व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, व्यापारियों में आक्रोश व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, व्यापारियों में आक्रोश बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग, कार्रवाई न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी संवाददाता – सौरभ कौशल प्रयागराज, 15 सितंबर। उत्तर प्रदेश आदर्श युवा व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान पवन कुमार यादव की मंगलवार शाम हंडिया स्थित उनके आवास के पास गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से व्यापारिक संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। गंभीर हालत में उन्हें प्रयागराज मेडिकल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, आदर्श युवा व्यापार मंडल, आदर्श महिला व्यापार मंडल तथा अखिल भारतीय हिंदू महासभा व्यापार प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारियों ने गहरा आक्रोश एवं शोक व्यक्त किया। मंडल प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष प्रयागराज रमेश केसरवानी ने घटना के संबंध में तत्काल पुलिस कमिश्नर प्रयागराज एवं डीसीपी गंगापार से मोबाइल पर वार्ता कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपित बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। रमेश केसरवानी ने कहा कि यदि घटना में शामिल बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने घटना की जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ई-मेल के माध्यम से भी भेजते हुए मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना पर गंगापार जिला अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल, धीरेंद्र केसरवानी, रामनरेश विश्वकर्मा, भोला केसरवानी, अमन केसरवानी, सुभाष चंद्र केसरवानी, संतोष केसरवानी, मनोज अग्रहरि, विनोद केसरवानी, शंकर लाल केसरवानी, चंद प्रकाश केशरी, अभिषेक ओझा, अभिषेक गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने गहरा दुख एवं शोक व्यक्त करते हुए घटना की कड़ी निंदा की।

- फेसबुक पोस्ट पर बवाल! मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो, फेसबुक पोस्ट पर बवाल! मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो,1
- Breking : बलरामपुर जनपद बलरामपुर सदर सपा के पूर्व विधायक जगराम पासवान के भाई साधू पासवान गिरफ्तारी के पहले क्या कुछ कहा "सुनिए" Breking : बलरामपुर जनपद बलरामपुर सदर सपा के पूर्व विधायक जगराम पासवान के भाई साधू पासवान गिरफ्तारी के पहले क्या कुछ कहा "सुनिए"1
- #Breking : बलरामपुर #जनपद #बलरामपुर सदर सपा के पूर्व विधायक जगराम पासवान के भाई साधू पासवान गिरफ्तारी के पहले क्या कुछ कहा "सुनिए" #DainikSamayViewsBalrampur #JantaKiAwaz647News #BalrampurBreakingNewsToday #UttarPradeshLatestNews #GulshadKhanNewsrs। #Breking : बलरामपुर #जनपद #बलरामपुर सदर सपा के पूर्व विधायक जगराम पासवान के भाई साधू पासवान गिरफ्तारी के पहले क्या कुछ कहा "सुनिए" #DainikSamayViewsBalrampur #JantaKiAwaz647News #BalrampurBreakingNewsToday #UttarPradeshLatestNews #GulshadKhanNewsrs।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ देखने को मिला इंसानियत का मिसाल हाथी का बच्चा रेलवे पटरी पर फंसने पर सुरक्षा कर्मियों ने बचाई जान1
- 18 साल से गणेश प्रतिमाओं को आकार दे रहे 11 कलाकार, सराय खास में दिखी कारीगरी बलरामपुर। सादुल्लाह नगर क्षेत्र के सराय खास में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यहां भगवान गणेश की प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे है। 11 कलाकारों की टीम, जो करीब 18 वर्षों से मूर्ति निर्माण की कारीगरी करते आ रहे है।हुआ यूं कि त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आता है, वैसे-वैसे इन कलाकारों के हाथों की कारीगरी भी रंग दिखाने लगता है। मुख्य कलाकार जय प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में टीम गणेश भगवान के साथ-साथ विश्वकर्मा, लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती समेत अलग-अलग पर्वों के लिए आकर्षक प्रतिमाएं तैयार करते है।प्रतिमा बनाने की शुरुआत बांस की पट्टियों से ढांचा तैयार करने से होते है। इसके बाद मिट्टी की परतें चढ़ाकर प्रतिमा को आकार दिया जाता है। फिर रंग-रोगन, कपड़े और सजावटी सामान से मूर्ति को अंतिम रूप दिया जाता है। कलाकारों के मुताबिक सजावट के कपड़े और कई अन्य सामान दिल्ली से मंगाए जाते हैं। इस टीम में मुख्य कलाकार जय प्रकाश मौर्य के साथ विनोद कुमार, वेद प्रकाश मौर्य, शिव प्रकाश मौर्य, लक्ष्मण प्रसाद, राम कुबेर शर्मा, मलखे चौहान और अंकित मौर्य समेत अन्य कलाकार शामिल हैं।सराय खास में तैयार हो रही ये प्रतिमाएं आसपास के गांवों और अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापना के लिए भेजी जा रही हैं। करीब 18 वर्षों से चली आ रही इस कला ने सराय खास को मूर्ति निर्माण के क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।2
- डीएम ने ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ कार्यक्रम के तहत सुनीं महिलाओं की समस्याएं महिलाओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना ही हमारी प्राथमिकता-डीएम श्रावस्ती । आयुक्त देवीपाटन मण्डल, गोण्डा दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा की गई पहल के माध्यम से मण्डल के जनपदों में माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जा रहा है। जिसके तहत आज जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कई महिलाओं की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिला फरियादियों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसमें पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद एवं सरकार की अन्य योजनाओं से सम्बन्धित लाभ दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को गम्भीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना ही हमारी प्राथमिकता है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और संवेदनशील माहौल में अपनी बात रखने का अवसर देना तथा उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान कराना है। इससे दूर-दराज क्षेत्रों की महिलाओं को भी स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलेगी।इसके अलावा जनता दर्शन में जिलाधिकारी को कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-सुनवाई में आने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे केवल कागजी खानापूर्ति न करें, बल्कि मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक समाधान करें, ताकि शिकायतकर्ता को दोबारा उसी समस्या के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।1
- ट्रक और वैगनआर में आमने-सामने भिड़ंत, बाल-बाल बचे कार सवार श्रावस्ती। जिले के तिलकपुर से लछमन नगर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रक और वैगनआर कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। दुर्घटना में वैगनआर सवार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी संबंधित पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत है। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- #बिहार के #सहरसा #सदर #अस्पताल में #प्रभात #खबर #डिजिटल के #पत्रकार के #साथ #मारपीट की #घटना #बेहद #गंभीर और #निंदनीय है। #डॉक्टर जैसे #जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का भाषा और व्यवहार मर्यादित होना चाहिए। पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच कर तत्काल उचित कार्रवाई होनी चाहिए। कानून सभी के लिए समान है चाहे वह डॉक्टर हो या पत्रकार। #बिहार के #सहरसा #सदर #अस्पताल में #प्रभात #खबर #डिजिटल के #पत्रकार के #साथ #मारपीट की #घटना #बेहद #गंभीर और #निंदनीय है। #डॉक्टर जैसे #जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का भाषा और व्यवहार मर्यादित होना चाहिए। पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच कर तत्काल उचित कार्रवाई होनी चाहिए। कानून सभी के लिए समान है चाहे वह डॉक्टर हो या पत्रकार।1