logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा रात्रिकालीन सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा रात्रिकालीन सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया राहुल सेन मांडव मो 9669141814 *धार, 11 मार्च 2026।* मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड धार द्वारा ग्राम बगड़ी तुर्क में संतोषी माता मंदिर परिसर में विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समुदाय के चिन्हांकन हेतु रात्रिकालीन शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत नवांकुर संस्था के श्री नवनीत जैन द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं स्मृति चिन्ह के रूप में राम दरबार भेंट कर की गई। इसके पश्चात घुमंतू परियोजना प्रभारी श्री अमिताभ श्रीवास्तव ने सर्वेक्षण के उद्देश्य एवं इसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समुदाय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। इंदौर संभागीय समन्वयक श्री अमित शाह ने सर्वेक्षण की प्रक्रिया, उसके महत्व तथा इससे समुदाय को मिलने वाले लाभों के विषय में विस्तार से बताया। वहीं जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर ने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से सर्वेक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम में मेंटर लक्ष्मी रघुवंशी, मनोज गरासिया, सलोनी राठौड़, सचिन रघुवंशी, चेतन नायक, जीवन चावड़ा सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बगड़ी तुर्क के राहुल चावड़ा, राज चावड़ा, राहुल दायमा, भेरूसिंह चावड़ा, लखन दायमा, राकेश चंदेल, आकाश जी, इंदर चावड़ा, जितेंद्र गौड़, मुकेश जी, ईश्वर नायक, मुकेश चौधरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री नवनीत जैन द्वारा किया गया। सर्वेक्षण का कार्य श्री रोहित चावड़ा एवं राहुल चावड़ा द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने सरकार की इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी सराहना की। पूरे क्षेत्र में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह एवं सकारात्मक माहौल देखा गया। कार्यक्रम में परिषद की घुमंतू परियोजना के प्रभारी श्री अमिताभ श्रीवास्तव, इंदौर संभाग समन्वयक श्री अमित शाह, धार जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर, नवांकुर संस्था के श्री नवनीत जैन, घुमंतू जनजाति कार्य के प्रांत सह-प्रचारक मिट्ठूलाल चावड़ा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_राहुल सेन मांडव
राहुल सेन मांडव
Barber धार, धार, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
d7e4926e-6328-4cda-b588-9b61cae407f6

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा रात्रिकालीन सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा रात्रिकालीन सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया राहुल सेन मांडव मो 9669141814 *धार, 11 मार्च 2026।* मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड धार द्वारा ग्राम बगड़ी तुर्क में संतोषी माता मंदिर परिसर में विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समुदाय के चिन्हांकन हेतु रात्रिकालीन शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत नवांकुर संस्था के श्री नवनीत जैन द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं स्मृति चिन्ह के रूप में राम दरबार भेंट कर की गई। इसके पश्चात घुमंतू परियोजना प्रभारी श्री अमिताभ श्रीवास्तव ने सर्वेक्षण के उद्देश्य एवं इसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समुदाय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। इंदौर संभागीय समन्वयक श्री अमित शाह ने सर्वेक्षण की प्रक्रिया, उसके महत्व तथा इससे समुदाय को मिलने वाले लाभों के विषय में विस्तार से बताया। वहीं जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर ने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से सर्वेक्षण कार्य में

