Shuru
Apke Nagar Ki App…
सलामी के साथ मिली सपनों को उड़ान… 783 महिला रंगरूट बनीं सिपाही, PAC के 364 जवानों ने भी पहनी वर्दी रविवार की सुबह बरेली पुलिस लाइन में उत्साह, अनुशासन और गर्व का अद्भुत संगम देखने को मिला। नौ महीने की कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 783 महिला रंगरूट पासिंग आउट परेड में सिपाही बनकर पुलिस महकमे का हिस्सा बन गईं।
जितेन्द्र पाल
सलामी के साथ मिली सपनों को उड़ान… 783 महिला रंगरूट बनीं सिपाही, PAC के 364 जवानों ने भी पहनी वर्दी रविवार की सुबह बरेली पुलिस लाइन में उत्साह, अनुशासन और गर्व का अद्भुत संगम देखने को मिला। नौ महीने की कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 783 महिला रंगरूट पासिंग आउट परेड में सिपाही बनकर पुलिस महकमे का हिस्सा बन गईं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत, एक गंभीर घायल1
- बीसलपुर रोड पर भीष्म जाम1
- सलामी के साथ मिली सपनों को उड़ान… 783 महिला रंगरूट बनीं सिपाही, PAC के 364 जवानों ने भी पहनी वर्दी रविवार की सुबह बरेली पुलिस लाइन में उत्साह, अनुशासन और गर्व का अद्भुत संगम देखने को मिला। नौ महीने की कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 783 महिला रंगरूट पासिंग आउट परेड में सिपाही बनकर पुलिस महकमे का हिस्सा बन गईं।3
- हेमवती नंदन बहुगुणा जी की देश के प्रति उल्लेखनीय सेवाएं रही हैंवे वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत1
- बरेली के प्रेमनगर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रविवार को एम.बी. इंटर कॉलेज के मैदान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी तेज लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। हालात ऐसे बन गए कि आग की चपेट में सरकारी बिजली और पानी के पाइप भी आ गए, जिससे सप्लाई बाधित होने का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के आगे उनके प्रयास नाकाम साबित हुए। बताया जा रहा है कि व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा की सूचना के बाद दमकल विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि दमकल टीम लगातार आग पर काबू पाने में जुटी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात ये है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग आग के मंजर को देखकर सहमे हुए हैं। पूरे मामले में आज रविवार समय लगभग दोपहर के 12:00 बजे दी गई जानकारी1
- #जनपद बरेली के रिजर्व पुलिस लाइन्स में 783 महिला रिक्रूट कांस्टेबलों की दीक्षांत (पासिंग आउट) परेड भव्य रूप से सम्पन्न हुई।#1
- आज दिनांक 25–04–26 पीस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने पंकज श्रीवास्तव एडिशनल एसपी के साथ किला तिवारी जी संदीप सिंह को मथुरापुर के कई सर्कल को एवं एस एच ओ सीबीगंज चतुर्वेदी जी के साथ तमाम पुलिस प्रशासन के साथ पीस कमेटी ऑफ इंडिया की पूरी टीम मौजूद रही एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग किया एवं देशभक्ति की भावना के साथ काजी हिंदुस्तान की कयादत में सलमान मियां वह फरमान मियां की देखरेख में कुल संपन्न कराया एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग सहनीय रहा एवं पंकज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कुशल पूर्वक सरकारी गाइडलाइन फॉलो करते हुए शांतिपूर्वक कल संपन्न कराया गया नदीम इकबाल के साथ मोहम्मद इमरान, सोनू खान ,सोनू खान, के साथ पीस कमेटी ऑफ़ इंडिया के 10 लोगों का एक ग्रुप मोहम्मद अल राजा कुल शरीफ में मौजूद रहा पुलिस प्रशासन के साथ रहा । इसमें एसपी ट्रैफिक वस मोदी जी का विशेष योग रहा और और पुलिस प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी को भी निभाई जय हिंद1
- बरेली। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को सीएम ग्रिड योजना के तहत रखे गए प्लास्टिक पाइपों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि काफी पाइप जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुके थे। रविवार होने के कारण कॉलेज परिसर में सीमित स्टाफ मौजूद था। चौकीदार से मिली सूचना के बाद प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग की गंभीरता को देखते हुए पहले दो दमकल गाड़ियां भेजी गईं, बाद में दो और गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं। फायर विभाग के अधिकारी संजीव कुमार यादव के अनुसार आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कॉलेज परिसर में सीएम ग्रिड योजना के तहत पाइपों का अस्थायी भंडारण किया गया था। आग तेजी से फैलने के कारण प्रारंभिक प्रयासों से इसे नियंत्रित करना संभव नहीं हो सका, लेकिन फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की तत्परता से स्थिति संभाली गई। उन्होंने बताया कि स्कूल भवन को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि पाइप पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। फायर ऑफिसर संजीव कुमार ने बताया कि आग पाइपों के स्टोरेज एरिया में लगी थी, जहां पानी और बिजली आपूर्ति ले लिए लाए गए पाइप रखे गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह कार्य एक निजी निर्माण कंपनी द्वारा कराया जा रहा था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन भी किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आग की लपटें काफी ऊंची थीं, जिससे आसपास के पेड़ भी झुलस गए और सड़क पार तक असर देखा गया। उन्होंने फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा नुकसान और अधिक हो सकता था। इसकी जांच कराई जाएगी आग लगने का कारण क्या है। बाइट डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना वन पर्यावरण मंत्री बाइट संजीव कुमार यादव फायर ऑफिसर बाइट डॉक्टर मनोज कुमार प्रधानाचार्य एमबी इंटर कालेज1