर बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा जनपद हाथरस की सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ एटा हाईवे पर नोएडा से बाइक से अपने घर जनपद औरैया के गांव बेला जा रहे एक युवक श्याम सिंह पुत्र विनोद सिंह की बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मार कर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस द्वारा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने पहचान होने के बाद युवक के परिजनों को सूचना दी है।1
- हाथरस में जेसीबी की चपेट में 11 साल की बच्ची की हुई मौत हाथरस। आदर्श नगर इलाके में नगर पालिका की लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गाय को दफनाने के लिए पहुंची नगर पालिका की जेसीबी की चपेट में आने से 11 साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने जेसीबी चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए उसे बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली और जेसीबी संचालन को लेकर सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।1