logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमुनापारी नस्ल की बकरी से बढ़ा आर्थिक लाभ, लगा मेला औरैया जिले के अजीतमल ब्लाक की ग्राम पंचायत मलगवा रामनगर में जमुनापारी बकरियों के सुधार एवं संरक्षण योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जमुनापारी बकरी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पशु चिकित्सा अधिकारी अजीतमल डॉ. उमेश राजपूत ने की। मेले का उद्देश्य जमुनापारी नस्ल के संरक्षण, संवर्धन तथा पशुपालकों को आधुनिक वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों से अवगत कराना रहा। विशेषज्ञों ने उपस्थित पशुपालकों को उन्नत नस्ल चयन, पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित आहार, समय-समय पर टीकाकरण तथा आधुनिक पालन विधियों की विस्तृत जानकारी दी। मेले में मलगवा, रामनगर, पचदेवरा, भीखमनगर, सिकरोड़ी, मलगवा मंदिर, बाबरपुर, अजीतमल, अहेरीपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पशुपालकों और ग्रामीणों ने भाग लिया। पशुपालकों ने जमुनापारी नस्ल की बकरियों के पालन से जुड़ी जानकारी में विशेष रुचि दिखाई। अधिकारियों ने कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियां अपनाकर बकरी पालन को ग्रामीण आय का सशक्त साधन बनाया जा सकता है।

8 hrs ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
8 hrs ago

जमुनापारी नस्ल की बकरी से बढ़ा आर्थिक लाभ, लगा मेला औरैया जिले के अजीतमल ब्लाक की ग्राम पंचायत मलगवा रामनगर में जमुनापारी बकरियों के सुधार एवं संरक्षण योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जमुनापारी बकरी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पशु चिकित्सा अधिकारी अजीतमल डॉ. उमेश राजपूत ने की। मेले का उद्देश्य जमुनापारी नस्ल के संरक्षण, संवर्धन तथा पशुपालकों को आधुनिक वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों से अवगत कराना रहा। विशेषज्ञों ने उपस्थित पशुपालकों को उन्नत नस्ल चयन, पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित आहार, समय-समय पर टीकाकरण तथा आधुनिक पालन विधियों की विस्तृत जानकारी दी। मेले में मलगवा, रामनगर, पचदेवरा, भीखमनगर, सिकरोड़ी, मलगवा मंदिर, बाबरपुर, अजीतमल, अहेरीपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पशुपालकों और ग्रामीणों ने भाग लिया। पशुपालकों ने जमुनापारी नस्ल की बकरियों के पालन से जुड़ी जानकारी में विशेष रुचि दिखाई। अधिकारियों ने कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियां अपनाकर बकरी पालन को ग्रामीण आय का सशक्त साधन बनाया जा सकता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यादव जी की लव स्टोरी पर बनी फिल्म के विरोध को लेकर समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता योगेश को पुलिस ने एहतियातन नजरबंद कर लिया था। योगेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से 27 फरवरी को ककोर मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने के लिए यदुवंशी समाज से अपील की थी। बताया था कि समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष ध्रुव यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता ककोर मुख्यालय पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करना था। सोशल मीडिया पर की गई इस अपील के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया था। संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने योगेश को औरैया के बबाईन चौकी क्षेत्र में नजरबंद कर दिया था। इस संबंध में बबाईन चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया था कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई थी। वहीं शुक्रवार को शाम 5 बजे कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सरिता भदोरिया ने चौकी पर पहुंचकर योगेश योगेश को अपनी सुपुर्दगी में लिया।
    1
    यादव जी की लव स्टोरी पर बनी फिल्म के विरोध को लेकर समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता योगेश को पुलिस ने एहतियातन नजरबंद कर लिया था। योगेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से 27 फरवरी को ककोर मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने के लिए यदुवंशी समाज से अपील की थी। बताया था कि समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष ध्रुव यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता ककोर मुख्यालय पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करना था। सोशल मीडिया पर की गई इस अपील के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया था। संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने योगेश को औरैया के बबाईन चौकी क्षेत्र में नजरबंद कर दिया था। इस संबंध में बबाईन चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया था कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई थी। वहीं शुक्रवार को शाम 5 बजे कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सरिता भदोरिया ने चौकी पर पहुंचकर योगेश योगेश को अपनी सुपुर्दगी में लिया।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया। शुक्रवार को बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर उपजिलाधिकारी सदर औरैया अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया साथ मे खनन विभाग की टीम भी सक्रिय रूप से मौजूद रही। चेकिंग के दौरान एक्सप्रेसवे से गुजर रहे कई डम्परों को रोककर उनके दस्तावेजों एवं खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई। जांच में चार डम्पर अवैध खनिज परिवहन करते हुए पाए गए। इन पर कुल ₹1,32,000 का जुर्माना लगाया गया, जिसे मौके पर ही जमा कराया गया।
    1
