logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिसई : मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण में भारी लापरवाही; ग्रामीणों की अनुपस्थिति ने खड़े किये कई सवाल सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत में इन दिनों मनरेगा से संबंधित वित्तीय वर्ष 2024 - 25 में हुए कार्यों का भारी लापरवाही के साथ सामाजिक अंकेक्षन का कार्य किया जा रहा है। पंचायत में बिना एंट्री पॉइंट जनप्रतिनिधियों के साथ बिना बैठक कर के कार्य किया जा रहा है। ऑडिट टीम के द्वारा बताया गया कि पंचायत सचिव विनोद भगत और रोजगार सेवक अजय पात्रिक लकड़ा कार्य में सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण परेशानी हो रहा है। दिन मंगलवार को पंचायत के राजस्व ग्राम सकरौली में ग्राम प्रधान सुमन पहान की अध्यक्षता में तीन वार्ड सदस्यों की अनुपस्थिति में ग्राम सभा का बैठक किया गया। प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण चार टोला में से मात्र 12 से 14 ग्रामीण ही उपस्थित रहे । वहीं ग्रामीणों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं किया गया था जिसके कारण ग्रामीण जमीन पर बैठने को विवश थे। यह देखकर सकरौली वार्ड सदस्य कृष्णा कुमार साहु भड़क उठे और उन्होंने कहा कि हर समय ग्रामीणों को अंधकार में रखकर हस्ताक्षर लेकर सिर्फ कोरम पूरा किया जाता हैं। जिसके कारण योग्य लाभुक को योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। राजस्व ग्राम सकरौली के अंतर्गत सकरौली खास, उरांव टोली सकरौली, सकरौली कुंबाटोली एवं छापर डीपा आता है। चार वार्ड को मिलाकर लगभग 2000 की आबादी है जिसमें से सिर्फ 12 से 14 ग्रामीणों के बीच ग्राम सभा का बैठक करा कर कोरम पूरा किया गया। इस विषय में जब भदौली पंचायत के रोजगार सेवक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ग्रामसभा के बैठक की सूचना सभी ग्रामीणों को दिया गया था वहीं ग्राम प्रधान के द्वारा बैठक को लेकर घंट भी बजवाया गया था। बावजूद ग्रामीण बैठक में नहीं आये। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि हमलोगों को इस बैठक के विषय में पूर्व में किसी के द्वारा कोई सूचना नहीं मिली थी। जानकारी ना होने के कारण हमलोग बैठक में शामिल नहीं हो सके। इस प्रकार के कार्य प्रणाली संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के घोर लापरवाही को दर्शाता है और कई सवालों को जन्म देता है।

6 hrs ago
user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
SHAMBHU. S. CHAUHAN
Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
6 hrs ago

सिसई : मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण में भारी लापरवाही; ग्रामीणों की अनुपस्थिति ने खड़े किये कई सवाल सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत में इन दिनों मनरेगा से संबंधित वित्तीय वर्ष 2024 - 25 में हुए कार्यों का भारी लापरवाही के साथ सामाजिक अंकेक्षन का कार्य किया जा रहा है। पंचायत में बिना एंट्री पॉइंट जनप्रतिनिधियों के साथ बिना बैठक कर के कार्य किया जा रहा है। ऑडिट टीम के द्वारा बताया गया कि पंचायत सचिव विनोद भगत और रोजगार सेवक अजय पात्रिक लकड़ा कार्य में सहयोग नहीं कर रहे

हैं, जिसके कारण परेशानी हो रहा है। दिन मंगलवार को पंचायत के राजस्व ग्राम सकरौली में ग्राम प्रधान सुमन पहान की अध्यक्षता में तीन वार्ड सदस्यों की अनुपस्थिति में ग्राम सभा का बैठक किया गया। प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण चार टोला में से मात्र 12 से 14 ग्रामीण ही उपस्थित रहे । वहीं ग्रामीणों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं किया गया था जिसके कारण ग्रामीण जमीन पर बैठने को विवश थे। यह देखकर सकरौली वार्ड सदस्य कृष्णा कुमार साहु भड़क उठे और उन्होंने कहा

कि हर समय ग्रामीणों को अंधकार में रखकर हस्ताक्षर लेकर सिर्फ कोरम पूरा किया जाता हैं। जिसके कारण योग्य लाभुक को योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। राजस्व ग्राम सकरौली के अंतर्गत सकरौली खास, उरांव टोली सकरौली, सकरौली कुंबाटोली एवं छापर डीपा आता है। चार वार्ड को मिलाकर लगभग 2000 की आबादी है जिसमें से सिर्फ 12 से 14 ग्रामीणों के बीच ग्राम सभा का बैठक करा कर कोरम पूरा किया गया। इस विषय में जब भदौली पंचायत के रोजगार सेवक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ग्रामसभा

