Shuru
Apke Nagar Ki App…
कस्बा फफूँद मे रमजान के दूसरे जुमा के मुबारक मौके पर हाफ़िज़ गुलज़ार साहब ने इंसानियत का पैगाम देते हुए भारतीय नागरिकों से कहा रमजान भूख प्यास की शिद्द्त का एहसास दिलाता है इंसान को एक दूसरे इंसान का ख्याल रखना चाहिए और भूखे इंसान को खाना खिलाओ एक दूसरे की मदद किया करो इसके साथ ही उन्होंने कहा यह महीना हमें यही सन्देश देता
Jolly Star
कस्बा फफूँद मे रमजान के दूसरे जुमा के मुबारक मौके पर हाफ़िज़ गुलज़ार साहब ने इंसानियत का पैगाम देते हुए भारतीय नागरिकों से कहा रमजान भूख प्यास की शिद्द्त का एहसास दिलाता है इंसान को एक दूसरे इंसान का ख्याल रखना चाहिए और भूखे इंसान को खाना खिलाओ एक दूसरे की मदद किया करो इसके साथ ही उन्होंने कहा यह महीना हमें यही सन्देश देता
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यादव जी की लव स्टोरी पर बनी फिल्म के विरोध को लेकर समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता योगेश को पुलिस ने एहतियातन नजरबंद कर लिया था। योगेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से 27 फरवरी को ककोर मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने के लिए यदुवंशी समाज से अपील की थी। बताया था कि समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष ध्रुव यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता ककोर मुख्यालय पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करना था। सोशल मीडिया पर की गई इस अपील के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया था। संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने योगेश को औरैया के बबाईन चौकी क्षेत्र में नजरबंद कर दिया था। इस संबंध में बबाईन चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया था कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई थी। वहीं शुक्रवार को शाम 5 बजे कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सरिता भदोरिया ने चौकी पर पहुंचकर योगेश योगेश को अपनी सुपुर्दगी में लिया।1
- औरैया। शुक्रवार को बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर उपजिलाधिकारी सदर औरैया अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया साथ मे खनन विभाग की टीम भी सक्रिय रूप से मौजूद रही। चेकिंग के दौरान एक्सप्रेसवे से गुजर रहे कई डम्परों को रोककर उनके दस्तावेजों एवं खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई। जांच में चार डम्पर अवैध खनिज परिवहन करते हुए पाए गए। इन पर कुल ₹1,32,000 का जुर्माना लगाया गया, जिसे मौके पर ही जमा कराया गया।1
- औरैया। नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने अधिवक्ता के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत की। इस अवसर पर औरैया में अधिवक्ता साथियों द्वारा उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिवक्ता साथियों ने कहा कि नगर पालिकाध्यक्ष रहते हुए जनहित में किए गए उनके कार्यों का लाभ अब विधिक क्षेत्र में भी समाज को मिलेगा। नगर के जनप्रतिनिधि के रूप में उनके अनुभव से आम जनता को न्यायिक प्रक्रियाओं में भी बेहतर मार्गदर्शन मिल सकेगा। अधिवक्ता बनने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।1
- होली पर्व के मद्देनजर आज उपजिलाधिकारी सदर औरैया अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग व थाना औरैया पुलिस टीम ने औरैया नगर स्थित बालाजी स्वीट्स पर छापा मारकर निर्माण सामग्री की जांच की। निरीक्षण में साफ-सफाई की कमी मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए। खोया, पनीर सहित अन्य सामग्री के सैंपल उच्च स्तरीय लैब जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा फूलमती मंदिर के पास स्थित खोया मंडी में भी छापेमारी कर कई विक्रेताओं के सैंपल लिए गए। अचानक कार्रवाई से मंडी में अफरा-तफरी का माहौल रहा।2
- Post by Kuldeep Diwakar1
- Post by Jolly Star1
- सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा खानपुर चौराहे के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सत्यम पुत्र शिव प्रताप, निवासी थाना सहार जनपद औरैया पेशे से पीओपी मिस्त्री है। वह अपने एक साथी को कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम अजनपुर छोड़ने जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही वह खानपुर चौराहे पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सत्यम सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।1
- औरैया बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कई डंपरों की जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 4 डंपर अवैध खनिज रेत/मिट्टी आदि के परिवहन में लिप्त पाए गए। इन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल रु. 1,32,000/- का जुर्माना लगाया गया, जिसे मौके पर ही जमा कराया गया। इस कार्यवाही में खान विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से अंजाम दिया गया।3
- औरैया में फिल्म विरोध के आह्वान पर सपा कार्यकर्ता नजरबंद, औरैया के अजीतमल कोतवाली के अयाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम असेवटा निवासी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता योगेश विरासिया को एहतियातन बबाइन पुलिस चौकी में नजरबंद कर दिया गया। युवक द्वारा यादव जी लव स्टोरी नामक फिल्म का विरोध करते हुए ककोर मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए लोगों से एकजुट होने की अपील की थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने एहतियातन कदम उठाते हुए योगेश विरासिया को चौकी में बैठा लिया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।1