*सीतापुर में फर्जी क्लीनिकों पर बवाल किसान यूनियन ने सीएचसी अधीक्षक पर उठाए सवाल, डीएम से कार्रवाई की मांग* जनपद सीतापुर के विकासखंड हरगांव से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भारतीय किसान यूनियन (किरन) के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत यादव ने हरगांव सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ जिला अधिकारी से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि क्षेत्र में धड़ल्ले से फर्जी क्लीनिक और मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं, जिन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। इन अवैध अस्पतालों में आए दिन मरीजों की मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुनीत यादव का कहना है कि जब भी कोई पत्रकार या आम नागरिक इस मामले में जानकारी लेने के लिए सीएचसी अधीक्षक से संपर्क करता है, तो वह कॉल तक रिसीव नहीं करते। इससे प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने जिला अधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकें और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ बंद हो। इस मामले की जानकारी स्वयं पुनीत यादव ने मीडिया को दी है।

- Post by Dharmendra Mishra1
- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार रघुवंशी के साथ थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजार/संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कराई गई तथा स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों को सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत गश्त एवं निगरानी की जा रही है।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Slug –सोमनाथ दर्शन हेतु यूपी से स्पेशल ट्रेन को सी एम योगी नें किया रवाना Anchor : गुजरात में समुद्र तट पर स्थित प्राचीन एवं प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर पर स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के हजारों की संख्या दर्शनर्थियों को सरकारी खर्च पर सीएम योगी आदित्यनाथ नें स्पेशल ट्रेन को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रदेश के सभी जिलों से चिन्हित श्रद्धालुओं को इस स्वाभिमान पर्व का हिस्सा बनने के लिए प्रदेश सरकार नें रविवार को लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें हरि झंडी दिखाई वहीं उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं मंत्री संजय निषाद समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि यात्रा में हमारे संवादाता डी के शर्मा भी मौजूद हैं जो इस यात्रा का हर अनोखा छड़ हमसे साझा करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण सुदृढ़ व्यवस्था के बीच यात्रा का शुभारम्भ हुआ है। यात्रा कि स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल रविवार को यह यात्रा शुरू हुई है 21 अप्रैल को सुबह तकरीबन 6 बजे सोमनाथ विरावल पहुंचेगी। जिसके बाद यहाँ कि पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कि योजना है।1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- लम्भुआ/सुल्तानपुर भीषण गर्मी और हीट वेव का असर अब जानलेवा साबित होने लगा है। कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के डकाही बाईपास के समीप एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां परसरामपुर निवासी 27 वर्षीय युवक सुनील कुमार पुत्र रामलौट अचानक हीट वेव की चपेट में आकर बेहोश हो गए और पास में खड़े टेंपो से जा टकराए। घटना में सुनील के सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय, सुल्तानपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन सिर में चोट होने के कारण स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 👉 प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अपील: तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए लोग दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।3
- गोसाईगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लकड़ी चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 43 बोटे बरामद सुलतानपुर। जनपद के थाना गोसाईगंज क्षेत्र में पुलिस ने लकड़ी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को वादी रविशंकर शुक्ला ने अपने खेत से 24 यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक अशोक कुमार द्वारा की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर 20 अप्रैल को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शुभम यादव, करन, रोशनलाल और आदित्य पटेल शामिल हैं, जो अयोध्या जनपद के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से सफेदा (यूकेलिप्टस) के कुल 43 बोटे बरामद किए हैं, जिनमें 25 बोटे 4 फीट और 18 बोटे 3 फीट के हैं। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।3
- Post by Dharmendra Mishra2