3f89669c-35ad-444b-ad36-4a2de286b24f

सक्रिय सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम में मेंटर लक्ष्मी रघुवंशी, मनोज गरासिया, सलोनी राठौड़, सचिन रघुवंशी, चेतन नायक, जीवन चावड़ा सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बगड़ी तुर्क के राहुल चावड़ा, राज चावड़ा, राहुल दायमा, भेरूसिंह चावड़ा, लखन दायमा, राकेश चंदेल, आकाश जी, इंदर चावड़ा, जितेंद्र गौड़, मुकेश जी, ईश्वर नायक, मुकेश चौधरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री नवनीत जैन द्वारा किया गया। सर्वेक्षण का कार्य श्री रोहित चावड़ा एवं राहुल चावड़ा द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने सरकार की इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी सराहना की। पूरे क्षेत्र में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह एवं सकारात्मक माहौल देखा गया। कार्यक्रम में परिषद की घुमंतू परियोजना के प्रभारी श्री अमिताभ श्रीवास्तव, इंदौर संभाग समन्वयक श्री अमित शाह, धार जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर, नवांकुर संस्था के श्री नवनीत जैन, घुमंतू जनजाति कार्य के प्रांत सह-प्रचारक मिट्ठूलाल चावड़ा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *इंस्टाग्राम से शुरू हुई मोहब्बत,फाँसी के फंदे पर हुई खत्म..*
    1
    *इंस्टाग्राम से शुरू हुई मोहब्बत,फाँसी के फंदे पर हुई खत्म..*
    user_Journalist Akki
    Journalist Akki
    Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    28 min ago
  • चिरहुलानाथ मंदिर में अन्य बड़े मंदिरों की तरह ही अलग से अन्न क्षेत्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य सड़क से मंदिर तक कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन सभी कार्यों के पूर्ण हो जाने पर चिरहुला मंदिर एवं परिसर और भी आकर्षक व भव्य हो जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने चिरहुला मंदिर परिसर के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया
    1
    चिरहुलानाथ मंदिर में अन्य बड़े मंदिरों की तरह ही अलग से अन्न क्षेत्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य सड़क से मंदिर तक कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन सभी कार्यों के पूर्ण हो जाने पर चिरहुला मंदिर एवं परिसर और भी आकर्षक व भव्य हो जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने चिरहुला मंदिर परिसर के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया
    user_Surendra prasad Dubey
    Surendra prasad Dubey
    धार, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में युवक पर आरोपः धार में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, शादी से मुकरने पर उठाया कदम राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर की अर्जुन कॉलोनी में मंगलवार को एक 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पाटीदार चौराहे के पास स्थित एक निजी लैब में काम करती थी। पुलिस को मौके से कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर घर पर अपने भाई के बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उसकी भाभी कमरे में पहुंची, जहां वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजन और पड़ोसी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती पुलिस को मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि उसकी पहचान धार निवासी महेश प्रजापत नामक युवक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। बताया गया है कि करीब चार साल तक दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और इस दौरान युवक ने युवती से शादी करने का भरोसा भी दिलाया था। शादी से मुकरने का आरोपसुसाइड नोट के अनुसार, जब युवती के परिजनों ने उसके लिए अन्य जगह रिश्ता तलाशना शुरू किया तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। बाद में जब युवती ने दूसरी जगह रिश्ता स्वीकार कर लिया, तब युवक ने उसे रिश्ता तोड़ने के लिए कहा और दो-तीन साल बाद शादी करने का वादा किया। युवक के भरोसे पर युवती ने अपना तय हुआ रिश्ता भी तोड़ दिया, लेकिन बाद में युवक अपने वादे से मुकर गया। इससे युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। फांसी से पहले युवक को भेजी तस्वीर बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवती ने फांसी के फंदे के साथ अपनी एक तस्वीर खींचकर युवक को भेजी थी। युवती के मोबाइल में मिली व्हाट्सएप चैट और सुसाइड नोट में लिखी बातें लगभग एक जैसी पाई गई हैं। पुलिस को मोबाइल में दोनों के बीच फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस कर रही जांच कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से मिले कई पन्नों के सुसाइड नोट, मोबाइल चैटिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच और हैंडराइटिंगकी जांच भी कराई जाएगी, जिसके बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में युवक पर आरोपः धार में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, शादी से मुकरने पर उठाया कदम
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
धार न्यूज/धार शहर की अर्जुन कॉलोनी में मंगलवार को एक 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पाटीदार चौराहे के पास स्थित एक निजी लैब में काम करती थी। पुलिस को मौके से कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर घर पर अपने भाई के बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उसकी भाभी कमरे में पहुंची, जहां वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
परिजन और पड़ोसी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि उसकी पहचान धार निवासी महेश प्रजापत नामक युवक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।
बताया गया है कि करीब चार साल तक दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और इस दौरान युवक ने युवती से शादी करने का भरोसा भी दिलाया था।
शादी से मुकरने का आरोपसुसाइड नोट के अनुसार, जब युवती के परिजनों ने उसके लिए अन्य जगह रिश्ता तलाशना शुरू किया तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। बाद में जब युवती ने दूसरी जगह रिश्ता स्वीकार कर लिया, तब युवक ने उसे रिश्ता तोड़ने के लिए कहा और दो-तीन साल बाद शादी करने का वादा किया।
युवक के भरोसे पर युवती ने अपना तय हुआ रिश्ता भी तोड़ दिया, लेकिन बाद में युवक अपने वादे से मुकर गया। इससे युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।
फांसी से पहले युवक को भेजी तस्वीर
बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवती ने फांसी के फंदे के साथ अपनी एक तस्वीर खींचकर युवक को भेजी थी। युवती के मोबाइल में मिली व्हाट्सएप चैट और सुसाइड नोट
में लिखी बातें लगभग एक जैसी पाई गई हैं।
पुलिस को मोबाइल में दोनों के बीच फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।
पुलिस कर रही जांच
कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मौके से मिले कई पन्नों के सुसाइड नोट, मोबाइल चैटिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच और हैंडराइटिंगकी जांच भी कराई जाएगी, जिसके बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber धार, धार, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Timli R Meda MedaOfficial
    1
    Post by Timli R Meda MedaOfficial
    user_Timli R Meda MedaOfficial
    Timli R Meda MedaOfficial
    सरदारपुर, धार, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
  • देखे पूरी खबर SNY R LIVE MP
    1
    देखे पूरी खबर SNY R LIVE MP
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Dinesh Chandra Rathore
    1
    Post by Dinesh Chandra Rathore
    user_Dinesh Chandra Rathore
    Dinesh Chandra Rathore
    Local News Reporter महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Surendra prasad Dubey
    1
    Post by Surendra prasad Dubey
    user_Surendra prasad Dubey
    Surendra prasad Dubey
    धार, धार, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.