logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अन्ना गौवंशों को आश्रय स्थल भेजने की कवायद, डीएम के आगमन से स्थानीय प्रशासन हुआ अलर्ट ब्लॉक मुख्यालय मड़ावरा पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों का सबब बने अन्ना गौवंशों को बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर उन्हें पकड़कर पिपरिया आश्रय स्थल भेजने की कवायद पंचायत विभाग द्वारा की गई। बताया गया है कि खंड विकास अधिकारी आजम अली के निर्देशन एवं एडीओ पंचायत सचिन जैन के नेतृत्व में करीब 160-170 अन्ना गौवंशों को ग्राम पंचायत मड़ावरा से पिपरिया गौशाला भेजा गया। इस अभियान में चार दर्जन पंचायत सफाईकर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा।

20 hrs ago
user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
इमरान ख़ान, मड़ावरा
Media house मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
98bd66a4-6294-4e60-8471-e097cd356d6b

अन्ना गौवंशों को आश्रय स्थल भेजने की कवायद, डीएम के आगमन से स्थानीय प्रशासन हुआ अलर्ट ब्लॉक मुख्यालय मड़ावरा पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों का सबब बने अन्ना गौवंशों को बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर उन्हें पकड़कर पिपरिया आश्रय स्थल भेजने की कवायद पंचायत विभाग द्वारा की गई। बताया गया है कि खंड विकास अधिकारी आजम अली के निर्देशन एवं एडीओ पंचायत सचिन जैन के नेतृत्व में करीब 160-170 अन्ना गौवंशों को ग्राम पंचायत मड़ावरा से पिपरिया गौशाला भेजा गया। इस अभियान में चार दर्जन पंचायत सफाईकर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ललितपुर में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, आधा दर्जन बांधों के खुले गेट तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग, कई इलाकों का सड़क संपर्क प्रभावित ललितपुर। जनपद ललितपुर और सीमावर्ती मध्य प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। भारी बारिश के चलते जिले के कई जलाशय और बांध उफान पर पहुंच गए हैं। पानी का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते करीब आधा दर्जन बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद कई नदी-नालों और रपटों पर तेज बहाव देखने को मिल रहा है। रोड़े पर भी पानी तेज रफ्तार से बहता नजर आया, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से आवागमन करते दिखाई दिए। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण जिले के कई ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई स्थानों पर ग्रामीण क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आ रही है। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों ने बांधों से पानी की सुरक्षित निकासी को लेकर व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं। अधिकारियों द्वारा जलाशयों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। ⚠️ प्रशासन की अपील प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बांध, नदी, नाले, रपटे और तेज बहाव वाले जलस्रोतों के पास जाने से बचें। पानी के तेज बहाव में वाहन लेकर निकलने या पैदल पार करने की कोशिश न करें। जलाशयों के आसपास रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर तत्काल पहुंचने की सलाह दी गई है। एक छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है—तेज बहाव वाले पानी से दूरी बनाए रखें।
    1
    ललितपुर में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, आधा दर्जन बांधों के खुले गेट

तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग, कई इलाकों का सड़क संपर्क प्रभावित
ललितपुर। जनपद ललितपुर और सीमावर्ती मध्य प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। भारी बारिश के चलते जिले के कई जलाशय और बांध उफान पर पहुंच गए हैं। पानी का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते करीब आधा दर्जन बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।
बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद कई नदी-नालों और रपटों पर तेज बहाव देखने को मिल रहा है। रोड़े पर भी पानी तेज रफ्तार से बहता नजर आया, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से आवागमन करते दिखाई दिए। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
लगातार बारिश के कारण जिले के कई ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई स्थानों पर ग्रामीण क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आ रही है। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