948f6cc8-d238-436c-8434-d999be453df3

के बैठक की सूचना सभी ग्रामीणों को दिया गया था वहीं ग्राम प्रधान के द्वारा बैठक को लेकर घंट भी बजवाया गया था। बावजूद ग्रामीण बैठक में नहीं आये। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि हमलोगों को इस बैठक के विषय में पूर्व में किसी के द्वारा कोई सूचना नहीं मिली थी। जानकारी ना होने के कारण हमलोग बैठक में शामिल नहीं हो सके। इस प्रकार के कार्य प्रणाली संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के घोर लापरवाही को दर्शाता है और कई सवालों को जन्म देता है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला के आदिवासी सरना स्थल में मिशन संस्था के दबाव से रोड मांगा जा रहा है? #gumla #aadivasi #jameen
    1
    गुमला के आदिवासी सरना स्थल में मिशन संस्था के दबाव से रोड मांगा जा रहा है? #gumla #aadivasi #jameen
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लंगड़ामोड़ गांव के पास मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान डिपाडीह निवासी 22 वर्षीय उमेश नायक, पिता मोथो नायक के रूप में हुई है।
    1
    चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लंगड़ामोड़ गांव के पास मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान डिपाडीह निवासी 22 वर्षीय उमेश नायक, पिता मोथो नायक के रूप में हुई है।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • प्रखंड क्षेत्र में संचालित बोर्ड परीक्षाओं के तहत आज बरवे हाई स्कूल केंद्र पर कुँड़ुख़ विषय की परीक्षा अत्यंत शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। बरवे हाई स्कूल केंद्र पर कुँड़ुख़ विषय के कुल अठारह विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। शाम के छह बजे प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होकर शांतिपूर्वक समाप्त हुई तथा कहीं से भी किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्र पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं भी नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग न हो। केंद्र पर तैनात शिक्षकों ने पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। ज्ञात हो कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े मानक अपनाए गए। तीनों केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस जवान और अनुभवी शिक्षकों की उपस्थिति में परीक्षा का सफल संचालन किया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण समापन पर संतोष व्यक्त किया है।
    2
    प्रखंड क्षेत्र में संचालित बोर्ड परीक्षाओं के तहत आज बरवे हाई स्कूल केंद्र पर कुँड़ुख़ विषय की परीक्षा अत्यंत शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। बरवे हाई स्कूल केंद्र पर कुँड़ुख़ विषय के कुल अठारह विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
शाम के छह बजे प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होकर शांतिपूर्वक समाप्त हुई तथा कहीं से भी किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्र पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं भी नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग न हो। केंद्र पर तैनात शिक्षकों ने पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। ज्ञात हो कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े मानक अपनाए गए। तीनों केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस जवान और अनुभवी शिक्षकों की उपस्थिति में परीक्षा का सफल संचालन किया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण समापन पर संतोष व्यक्त किया है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गुमला: आगामी 2 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर गुमला जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में जिले में विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए अभिनव पहल की गई है।