जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक बालिका की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा आदर्श नगर में गाय की मौत के बाद सभासद के कहने पर जेसीबी मशीन गाय दफनाने के लिए आई थी। तभी जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक बालिका नैना पुत्री बबलू के पेट में चोट लग गई। हादसे के दौरान बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बालिका को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी तभी परिजनों की पुलिस से नोंकझोंक हो गई। हालांकि काफी समझाने के बाद पुलिस ने बालिका की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर5 पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि गाय की मौत के बाद जेसीबी मशीन गाय दफनाने आई थी तभी जेसीबी मशीन की चपेट में आने से बालिका के पेट में चोट लग गई। हादसे में बालिका की मौत हो गई।
जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक बालिका की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा आदर्श नगर में गाय की मौत के बाद सभासद के कहने पर जेसीबी मशीन गाय दफनाने के लिए आई थी। तभी जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक बालिका नैना पुत्री बबलू के पेट में चोट लग गई। हादसे के दौरान बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बालिका को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी तभी परिजनों की पुलिस से नोंकझोंक हो गई। हालांकि काफी समझाने के बाद पुलिस ने बालिका की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर5 पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि गाय की मौत के बाद जेसीबी मशीन गाय दफनाने आई थी तभी जेसीबी मशीन की चपेट में आने से बालिका के पेट में चोट लग गई। हादसे में बालिका की मौत हो गई।
- चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का मामला, ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो हुआ वायरल..... हाथरस में वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का खेल, वीडियो हुआ वायरल ट्रेफिक पुलिसकर्मी का बाइक चालक से पैसे मांगने का वीडियो हुआ वायरल 8000 रुपये के चालान का डर दिखाकर ट्रेफिक पुलिसकर्मी ने बाइक चालक से मांगे 500 रुपये ट्रेफिक पुलिसकर्मी का वीडियो बनाकर बाइक चालक ने किया सोशल मीडिया पर वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने लिया संज्ञान एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने दिए जांच और कार्यवाही का आदेश हाथरस जिले के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के चामड़ गेट चौराहे का मामला1
- *अवगत कराना है कि दिनाँक 13.09.2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। जिसमे 01 यातायात पुलिसकर्मी द्वारा पैसे लेने की बात की जा रही है । उक्त सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा विडियो का संज्ञान लेते हुये, तत्काल जांच के आदेश दिये गये है। “दिनांक 13 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक यातायात पुलिसकर्मी द्वारा पैसे लेने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के दौरान वीडियो की सत्यता एवं उसमें लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”1
- अखंडानंद नगर प्रखंड में मंजीरा बस्ती में माधव सेवा केन्द्र सेक्टर 16 नोएडा में धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का 62 वा स्थापना दिवस ---- अमर सिंह परिहार अखंडानंद नगर में मंजीरा बस्ती में विश्व हिन्दू परिषद का 62 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्ती के प्रधान ब्रहमपाल सिंह ने की कार्यक्रम का शुभारंभ हिन्दू संस्कृति परंपरा के अनुसार दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा कार्यक्रम में सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया कार्यक्रम में हिन्दू सनातन धर्म सनातन संस्कृति के विषय में लोगों को जागरूक किया गया और विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा देश हित में एवं हिन्दू धर्म के हित में किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री मनोज सिरोही सह मंत्री मेरठ प्रांत ने लोगों को हिन्दू धर्म क्या है और सनातन धर्म क्या है के बारे में विस्तार से जानकारी दी और संगठन को मजबूत बनाने तथा मिलजुल कर रहने की तथा एक दूसरे की मदद करने की शिख दी तथा देश हित में अपना सम्पूर्ण योगदान करने की प्रेरणा दी कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये ओर कार्यक्रम के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने विश्व हिन्दू परिषद के का आभार व्यक्त किया कि विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्व हिन्दू परिषद का 62 वा स्थापना दिवस मंजीरा बस्ती के लोगों के बीच आकर मनाया जो एक बहुत ही सराहनीय कदम है।इस अवसर पर मेरठ प्रांत के सहमंत्री एवं मुख्य वक्ता श्री मनोज सिरोही जी, महानगर नोएडा के सहमंत्री श्री राजीव शर्मा जी, महानगर नोएडा महिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा सक्सेना जी, महिला समरसता सुषमा सिंह जी, राजेश सिंह, वीरू सिंह, अखंडानंद नगर प्रखंड के पालक श्री श्यामवीर जी कार्यक्रम अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह जी, अखंडानंद नगर प्रखंड अध्यक्ष श्री अमर सिंह परिहार जी, उपाध्यक्ष श्री रमाकांत दुबे जी, मंत्री श्री अंकित तिवारी जी, बजरंग दल संयोजक श्री अजय सोनी जी, सत्संग प्रमुख श्री वेद शुक्ला जी, मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती लगनी देवी जी, मंजीरा बस्ती खंड अध्यक्ष रवि कुमार जी, हरोला अध्यक्ष श्री अमित कुमार पांडे जी, उपाध्यक्ष श्री सन्नी कुमार जी, मंत्री श्री कृष्ण कुमार जी, पूर्व अध्यक्ष अखंडानंद नगर श्री राजू चौहान जी, रूबी देवी जी, श्री सत्यम सिंह जी, श्री अमित कुमार जी, श्री सुनील ठाकुर जी, श्री कृष्ण वर्मा जी, श्रीमति यशोदा देवी जी , श्रीमती गीता जी, श्री मति महारानी देवी जी, श्री भानु प्रताप सिंह जी, श्री सूर्य प्रताप सिंह जी ,भूमि चौहान, और सैकड़ों कार्यकर्ता एवं बस्ती के लोग उपस्थित रहे4