हालात को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों ने बांधों से पानी की सुरक्षित निकासी को लेकर व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं। अधिकारियों द्वारा जलाशयों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है।
⚠️ प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बांध, नदी, नाले, रपटे और तेज बहाव वाले जलस्रोतों के पास जाने से बचें। पानी के तेज बहाव में वाहन लेकर निकलने या पैदल पार करने की कोशिश न करें। जलाशयों के आसपास रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर तत्काल पहुंचने की सलाह दी गई है।
एक छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है—तेज बहाव वाले पानी से दूरी बनाए रखें।
    user_Sandip mishra
    Sandip mishra
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • त्या के मुकदमे में वांछित चंचल अहिरवार गिरफ्तार कोतवाली ललितपुर पुलिस की कार्रवाई, 28 जुलाई को हमले में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान हुई थी मौत ललितपुर। कोतवाली ललितपुर पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी चंचल अहिरवार पुत्र स्व. रमेश अहिरवार, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी मोहल्ला नेहरूनगर, थाना कोतवाली, जनपद ललितपुर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अवैध रुपयों की मांग का लगाया था आरोप पुलिस के मुताबिक 28 जुलाई 2026 को सिद्दनपुरा निवासी किरन पत्नी कृष्णपाल यादव ने कोतवाली ललितपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तगण उसके पति कृष्णपाल यादव तथा सास-ससुर से अवैध रुपयों की मांग कर रहे थे। मांग पूरी करने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। साथ ही वादिया को भी जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान वादिया के ससुर घनश्याम यादव (65 वर्ष) की उपचार के दौरान झांसी में मृत्यु हो गई। इसके बाद मुकदमे में धारा 103(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई, जिससे मामला हत्या की धारा में परिवर्तित हो गया। गिरफ्तारी के लिए बनाई गई थीं पांच पुलिस टीमें मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में इस मामले में नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था। इसी क्रम में शुक्रवार को वांछित अभियुक्त चंचल अहिरवार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से आईफोन बरामद पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक आईफोन एक्स-आर मोबाइल बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ललितपुर में मुकदमा अपराध संख्या 832/2026 में विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, थाना कोतवाली ललितपुर मय पुलिस टीम शामिल रही।
    1
    त्या के मुकदमे में वांछित चंचल अहिरवार गिरफ्तार
कोतवाली ललितपुर पुलिस की कार्रवाई, 28 जुलाई को हमले में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान हुई थी मौत
ललितपुर। कोतवाली ललितपुर पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी चंचल अहिरवार पुत्र स्व. रमेश अहिरवार, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी मोहल्ला नेहरूनगर, थाना कोतवाली, जनपद ललितपुर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
अवैध रुपयों की मांग का लगाया था आरोप
पुलिस के मुताबिक 28 जुलाई 2026 को सिद्दनपुरा निवासी किरन पत्नी कृष्णपाल यादव ने कोतवाली ललितपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तगण उसके पति कृष्णपाल यादव तथा सास-ससुर से अवैध रुपयों की मांग कर रहे थे। मांग पूरी करने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। साथ ही वादिया को भी जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया था।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान वादिया के ससुर घनश्याम यादव (65 वर्ष) की उपचार के दौरान झांसी में मृत्यु हो गई। इसके बाद मुकदमे में धारा 103(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई, जिससे मामला हत्या की धारा में परिवर्तित हो गया।
गिरफ्तारी के लिए बनाई गई थीं पांच पुलिस टीमें
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में इस मामले में नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था। इसी क्रम में शुक्रवार को वांछित अभियुक्त चंचल अहिरवार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के पास से आईफोन बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक आईफोन एक्स-आर मोबाइल बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ललितपुर में मुकदमा अपराध संख्या 832/2026 में विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, थाना कोतवाली ललितपुर मय पुलिस टीम शामिल रही।
    user_SATISH NAYAK
    SATISH NAYAK
    मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अन्ना गौवंशों को आश्रय स्थल भेजने की कवायद, डीएम के आगमन से स्थानीय प्रशासन हुआ अलर्ट ब्लॉक मुख्यालय मड़ावरा पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों का सबब बने अन्ना गौवंशों को बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर उन्हें पकड़कर पिपरिया आश्रय स्थल भेजने की कवायद पंचायत विभाग द्वारा की गई। बताया गया है कि खंड विकास अधिकारी आजम अली के निर्देशन एवं एडीओ पंचायत सचिन जैन के नेतृत्व में करीब 160-170 अन्ना गौवंशों को ग्राम पंचायत मड़ावरा से पिपरिया गौशाला भेजा गया। इस अभियान में चार दर्जन पंचायत सफाईकर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा।
    3
    अन्ना गौवंशों को आश्रय स्थल भेजने की कवायद, डीएम के आगमन से स्थानीय प्रशासन हुआ अलर्ट
ब्लॉक मुख्यालय मड़ावरा पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों का सबब बने अन्ना गौवंशों को बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर उन्हें पकड़कर पिपरिया आश्रय स्थल भेजने की कवायद पंचायत विभाग द्वारा की गई। बताया गया है कि खंड विकास अधिकारी आजम अली  के निर्देशन एवं एडीओ पंचायत सचिन जैन के नेतृत्व में  करीब 160-170 अन्ना गौवंशों को ग्राम पंचायत मड़ावरा से पिपरिया गौशाला भेजा गया। इस अभियान में चार दर्जन पंचायत सफाईकर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा।
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Media house मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गढ़ौली कलां में कुएं में उतराता मिला किसान का शव, सुबह पत्नी ने देखा तो मचा हड़कंप रात से लापता था 42 वर्षीय किसान, परिजन रातभर करते रहे तलाश; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गढ़ौली कलां में कुएं में उतराता मिला किसान का शव, सुबह पत्नी ने देखा तो मचा हड़कंप रात से लापता था 42 वर्षीय किसान, परिजन रातभर करते रहे तलाश; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा ललितपुर। कोतवाली मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम गढ़ौली कलां में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के पास स्थित एक कुएं में 42 वर्षीय किसान का शव उतराता मिला। किसान के रात से लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन रातभर कोई सुराग नहीं मिल सका। गुरुवार सुबह पत्नी ने घर के बगल में बने कुएं में शव उतराता देखा तो उसके होश उड़ गए। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ौली कलां निवासी विनोद (42) पुत्र कलू प्रजापति खेती-किसानी का काम करते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया गया कि बुधवार रात वह घर से लापता हो गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के क्षेत्रों के साथ गांव में उनकी तलाश शुरू कर दी। परिवार के लोग देर रात तक उन्हें खोजते रहे, लेकिन किसान का कहीं पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह भी परिजन विनोद की तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान करीब 11 बजे उनकी पत्नी ने घर के पास बने कुएं में झांककर देखा, जहां पानी की सतह पर विनोद का शव उतराता दिखाई दिया। शव देखते ही पत्नी चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि शव को बाहर निकालने के लिए परिवार के कुछ लोगों ने कुएं में उतरकर उसे रस्सी से बांधने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद संभ्रांत नागरिकों ने परिजनों को ऐसा न करने की सलाह दी और पहले पुलिस को सूचना देने को कहा। इसके बाद परिजनों ने शव को उसी स्थिति में छोड़ दिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कुम्हेड़ी चौकी पुलिस तथा मड़ावरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विनोद शराब का आदी था। प्रथम दृष्टया आशंका है कि रात के समय पैर फिसलने के कारण वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार विनोद पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। वह खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। अचानक हुई मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पत्नी और बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों के बीच किसान की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
    4
    गढ़ौली कलां में कुएं में उतराता मिला किसान का शव, सुबह पत्नी ने देखा तो मचा हड़कंप

रात से लापता था 42 वर्षीय किसान, परिजन रातभर करते रहे तलाश; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गढ़ौली कलां में कुएं में उतराता मिला किसान का शव, सुबह पत्नी ने देखा तो मचा हड़कंप
