सेवा पर्व के तहत पिनगवां पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश सेवा पर्व के तहत राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा नूंह के पिनगवां गांव पहुंचे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। कार्तिकेय शर्मा ने ग्रामीण बच्चों की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए क्रिकेट के लिए बॉलिंग मशीन और 11 क्रिकेट किट देने की घोषणा की। साथ ही खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए डी-प्लान के तहत प्रयास करने की बात कही। उन्होंने बताया कि मेवात क्षेत्र में महिलाओं की निःशुल्क कैंसर जांच के लिए नमो शक्ति रथ गांव-गांव पहुंचेगा। सांसद ने स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने और सेवा, स्वास्थ्य व खेलों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एसडीएम पुन्हाना अमित कुमार सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
सेवा पर्व के तहत पिनगवां पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश सेवा पर्व के तहत राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा नूंह के पिनगवां गांव पहुंचे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। कार्तिकेय शर्मा ने ग्रामीण बच्चों की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए क्रिकेट के लिए बॉलिंग मशीन और 11 क्रिकेट किट देने की घोषणा की। साथ ही खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए डी-प्लान के तहत प्रयास करने की बात कही। उन्होंने बताया कि मेवात क्षेत्र में महिलाओं की निःशुल्क कैंसर जांच के लिए नमो शक्ति रथ गांव-गांव पहुंचेगा। सांसद ने स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने और सेवा, स्वास्थ्य व खेलों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एसडीएम पुन्हाना अमित कुमार सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
- पुनहाना में कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन, जितेंद्र सिंह बघेल ने सरकार पर साधा निशाना रफीक खान पुनहाना, 26 सितंबर। पुनहाना विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस के सह-प्रभारी जितेंद्र सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह बघेल ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने सरकार की नीतियों और कार्यों को लेकर भी सवाल उठाए तथा कहा कि जनता के सामने सरकार की कथित नाकामियां सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और जनता के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टियों में गए विधायकों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजा था और उनके द्वारा कांग्रेस का साथ छोड़ना जनता के साथ धोखा है। सम्मेलन में नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाजी शाहिद खान, नूंह विधायक आफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इब्राहिम इंजीनियर बिसरु, पूर्व प्रत्याशी हाजी अख्तर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट: जितेंद्र सिंह बघेल, सह-प्रभारी हरियाणा कांग्रेस1
- सेवा पर्व के तहत पिनगवां पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश सेवा पर्व के तहत राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा नूंह के पिनगवां गांव पहुंचे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। कार्तिकेय शर्मा ने ग्रामीण बच्चों की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए क्रिकेट के लिए बॉलिंग मशीन और 11 क्रिकेट किट देने की घोषणा की। साथ ही खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए डी-प्लान के तहत प्रयास करने की बात कही। उन्होंने बताया कि मेवात क्षेत्र में महिलाओं की निःशुल्क कैंसर जांच के लिए नमो शक्ति रथ गांव-गांव पहुंचेगा। सांसद ने स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने और सेवा, स्वास्थ्य व खेलों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एसडीएम पुन्हाना अमित कुमार सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।1
- बागवानी विभाग की सहायता से किसान मोहित कुमार ने अपनाई लहसुन की खेती *- एक एकड़ में मसाला फसल की खेती से मिला आर्थिक लाभ* *- 30 हजार रुपए की विभागीय सहायता से खेती को मिला प्रोत्साहन* *- लहसुन की खेती ने परिवार की आर्थिक स्थिति को दिया सहारा* *- मोहित कुमार ने सरकार और बागवानी विभाग का जताया आभार* *पलवल, 26 सितंबर।