Shuru
Apke Nagar Ki App…
असुविधा देख सीएम योगी ने बदला नियम: यूपी के किसानों को गेहूं बेचने के लिए अब नहीं चाहिए फार्मर रजिस्ट्री
अपना प्रतापगढ़ न्यूज
असुविधा देख सीएम योगी ने बदला नियम: यूपी के किसानों को गेहूं बेचने के लिए अब नहीं चाहिए फार्मर रजिस्ट्री
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Dharmendra Mishra2
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Slug –सोमनाथ दर्शन हेतु यूपी से स्पेशल ट्रेन को सी एम योगी नें किया रवाना Anchor : गुजरात में समुद्र तट पर स्थित प्राचीन एवं प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर पर स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के हजारों की संख्या दर्शनर्थियों को सरकारी खर्च पर सीएम योगी आदित्यनाथ नें स्पेशल ट्रेन को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रदेश के सभी जिलों से चिन्हित श्रद्धालुओं को इस स्वाभिमान पर्व का हिस्सा बनने के लिए प्रदेश सरकार नें रविवार को लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें हरि झंडी दिखाई वहीं उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं मंत्री संजय निषाद समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि यात्रा में हमारे संवादाता डी के शर्मा भी मौजूद हैं जो इस यात्रा का हर अनोखा छड़ हमसे साझा करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण सुदृढ़ व्यवस्था के बीच यात्रा का शुभारम्भ हुआ है। यात्रा कि स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल रविवार को यह यात्रा शुरू हुई है 21 अप्रैल को सुबह तकरीबन 6 बजे सोमनाथ विरावल पहुंचेगी। जिसके बाद यहाँ कि पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कि योजना है।1
- पट्टी क्षेत्र में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा राम सेना के प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र के नेतृत्व में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। शोभायात्रा उड़ैयाडीह क्षेत्र से होते हुए पट्टी स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, जहां दोपहर लगभग 12 बजे श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भगवान परशुराम की झांकी का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, प्रदेश संयोजक हरीश शुक्ला, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता देवमणि मिश्र, उमेश तिवारी, आशीष तिवारी, मनीष कुमार तिवारी और अनुज कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की सफलता में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।1
- तहसीलदार राखी शर्मा का बयान-* IAS रमेश रंजन (वर्तमान जिलाधिकारी-फिरोजाबाद) अपने बाबू और ओएसडी के माध्यम से लोगों और अधिकारियों से उगाही करवाते हैं, फर्जी व्यक्ति खड़े करके कई जमीनें लोगों को गुमराह करके हड़पी हैं जब मैंने रिपोर्ट भेजी तब मुझ पर एडवर्स रिपोर्ट करने के लिए दवाब बनाया फिरोजाबाद के डीएम रमेश रंजन पर उनकी तहसीलदार राखी शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि डीएम अपने बाबू और ओएसडी के जरिए लोगों से उगाही करवाते हैं और फर्जी आदमियों के नाम पर कई जमीनें हड़प ली गई हैं। रिपोर्ट भेजने पर उन पर दबाव बनाया गया। जब राखी शर्मा ने रिपोर्ट नहीं बदली तो उन्हें परेशान किया गया। तनख्वाह रोक दी गई, हाईकोर्ट जाने पर ऑफिस में घंटों बिठाया जाता था और ट्रांसफर की धमकी दी गई। पुलिस को दो महीने से शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने योगी जी से स्पेशल एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है।1
- Post by Krishnaabhan singh1
- आप सभी को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान दादा परशुराम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं सादर प्रणाम 🙏1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1