Shuru
Apke Nagar Ki App…
संभल : अलविदा की नमाज़ को लेकर संभल में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, सोशल मीडिया पर भी नज़र
नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
संभल : अलविदा की नमाज़ को लेकर संभल में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, सोशल मीडिया पर भी नज़र
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- आगरा (उत्तर प्रदेश) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 34 वर्षीय फैशन डिजाइनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका मूल रूप से कासगंज जिले के सहावर की रहने वाली थी और लखनऊ से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स पूरा कर चुकी थी। वह पहले से शादीशुदा थी, लेकिन उसका वैवाहिक जीवन मात्र दो साल चला और तलाक हो गया। इसके बाद वह आगरा में एक अस्पताल में नौकरी करने लगी। लगभग चार साल पहले शमशाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात ताजगंज थाने में तैनात कांस्टेबल (कंप्यूटर ऑपरेटर) जेंटर बाबू उर्फ जेबी गौतम (निवासी: सरदापुर, सिकंदरा, कानपुर देहात) से हुई। दोनों के बीच रिश्ता शुरू हुआ और युवती उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। परिवार को भी इस रिश्ते की जानकारी थी और उम्मीद थी कि दोनों की शादी हो जाएगी। युवती के आरोप के अनुसार, जेबी गौतम ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और लंबे समय तक उसे शारीरिक व मानसिक शोषण किया। बाद में उसने शादी से मुकर लिया और दूरी बना ली। इससे युवती गहरे अवसाद में चली गई। आत्महत्या से पहले उसने दो वीडियो बनाए (करीब 1-1 मिनट के), जिसमें रोते हुए उसने कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में वह कहती है कि जेबी गौतम ने उसे झांसे में रखा, शोषण किया, और अब शादी नहीं कर रहा। उसने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि उसकी शिकायत पर FIR नहीं लिखी गई। वीडियो में उसने कहा कि "पुलिसवाला है इसलिए कुछ नहीं होगा", और उम्मीद जताई कि "मरने के बाद इंसाफ मिलेगा"। उसने किसी अन्य लड़की को धोखा न देने की अपील भी की। ये वीडियो उसने रिश्तेदारों को भेजे, जो बाद में वायरल हो गए। घटना 12 मार्च 2026 की रात की है, जब वह अपनी छोटी बहन के घर सैनिक नगर (सदर थाना क्षेत्र) में आई थी। वहां फांसी लगाकर उसने जान दे दी। परिवार की शिकायत पर सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपित कांस्टेबल जेबी गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है और उसे सस्पेंड किया गया है। मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।1
- Moradabad: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमा अलविदा की नमाज़, सजदे में चुके हजारों सर1
- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- मुरादाबाद बिलारी ग्राम पंचायत सिहाली माला में रज़ा जामा मस्जिद में जुम्मा अलविदा की नमाज अदा समय 1:35 पर करी शांतिपूर्वक और कारी मोहम्मद इलियास नूरी साहब ने तकदीर वगैरा करी और मुस्लिम समाज के लोगों ने मौलाना मोहम्मद इलियास नूरी साहब की तकरीर बड़ी इतमनानी के साथ सुनी मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी मोहब्बत के साथ जुम्मा अलविदा नमाज अदाकारी सभी हजरात मस्जिद में तशरीफ लाए यह जुम्मा अलविदा रमजान का आखिरी जुम्मा होता है इसलिए मुस्लिम समाज इसे जुम्मा अलविदा कहते हैं और मुस्लिम समाज के बच्चों नौजवान साथियों और बुजुर्गों ने अमन और चैन के लिए दुआएं मांगी हिंदुस्तान के लिए रज़ा जामा मस्जिद के मेंबर कमेटी के लोग भी मौजूद रहे आफताब आलम बंजारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद जहांगीर बंजारा एहसान उल हक बंजारा उस्मान उल हक बंजारा अकरम बंजारा सिहाली माला के बीएलओ मो इकरार सैफी अथर शेख हजरत दिलशाद हुसैन बंजारा शफीक अहमद बंजारा और राजा जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद इलियास नूरी साहब के साहबजादे मौलाना अनस नूरी जो रजा जामा मस्जिद में तरावीह नमाज़ में कलाम ए पाक सुन रहे हैं4
- #प्रदेश #समाचार #रामपुर #highlighteveryone PANCHHI HEADLINES:डीएम रामपुर से सम्मान के बाद मीडिया से बोलीं यूपीएससी मे 535 वीं रैंक हासिल करने वाली होनहार,, सुश्री गुलफ़िज़ा डीएम रामपुर अजय कुमार द्विवेदी, ने शुभकामनाओं के साथ लिखा #UPSC सिर्फ एक परीक्षा नहीं है, यह धैर्य, अनुशासन और विश्वास की परीक्षा है।कई बार रास्ता लंबा लगेगा, कई बार मेहनत का परिणाम देर से मिलेगा, लेकिन याद रखिए — हर दिन की छोटी-छोटी कोशिशें एक दिन बड़ी सफलता की कहानी बनती हैं।मीडिया हाईलाईट्स1
- अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में इंडेन गैस एजेंसी खुलने से पहले ही लोगों की भीड़ देखे जाने का मामला सामने आया है। उपभोक्ताओं को गैस न मिलने के कारण निराश होकर वापस लौटना पड़ा। दरअसल थाना क्षेत्र में रजबपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर शुक्रवार सुबह एजेंसी खुलने से पहले ही उपभोक्ताओं ने गैस पाने के लिए लाइन लगाकर भीड़ लगा ली। आस पास के गांवों से ग्रामीण काम काज छोड़ सुबह करीब 6 बजे एजेंसी जाकर गैस की गाड़ी आने और एजेंसी खुलने का इंतजार करने लगे। एजेंसी खुलने का समय होने पर एजेंसी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार एजेंसी कार्यकर्ताओं ने कहा गैस की गाड़ी आज नहीं आएगी,जिस कारण गैस आज उपलब्ध नहीं हो सकेगी। काम काज छोड़कर कई घंटों तक लंबे इंतजार करने के बाद भी ग्रामीणों को निराश होकर अपने घर खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं अमरोहा प्रशासन ने आमजन ने गैस से जुड़ी भ्रामक जानकारी न फैलाने,भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करने व शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की है।1
- उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के तहसील धनौरा क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर चौधरियान की महिला इमराना गांव के हैं कुछ लोगों पर उसके मकान पर जबरन कब्जा करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वीओ - बता दे धनौरा क्षेत्र के गांव हैबतपुर चौधरियान की निवासी इमराना पत्नी शौकीन ने अमरोहा जिलाधिकारी निधी गुप्ता वत्स को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक सीधी-सादी और शांतिप्रिय महिला है। आरोप है कि गांव के ही कमरुद्दीन, बजलुद्दीन, नासिरुद्दीन, सिराजुद्दीन, शिराजुद्दीन, निजामुद्दीन सहित कुछ अन्य लोगों ने गाटा संख्या 187, रकबा 3.978 हेक्टेयर के हिस्से में बने उसके मकान पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मकान की पिछली दीवार तक तोड़ दी। महिला का कहना है कि वह एक शरीफ और इज्जतदार परिवार से ताल्लुक रखती है और इस घटना से काफी भयभीत और परेशान है। इमराना ने बताया कि इस संबंध में उसने पहले भी थाना धनौरा में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। न्याय की उम्मीद में पीड़िता ने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।2
- UP : संभल के CO मामले पर, AIMIM के यूपी अध्यक्ष शौकत अली का बड़ा बयान1