* जिला पलवल के हथीन क्षेत्र के गांव नांगल जाट निवासी किसान मोहित कुमार पुत्र देवी राम ने हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शुरू की गई बागवानी विभाग की योजना का लाभ उठाते हुए एक एकड़ भूमि में लहसुन की खेती की। उन्होंने मसाला फसल के रूप में लहसुन की खेती को अपनाकर न केवल पारंपरिक खेती से अलग विकल्प चुना, बल्कि विभागीय सहायता से अपनी आय बढ़ाने की दिशा में भी कदम बढ़ाया। किसान मोहित कुमार के अनुसार, बागवानी विभाग की ओर से उन्हें 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस सहायता से खेती में सहयोग मिला और इससे प्राप्त आमदनी से उनके परिवार के भरण-पोषण में भी अच्छी मदद हुई। उन्होंने सरकार और बागवानी विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग से मिली सहायता उनके लिए आर्थिक रूप से काफी उपयोगी साबित हुई है। मोहित कुमार ने कहा कि किसानों को बागवानी एवं मसाला फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने वाली सरकारी योजनाएं खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी उपलब्ध योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। 0001
- हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई युवक की मौत पर हाई वोल्टेज ड्रामा हरियाणा के गुरुग्राम में एक पिकअप के द्वारा नेपाल के एक युवक की टक्कर मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है जिसके बाद योग के परिजन शिव लस्टल में सब को लेने के लिए पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हैं यह साल में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा के इसी दौरान एक पुलिसकर्मी वहां पूछताछ करने के लिए पहुंच गया और भीड़ और परिजनों ने उसे ही आरोपी समझ लिया इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की हालत को बिगड़ते हुए देखकर वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर पुलिसकर्मी को भीड़ और परिजनों से बचाया इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर घटनाक्रम को अंजाम देने वाले ड्राइवर को नहीं पकड़ता और लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया1
- जम्मू कश्मीर विधान सभा में भारी हंगामा के बीच भारतीय जनता पार्टी विधायक रंधावा जी को मार्शल ने बाहर निकाला। रंधावा जी को ज्यादा हस्तक्षेप पर मार्शल ने बाहर निकाला। पक्ष विपक्ष में टिकी नोक झोक।1
- एशियन गेम्स में हरियाणा की बेटियों का जलवा, तिरंगे की शान बढ़ा रहीं बेटियां खेल मंत्री गौरव गौतम ने भारतीय महिला कबड्डी टीम और हरियाणा की खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, कहा—पदकों के साथ लौटेंगी हरियाणा की बेटियां पलवल जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स-2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच हरियाणा की बेटियां भी देश का मान बढ़ा रही हैं। हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता मंत्री गौरव गौतम ने एशियन गेम्स में भारतीय महिला खिलाड़ियों और विशेष रूप से हरियाणा की बेटियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और जज्बे से एक बार फिर साबित किया है कि प्रदेश खेल प्रतिभाओं की धरती है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम में हरियाणा की छह बेटियों की मौजूदगी प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज केवल खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रही हैं। उनकी मेहनत और उपलब्धियां लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। गौरव गौतम ने कहा कि जब भी हरियाणा का कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैदान में उतरता है, तो पूरे प्रदेश की निगाहें उस पर टिकी रहती हैं। खिलाड़ियों के पीछे उनके परिवार, प्रशिक्षकों और प्रदेश की जनता की मेहनत और उम्मीदें जुड़ी होती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों में पदक जीतने की क्षमता और जुनून है तथा उन्हें पूरा विश्वास है कि एशियन गेम्स से प्रदेश के खिलाड़ी पदकों की सौगात लेकर लौटेंगे। खेल मंत्री बोले—बेटियों की सफलता पूरे प्रदेश की सफलता खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने देश और प्रदेश को गौरवान्वित करने का सिलसिला लगातार जारी रखा है। कबड्डी जैसे खेल में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन टीमवर्क, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति का उदाहरण है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, उनके कोच और परिवारों को भी शुभकामनाएं दीं। गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। ‘मिशन ओलंपिक-2036’ के माध्यम से प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर से ही तराशने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा खेलों और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। खेलो इंडिया सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश में खेलों का वातावरण मजबूत हुआ है और इसका सकारात्मक प्रभाव अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में दिखाई दे रहा है। हरियाणा लौटने पर खिलाड़ियों का होगा भव्य स्वागत खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के हरियाणा लौटने पर उनका जोरदार स्वागत और सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रदेश के युवाओं के रोल मॉडल हैं और उनकी उपलब्धियों को पूरे सम्मान के साथ जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि अपने भविष्य और व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम मानें। गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और सरकार का प्रयास है कि हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले। एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की तैयारियों और मुकाबलों को लेकर देशभर में उत्साह है। 