जिला स्तर से प्रतिदिन शिक्षकों की कोर टीम द्वारा महत्वपूर्ण एवं संभावित प्रश्न तैयार कराते हुए प्रखंड एवं संकुल के माध्यम से सभी विद्यालयों को भेजे जा रहे हैं। विद्यालयों में इन प्रश्नों का डमी OMR शीट पर भी अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे बच्चों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिल रहा है तथा उन्हें OMR शीट में उत्तर देने की सावधानियों से भी परिचित कराया जा रहा है । प्रतिदिन लघु टेस्ट लेकर तत्काल मूल्यांकन किए जाने से बच्चों की त्रुटियों का तुरंत आकलन हो पा रहा है। इससे समय रहते सुधार संभव हो रहा है और विद्यार्थियों का आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है। साथ ही कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस हेतु उनकी पहचान कर विशेष अतिरिक्त कक्षाएं संचालित किए जा रहे हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने बताया कि सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण हेतु जिला स्तर से इसकी सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। शिक्षकों की एक कोर टीम प्रतिदिन मेहनत कर विषयवार महत्वपूर्ण प्रश्न तैयार कर रही है, जिसे सभी प्रखंडों के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है। सभी प्रखंडों के BPO, BRP एवं CRP सक्रिय रूप से मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा विद्यालयों के प्रधानाध्यापक नियमित रूप से अभ्यास सुनिश्चित करा रहे हैं।कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने बताया कि यह नवाचार उनकी परीक्षा तैयारी में काफी सहायक साबित हो रहा है तथा नियमित अभ्यास से उन्हें प्रश्नों के पैटर्न को समझने और OMR भरने में आत्मविश्वास मिल रहा है।
    4
    गुमला: आगामी 2 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर गुमला जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में जिले में विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए अभिनव पहल की गई है।जिला स्तर से प्रतिदिन शिक्षकों की कोर टीम द्वारा महत्वपूर्ण एवं संभावित प्रश्न तैयार कराते हुए प्रखंड एवं संकुल के माध्यम से सभी विद्यालयों को भेजे जा रहे हैं। विद्यालयों में इन प्रश्नों का डमी OMR शीट पर भी अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे बच्चों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिल रहा है तथा उन्हें OMR शीट में उत्तर देने की सावधानियों से भी परिचित कराया जा रहा है । प्रतिदिन लघु टेस्ट लेकर तत्काल मूल्यांकन किए जाने से बच्चों की त्रुटियों का तुरंत आकलन हो पा रहा है। इससे समय रहते सुधार संभव हो रहा है और विद्यार्थियों का आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है। साथ ही कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस हेतु उनकी पहचान कर विशेष अतिरिक्त कक्षाएं संचालित किए जा रहे हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने बताया कि सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण हेतु जिला स्तर से इसकी सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। शिक्षकों की एक कोर टीम प्रतिदिन मेहनत कर विषयवार महत्वपूर्ण प्रश्न तैयार कर रही है, जिसे सभी प्रखंडों के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है। सभी प्रखंडों के BPO, BRP एवं CRP सक्रिय रूप से मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा विद्यालयों के प्रधानाध्यापक नियमित रूप से अभ्यास सुनिश्चित करा रहे हैं।कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने बताया कि यह नवाचार उनकी परीक्षा तैयारी में काफी सहायक साबित हो रहा है तथा नियमित अभ्यास से उन्हें प्रश्नों के पैटर्न को समझने और OMR भरने में आत्मविश्वास मिल रहा है।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार गुमला जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार माइकिंग कर आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पटेल चौक, थाना चौक, उर्मी चौक, समाहरणालय चौक एवं टावर चौक सहित अन्य व्यस्त स्थानों पर माइक लगवाकर सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है। वहां से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए केवल विधिक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि व्यापक जनजागरूकता भी आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उक्त अभियान जिला परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा टीम द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जैयवासवल के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। टीम द्वारा नियमित रूप से विभिन्न स्थलों पर निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले के सभी नागरिकों से आग्रह है कि सड़क पर सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें तथा “सुरक्षित सड़क – सुरक्षित जीवन” के संकल्प को साकार करने में अपना सहयोग प्रदान करें।
