Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटपूतली के प्रसिद्ध बनवाने के समोसे.....................
NEWS BANSUR
कोटपूतली के प्रसिद्ध बनवाने के समोसे.....................
More news from हरियाणा and nearby areas
- पुनहाना में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर पुनहाना में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर1
- एसडीएम की जांच के बाद बिहाली गोशाला के प्रधान, मैनेजर व लेखाकार पर केस एक ही धर्मकांटे की पर्ची से दो बार बिल बनाने और फर्जी रसीद लगाने का आरोप मंडी अटेली। (सतीश कुमार शर्मा) बिहाली गोशाला में फर्जी बिल तैयार कर गोशाला की राशि हड़पने का मामला सामने आया है। एसडीएम की जांच के बाद अटेली थाना पुलिस ने गोशाला के प्रधान, मैनेजर व लेखाकार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गोशाला के पूर्व प्रधान एवं पूर्व सरपंच रोहताश सिंह की शिकायत पर बीएनएस की धारा 316(2), 318(4) सहित सात धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के अनुसार गोशाला के मैनेजर पर आरोप है कि वीआर नंबर 196 दिनांक 29 दिसंबर 2024 में फर्जी रसीद नंबर 8818 का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि एक ही धर्मकांटे की पर्ची के आधार पर दो बार बिल बनाकर करीब 50 हजार रुपये की राशि का गबन किया गया। इसके अलावा सितंबर 2024 से संबंधित वीआर नंबर 82 में भी मजदूरी के रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप लगाया गया है। शिकायत में बताया गया कि दो मजदूरों ने क्रमश: तीन और छह दिन काम किया था, लेकिन रिकॉर्ड में तीन दिन की जगह 13 दिन तथा छह दिन की जगह 16 दिन की हाजिरी दर्ज कर दी गई। इस प्रकार कुल 20 दिन की अतिरिक्त मजदूरी दर्शाकर राशि हड़पने का आरोप है। इसी प्रकार 1450 रुपये की फूल मालाओं की खरीद के बदले 4450 रुपये का बिल लगाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गोशाला में गायों के लिए लोगों द्वारा दिए गए दान की राशि में भी अनियमितता की गई। ये सभी बिंदु एसडीएम की जांच में सामने आने की बात शिकायत में कही गई है। सभी बिलों की जांच की मांग शनिवार को पूर्व प्रधान एवं पूर्व सरपंच रोहताश सिंह तथा सुबेसिंह ने पत्रकार वार्ता कर मामले में नामजद प्रधान, मैनेजर और लेखाकार से कथित गबन की राशि की वसूली की मांग की। पूर्व प्रधान ने कहा कि यदि गोशाला के सभी बिलों और रिकॉर्ड की गहनता से जांच करवाई जाए तो लाखों रुपये की अन्य अनियमितताएं भी सामने आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि गोशाला का रिकॉर्ड सही तरीके से मेंटेन नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन से गोशाला के संचालन की व्यवस्था अपने हाथ में लेने तथा वहां जमा करोड़ों रुपये की धनराशि को सुरक्षित रखने की मांग की, ताकि गोवंश के भरण-पोषण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। गोशाला में करीब 1400 गोवंश बिहाली गोशाला में करीब 1400 गोवंश बताए जा रहे हैं। गोशाला का नंदी हरियाणा पशु प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल कर चुका है, जिसके लिए उसे 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला था। वहीं, गोशाला के पूर्व प्रधान कैप्टन महाबासिंह ने अपने कार्यकाल में किसी भी प्रकार की अनियमितता होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष अपनी निजी आय से गोशाला को एक लाख रुपये की राशि दान के रूप में देते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।1
- सीकरी में दिखी सादगी की मिसाल, जनप्रतिनिधियों के व्यवहार ने जीता दिल सीकरी। सीकरी में पार्षद, चेयरमैन और अन्य जनप्रतिनिधियों के बीच सादगी और सहज व्यवहार देखने को मिला। इस दौरान लोगों के साथ उनके अपनत्व और व्यवहार ने यह संदेश दिया कि इंसान की पहचान केवल उसके पद से नहीं, बल्कि उसकी सादगी और व्यवहार से होती है। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि पद और जिम्मेदारियां समय के साथ बदलती रहती हैं, लेकिन लोगों के दिलों में जगह हमेशा अच्छे व्यवहार और सादगी से बनती है। जनप्रतिनिधियों का आम लोगों के बीच सहज रहना चर्चा का विषय रहा।1
- पुनहाना में कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन, जितेंद्र सिंह बघेल ने सरकार पर साधा निशाना रफीक खान पुनहाना, 26 सितंबर। पुनहाना विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस के सह-प्रभारी जितेंद्र सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह बघेल ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने सरकार की नीतियों और कार्यों को लेकर भी सवाल उठाए तथा कहा कि जनता के सामने सरकार की कथित नाकामियां सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और जनता के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टियों में गए विधायकों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजा था और उनके द्वारा कांग्रेस का साथ छोड़ना जनता के साथ धोखा है। सम्मेलन में नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाजी शाहिद खान, नूंह विधायक आफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इब्राहिम इंजीनियर बिसरु, पूर्व प्रत्याशी हाजी अख्तर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट: जितेंद्र सिंह बघेल, सह-प्रभारी हरियाणा कांग्रेस1
