शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और नीट-यूजी परीक्षा में धांधली के आरोपों को लेकर देश भर में छात्रों और युवाओं के आंदोलन की आशंका को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज में पुलिस बलों ने जगह-जगह तैनाती के साथ शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाला। उदाकिशुनगंज थाना परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से गुजरे इस फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन कर शांति बरतने का संदेश दिया। हालांकि क्षेत्र में अब तक आंदोलन का कोई दृश्य सामने नहीं आया है, लेकिन राज्य मुख्यालय के निर्देश पर चौकसी बरतते हुए बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि एहतियाती तौर पर फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और अफवाहों या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिशों पर अंकुश लगाना है। पुलिस ने लोगों से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न देने और किसी भी अफवाह को आगे साझा न करने की अपील की है। वहीं एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर उदाकिशुनगंज में सतर्कता बढ़ाई गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शांति भंग करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सड़क जाम करने या उपद्रव करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और नीट-यूजी परीक्षा में धांधली के आरोपों को लेकर देश भर में छात्रों और युवाओं के आंदोलन की आशंका को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज में पुलिस बलों ने जगह-जगह तैनाती के साथ शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाला। उदाकिशुनगंज थाना परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख
मार्गों और चौक-चौराहों से गुजरे इस फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन कर शांति बरतने का संदेश दिया। हालांकि क्षेत्र में अब तक आंदोलन का कोई दृश्य सामने नहीं आया है, लेकिन राज्य मुख्यालय के निर्देश पर चौकसी बरतते हुए बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि एहतियाती तौर पर फ्लैग
मार्च निकालने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और अफवाहों या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिशों पर अंकुश लगाना है। पुलिस ने लोगों से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न देने और किसी भी अफवाह को आगे साझा न करने की अपील की है। वहीं एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि
राज्य के विभिन्न हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर उदाकिशुनगंज में सतर्कता बढ़ाई गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शांति भंग करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सड़क जाम करने या उपद्रव करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और नीट-यूजी परीक्षा में धांधली के आरोपों को लेकर देश भर में छात्रों और युवाओं के आंदोलन की आशंका को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज में पुलिस बलों ने जगह-जगह तैनाती के साथ शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाला। उदाकिशुनगंज थाना परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से गुजरे इस फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन कर शांति बरतने का संदेश दिया। हालांकि क्षेत्र में अब तक आंदोलन का कोई दृश्य सामने नहीं आया है, लेकिन राज्य मुख्यालय के निर्देश पर चौकसी बरतते हुए बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि एहतियाती तौर पर फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और अफवाहों या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिशों पर अंकुश लगाना है। पुलिस ने लोगों से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न देने और किसी भी अफवाह को आगे साझा न करने की अपील की है। वहीं एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर उदाकिशुनगंज में सतर्कता बढ़ाई गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शांति भंग करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सड़क जाम करने या उपद्रव करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।4
- मधेपुरा जिले के पुरैनी अंतर्गत गणेशपुर निवासी श्री अरविंद कुमार मेहता का 14 वर्षीय बेटा आर्यन कुमार बीते शुक्रवार की संध्या से लापता है। आर्यन नवगछिया के एक निजी विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र है और स्कूल से फरार होने के बाद से अब तक अपने घर नहीं पहुंचा है। इस स्थिति से उसके परिजन काफी चिंतित और बेहद परेशान हैं। लापता छात्र के संबंध में परिजनों ने आम लोगों से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को आर्यन कुमार कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो वे तुरंत उसके अभिभावकों से मोबाइल नंबर 7654804381 या 6200332253 पर संपर्क करें। एक भावुक संदेश जारी करते हुए परिवार ने कहा है कि लोगों की एक छोटी-सी सूचना उनके बेटे को उनसे मिलाने में मदद कर सकती है, इसलिए इस संदेश को अधिक से अधिक साझा किया जाए।1
