logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल के सहयोग से स्टार चेरिटेबल ब्लड सेंटर बरेली द्वारा संचालित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भॊजवल जी के सहयोग से स्टार चैरिटेबिल ब्लड सेंटर बरेली द्वारा संचालित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बरखेड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भोजवाल जी के सहयोग से स्टार चैरिटेबल ब्लड सेंटर, बरेली द्वारा एक भव्य रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नगर के चेयरमैन के निजी कार्यालय पर किया गया। इस शिविर में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर का शुभारंभ श्रीमती ममता भोजवाल जी (पत्नी श्री श्याम बिहारी भोजवाल, चेयरमैन बरखेड़ा) द्वारा प्रथम रक्तदान कर किया गया। उनके इस प्रेरणादायक कदम से उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल बना और कई लोगों ने रक्तदान के लिए आगे आकर सहभागिता निभाई। इस दौरान नगर के प्रमुख रक्तदाताओं में अनुज (उमा प्रेस), अतुल सक्सेना, लक्की तथा चेयरमैन प्रतिनिधि श्री संतोष भारती जी ने भी रक्तदान कर समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर में स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भोजवाल जी ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों को जारी रखने का आश्वासन दिया। शिविर का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें आयोजकों ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया।

7 hrs ago
user_Shivkumar Gangwar
Shivkumar Gangwar
Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
b312b7e8-3b4c-4769-8703-9c739d97bf9f

नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल के सहयोग से स्टार चेरिटेबल ब्लड सेंटर बरेली द्वारा संचालित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भॊजवल जी के सहयोग से स्टार चैरिटेबिल ब्लड सेंटर बरेली द्वारा संचालित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बरखेड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भोजवाल जी के सहयोग से स्टार चैरिटेबल ब्लड सेंटर, बरेली द्वारा एक भव्य रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नगर

d94907fe-cf25-4105-b94f-9be558c870f3

के चेयरमैन के निजी कार्यालय पर किया गया। इस शिविर में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर का शुभारंभ श्रीमती ममता भोजवाल जी (पत्नी श्री श्याम बिहारी भोजवाल, चेयरमैन बरखेड़ा) द्वारा प्रथम रक्तदान कर किया गया। उनके इस प्रेरणादायक कदम से उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल बना और कई लोगों ने रक्तदान के लिए आगे आकर सहभागिता निभाई। इस दौरान नगर के प्रमुख

रक्तदाताओं में अनुज (उमा प्रेस), अतुल सक्सेना, लक्की तथा चेयरमैन प्रतिनिधि श्री संतोष भारती जी ने भी रक्तदान कर समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर में स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों

