Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमेरिका युद्ध लड़ना नहीं चाहता तो कौन लड़ा रहा है
Kamlesh Kumar Kunjam
अमेरिका युद्ध लड़ना नहीं चाहता तो कौन लड़ा रहा है
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कड़ा फैसला नमस्कार, मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं आपका अपना न्यूज़ चैनल। बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी को कड़ी सजा दी है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो) बालोद द्वारा 28 मार्च 2026 को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया गया। न्यायालय ने आरोपी तेजप्रकाश किसाने, उम्र 23 वर्ष, निवासी बगदई, थाना गुरूर, जिला बालोद को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को धारा 363 के तहत 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 1000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। साथ ही अन्य गंभीर धाराओं में भी दोषी पाया गया। विशेष लोक अभियोजक के अनुसार, 11 फरवरी 2019 को नाबालिग पीड़िता स्कूल से मौसी के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर 15 फरवरी 2019 को थाना डौंडी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी उसे हैदराबाद ले गया, जहां मंदिर में जबरन शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। पुलिस ने मामले में धारा 363, 366, 376(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूरी विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया, जहां गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया। इस फैसले को नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए सख्त चेतावनी माना जा रहा है। कानून ऐसे अपराधों पर किसी भी प्रकार की ढील नहीं देगा। फिलहाल के लिए इतना ही, ऐसे ही अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे चैनल के साथ। धन्यवाद।1
- Post by Simant Prajapati1
- चेन्नई, 4 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 के 7वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) पर 5 विकेट से हरा दिया। PBKS ने 210 रनों का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल कर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि CSK लगातार दूसरा मैच हारकर टूर्नामेंट में 0 अंक पर अटकी रही। PBKS की कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। अयुष मhatre ने 43 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे 45* और सरफराज खान 32 रन पर नाबाद रहे। PBKS की ओर से विजयकुमार व्यशाख ने 2 विकेट लिए। जवाब में PBKS ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर प्रियांश आर्य ने मात्र 11 गेंदों पर 39 रन ठोक दिए (3 चौके और 4 छक्के), जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने अंत में फिनिशिंग टच दिया। PBKS ने 8 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। मैच के मुख्य आकर्षण: प्रियांश आर्य की 11 गेंदों की विस्फोटक पारी ने पावरप्ले में ही मैच का रुख पलट दिया। श्रेयस अय्यर की फिफ्टी ने PBKS को स्थिरता दी। CSK के गेंदबाजों को चेपॉक की पिच पर भी PBKS के बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच: प्रियांश आर्य को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। PBKS अब 2 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि CSK को अपनी पहली जीत का इंतजार है। अगला मैच CSK के लिए काफी अहम होगा। संक्षिप्त स्कोर: CSK: 209/5 (20 ओवर) – अयुष मhatre 73, शिवम दुबे 45* PBKS: 210/5 (18.4 ओवर) – श्रेयस अय्यर 50, प्रियांश आर्य 39 नतीजा: PBKS ने 5 विकेट से जीत हासिल की। IPL 2026 में रोमांच जारी है। PBKS की इस जीत ने साबित कर दिया कि चेपॉक अब कोई किला नहीं रहा! 🏏🔥 मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- घोटवानी में गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव लोकेशन - धमधा हेमंत उमरे दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम घोटवानी में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बेहद भव्य और आस्था के माहौल में मनाया गया। पूरे गांव में सुबह से ही भक्ति की बयार बहती रही और देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम देखने को मिली। धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध घोटवानी गांव में हनुमान जन्मोत्सव इस बार भी खास अंदाज में मनाया गया। सुबह से ही गांव के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हनुमान जी का चोला वंदन किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबे रहे। पूरे वातावरण में जय श्री राम और हनुमान जी महाराज की जय के जयकारे गूंजते रहे। शाम में महाप्रसादी वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध झांकी पटपर डोंगरगढ़ का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। झांकी की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। शाम होते ही गांव का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया, जब ढोल-नगाड़ों और धमाल के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान हनुमान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आतिशबाजी और रोशनी से पूरा गांव जगमगा उठा। इस पूरे आयोजन का संचालन संकल्प युवा संगठन के तत्वावधान में किया गया। आयोजन से जुड़े ओमकार उमरे ने बताया कि हनुमान जी चिरंजीवी हैं और उनकी भक्ति व लीलाएं हमें जीवन में शक्ति, साहस और सेवा की प्रेरणा देती हैं।1
- श्यामपुर,लक्ष्मणपुर में सीईओ का निरीक्षण, आवास निर्माण में तेजी के निर्देश, 4 अप्रैल शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने छुईखदान के श्यामपुर व लक्ष्मणपुर में पीएम आवास व मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया गया। अधूरे आवासों को जल्द पूरा करने और अप्रारंभ कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। गरीब हितग्राहियों को सहायता, लंबित दस्तावेज, ई केवाईसी व भुगतान प्रक्रिया एक सप्ताह में पूर्ण करने को कहा गया।1
- Post by Rani Kasyap1
- श्री महाकाल तीर्थ सेवा जबलपुर लगातार निरंतर कई वर्षों से सुरक्षित एवं उत्तम सेवाएं यात्री को दे रही है । यात्रा के संचालक सारंग नामदेव ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि श्री महाकाल सेवा तीर्थ अपने यात्रियों के लिए समय-समय पर भारत तीर्थ दर्शन के तहत फुल एसी स्लीपर क्लास बस में यात्रा पैकेज उपलब्ध कराती है एवं संचालक की विशेष देखरेख में तीर्थ टूर और उत्तम व्यवस्था देती है उसके साथ ठहरने एवं भोजन स्वल्पाहार की व्यवस्था यात्रा किराया में शामिल रहता है । आगामी मई महीने में चार धाम माता वैष्णोदेवी सहित २० दिनों की यात्रा बस निकलेगी और यह बस शिवनी एवं जबलपुर से श्रद्धालु को लेकर प्रस्थान करेगी आप छिंदवाड़ा के श्रद्धालु बुकिंग के लिए अधिकृत प्रतिनिधि रंजीत डेहरिया से संपर्क कर सकते है।1
- मां हिंगलाज की पावन धरा गिरोला में चैत्र बाजार व चैत्र जात्रा धूमधाम से सम्पन्न हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां हिंगलाज की पावन धरा ग्राम गिरोला स्थित मां हिंगलाजिन मंदिर प्रांगण में चैत्र बाजार एवं चैत्र जात्रा का आयोजन बड़ी ही श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन एवं विभिन्न देवी-देवताओं के प्रतिनिधि उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई तथा मां हिंगलाज से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। आयोजन में पहुंचे देवी-देवताओं के प्रतिनिधियों एवं अतिथियों का सम्मान किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और ग्रामीणों ने मिलकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मां हिंगलाज की इस पावन धरा पर हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद और पितृ देव शक्तियों की कृपा बनी हुई है। सभी माताओं और देवी शक्तियों के आशीर्वाद के कारण ही हर वर्ष चैत्र जात्रा और बाजार में आसपास के गांवों के देवी-देवता यहां पधारते हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा हमारे पूर्वजों की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, जहां सभी देवी-देवताओं का सम्मान किया जाता है और पूरे क्षेत्र में भाईचारे व श्रद्धा का संदेश फैलता है।1
- द बिरनपुर फाइल्स एक छत्तीसगढ़ी फिल्म है, जो 2023 में बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है। इस हिंसा में विधायक ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। फिल्म का उद्देश्य इस घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करना और समाज में संदेश देना है कि सत्य की जीत होती है । फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए विधायक ईश्वर साहू और उनके परिवार से अनुमति ली थी। फिल्म में मुख्य भूमिका बालोद जिले के प्रतिभाशाली अभिनेता पवन गांधी ने निभाई है, जो विधायक ईश्वर साहू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही विवाद हो गया था, और फिल्म के कलाकारों और निर्देशक को धमकियां मिली थीं। लेकिन फिल्म 3 अप्रैल 2026 को रिलीज हो गई है, और इसे 16 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों के लिए ही प्रदर्शित किया जा रहा है ।1