Shuru
Apke Nagar Ki App…
*दिनांक 18 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले रोजगार मेले के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह अशोक मद्धेशिया ब्यूरो चीफ देवरिया
Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
*दिनांक 18 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले रोजगार मेले के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह अशोक मद्धेशिया ब्यूरो चीफ देवरिया
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- *दिनांक 18 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले रोजगार मेले के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह अशोक मद्धेशिया ब्यूरो चीफ देवरिया3
- 📢 मेगा रोजगार मेला – देवरिया 2026 📅 दिनांक: 18 मार्च 2026 ⏰ समय: प्रातः 09:00 बजे से 📍 स्थान: राजकीय आईटीआई परिसर, देवरिया 💼 विशेष आकर्षण: 🔹 इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 30 प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी। 🔹 देवरिया एवं आसपास के जिलों के लिए प्रमुख अवसर: • ICICI बैंक – रिलेशनशिप मैनेजर • टीम लीज़ सर्विसेज – मीटर इंस्टॉलेशन • केमिकल्स एंड एलाइड प्रोडक्ट्स, देवरिया • फॉरेवर डिस्टलरी – एप्रेंटिस • क्वेस कॉर्प – रायबरेली, गोंडा (टेक्निकल वैकेंसी) • LIC – बैंक सखी • आरोहण फाइनैंशियल सर्विसेज • सत्या माइक्रो • उत्तर प्रदेश रोडवेज – चालक भर्ती 🏢 अन्य प्रमुख कंपनियाँ: टाटा मोटर्स (लखनऊ/पंतनगर), अशोक लीलैंड (पंतनगर), एल एंड टी, टेरियर सिक्योरिटी, उद्योगटेक वेंचर्स, लर्नर्न आदि 🎓 योग्यता: ✔ हाईस्कूल / इंटरमीडिएट ✔ आईटीआई / डिप्लोमा ✔ स्नातक / स्नातकोत्तर ✔ तकनीकी एवं गैर-तकनीकी अभ्यर्थी 📄 साथ लाएँ आवश्यक दस्तावेज़: • अपडेटेड बायोडाटा / रिज्यूमे • शैक्षिक प्रमाण पत्रों की प्रतियाँ • आधार कार्ड • पासपोर्ट साइज फोटो 📢 महत्वपूर्ण सूचना: 👉 अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में अवश्य भाग लें और इस अवसर का लाभ उठाएँ।1
- जनपद में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री और देवरिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह एक शिक्षक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पर नाराज होते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मंत्री एक व्यक्ति को हड़काते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि “तुम नेतागिरी ज्यादा कर रहे हो, यहां से बाहर जाओ।” बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब दो सप्ताह पुराना है और पीडब्ल्यूडी (PWD) के डाक बंगले का है। उस समय गोरखपुर में एक शिक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया था, जिसमें एक बीएसए और एक बाबू पर आरोप लगाए गए थे। इसी घटना को लेकर नाराज शिक्षक संघ के पदाधिकारी प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह को ज्ञापन देने पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा हो रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर शिक्षक प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य और मंत्री के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद माहौल गरमा गया और प्रभारी मंत्री नाराज हो गए। इस दौरान बैठक में बीजेपी जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। मंत्री के नाराज होने के बाद कुछ देर के लिए वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गई, हालांकि बाद में मौजूद लोगों ने माहौल को शांत कराया। वहीं बैठक में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और शैक्षिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर अभी तक प्रभारी मंत्री या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- - आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा' में लहराया परचम देवरिया । अशोक इंटर कॉलेज बरपार, देवरिया की होनहार छात्रा सुरभि पटेल पुत्री उपेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2025-26 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (PNP) द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, सुरभि ने मेरिट सूची में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। *शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम* कक्षा 8 की छात्रा सुरभि पटेल शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उनकी इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक श्री जयशंकर मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य नीरज कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य सभी शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की। विद्यालय के राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. नवीन गुप्ता ने बताया कि सुरभि ने कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास से यह मुकाम हासिल किया है। इस परीक्षा में मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) और शैक्षिक अभिरुचि परीक्षा (SAT) जैसे कठिन चरणों को पार करना होता है, जिसमें सुरभि ने बेहतर