को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भोजवाल जी ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों को जारी रखने का आश्वासन दिया। शिविर का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें आयोजकों ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Prashant mishra
    1
    Post by Prashant mishra
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Sumit Awasthi पत्रकार
    1
    Post by Sumit Awasthi पत्रकार
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सलामी के साथ मिली सपनों को उड़ान… 783 महिला रंगरूट बनीं सिपाही, PAC के 364 जवानों ने भी पहनी वर्दी रविवार की सुबह बरेली पुलिस लाइन में उत्साह, अनुशासन और गर्व का अद्भुत संगम देखने को मिला। नौ महीने की कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 783 महिला रंगरूट पासिंग आउट परेड में सिपाही बनकर पुलिस महकमे का हिस्सा बन गईं।
    3
    सलामी के साथ मिली सपनों को उड़ान… 783 महिला रंगरूट बनीं सिपाही, PAC के 364 जवानों ने भी पहनी वर्दी
रविवार की सुबह बरेली पुलिस लाइन में उत्साह, अनुशासन और गर्व का अद्भुत संगम देखने को मिला। नौ महीने की कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 783 महिला रंगरूट पासिंग आउट परेड में सिपाही बनकर पुलिस महकमे का हिस्सा बन गईं।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • Post by Pawan Raj pasi
    1
    Post by Pawan Raj pasi
    user_Pawan Raj pasi
    Pawan Raj pasi
    Farmer पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हेमवती नंदन बहुगुणा जी की देश के प्रति उल्लेखनीय सेवाएं रही हैंवे वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
    1
    हेमवती नंदन बहुगुणा जी की देश के प्रति उल्लेखनीय सेवाएं रही हैंवे वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
    user_NO1 BN NEWS LIVE
    NO1 BN NEWS LIVE
    Doctor बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को सीएम ग्रिड योजना के तहत रखे गए प्लास्टिक पाइपों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि काफी पाइप जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुके थे। रविवार होने के कारण कॉलेज परिसर में सीमित स्टाफ मौजूद था। चौकीदार से मिली सूचना के बाद प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग की गंभीरता को देखते हुए पहले दो दमकल गाड़ियां भेजी गईं, बाद में दो और गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं। फायर विभाग के अधिकारी संजीव कुमार यादव के अनुसार आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कॉलेज परिसर में सीएम ग्रिड योजना के तहत पाइपों का अस्थायी भंडारण किया गया था। आग तेजी से फैलने के कारण प्रारंभिक प्रयासों से इसे नियंत्रित करना संभव नहीं हो सका, लेकिन फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की तत्परता से स्थिति संभाली गई। उन्होंने बताया कि स्कूल भवन को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि पाइप पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। फायर ऑफिसर संजीव कुमार ने बताया कि आग पाइपों के स्टोरेज एरिया में लगी थी, जहां पानी और बिजली आपूर्ति ले लिए लाए गए पाइप रखे गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह कार्य एक निजी निर्माण कंपनी द्वारा कराया जा रहा था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन भी किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आग की लपटें काफी ऊंची थीं, जिससे आसपास के पेड़ भी झुलस गए और सड़क पार तक असर देखा गया। उन्होंने फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा नुकसान और अधिक हो सकता था। इसकी जांच कराई जाएगी आग लगने का कारण क्या है। बाइट डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना वन पर्यावरण मंत्री बाइट संजीव कुमार यादव फायर ऑफिसर बाइट डॉक्टर मनोज कुमार प्रधानाचार्य एमबी इंटर कालेज
    1
    बरेली। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को सीएम ग्रिड योजना के तहत रखे गए प्लास्टिक पाइपों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि काफी पाइप जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुके थे।
रविवार होने के कारण कॉलेज परिसर में सीमित स्टाफ मौजूद था। चौकीदार से मिली सूचना के बाद प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग की गंभीरता को देखते हुए पहले दो दमकल गाड़ियां भेजी गईं, बाद में दो और गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं। फायर विभाग के अधिकारी संजीव कुमार यादव के अनुसार आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कॉलेज परिसर में सीएम ग्रिड योजना के तहत पाइपों का अस्थायी भंडारण किया गया था। आग तेजी से फैलने के कारण प्रारंभिक प्रयासों से इसे नियंत्रित करना संभव नहीं हो सका, लेकिन फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की तत्परता से स्थिति संभाली गई। उन्होंने बताया कि स्कूल भवन को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि पाइप पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।
फायर ऑफिसर संजीव कुमार ने बताया कि आग पाइपों के स्टोरेज एरिया में लगी थी, जहां पानी और बिजली आपूर्ति ले लिए लाए गए पाइप रखे गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह कार्य एक निजी निर्माण कंपनी द्वारा कराया जा रहा था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन भी किया जाएगा।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आग की लपटें काफी ऊंची थीं, जिससे आसपास के पेड़ भी झुलस गए और सड़क पार तक असर देखा गया। उन्होंने फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा नुकसान और अधिक हो सकता था। इसकी जांच कराई जाएगी आग लगने का कारण क्या है।
बाइट डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना वन पर्यावरण मंत्री
बाइट संजीव कुमार यादव फायर ऑफिसर
बाइट डॉक्टर मनोज कुमार
प्रधानाचार्य एमबी इंटर कालेज
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बीजेपी जोइन
    1
    बीजेपी जोइन
    user_Easyankit
    Easyankit
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बरेली के प्रेमनगर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रविवार को एम.बी. इंटर कॉलेज के मैदान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी तेज लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। हालात ऐसे बन गए कि आग की चपेट में सरकारी बिजली और पानी के पाइप भी आ गए, जिससे सप्लाई बाधित होने का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के आगे उनके प्रयास नाकाम साबित हुए। बताया जा रहा है कि व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा की सूचना के बाद दमकल विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि दमकल टीम लगातार आग पर काबू पाने में जुटी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात ये है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग आग के मंजर को देखकर सहमे हुए हैं। पूरे मामले में आज रविवार समय लगभग दोपहर के 12:00 बजे दी गई जानकारी
    1
    बरेली के प्रेमनगर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रविवार को एम.बी. इंटर कॉलेज के मैदान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी तेज लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। हालात ऐसे बन गए कि आग की चपेट में सरकारी बिजली और पानी के पाइप भी आ गए, जिससे सप्लाई बाधित होने का खतरा पैदा हो गया।
स्थानीय लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के आगे उनके प्रयास नाकाम साबित हुए। बताया जा रहा है कि व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा की सूचना के बाद दमकल विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि दमकल टीम लगातार आग पर काबू पाने में जुटी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात ये है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग आग के मंजर को देखकर सहमे हुए हैं।
पूरे मामले में आज रविवार समय लगभग दोपहर के 12:00 बजे दी गई जानकारी
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कायस्थ सेना ने बिटिया की शादी में की मदद दिए उपहार, पिता की आंखों में छलके खुशी के आंसू
    1
    कायस्थ सेना ने बिटिया की शादी में की मदद दिए उपहार, पिता की आंखों में छलके खुशी के आंसू
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.