    औरैया। शुक्रवार को बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर उपजिलाधिकारी सदर औरैया अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया साथ मे खनन विभाग की टीम भी सक्रिय रूप से मौजूद रही। चेकिंग के दौरान एक्सप्रेसवे से गुजर रहे कई डम्परों को रोककर उनके दस्तावेजों एवं खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई। जांच में चार डम्पर अवैध खनिज परिवहन करते हुए पाए गए। इन पर कुल ₹1,32,000 का जुर्माना लगाया गया, जिसे मौके पर ही जमा कराया गया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया। नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने अधिवक्ता के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत की। इस अवसर पर औरैया में अधिवक्ता साथियों द्वारा उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिवक्ता साथियों ने कहा कि नगर पालिकाध्यक्ष रहते हुए जनहित में किए गए उनके कार्यों का लाभ अब विधिक क्षेत्र में भी समाज को मिलेगा। नगर के जनप्रतिनिधि के रूप में उनके अनुभव से आम जनता को न्यायिक प्रक्रियाओं में भी बेहतर मार्गदर्शन मिल सकेगा। अधिवक्ता बनने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
    1
    औरैया। नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने अधिवक्ता के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत की।
इस अवसर पर औरैया में अधिवक्ता साथियों द्वारा उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अधिवक्ता साथियों ने कहा कि नगर पालिकाध्यक्ष रहते हुए जनहित में किए गए उनके कार्यों का लाभ अब विधिक क्षेत्र में भी समाज को मिलेगा।
नगर के जनप्रतिनिधि के रूप में उनके अनुभव से आम जनता को न्यायिक प्रक्रियाओं में भी बेहतर मार्गदर्शन मिल सकेगा।
अधिवक्ता बनने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • होली पर्व के मद्देनजर आज उपजिलाधिकारी सदर औरैया अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग व थाना औरैया पुलिस टीम ने औरैया नगर स्थित बालाजी स्वीट्स पर छापा मारकर निर्माण सामग्री की जांच की। निरीक्षण में साफ-सफाई की कमी मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए। खोया, पनीर सहित अन्य सामग्री के सैंपल उच्च स्तरीय लैब जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा फूलमती मंदिर के पास स्थित खोया मंडी में भी छापेमारी कर कई विक्रेताओं के सैंपल लिए गए। अचानक कार्रवाई से मंडी में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    2
    होली पर्व के मद्देनजर आज उपजिलाधिकारी सदर औरैया अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग व थाना औरैया पुलिस टीम ने औरैया नगर स्थित बालाजी स्वीट्स पर छापा मारकर निर्माण सामग्री की जांच की। निरीक्षण में साफ-सफाई की कमी मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए। खोया, पनीर सहित अन्य सामग्री के सैंपल उच्च स्तरीय लैब जांच के लिए भेजे गए।
इसके अलावा फूलमती मंदिर के पास स्थित खोया मंडी में भी छापेमारी कर कई विक्रेताओं के सैंपल लिए गए। अचानक कार्रवाई से मंडी में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Kuldeep Diwakar
    1
    Post by Kuldeep Diwakar
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Jolly Star
    1
    Post by Jolly Star
    user_Jolly Star
    Jolly Star
    Farmer औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा खानपुर चौराहे के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सत्यम पुत्र शिव प्रताप, निवासी थाना सहार जनपद औरैया पेशे से पीओपी मिस्त्री है। वह अपने एक साथी को कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम अजनपुर छोड़ने जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही वह खानपुर चौराहे पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सत्यम सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा खानपुर चौराहे के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सत्यम पुत्र शिव प्रताप, निवासी थाना सहार जनपद औरैया पेशे से पीओपी मिस्त्री है। वह अपने एक साथी को कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम अजनपुर छोड़ने जा रहा था।
बताया गया कि जैसे ही वह खानपुर चौराहे पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सत्यम सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कई डंपरों की जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 4 डंपर अवैध खनिज रेत/मिट्टी आदि के परिवहन में लिप्त पाए गए। इन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल रु. 1,32,000/- का जुर्माना लगाया गया, जिसे मौके पर ही जमा कराया गया। इस कार्यवाही में खान विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से अंजाम दिया गया।
    3
    औरैया बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कई डंपरों की जांच की गई।
अभियान के दौरान कुल 4 डंपर अवैध खनिज रेत/मिट्टी आदि के परिवहन में लिप्त पाए गए। इन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल रु. 1,32,000/- का जुर्माना लगाया गया, जिसे मौके पर ही जमा कराया गया। इस कार्यवाही में खान विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से अंजाम दिया गया।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • औरैया में फिल्म विरोध के आह्वान पर सपा कार्यकर्ता नजरबंद, औरैया के अजीतमल कोतवाली के अयाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम असेवटा निवासी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता योगेश विरासिया को एहतियातन बबाइन पुलिस चौकी में नजरबंद कर दिया गया। युवक द्वारा यादव जी लव स्टोरी नामक फिल्म का विरोध करते हुए ककोर मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए लोगों से एकजुट होने की अपील की थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने एहतियातन कदम उठाते हुए योगेश विरासिया को चौकी में बैठा लिया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
    1
    औरैया में फिल्म विरोध के आह्वान पर सपा कार्यकर्ता नजरबंद, 
औरैया के अजीतमल कोतवाली के अयाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम असेवटा निवासी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता योगेश विरासिया को एहतियातन बबाइन पुलिस चौकी में नजरबंद कर दिया गया। युवक द्वारा यादव जी लव स्टोरी नामक फिल्म का विरोध करते हुए ककोर मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए लोगों से एकजुट होने की अपील की थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने एहतियातन कदम उठाते हुए योगेश विरासिया को चौकी में बैठा लिया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.