Shuru
Apke Nagar Ki App…
दक्षिण नगर मण्डल की मासिक बैठक सम्पन्न, हर घर तिरंगा अभियान एवं संत रविदास जयंती कार्यक्रमों पर हुआ मंथन भारतीय जनता पार्टी दक्षिण नगर मण्डल सिवनी की मासिक बैठक स्वर्णकार भवन में सम्पन्न हुई। मण्डल अध्यक्ष श्री अभिषेक दुबे की अध्यक्षता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष व मण्डल प्रभारी श्री आलोक दुबे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में आगामी 9 अगस्त से शुरू होने वाले 'हर घर तिरंगा अभियान', संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जयंती वर्ष के कार्यक्रमों तथा बूथ सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला संयोजक श्री मनोज मर्दन त्रिवेदी सहित वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों व सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग का मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर मण्डल के समस्त पदाधिकारी, पार्षद, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Devendra thakur
दक्षिण नगर मण्डल की मासिक बैठक सम्पन्न, हर घर तिरंगा अभियान एवं संत रविदास जयंती कार्यक्रमों पर हुआ मंथन भारतीय जनता पार्टी दक्षिण नगर मण्डल सिवनी की मासिक बैठक स्वर्णकार भवन में सम्पन्न हुई। मण्डल अध्यक्ष श्री अभिषेक दुबे की अध्यक्षता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष व मण्डल प्रभारी श्री आलोक दुबे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में आगामी 9 अगस्त से शुरू होने वाले 'हर घर तिरंगा अभियान', संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जयंती वर्ष के कार्यक्रमों तथा बूथ सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला संयोजक श्री मनोज मर्दन त्रिवेदी सहित वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों व सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग का मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर मण्डल के समस्त पदाधिकारी, पार्षद, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कचहरी चौक में गुण्डागर्दी करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल सिवनी के थाना कोतवाली अंतर्गत कचहरी चौक पर पुरानी रंजिश के चलते प्रार्थी अंकित उइके और उनके साथियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया बेस बॉल का डंडा भी जप्त कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया है।1
- Seoni News: 22 साल देश सेवा करने वाले CRPF जवान विजय सरयाम को अंतिम सलामी, पूरे गांव की आंखें हुईं नम1
- न्यू कर्माझिरी में विशेष शिविर आयोजित, वन विस्थापित परिवारों को योजनाओं का मिला लाभ ➖➖ #सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में ग्राम पंचायत जोगीवाड़ा अंतर्गत वन विस्थापन प्रक्रिया के तहत न्यू कर्माझिरी में पुनर्वासित परिवारों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित होकर वन विस्थापित परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों के आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की। शिविर के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, श्रमिक पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र, बिजली मीटर शिफ्टिंग, राशन पर्ची सहित अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही लगभग 70 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के लिए चिन्हित कर उनके दस्तावेज प्राप्त किए गए, ताकि पात्रता अनुसार उन्हें शीघ्र लाभ उपलब्ध कराया जा सके। शिविर का उद्देश्य वन विस्थापित परिवारों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करना रहा। शिविर में पेंच टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक अतुल पारधी, तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कुरई सोनम पाण्डे, जनपद पंचायत कुरई की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू भारती, रेंजर रुचि पटेल, विकासखंड विकास अधिकारी अनुराग रावल, सीडीपीओ नेहा ठाकुर सहित स्वास्थ्य, उद्यानिकी, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई), जनजातीय कार्य विभाग एवं अन्य विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी विभागों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित योजनाओं एवं प्रक्रियाओं की जानकारी देकर हितग्राहियों का मार्गदर्शन किया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत जोगीवाड़ा के सरपंच सहित जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। उन्होंने वन विस्थापित परिवारों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन के इस समन्वित प्रयास की सराहना की। शिविर के माध्यम से पुनर्वासित परिवारों को शासन की योजनाओं से जोड़ने, उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा पुनर्वास प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।1
- 10 साल पुरानी स्कूल बिल्डिंग खंडहर- अधिकारी कह रहे नई इमारत की जरूरत नहीं, धोबी टोला के बच्चों की जिंदगी दांव पर1
- हमारे ग्राम पंचायत छेड़ी के ग्राम बडखेरा में1
- बुधवारी फायरिंग कांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल सिवनी के थाना कोतवाली अंतर्गत सुनारी मोहल्ला में जमीनी विवाद के चलते जानलेवा फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चौथे आरोपी गौरव दीक्षित (निवासी बारापत्थर) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 12 जून 2026 को शैलेन्द्र चोरसिया के घर पर हुई इस फायरिंग के मामले में पुलिस भोपाल निवासी दो शूटरों निखिल वाथम व गोलू अहिरवार और सिवनी के अमन चौहान को पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया।1
- *📚 जहाँ खुलनी थीं किताबें, वहाँ चले लात-घूंसे! उत्कृष्ट विद्यालय का वीडियो चर्चा में।* 🔴 "शिक्षा का मंदिर या 'फाइट क्लब'? उत्कृष्ट विद्यालय के कथित वायरल वीडियो ने उड़ाए होश!" 🔴 "स्कूल में पढ़ाई कम, मारपीट ज़्यादा? वायरल वीडियो के बाद शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल!" 🔴 "किताबों की जगह चले लात-घूंसे! उत्कृष्ट विद्यालय का वीडियो बना चर्चा का केंद्र।" 🔴 "अनुशासन हुआ धराशायी! छात्रों की मारपीट का वीडियो वायरल, जिम्मेदार कौन?" 🔴 "स्कूल बना अखाड़ा? वायरल वीडियो ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।" ➡️ विद्यालय परिसर में छात्रों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। ➡️ वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल। ➡️ क्या छात्रों के बीच बढ़ती हिंसा रोकने के लिए पर्याप्त निगरानी है? ➡️ अभिभावकों में चिंता, जिम्मेदारों से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग। ➡️ क्या विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे? मोहित यादव *9584667143* #Seoni #SeoniNews #MadhyaPradesh #SchoolSafety #StudentSafety #Education #SchoolDiscipline #ViralVideo #NewsNation81 #BreakingNews #PublicInterest #SafeSchools #EducationDepartment #CollectorSeoni #DEO #SchoolManagement #Students #Parents #MPNews #SeoniReporter #MohitYadav #HindiNews #ViralNews #Accountability #SchoolCampus1