- मधेपुरा जिले में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। विभाग की टीम ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के खारा स्थित वार्ड संख्या-09 में छापेमारी कर जमीन के गड्ढे में छिपाकर रखी गई 1170 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप और 56 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान गिरोह के मुख्य सप्लायर किंगपिन विजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि सभी प्रतिबंधित सामग्री को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। विजय पासवान की निशानदेही पर सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अवैध कारोबार में किसी भी स्तर पर संलिप्त पाए जाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और पूरा नेटवर्क ध्वस्त होने तक यह अभियान जारी रहेगा। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में कई प्रभावशाली और सफेदपोश लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं, हालांकि उत्पाद विभाग ने अभी किसी अन्य व्यक्ति के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस कार्रवाई को जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।4
- सहरसा के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कांप पश्चिमी पंचायत में सामाजिक न्याय के पुरोधा स्वर्गीय महेंद्र बाबू की पांचवीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक भव्य संत मत सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सत्संग प्रेमी एकत्रित हुए। सत्संग के दौरान परमहंस संत मेही हृदय धाम आश्रम चंदौर से पधारे पूज्य बाबा ज्ञानी जी महाराज ने अपने भजनों के जरिए स्वर्गीय महेंद्र बाबू की जीवनी पर प्रकाश डाला, जिसे सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। वहीं, परमपूज्य बाबा अनुभवानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि आज के समय में संतान तेरहवीं कर्म के बाद ही माता-पिता को भूल जाती है, लेकिन जसवंत यादव और जयंत यादव हर साल पुण्यतिथि मनाकर अपने पिता को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता के पुण्य संस्कारों से ही संतान का संस्कार बदलता है और समाज में यश मिलता है। इस मौके पर स्वर्गीय महेंद्र बाबू के पुत्र एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ राजद के जिलाध्यक्ष यशवंत यादव ने सत्संग में पधारे सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि पूज्य पिता के प्रति लोगों का यह श्रद्धा और विश्वास ही उनके लिए सबसे बड़ी बात है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी सत्संग प्रेमियों का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा।1
- मधेपुरा के गांव में लंबी दूरी तक सड़क न बनने से पूरे गांव के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति इतनी जर्जर हो जाती है कि यह रास्ता चलने लायक ही नहीं बचता। बड़े गाड़ी वाले तो किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन मोटरसाइकिल, साइकिल सवार और पैदल चलने वाले लोगों का बारिश के दिनों में यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता है। रास्ते की बदहाली के बावजूद दिन में 50-50 बार ट्रैक्टर इस मार्ग से आते-जाते हैं, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। सड़क बनाने के नाम पर थोड़ा सा हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीणों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।1
- बिहार विधानसभा में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधायक आई.पी. गुप्ता के साथ हुई कथित बदसलूकी के विरोध में शनिवार को खगड़िया में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह प्रदर्शन कोशी कॉलेज गेट से शुरू होकर राजेंद्र चौक तक गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और पूरा मार्च शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश प्रवक्ता खुशबू राय ने भाजपा विधायक पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की। वहीं पूर्व विधायक प्रत्याशी तनिशा भारती ने कहा कि माफी न मिलने पर पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन को और तेज करेगी और पटना में उपमुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।1
- मधेपुरा के सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत जजहट सबैला पंचायत में रविवार को उत्साह और जनसहभागिता के साथ 'पंचायत विकास दिवस' मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान "सुशासन युक्त पंचायत" विषय पर पंचायत में संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुखिया चाँदनी खातून ने पंचायत के समावेशी विकास के लिए सभी से सहयोग की अपील की, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने तीन टीबी मरीजों को फूड बास्केट, पांच लाभुकों को मनरेगा जॉब कार्ड और पांच लाभुकों को आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि टीबी पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है और मरीजों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। डीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों से जीवन प्रमाणीकरण कराने तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर ऊर्जा अपनाने की भी अपील की। कार्यक्रम के अंत में डीएम ने पंचायत परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- बिहार के मधेपुरा में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इस हिंसक झड़प के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। इसके साथ ही एक नवजात बच्चे को खेत में फेंक देने और एक महिला की अस्मत लूटने की कोशिश करने का भी गंभीर आरोप लगा है।1