Shuru
Apke Nagar Ki App…
Seoni News: 22 साल देश सेवा करने वाले CRPF जवान विजय सरयाम को अंतिम सलामी, पूरे गांव की आंखें हुईं नम
BS News Network
Seoni News: 22 साल देश सेवा करने वाले CRPF जवान विजय सरयाम को अंतिम सलामी, पूरे गांव की आंखें हुईं नम
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Seoni News: 17 अगस्त को भव्य सनातन कांवड़ यात्रा, हर कांवड़िए को मिलेगा पवित्र रुद्राक्ष1
- RTI के सवालों से घबराए प्राचार्य? जवाबदेही से बचने की कोशिश! सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी को लेकर गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर कई प्रश्न खड़े हो गए हैं। RTI अधिनियम का उद्देश्य सरकारी संस्थानों में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। यदि सूचना देने में अनावश्यक देरी या नियमों का पालन नहीं किया गया है, तो यह जांच का विषय हो सकता है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि संबंधित अधिकारी इन सवालों का क्या जवाब देते हैं और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।1
- जिला के धनोरा में विशेष जनसुनवाई का कार्यक्रम रखा गया जिसमें 600 लोगों से अधिक लोगों ने अपने शिकायत आवेदन दिए1
- हत्या के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रगतिशील कलार समाज के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन* वारासिवनी। ग्राम मंगेझरी और डोंगरगांव से होकर बहने वाली बड़ी नहर में बुधवार की सुबह ग्राम खमरिया निवासी 25 वर्षीय खुशबू पिता स्वर्गीय शंकर डहरवाल का शव वारासिवनी पुलिस ने बरामद किया था। वहीं नहर के पानी से शव को बाहर निकालने के पश्चात परिस्थितियों को देखते हुए युवती के गले में धारदार हथियार से वार कर हत्या करने की संभावना प्रतीत हो रही है। इस मामले में पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों से पूछताछ के बाद उन्होंने हत्या का शक जताया। जिसके बाद पुलिस के शक के आधार पर ग्राम सरंडी निवासी संतोष ठाकरे के परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया और उनसे पूछताछ की। वहीं संतोष ठाकरे के घर में नहीं होने से उससे पूछताछ नहीं की सकी है। वही युवती की निर्मम हत्या के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को वारासिवनी प्रगतिशील कलार समाज के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने नगर में एक रैली निकाली और वारासिवनी थाने में पहुंच कर थाना प्रभारी अनूप कुमार उईके को ज्ञापन दिया। इस दौरान कलार समाज अध्यक्ष सुनील पिपरेवार, ओमप्रकाश बारेवार, कुलदीप डहरवाल, उम्मेद पालेवार, रिंकू चापुकर,लकेश रामपुरे, अनेक महिला पुरुष व सामाजिक़गण मौजूद रहे। *महिलाओं पर लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं-श्रुति पालेवार* महिला अध्यक्ष श्रृति पालेवार ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से महिलाओं पर बलात्कार और हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही है।एक 25 वर्षीय युवती की हत्या कर नहर में फेक दिया गया। उस युवती का क्या कसूर था? ऐसे हत्यारों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा देना चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसे कोई अपराधी जन्म ना ले सके। *आरोपी को हो फांसी की सजा-सुनील पिपरेवार* कलार समाज अध्यक्ष सुनील पिपरेवार ने कहा कि विगत दिनों हमारे कलार समाज की युवती की बहती हुई लाश मंगेझरी नहर में मिली थी। खोजबीन के बाद पता चला कि मृतक युवती ग्राम खमरिया निवासी थी।जिसका परिवार नागपुर में निवासरत है। शव देखकर प्रतीत होता है कि युवती की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। दुबारा ऐसा कोई अपराधी कृत्य ना करें। इसी के चलते हमने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए उसे फांसी की सजा की मांग की है।4
- दोस्त ही निकला दगाबाज, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी की टाटा पंच कार सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला राज, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की कार भी बरामद हेडिंग 3: महंगे शौक पूरे करने के लिए रची थी साजिश, कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा1
- दक्षिण नगर मण्डल की मासिक बैठक सम्पन्न, हर घर तिरंगा अभियान एवं संत रविदास जयंती कार्यक्रमों पर हुआ मंथन भारतीय जनता पार्टी दक्षिण नगर मण्डल सिवनी की मासिक बैठक स्वर्णकार भवन में सम्पन्न हुई। मण्डल अध्यक्ष श्री अभिषेक दुबे की अध्यक्षता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष व मण्डल प्रभारी श्री आलोक दुबे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में आगामी 9 अगस्त से शुरू होने वाले 'हर घर तिरंगा अभियान', संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जयंती वर्ष के कार्यक्रमों तथा बूथ सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला संयोजक श्री मनोज मर्दन त्रिवेदी सहित वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों व सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग का मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर मण्डल के समस्त पदाधिकारी, पार्षद, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Seoni News: अधिकारियों संग जमीन पर बैठीं Collector Neha Meena, मेडिटेशन से दिया तनावमुक्त जीवन का मंत्र1
- पिता ने बेटे पर किया चाकू से जानलेवा हमला घायल का औलाद जिला चिकित्सालय मैं चल रहा है छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाले अमरवाड़ा ब्लॉक से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अत्यधिक शराब के नशे में एक पिता ने अपने ही सगे बेटे अरविंद प्रजापति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया है।समझाने पहुंचे अरविंद पर टूट पड़ा पितापुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना अमरवाड़ा थाना क्षेत्र की है। घायल अरविंद प्रजापति की पत्नी ने बताया कि उसका पति और ससुर दोनों घर के सामने ही बैठे हुए थे। ससुर अत्यधिक शराब के नशे में चूर थे और घर के बाहर किसी बात को लेकर लगातार जोर-जोर से चिल्लाकर विवाद कर रहे थे। पिता को इस कदर हंगामा करते देख जब बेटे अरविंद प्रजापति ने आगे बढ़कर उन्हें शांत कराने और समझाने का प्रयास किया, तो पिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। नशे और आवेश में आकर उन्होंने तुरंत अपने पास रखा चाकू निकाला और अरविंद के शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।मोहल्ले वालों ने दिखाई मुस्तैदी, बची जानचाकू लगते ही अरविंद प्रजापति चीखते हुए जमीन पर गिर पड़े। विवाद और चीख-पुकार की आवाज सुनकर आस-पास के पड़ोसी और मोहल्ले के लोग तुरंत मौके पर दौड़े। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी पिता को पकड़ा और घायल बेटे को उसके चंगुल से छुड़ाया। यदि मोहल्ले वाले सही समय पर बीच-बचाव नहीं करते, तो कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती थी।जिला अस्पताल में अरविंद का इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटीघटना के तुरंत बाद खून से लथपथ अरविंद प्रजापति को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से अमरवाड़ा के नजदीकी शासकीय अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अरविंद की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर कर दिया, जहाँ फिलहाल उसका सघन इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलने के बाद अमरवाड़ा थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित पक्ष और उसकी पत्नी के बयान दर्ज किए हैं। शराब के नशे में हुई इस हिंसक वारदात को लेकर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।2