- कानपुर- कुछ ही पलों में हो सकता था बड़ा हादसा, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान1
- साँपों में किसी भी प्रकार की नागमणि नहीं होती है। नागमणि के नाम पर फैली बातें केवल अंधविश्वास और भ्रम हैं। इसलिए किसी भी लालच में आकर साँपों की हत्या न करें। साँप प्रकृति और पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे चूहों तथा अन्य हानिकारक जीवों की संख्या नियंत्रित करने में मदद करते हैं और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं। यदि घर या आसपास साँप दिखाई दे, तो उसे मारने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशिक्षित सर्प-रक्षक या वन विभाग की सहायता लें। आइए, अंधविश्वास और लालच छोड़कर साँपों की रक्षा करें तथा प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में अपना योगदान दें।1
- 🔥 “2027 में सवर्ण समाज देगा सरकार को जवाब!” 🔥 पंडित अखिलेश गौर ने भरी हुंकार, बोले—मुद्दे नहीं सुलझे तो होगी ‘वोट की चोट’ 🚨 वायरल हैशटैग #RPRNEWSTV #BrajKiAwaaz #MathuraNews #Mathura #BrahminSamaj #SarvBrahminMahasabha #Brahmin #SavarnSamaj #2027Election #UPElection2027 #UPPolitics #VoteKiChot #BrahminUnity #BrahminNews #MathuraNews #UPNews #BreakingNews #ViralNews #LatestNews #PoliticalNews #NewsUpdate #ViralVideo #TrendingNews #RPRNews1
- बिस्तर पर सो रहे 4 वर्षीय मासूम बच्चे सहित पिता को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरसौटी में बिस्तर पर सोते समय 4 साल के मासूम बच्चे रुद्र व उसके पिता अमन चौहान पुत्र सुखवीर सिंह को सांप ने डस लिया, जिसके पिता पुत्र दोनों की हालत बिगड़ गई। शोर सुनकर परिवार के लोग एकत्रित हो गए। बाद में परिजनों ने सांप को मार दिया और हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा पिता पुत्र का उपचार किया गया।1
- *8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....* UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर ने भाजपा सांसद राजकुमार चाहर पर सांसद निधि और हर घर नल योजना को लेकर कहा कि 8 साल में सांसद निधि से 8 रुपये का काम हुआ हो तो बता दें। 2026 में भी गांवों की टोंटी से पानी नहीं आया। फिरोजाबाद से आगरा पानी लाने वाली पाइपलाइन अधूरी बताई गई। कमीशन के चक्कर में पहले पाइपलाइन डालने का आरोप लगाया। गली-गली खुदाई से माताएं, बहनें, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हुए।1
- वृन्दावन। श्री स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आयोजित श्री स्वामी हरिदास जी महाराज के 546वें आविर्भाव महोत्सव का शुभारंभ रविवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस प्रातःकाल स्वामी हरिदास जी महाराज का वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद एवं हरिनाम संकीर्तन के मध्य भव्य महाअभिषेक सम्पन्न कराया गया। देशभर से आए संत-महात्माओं, रसिक भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने महाअभिषेक में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। स्वामी हरिदास जी महाराज के 546वें आविर्भाव महोत्सव का भव्य शुभारंभ जानकारी देते हुए महंत मोहनी शरण महाराज ने बताया कि उक्त कार्यक्रम महामंडलेश्वर स्वामी श्री राधा प्रसाद देव जू महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। आज कार्यक्रम के प्रथम दिवस महाअभिषेक के दौरान 135 पावन तीर्थों के जल, पुष्प, फल रस, सुगंधित द्रव्यों एवं विशेष औषधियों से स्वामी जी महाराज का अभिषेक किया गया। अभिषेक के समय संत-महात्माओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयघोष करते हुए भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। सम्पूर्ण परिसर राधे-श्याम एवं स्वामी हरिदास जी महाराज के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने दिव्य अभिषेक के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। महाअभिषेक के उपरांत श्री ललित कुंज से राधा प्रसाद धाम, गोपाल खार तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ बटुक ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं स्वस्तिवाचन के साथ हुआ। यात्रा में संत-महात्माओं, ब्रजवासियों, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं एवं युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। हरिनाम संकीर्तन, ध्वज-पताकाओं एवं भक्ति गीतों के साथ निकली शोभायात्रा ने सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा का विशेष आकर्षण हरियाणा से आई महिला श्रद्धालुओं द्वारा प्रस्तुत किया गया डांडिया नृत्य रहा, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हाथों में धार्मिक ध्वज एवं पताकाएं लेकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। स्कूली बच्चों द्वारा अनुशासित ढंग से यात्रा में सहभागिता करते हुए स्वामी हरिदास जी महाराज के जयकारे लगाए जा रहे थे, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। भक्तजन नृत्य करते हुए एवं "स्वामी हरिदास जी महाराज की जय" के उद्घोष के साथ आगे बढ़ते रहे। सांयकाल आयोजित भजन संध्या में पूवांचल समिति के कलाकारों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक चले भजन-कीर्तन में भक्तजन भक्ति रस में सराबोर रहे। आयोजन समिति ने बताया कि सप्ताहभर चलने वाले इस महोत्सव में संगीत समारोह, भजन संध्या, कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे सहित अनेक धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर संत-महात्माओं, रसिक भक्तों एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही। इस मौके पर आचार्य बद्रीश, सौरभ गौड़, अनमोल शास्त्री, योगेश गर्ग, विष्णु बावरा, सुमित, एस.बी. गर्ग, आयुष मित्तल, नवल सखी आदि मौजूद रहे।1