    4
    गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार गुमला जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार माइकिंग कर आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत पटेल चौक, थाना चौक, उर्मी चौक, समाहरणालय चौक एवं टावर चौक सहित अन्य व्यस्त स्थानों पर माइक लगवाकर सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है। वहां से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
उपायुक्त ने कहा  कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए केवल विधिक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि व्यापक जनजागरूकता भी आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
उक्त अभियान जिला परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा टीम द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जैयवासवल के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। टीम द्वारा नियमित रूप से विभिन्न स्थलों पर निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिले के  सभी नागरिकों से आग्रह है कि सड़क पर सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें तथा “सुरक्षित सड़क – सुरक्षित जीवन” के संकल्प को साकार करने में अपना सहयोग प्रदान करें।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • टक्कर के बाद चालक मौके से भागने लगा, लेकिन अपनी जान बचाने की कोशिश में युवक कार की बोनट पर ही लटक गया। उसने पूरी घटना कैमरे में कैद की।
    1
    टक्कर के बाद चालक मौके से भागने लगा, लेकिन अपनी जान बचाने की कोशिश में युवक कार की बोनट पर ही लटक गया। उसने पूरी घटना कैमरे में कैद की।
    user_Naya Bharat Tv 24
    Naya Bharat Tv 24
    Kanke, Ranchi•
    29 min ago
  • *13 वर्षीय विकलांग नाबालिक से तांत्रिक ने कई बार किया था दुष्कर्म, विकलांग नाबालिक हुई थी गर्भवती, कोर्ट ने तांत्रिक को सुनाई फांसी की सजा* गुमला। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चार सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो गुमला संजीव भाटिया की अदालत ने गुमला जिले के 13 वर्षीय विकलांग नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित हजारीबाग ईचाक निवासी तांत्रिक संजय विश्वकर्मा को पोक्सो छह के तहत फांसी की सजा सुनाई है। इसके अलावा धारा 376 (3) के तहत आजीवन कारावास की सजा व एक लाख रूपये का जुर्माना, धारा 420 के तहत सात साल की सजा व 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। घटना जनवरी 2022 की है। आरोपित संजय विश्वकर्मा पीड़िता के परिजनों को विश्वास में ले लिया और उसकी बेटी को पूरी तरह से ठीक करने की बात कही। इस दौरान आरोपित ने उसके परिजनों के कहा कि तुम्हारी बेटी के साथ रात में मैं एक कमरे में रहूंगा और उसे झांड फूंक करूगा। इसके बाद आरोपित करीब महिनों तक विकलांग नाबालिग के साथ रात में दुष्कर्म करते रहा। जिसकी जानकारी नाबालिग के परिजनों को नहीं हुई। इधर कुछ समय बाद तांत्रिक उसके घर से चला गया। इधर 26 अगस्त 2022 को नाबालिग की असमान्य स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसका मेडिकल करवाया। जिससे पुष्टि हुई कि वह गर्भवती है। जिसके बाद पूरा मामला का पता चल पाया। इसके उपरांत नाबालिग के पिता ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया। बाइट:-सुधीर टोप्पो,पीपी पोस्को।
    3
    *13 वर्षीय विकलांग नाबालिक से तांत्रिक ने कई बार किया था दुष्कर्म, विकलांग नाबालिक हुई थी गर्भवती, कोर्ट ने तांत्रिक को सुनाई फांसी की सजा*