प्रदर्शन किया। *मिलेगी 48,000 रुपये की छात्रवृत्ति* इस सफलता के बाद सुरभि पटेल अब भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए पात्र हो गई हैं। उन्हें अब कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12,000 रुपये (यानी 1,000 रुपये प्रति माह) की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। चार वर्षों में उन्हें कुल 48,000 रुपये की सहायता मिलेगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई सुगम हो सकेगी। *भविष्य के लिए प्रेरणा* सुरभि की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता ने हर्ष जताया और कहा कि उनकी बेटी का लक्ष्य भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज की सेवा करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नीरज कुमार श्रीवास्तव ने सुरभि को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।2
- 📰 हर छोटी-बड़ी खबर, जनसमस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों की जानकारी के लिए संपर्क करें। भारत नेशन के पत्रकार शक्ति श्रीवास्तव निष्पक्ष और तेज खबरों के साथ हमेशा आपके साथ हैं। 📢 समाचार कवरेज और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 📞 मोबाइल: 9598300754 #भारतनेशन #पत्रकारिता #ताज़ाखबर #न्यूजअपडेट #मीडिया #शक्ति_श्रीवास्तव1
- तुम नेतागिरी ज्यादा कर रहे हो, यहां से बाहर जाओ।-प्रभारी मंत्री का वीडियो वायरल देवरिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह शिक्षक प्रतिनिधिमंडल पर भड़के, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल देवरिया। जनपद में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री और देवरिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह एक शिक्षक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पर नाराज होते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मंत्री एक व्यक्ति को हड़काते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि “तुम नेतागिरी ज्यादा कर रहे हो, यहां से बाहर जाओ।” बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब दो सप्ताह पुराना है और पीडब्ल्यूडी (PWD) के डाक बंगले का है। उस समय गोरखपुर में एक शिक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया था, जिसमें एक बीएसए और एक बाबू पर आरोप लगाए गए थे। इसी घटना को लेकर नाराज शिक्षक संघ के पदाधिकारी प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह को ज्ञापन देने पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा हो रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर शिक्षक प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य और मंत्री के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद माहौल गरमा गया और प्रभारी मंत्री नाराज हो गए। इस दौरान बैठक में बीजेपी जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। मंत्री के नाराज होने के बाद कुछ देर के लिए वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गई, हालांकि बाद में मौजूद लोगों ने माहौल को शांत कराया। वहीं बैठक में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और शैक्षिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर अभी तक प्रभारी मंत्री या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- Post by मुकेश राव1
- क्षेत्र के समग्र विकास और सुगम आवागमन के विजन को साकार करते हुए ₹18 करोड़ 29 लाख की लागत से भटनी–नोनापार मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ । इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है, जिससे आवागमन आसान होने के साथ-साथ व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे । इसी क्रम में नगर पंचायत भटनी बाजार स्थित जलपा माता मंदिर मार्ग के चौड़ी करण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया गया । इस सड़क के सुदृढ़ होने से स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी । विकास के व्यापक विजन के तहत सड़कों के आधुनिकीकरण और आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा । मा. विधायक सुरेन्द्र चौरसिया जी ने कहा कि उनका संकल्प है कि क्षेत्र का प्रत्येक गांव और नगर प्रगति की मुख्यधारा से जुड़े, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरों में निरंतर वृद्धि हो। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जनसहभागिता और पारदर्शी कार्यप्रणाली के साथ क्षेत्र को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है । स्थानीय नागरिकों ने इन विकास कार्यों के लिए खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया । इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार दुबे, भाजपा भटनी के मण्डल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष गंगा कुशवाहा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भटनी हितेंद्र तिवारी, नगर पंचायत भटनी के चेयरमैन विजय गुप्ता, भाजपा नेता गिरधारी तिवारी, भोला गुप्ता, दीपक वर्मा एवं प्रधान गण सहित सम्मानित जनता जनार्दन उपस्थित रही।2