रात से लापता था 42 वर्षीय किसान, परिजन रातभर करते रहे तलाश; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ललितपुर। कोतवाली मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम गढ़ौली कलां में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के पास स्थित एक कुएं में 42 वर्षीय किसान का शव उतराता मिला। किसान के रात से लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन रातभर कोई सुराग नहीं मिल सका। गुरुवार सुबह पत्नी ने घर के बगल में बने कुएं में शव उतराता देखा तो उसके होश उड़ गए। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ौली कलां निवासी विनोद (42) पुत्र कलू प्रजापति खेती-किसानी का काम करते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया गया कि बुधवार रात वह घर से लापता हो गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के क्षेत्रों के साथ गांव में उनकी तलाश शुरू कर दी। परिवार के लोग देर रात तक उन्हें खोजते रहे, लेकिन किसान का कहीं पता नहीं चल सका।
गुरुवार सुबह भी परिजन विनोद की तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान करीब 11 बजे उनकी पत्नी ने घर के पास बने कुएं में झांककर देखा, जहां पानी की सतह पर विनोद का शव उतराता दिखाई दिया। शव देखते ही पत्नी चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
बताया गया कि शव को बाहर निकालने के लिए परिवार के कुछ लोगों ने कुएं में उतरकर उसे रस्सी से बांधने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद संभ्रांत नागरिकों ने परिजनों को ऐसा न करने की सलाह दी और पहले पुलिस को सूचना देने को कहा। इसके बाद परिजनों ने शव को उसी स्थिति में छोड़ दिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही कुम्हेड़ी चौकी पुलिस तथा मड़ावरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विनोद शराब का आदी था। प्रथम दृष्टया आशंका है कि रात के समय पैर फिसलने के कारण वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार विनोद पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। वह खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। अचानक हुई मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पत्नी और बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों के बीच किसान की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
    user_पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    Local News Reporter Madawara, Lalitpur•
    23 hrs ago
  • ललितपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कचनौदा बांध के पांच गेट खुले, पानी निकासी जारी ललितपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कचनौदा बांध का जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह सिंचाई विभाग द्वारा बांध के पांच गेट खोले गए, जिसके बाद लगातार पानी की निकासी की जा रही है। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद जल प्रवाह बढ़ने को देखते हुए आसपास के लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। बांध के गेटों से लगातार पानी निकलने के कारण आसपास के क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है। सिंचाई विभाग द्वारा बांध की स्थिति और जल निकासी की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि जलस्तर और पानी के बहाव की स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा सकें। वहीं स्थानीय पुलिस भी मौके और आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रही है। पुलिस की कोशिश है कि कोई भी व्यक्ति बांध के गेटों या पानी के तेज बहाव वाले स्थानों के आसपास न जाए। लोगों से अपील की जा रही है कि वे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पानी के नजदीक जाने से बचें और बच्चों को भी ऐसे स्थानों से दूर रखें। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों और जलाशयों में पानी का स्तर बढ़ने की स्थिति में लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे में प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करना जरूरी है। फिलहाल कचनौदा बांध के पांच गेट खुले हैं और पानी की निकासी लगातार जारी है।
    1
    ललितपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कचनौदा बांध के पांच गेट खुले, पानी निकासी जारी
ललितपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कचनौदा बांध का जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह सिंचाई विभाग द्वारा बांध के पांच गेट खोले गए, जिसके बाद लगातार पानी की निकासी की जा रही है। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद जल प्रवाह बढ़ने को देखते हुए आसपास के लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