गुमला। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चार सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो गुमला संजीव भाटिया की अदालत ने गुमला जिले के 13 वर्षीय विकलांग नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित हजारीबाग ईचाक निवासी तांत्रिक संजय विश्वकर्मा को पोक्सो छह के तहत फांसी की सजा सुनाई है। इसके अलावा धारा 376 (3) के तहत आजीवन कारावास की सजा व एक लाख रूपये का जुर्माना, धारा 420 के तहत सात साल की सजा व 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। घटना जनवरी 2022 की है। आरोपित संजय विश्वकर्मा पीड़िता के परिजनों को विश्वास में ले लिया और उसकी बेटी को पूरी तरह से ठीक करने की बात कही। इस दौरान आरोपित ने उसके परिजनों के कहा कि तुम्हारी बेटी के साथ रात में मैं एक कमरे में रहूंगा और उसे झांड फूंक करूगा। इसके बाद आरोपित करीब महिनों तक विकलांग नाबालिग के साथ रात में दुष्कर्म करते रहा। जिसकी जानकारी नाबालिग के परिजनों को नहीं हुई। इधर कुछ समय बाद तांत्रिक उसके घर से चला गया। इधर 26 अगस्त 2022 को नाबालिग की असमान्य स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसका मेडिकल करवाया। जिससे पुष्टि हुई कि वह गर्भवती है। जिसके बाद पूरा मामला का पता चल पाया। इसके उपरांत नाबालिग के पिता ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया।
बाइट:-सुधीर टोप्पो,पीपी पोस्को।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • सेन्हा में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा समारोह..🚩🙏🏻 #durga #durgapuja #election #ranchi #shortvideo
    1
    सेन्हा में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा समारोह..🚩🙏🏻 #durga #durgapuja #election #ranchi #shortvideo
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • आकांक्षी प्रखंड डुमरी के औरापाट गांव में मशरूम आजीविका परियोजना के तहत उत्पादन शुरू हो गया है। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह परिवारों को दिए गए प्रशिक्षण और किट का अब सकारात्मक परिणाम दिखने लगा है। कई इकाइयों में ऑयस्टर मशरूम तैयार होने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों में उत्साह है। प्रथम चरण में गांव के पैंतालीस परिवारों को मशरूम किट प्रदान कर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया था। कम लागत और सीमित स्थान में खेती कर बेहतर आय अर्जित करने की जानकारी दी गई थी। अब उत्पादन शुरू होने से परिवारों को आय का नया स्रोत मिलने लगा है। जानकारी देते हुए शाम पांच बजे बताया गया कि योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से डुमरी प्रखंड के कुल पांच सौ पीवीटीजी एवं जनजातीय परिवारों को जोड़ा जाएगा। लाभुकों को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि उत्पादन की गुणवत्ता बनी रहे। साथ ही तैयार मशरूम का बाय-बैक भी सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे किसानों को बाजार की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और उन्हें उचित मूल्य मिल सकेगा। आने वाले समय में मशरूम प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और विपणन की दिशा में भी पहल की जाएगी, जिससे ग्रामीणों की आय में और वृद्धि होने की उम्मीद है।
    4
    आकांक्षी प्रखंड डुमरी के औरापाट गांव में मशरूम आजीविका परियोजना के तहत उत्पादन शुरू हो गया है। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह परिवारों को दिए गए प्रशिक्षण और किट का अब सकारात्मक परिणाम दिखने लगा है। कई इकाइयों में ऑयस्टर मशरूम तैयार होने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों में उत्साह है। प्रथम चरण में गांव के पैंतालीस परिवारों को मशरूम किट प्रदान कर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया था। कम लागत और सीमित स्थान में खेती कर बेहतर आय अर्जित करने की जानकारी दी गई थी। अब उत्पादन शुरू होने से परिवारों को आय का नया स्रोत मिलने लगा है।
जानकारी देते हुए शाम पांच बजे बताया गया कि योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से डुमरी प्रखंड के कुल पांच सौ पीवीटीजी एवं जनजातीय परिवारों को जोड़ा जाएगा। लाभुकों को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि उत्पादन की गुणवत्ता बनी रहे। साथ ही तैयार मशरूम का बाय-बैक भी सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे किसानों को बाजार की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और उन्हें उचित मूल्य मिल सकेगा।
आने वाले समय में मशरूम प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और विपणन की दिशा में भी पहल की जाएगी, जिससे ग्रामीणों की आय में और वृद्धि होने की उम्मीद है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.