logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच में शराब ठेके के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सफाईकर्मी का शव, परिजनों ने तीन साथियों पर लगाया हत्या का आरोप जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब शनिवार रात 8 बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित देशी शराब ठेके के नजदीक एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान गुड्डू बाल्मीकि के रूप में हुई है, जो नगरपालिका परिषद कोंच में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि अधिक मात्रा में देशी शराब का सेवन करने के चलते गुड्डू की मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने उसके तीन साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर कोतवाल निग्वेंद्र प्रताप सहित चौकी इंचार्ज अभिषेक सुमित पांडेय इस आई अशोक वर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहे। परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गुड्डू की मौत शराब के सेवन से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

21 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
21 hrs ago

कोंच में शराब ठेके के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सफाईकर्मी का शव, परिजनों ने तीन साथियों पर लगाया हत्या का आरोप जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब शनिवार रात 8 बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित देशी शराब ठेके के नजदीक एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान गुड्डू बाल्मीकि के रूप में हुई है, जो नगरपालिका परिषद कोंच में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि अधिक मात्रा में देशी शराब का सेवन करने के चलते गुड्डू की मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने उसके तीन साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर कोतवाल निग्वेंद्र प्रताप सहित चौकी इंचार्ज अभिषेक सुमित पांडेय इस आई अशोक वर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहे। परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गुड्डू की मौत शराब के सेवन से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच,पड़री गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, 25 हजार कैश समेत गृहस्थी का सामान और 10 कुंतल गेहूं जलकर राख जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में रविवार सुबह 11:30 बजे खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से एक घर में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से गृहस्थी का सामान, संदूक में रखे 25 हजार रुपये नकद और घर में रखा करीब 10 कुंतल गेहूं जलकर राख हो गया। घटना में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पड़री गांव निवासी महेश कुमार वर्मा पुत्र कठोरे लाल की पत्नी पुष्पा देवी घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान उसकी चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा कीमती सामान, 25 हजार रुपये नकद और गेहूं जलकर नष्ट हो चुका था। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि खाना बनाते समय गैस लीकेज होने के कारण सिलेंडर में आग लगी। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वही फायर सर्विस प्रभारी लखन सिंह ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से घर में रखा गृहस्थी का सामान, नकदी और गेहूं जलने से नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया गैस लीकेज के चलते सिलेंडर में आग लगने की आशंका है।
    1
    कोंच,पड़री गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, 25 हजार कैश समेत गृहस्थी का सामान और 10 कुंतल गेहूं जलकर राख
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में रविवार सुबह 11:30 बजे खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से एक घर में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से गृहस्थी का सामान, संदूक में रखे 25 हजार रुपये नकद और घर में रखा करीब 10 कुंतल गेहूं जलकर राख हो गया। घटना में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, पड़री गांव निवासी महेश कुमार वर्मा पुत्र कठोरे लाल की पत्नी पुष्पा देवी घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान उसकी चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा कीमती सामान, 25 हजार रुपये नकद और गेहूं जलकर नष्ट हो चुका था।
प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि खाना बनाते समय गैस लीकेज होने के कारण सिलेंडर में आग लगी। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
वही फायर सर्विस प्रभारी लखन सिंह ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से घर में रखा गृहस्थी का सामान, नकदी और गेहूं जलने से नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया गैस लीकेज के चलते सिलेंडर में आग लगने की आशंका है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
  • चेयरमैन गायत्री वर्मा ने नगर पंचायत कर्मचारियों को वितरित किए दीपावली उपहार एवं मिठाई रामपुरा (जालौन) दीपावली के पावन पर्व पर नगर पंचायत रामपुरा कार्यालय में दीपावली उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत की चेयरमैन गायत्री वर्मा ने नगर पंचायत परिवार के समस्त कर्मचारियों को दीपावली उपहार एवं मिठाई वितरित कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभासदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं। चेयरमैन ने सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत परिवार के लोगों में उत्साह देखने को मिला।
    4
    चेयरमैन गायत्री वर्मा ने नगर पंचायत कर्मचारियों को वितरित किए दीपावली उपहार एवं मिठाई
रामपुरा (जालौन) दीपावली के पावन पर्व पर नगर पंचायत रामपुरा कार्यालय में दीपावली उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत की चेयरमैन गायत्री वर्मा ने नगर पंचायत परिवार के समस्त कर्मचारियों को दीपावली उपहार एवं मिठाई वितरित कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभासदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं। चेयरमैन ने सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर नगर पंचायत परिवार के लोगों में उत्साह देखने को मिला।
    user_सौरभ कुमार
    सौरभ कुमार
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिहारी मार्ग पर समोसे की दुकान पर युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल Ravindra Gautam ✍️ ➡️ माधौगढ़ कस्बे के सिहारी मार्ग पर एक समोसे की दुकान पर किसी मामूली बात को लेकर युवकों के दो पक्षों में तीखी झड़प हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई ➡️ दुकान पर हुई इस मारपीट और लात-घूंसों की बरसात का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय बाजार में सनसनी फैल गई है। ➡️ घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर संलिप्त युवकों की पहचान करने और मामले की तह तक जाकर वैधानिक कार्रवाई करने में जुट गई है।
    1
    सिहारी मार्ग पर समोसे की दुकान पर युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
Ravindra Gautam ✍️
➡️  माधौगढ़ कस्बे के सिहारी मार्ग पर एक समोसे की दुकान पर किसी मामूली बात को लेकर युवकों के दो पक्षों में तीखी झड़प हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई
➡️ दुकान पर हुई इस मारपीट और लात-घूंसों की बरसात का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय बाजार में सनसनी फैल गई है।
➡️ घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर संलिप्त युवकों की पहचान करने और मामले की तह तक जाकर वैधानिक कार्रवाई करने में जुट गई है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन जिले के जालौन उरई विधानसभा क्षेत्र से विधायक ने दी शुभकामनाएं नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन उरई विधानसभा क्षेत्र से विधायक गौरीशंकर वर्मा द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों को दी गई बधाई दिखाने जा रहे हैं जहां आज उन्होंने संदेश दिया और अपील भी की है
    1
    जालौन जिले के जालौन उरई विधानसभा क्षेत्र से विधायक ने दी शुभकामनाएं 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन उरई विधानसभा क्षेत्र से विधायक गौरीशंकर वर्मा द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों को दी गई बधाई दिखाने जा रहे हैं जहां आज उन्होंने संदेश दिया और अपील भी की है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पांच दिवसीय दीपावली पर्व पर सभी पत्रकारों, मित्रों,शुभचिंतको, को हार्दिक शुभकामनाएं SHUBH DIPAVALI
    1
    पांच दिवसीय दीपावली पर्व पर सभी पत्रकारों, मित्रों,शुभचिंतको, को हार्दिक शुभकामनाएं 
SHUBH DIPAVALI
    user_Susheel Shrivastava
    Susheel Shrivastava
    Salesperson जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की नई दिल्ली। दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस शुभ पर्व पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रधानमंत्री ने दीपावली के पर्व को प्रकाश, सकारात्मकता और नई ऊर्जा का प्रतीक बताते हुए देशवासियों को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व हर घर में खुशियों का उजाला लेकर आए और देश में एकता, सौहार्द एवं समृद्धि की भावना को और मजबूत करे।
    1
    दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
नई दिल्ली। दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस शुभ पर्व पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रधानमंत्री ने दीपावली के पर्व को प्रकाश, सकारात्मकता और नई ऊर्जा का प्रतीक बताते हुए देशवासियों को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व हर घर में खुशियों का उजाला लेकर आए और देश में एकता, सौहार्द एवं समृद्धि की भावना को और मजबूत करे।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आलमपुर चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक ने लोडर रिक्शे को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल कालपी (जालौन): नगर के आलमपुर चौराहे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाजरा लादकर जा रहे JSA रिक्शे में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रिक्शा पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाजरे की बोरियां सड़क पर बिखरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। दुर्घटना में मंगरौल निवासी चालक अयोध्या प्रसाद (पुत्र शिवराम कुशवाहा) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके हाथ में फ्रैक्चर और शरीर पर गहरी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली कालपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया। आलमपुर चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक ने लोडर रिक्शे को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल कालपी (जालौन): नगर के आलमपुर चौराहे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाजरा लादकर जा रहे JSA रिक्शे में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रिक्शा पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाजरे की बोरियां सड़क पर बिखरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। दुर्घटना में मंगरौल निवासी चालक अयोध्या प्रसाद (पुत्र शिवराम कुशवाहा) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके हाथ में फ्रैक्चर और शरीर पर गहरी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली कालपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया।
    1
    आलमपुर चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक ने लोडर रिक्शे को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