बांध के गेटों से लगातार पानी निकलने के कारण आसपास के क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है। सिंचाई विभाग द्वारा बांध की स्थिति और जल निकासी की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि जलस्तर और पानी के बहाव की स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
वहीं स्थानीय पुलिस भी मौके और आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रही है। पुलिस की कोशिश है कि कोई भी व्यक्ति बांध के गेटों या पानी के तेज बहाव वाले स्थानों के आसपास न जाए। लोगों से अपील की जा रही है कि वे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पानी के नजदीक जाने से बचें और बच्चों को भी ऐसे स्थानों से दूर रखें।
लगातार बारिश के कारण नदी-नालों और जलाशयों में पानी का स्तर बढ़ने की स्थिति में लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे में प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करना जरूरी है। फिलहाल कचनौदा बांध के पांच गेट खुले हैं और पानी की निकासी लगातार जारी है।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • टीकमगढ़ जिले के ग्राम पंचायत भेला में 3 महीने का राशन नहीं मिला है टीकमगढ़ जिले के ग्राम पंचायत भेला में 3 महीने का राशन नहीं मिला है जनता भटकी भटकी कर रही है और कोटेदार बोलना है नहीं देंगे कर लो जो करना
    1
    टीकमगढ़ जिले के ग्राम पंचायत भेला में 3 महीने का राशन नहीं मिला है
टीकमगढ़ जिले के ग्राम पंचायत भेला में 3 महीने का राशन नहीं मिला है जनता भटकी भटकी कर रही है और कोटेदार बोलना है नहीं देंगे कर लो जो करना
    user_रामकिशन चौधरी
    रामकिशन चौधरी
    Farmer बड़गाँव धसान, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर।भोपा मे वंश का शव बरामद होने के बाद भोपा थाने पर जबरदस्त हंगामा। जाम लगाने का प्रयास। पुलिस ने किसी तरह यातायात को सुचारू किया। मुज़फ्फरनगर।भोपा मे वंश का शव बरामद होने के बाद भोपा थाने पर जबरदस्त हंगामा। जाम लगाने का प्रयास। पुलिस ने किसी तरह यातायात को सुचारू किया।
    1
    मुज़फ्फरनगर।भोपा मे वंश का शव बरामद होने के बाद भोपा थाने पर जबरदस्त हंगामा। जाम लगाने का प्रयास। पुलिस ने किसी तरह यातायात को सुचारू किया।
मुज़फ्फरनगर।भोपा मे वंश का शव बरामद होने के बाद भोपा थाने पर जबरदस्त हंगामा। जाम लगाने का प्रयास। पुलिस ने किसी तरह यातायात को सुचारू किया।
    user_चंद्रकांत भोले लोधी
    चंद्रकांत भोले लोधी
    Social Media Manager घुवारा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कुएं में उतराता मिला ग्रामीण का शव, मिलने शाम से ही घर से गायब था मृतक दिनभर से घर से गायब चल रहे एक ग्रामीण का शव संदेहास्पद हालात में एक कुएं में उतराता मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मामला थाना मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम गढ़ोलीकला का है जहां के निवासी 42 वर्षीय विनोद पुत्र कलू प्रजापति का शव बृहस्पतिवार को घर के नजदीक स्थित कुएं में उतराता मिला। मृतक के परिजनों का कहना है कि विनोद बुधवार शाम से घर नहीं आया जिसकी गांव में काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ जानकारी नहीं हो सकी। सुबह उसकी पत्नी सुमन ने विनोद की लाश कुएं में पड़ा देखा, मामले की सूचना मिलने पर मड़ावरा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले के बारे में स्थानीय पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतक शराब पीने का आदी था और नशे में रात के समय पैर फिसलने से कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
    2
    कुएं में उतराता मिला ग्रामीण का शव, मिलने शाम से ही घर से गायब था मृतक

दिनभर से घर से गायब चल रहे एक ग्रामीण का शव संदेहास्पद हालात में एक कुएं में उतराता मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मामला थाना मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम गढ़ोलीकला का है जहां के निवासी 42 वर्षीय विनोद पुत्र कलू प्रजापति का शव बृहस्पतिवार को  घर के नजदीक स्थित कुएं में उतराता मिला। मृतक के परिजनों का कहना है कि विनोद बुधवार शाम से घर नहीं आया जिसकी गांव में काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ जानकारी नहीं हो सकी। सुबह उसकी पत्नी सुमन ने विनोद की लाश कुएं में पड़ा देखा, मामले की सूचना मिलने पर मड़ावरा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले के बारे में स्थानीय पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतक शराब पीने का आदी था और नशे में रात के समय पैर फिसलने से कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Media house मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.