logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तालाब में डूबने से दो मासूम बालकों की मौत, गांव में पसरा मातम, बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र अंतर्गत डूडा गांव में हुई घटना टीकमगढ़ 11 मई टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र अंतर्गत डूडा गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। जहां तालाब में डूबने से दो मासूम बालको की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डूडा गांव निवासी 15 वर्षीय देवा पिता कमलेश बंशकार और कृष्ण पिता दशरथ बंशकार शनिवार दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के कबराटा तालाब में नहाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय दोनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में मौजूद बच्चों ने जब उन्हें पानी में डूबते देखा तो घबराकर शोर मचाया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों को बचाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर बड़ागांव धसान थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों की मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक मृतक कृष्ण अपने मामा के घर डूडा गांव आया हुआ था। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। वहां का मंजर देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

1 hr ago
user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
4dd31028-8f5c-4485-aa3b-d9aed465a003

तालाब में डूबने से दो मासूम बालकों की मौत, गांव में पसरा मातम, बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र अंतर्गत डूडा गांव में हुई घटना टीकमगढ़ 11 मई टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र अंतर्गत डूडा गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। जहां तालाब में डूबने से दो मासूम बालको की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डूडा गांव निवासी 15 वर्षीय देवा पिता कमलेश बंशकार और कृष्ण पिता दशरथ बंशकार शनिवार दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के कबराटा तालाब में नहाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय दोनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में मौजूद बच्चों ने जब उन्हें

d652b710-67ca-4f9c-80e5-8047df322265

पानी में डूबते देखा तो घबराकर शोर मचाया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों को बचाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर बड़ागांव धसान थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों की मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक मृतक कृष्ण अपने मामा के घर डूडा गांव आया हुआ था। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। वहां का मंजर देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *टीकमगढ़: गेहूं तुलाई न होने से नाराज किसानों ने मंडी गेट पर लगाई सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राली, प्रशासन ने बनाई टोकन व्यवस्था* *टीकमगढ़* – बड़ागांव धसान मंडी में गेहूं की तुलाई न होने से नाराज किसानों ने मंडी गेट के बाहर सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर विरोध जताया। किसानों का आरोप है कि मंडी प्रांगण में तुलाई के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे घंटों इंतजार के बाद भी गेहूं नहीं तौला जा रहा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अव्यवस्था नियंत्रित करने के लिए टोकन व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसानों में गहरी नाराजगी है और उन्होंने जल्द तुलाई शुरू करने की मांग की है।
    1
    *टीकमगढ़: गेहूं तुलाई न होने से नाराज किसानों ने मंडी गेट पर लगाई सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राली, प्रशासन ने बनाई टोकन व्यवस्था*  

*टीकमगढ़* – बड़ागांव धसान मंडी में गेहूं की तुलाई न होने से नाराज किसानों ने मंडी गेट के बाहर सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर विरोध जताया।  

किसानों का आरोप है कि मंडी प्रांगण में तुलाई के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे घंटों इंतजार के बाद भी गेहूं नहीं तौला जा रहा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अव्यवस्था नियंत्रित करने के लिए टोकन व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  