कालपी (जालौन): नगर के आलमपुर चौराहे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाजरा लादकर जा रहे JSA रिक्शे में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रिक्शा पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाजरे की बोरियां सड़क पर बिखरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

दुर्घटना में मंगरौल निवासी चालक अयोध्या प्रसाद (पुत्र शिवराम कुशवाहा) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके हाथ में फ्रैक्चर और शरीर पर गहरी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली कालपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया।
आलमपुर चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक ने लोडर रिक्शे को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
कालपी (जालौन): नगर के आलमपुर चौराहे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाजरा लादकर जा रहे JSA रिक्शे में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रिक्शा पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाजरे की बोरियां सड़क पर बिखरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
दुर्घटना में मंगरौल निवासी चालक अयोध्या प्रसाद (पुत्र शिवराम कुशवाहा) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके हाथ में फ्रैक्चर और शरीर पर गहरी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली कालपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कोंच में शराब ठेके के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सफाईकर्मी का शव, परिजनों ने तीन साथियों पर लगाया हत्या का आरोप जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब शनिवार रात 8 बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित देशी शराब ठेके के नजदीक एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान गुड्डू बाल्मीकि के रूप में हुई है, जो नगरपालिका परिषद कोंच में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि अधिक मात्रा में देशी शराब का सेवन करने के चलते गुड्डू की मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने उसके तीन साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर कोतवाल निग्वेंद्र प्रताप सहित चौकी इंचार्ज अभिषेक सुमित पांडेय इस आई अशोक वर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहे। परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गुड्डू की मौत शराब के सेवन से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
    1
    कोंच में शराब ठेके के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सफाईकर्मी का शव, परिजनों ने तीन साथियों पर लगाया हत्या का आरोप
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब शनिवार रात 8 बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित देशी शराब ठेके के नजदीक एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान गुड्डू बाल्मीकि के रूप में हुई है, जो नगरपालिका परिषद कोंच में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि अधिक मात्रा में देशी शराब का सेवन करने के चलते गुड्डू की मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने उसके तीन साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर कोतवाल निग्वेंद्र प्रताप सहित चौकी इंचार्ज अभिषेक सुमित पांडेय इस आई अशोक वर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहे।
परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गुड्डू की मौत शराब के सेवन से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.