- सेवा पर्व के तहत पिनगवां पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश सेवा पर्व के तहत राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा नूंह के पिनगवां गांव पहुंचे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। कार्तिकेय शर्मा ने ग्रामीण बच्चों की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए क्रिकेट के लिए बॉलिंग मशीन और 11 क्रिकेट किट देने की घोषणा की। साथ ही खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए डी-प्लान के तहत प्रयास करने की बात कही। उन्होंने बताया कि मेवात क्षेत्र में महिलाओं की निःशुल्क कैंसर जांच के लिए नमो शक्ति रथ गांव-गांव पहुंचेगा। सांसद ने स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने और सेवा, स्वास्थ्य व खेलों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एसडीएम पुन्हाना अमित कुमार सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।1
- Post by सतीश कुमार1
- सैंथल में पौषण माह के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में दिखा उत्साह, कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का किया सम्मान सैंथल के आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम पर आयोजित हुआ सामुदायिक कार्यक्रम, पौधा एवं बधाई पत्र भेंट कर बढ़ाया मान सैंथल मुख्यालय क्षेत्र के सैंथल उपखंड मुख्यालय पर स्थित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़ी गतिविधियों के साथ-साथ सामुदायिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा किए जा रहे सेवाभावी कार्यों और जिम्मेदारियों की सराहना की गई। केंद्र के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं तक विभिन्न सेवाओं को पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पौधा एवं बधाई पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को आंगनवाड़ी केंद्र की गतिविधियों से जोड़ने तथा केंद्र और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और समुदाय की भागीदारी भी मजबूत होती है। कार्यक्रम महिला पर्यवेक्षक एवं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम की निर्मला गौतम के सुपरविजन एवं नेतृत्व में आयोजित किया गया। निर्मला गौतम के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाते हुए सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। आयोजन के दौरान पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने आंगनवाड़ी सेवाओं को मजबूत बनाने तथा सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया सैंथल से मधु शर्मा, नयनतारा, लक्ष्मी शर्मा,मीरा,सूमन, चमेली देवी,शिला, अनिता, मीना, सुनिता, शान्ति गोस्वामी, दुर्गा,ऊषा,अनु महावर, संतोष मीणा, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रही2
- रेवाड़ी पुलिस के सामने युवक को पेट तरह बदमाश: रॉन्ग साइड से स्कॉर्पियो आई, बाइक में मारी टक्कर और युवक को बुरी तरह पिटा डंडे से। *रेवाड़ी में रॉन्ग साइड से आकर बाइक को टक्कर मारते कार सवार।* रेवाड़ी में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात का 3 मिनट 17 सेकेंड का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें कार सवार बदमाश पहले बाइक को टक्कर मारते और फिर सड़क पर गिरे युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इसी दौरान पुलिस की राइडर मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में भी युवक को पीटना जारी रखा। बाद में सीआईए रेवाड़ी ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और शनिवार शाम बाजार में उनकी पैदल परेड करवाई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल कार और अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- महेंद्रगढ़ में खड़े ट्रेल से टकराया सब्जी से भरा हुआ कैंटर: बहुत बुरी हालत में है युवक मरने के कागार। *मृतक रोहित का फाइल फोटो।* हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हाईवे 152 डी पर खेड़ी तलवाना के पास शनिवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक पेट्रोल पंप के नजदीक रेस्ट एरिया में खड़े ट्राले से सब्जियों से भरा एक कैंटर पीछे से टकरा गया। टक्कर में कैंटर में सवार रेवाड़ी के कारोली गांव निवासी 29 साल के रोहित शर्मा की मौत हो गई, जबकि कैंटर चला रहे उनके चाचा प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर रोहित को मृत घोषित कर दिया गया।1