किसानों में गहरी नाराजगी है और उन्होंने जल्द तुलाई शुरू करने की मांग की है।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नामांतरण के नाम पर पैसे लेने का आरोप, नायब तहसीलदार ने बताया निराधार नामांतरण के नाम पर पैसे लेने का आरोप, नायब तहसीलदार ने बताया निराधार निवाड़ी जिले के जेरोन क्षेत्र के समरया निवासी बृजेंद्र कुशवाहा ने जेरोन की महिला नायब तहसीलदार वंदना राजपूत पर नामांतरण के नाम पर पैसे लेने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर फरियादी ने निवाड़ी कलेक्टर एवं पृथ्वीपुर एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फरियादी बृजेंद्र कुशवाहा का आरोप है कि सुन्नू लाल कुशवाहा के नाम से वसीयतनामा के आधार पर मजल एवं लुहरगुवा हल्के में स्थित जमीन के नामांतरण के लिए नायब तहसीलदार द्वारा ₹25 हजार लिए गए। आरोप है कि नामांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी रिकॉर्ड में सुधार नहीं किया गया और बाद में फिर से ₹25 हजार की मांग की गई। बृजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह लगातार कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। वहीं मामले में जेरोन की नायब तहसीलदार वंदना राजपूत ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि वह फरियादी बृजेंद्र कुशवाहा को न तो व्यक्तिगत रूप से जानती हैं और न ही वह कभी उनके कोर्ट में उपस्थित हुआ है। उन्होंने बताया कि नामांतरण से संबंधित जो कार्य उनके स्तर का था, वह पूरा कर दिया गया है। हालांकि रिकॉर्ड अमल में कुछ तकनीकी त्रुटियां सामने आई हैं, जिसके कारण प्रक्रिया लंबित है। नायब तहसीलदार वंदना राजपूत के अनुसार फरियादी की जमीन दो अलग-अलग हल्कों में दर्ज है, जिससे रिकॉर्ड में लगभग 20 वर्ष पुरानी त्रुटि सामने आई है। इस संबंध में दोनों हल्का पटवारियों से प्रतिवेदन मांगा गया है और प्रतिवेदन एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष से अधिक पुरानी त्रुटियों के सुधार की अनुमति कलेक्टर स्तर से प्राप्त होती है। अनुमति मिलने के बाद नियमानुसार रिकॉर्ड सुधार की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की शिकायत प्रशासनिक स्तर पर जांच के लिए पहुंच गई है।
    1
    नामांतरण के नाम पर पैसे लेने का आरोप, नायब तहसीलदार ने बताया निराधार
नामांतरण के नाम पर पैसे लेने का आरोप, नायब तहसीलदार ने बताया निराधार
निवाड़ी जिले के जेरोन क्षेत्र के समरया निवासी बृजेंद्र कुशवाहा ने जेरोन की महिला नायब तहसीलदार वंदना राजपूत पर नामांतरण के नाम पर पैसे लेने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर फरियादी ने निवाड़ी कलेक्टर एवं पृथ्वीपुर एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
फरियादी बृजेंद्र कुशवाहा का आरोप है कि सुन्नू लाल कुशवाहा के नाम से वसीयतनामा के आधार पर मजल एवं लुहरगुवा हल्के में स्थित जमीन के नामांतरण के लिए नायब तहसीलदार द्वारा ₹25 हजार लिए गए। आरोप है कि नामांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी रिकॉर्ड में सुधार नहीं किया गया और बाद में फिर से ₹25 हजार की मांग की गई। बृजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह लगातार कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
वहीं मामले में जेरोन की नायब तहसीलदार वंदना राजपूत ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि वह फरियादी बृजेंद्र कुशवाहा को न तो व्यक्तिगत रूप से जानती हैं और न ही वह कभी उनके कोर्ट में उपस्थित हुआ है। उन्होंने बताया कि नामांतरण से संबंधित जो कार्य उनके स्तर का था, वह पूरा कर दिया गया है। हालांकि रिकॉर्ड अमल में कुछ तकनीकी त्रुटियां सामने आई हैं, जिसके कारण प्रक्रिया लंबित है।
नायब तहसीलदार वंदना राजपूत के अनुसार फरियादी की जमीन दो अलग-अलग हल्कों में दर्ज है, जिससे रिकॉर्ड में लगभग 20 वर्ष पुरानी त्रुटि सामने आई है। इस संबंध में दोनों हल्का पटवारियों से प्रतिवेदन मांगा गया है और प्रतिवेदन एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष से अधिक पुरानी त्रुटियों के सुधार की अनुमति कलेक्टर स्तर से प्राप्त होती है। अनुमति मिलने के बाद नियमानुसार रिकॉर्ड सुधार की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की शिकायत प्रशासनिक स्तर पर जांच के लिए पहुंच गई है।
    user_सौरभ गंगेले पत्रकार
    सौरभ गंगेले पत्रकार
    Voice of people टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर में पूर्व BJP विधायक शिशुपाल यादव पर जमीन हड़पने का आरोप लगा है। कुशवाहा समाज के लोगों ने यह आरोप लगाया, जिसके विरोध में एक किसान 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। यह मामला राजनीतिक गलियारों में गरमा गया है।
    1
    मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर में पूर्व BJP विधायक शिशुपाल यादव पर जमीन हड़पने का आरोप लगा है। कुशवाहा समाज के लोगों ने यह आरोप लगाया, जिसके विरोध में एक किसान 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। यह मामला राजनीतिक गलियारों में गरमा गया है।
    user_BHOPAL JILA BURO
    BHOPAL JILA BURO
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • टिकमगढ़ के दिगौड़ा क्षेत्र में एक शादी समारोह में डांस देखने को लेकर दो युवकों में जमकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
    1
    टिकमगढ़ के दिगौड़ा क्षेत्र में एक शादी समारोह में डांस देखने को लेकर दो युवकों में जमकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा कस्बे में पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित एक कपड़ों की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना से दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है।
    1
    टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा कस्बे में पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित एक कपड़ों की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना से दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है।
    user_दबंग खवर टीकमगढ़
    दबंग खवर टीकमगढ़
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले में अवैध शराब से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    टीकमगढ़ जिले में अवैध शराब से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_रामकिशन चौधरी
    रामकिशन चौधरी
    Farmer बड़गाँव धसान, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हरियाणा मंच पर कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी का भव्य स्वागत किया गया
    1
    हरियाणा मंच पर कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी का भव्य स्वागत किया गया
    user_Swami Pal
    Swami Pal
    मोहनगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    19 min ago
  • रेत का अवैध उत्खनन कर रही एलएनटी मशीन को किया जप्त (टीकमगढ़)उपरारा :- टीकमगढ़ जिले की लिधौरा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उपरारा खास मे उपरारा सरपंच आकाश श्रोत्रिय की बालू माफियाओं द्वारा रेत का अवैध उत्खनन करने की शिकायत पर प्रशासनिक अमले की टीम ने इतवार की शाम 6:00 बजे जतारा SDM लिधौरा तहसीलदार निशांत चौरसिया एवं जेवर चौकी प्रभारी रेवाराम सिंह गौड़ ने उपरारा की सुखनई नदी पर कार्रवाई की।
    1
    रेत का अवैध उत्खनन कर रही
एलएनटी मशीन को किया जप्त

(टीकमगढ़)उपरारा :-  टीकमगढ़ जिले की लिधौरा तहसील के अंतर्गत  आने वाली ग्राम पंचायत उपरारा खास मे उपरारा सरपंच आकाश श्रोत्रिय की  बालू माफियाओं द्वारा रेत का अवैध उत्खनन करने की शिकायत पर प्रशासनिक अमले की टीम  ने इतवार की शाम 6:00 बजे जतारा SDM लिधौरा तहसीलदार निशांत चौरसिया एवं जेवर चौकी प्रभारी रेवाराम सिंह गौड़ ने उपरारा की सुखनई नदी  पर कार्रवाई की।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.