26 सितंबर को महिला कबड्डी का स्वर्ण पदक मुकाबला निर्धारित था; इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की बेटियां जिस आत्मविश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहरा रही हैं, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए नई प्रेरणा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य और शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।1
- हरियाणा सरकार की सक्षम योजना से मिली आर्थिक मदद से नीतीश की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की राह हुई आसान *'सेवा संकल्प अभियान' : 'कहानी बदलाव की'* *- भत्ते से किताबें और परीक्षा फॉर्म भरने का खर्च हो रहा पूरा* *- आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ रहा गुलावद का नीतीश* *- योजना से मिली सहायता ने नीतीश की परिवार पर निर्भरता की चिंता की कम* *- नीतीश ने जिला रोजगार विभाग और हरियाणा सरकार का जताया आभार* *पलवल, 26 सितंबर।* सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जब जरूरतमंद युवाओं तक पहुंचती हैं तो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है। ऐसी ही एक सफलता की कहानी गांव गुलावद निवासी नीतीश की है, जो रोजगार कार्यालय होडल के माध्यम से सक्षम योजना से पंजीकृत हैं। योजना के तहत उन्हें हर महीने भत्ता प्राप्त हो रहा है, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आर्थिक सहायता मिल रही है। नीतीश बताते हैं कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और बेहतर भविष्य के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। पढ़ाई के दौरान किताबें खरीदने, अध्ययन सामग्री जुटाने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म भरने जैसे छोटे-छोटे खर्च भी उनके लिए महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में सक्षम योजना के तहत मिलने वाला मासिक भत्ता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले किताबें खरीदने या प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए उन्हें परिवार के सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से वह अपनी जरूरत के कई खर्च स्वयं पूरे कर लेते हैं। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में भी मदद मिल रही है। नीतीश का कहना है कि सरकार की इस पहल ने उन्हें यह महसूस कराया है कि मेहनत और सही अवसर के साथ युवा अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर गंभीर हैं और भविष्य में एक अच्छी नौकरी हासिल कर अपने परिवार का सहारा बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सक्षम योजना से मिलने वाला भत्ता उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का एक साधन है। इस सहायता से वह अपनी पढ़ाई से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा कर पा रहे हैं और किसी पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ता। नीतीश ने सक्षम योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला रोजगार विभाग तथा हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने वाली ऐसी योजनाएं उनके लिए काफी मददगार हैं। उन्हें उम्मीद है कि इसी तरह मेहनत करते हुए वह अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे और आने वाले समय में अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। 0001
- रेवाड़ी पुलिस के सामने युवक को पेट तरह बदमाश: रॉन्ग साइड से स्कॉर्पियो आई, बाइक में मारी टक्कर और युवक को बुरी तरह पिटा डंडे से। *रेवाड़ी में रॉन्ग साइड से आकर बाइक को टक्कर मारते कार सवार।* रेवाड़ी में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात का 3 मिनट 17 सेकेंड का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें कार सवार बदमाश पहले बाइक को टक्कर मारते और फिर सड़क पर गिरे युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इसी दौरान पुलिस की राइडर मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में भी युवक को पीटना जारी रखा। बाद में सीआईए रेवाड़ी ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और शनिवार शाम बाजार में उनकी पैदल परेड करवाई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल कार और अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।1