logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गैस किल्लत में ‘लूट’ का खेल, ओवरचार्जिंग पर प्रशासन सख्त शाहजहांपुर / जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं से ओवरचार्जिंग का मामला सामने आया है। इंडेन की रोहित गैस एजेंसी के एक डिलीवरी बॉय पर निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूलने का आरोप लगा है। विरोध करने पर उपभोक्ता और डिलीवरी कर्मी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर में पहले से ही गैस सिलेंडर की कमी, लंबी कतारों और वितरण व्यवस्था में अव्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। ऐसे में ओवरचार्जिंग की घटना ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग संकट का फायदा उठाकर मनमानी वसूली कर रहे हैं। प्रशासन ने लिया संज्ञान मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी और डिलीवरी स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राहत का इंतजार गैस संकट से जूझ रही जनता अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रही है। लोगों का कहना है कि केवल निर्देश नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

7 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

गैस किल्लत में ‘लूट’ का खेल, ओवरचार्जिंग पर प्रशासन सख्त शाहजहांपुर / जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं से ओवरचार्जिंग का मामला सामने आया है। इंडेन की रोहित गैस एजेंसी के एक डिलीवरी बॉय पर निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूलने का आरोप लगा है। विरोध करने पर उपभोक्ता और डिलीवरी कर्मी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर में पहले से ही गैस सिलेंडर की कमी, लंबी कतारों और वितरण व्यवस्था में अव्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। ऐसे में ओवरचार्जिंग की घटना ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग संकट का फायदा उठाकर मनमानी वसूली कर रहे हैं। प्रशासन ने लिया संज्ञान मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी और डिलीवरी स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राहत का इंतजार गैस संकट से जूझ रही जनता अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रही है। लोगों का कहना है कि केवल निर्देश नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहाँपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटार पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खुटार के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त तौफीक पुत्र सफीउल्ला उर्फ बौरा निवासी ग्राम टाह खुर्द, थाना खुटार को चमराबोझी मोड़ के पास से सुबह 10:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 23 मार्च 2026 को थाना खुटार में मु0अ0सं0 75/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 87 बीएनएस तथा धारा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट की भी वृद्धि की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रांजल सिंह यादव तथा हेड कांस्टेबल आदित्य प्रकाश वर्मा शामिल रहे।
    1
    शाहजहाँपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटार पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक  के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खुटार के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त तौफीक पुत्र सफीउल्ला उर्फ बौरा निवासी ग्राम टाह खुर्द, थाना खुटार को चमराबोझी मोड़ के पास से सुबह 10:05 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 23 मार्च 2026 को थाना खुटार में मु0अ0सं0 75/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 87 बीएनएस तथा धारा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट की भी वृद्धि की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रांजल सिंह यादव तथा हेड कांस्टेबल आदित्य प्रकाश वर्मा शामिल रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शाहजहांपुर। जिले में स्मैक तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत शनिवार को थाना कटरा क्षेत्र निवासी कुख्यात तस्कर रियाज खां उर्फ बाबू पडेरा की संपत्तियों की नपाई शुरू कर दी गई। करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज होने के बाद अब उस पर बुलडोजर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को तिलहर सीओ ज्योति यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ तस्कर के घर, शोरूम और अन्य संपत्तियों पर पहुंची। टीम ने विभिन्न स्थानों पर फीते से नापजोख कर संपत्तियों का सत्यापन किया। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शाहजहांपुर। जिले में स्मैक तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत शनिवार को थाना कटरा क्षेत्र निवासी कुख्यात तस्कर रियाज खां उर्फ बाबू पडेरा की संपत्तियों की नपाई शुरू कर दी गई। करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज होने के बाद अब उस पर बुलडोजर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
शनिवार को तिलहर सीओ ज्योति यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ तस्कर के घर, शोरूम और अन्य संपत्तियों पर पहुंची। टीम ने विभिन्न स्थानों पर फीते से नापजोख कर संपत्तियों का सत्यापन किया। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Ashish shing Rajput
    1
    Post by Ashish shing Rajput
    user_Ashish shing Rajput
    Ashish shing Rajput
    Tilhar, Shahjahanpur•
    22 hrs ago
  • हरदोई- खुशी ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखो रुपए के जेवर किये पार, बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर, चोरी की घटना को पुलिस बता रही संदिग्ध,शाहाबाद कोतवाली के खेड़ा तिराहा के पास की घटना
    9
    हरदोई- खुशी ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखो रुपए के जेवर किये पार, बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर, चोरी की घटना को पुलिस बता रही संदिग्ध,शाहाबाद कोतवाली के खेड़ा तिराहा के पास की घटना
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    1 hr ago
  • 📍 संभल अपडेट | 🎉 किसान के बेटे ने किया कमाल, रेलवे पुलिस फोर्स में चयन 🚔 संभल/गुन्नौर क्षेत्र के गांव गोठना में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब किसान देवभगवान यादव के बड़े पुत्र गोविंद यादव का चयन रेलवे पुलिस फोर्स में हुआ। इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने फूल-मालाओं व मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया। 👨‍👩‍👧‍👦 परिवार की बात करें तो गोविंद तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई सोहित यादव का चयन पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ था और वह वर्तमान में ट्रेनिंग पर हैं, जबकि उनकी बहन पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। 📚 गोविंद ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई गांव में ही की, इंटर की पढ़ाई संत ज्ञानानंद इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) से तथा बीए गेंदा देवी महाविद्यालय, बरबरा (कासगंज) से किया। 💬 गोविंद यादव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य तय कर मेहनत और लगन से पढ़ाई की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। छात्र जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन कभी हार नहीं माननी चाहिए। 🙏 अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़े बुजुर्गों को दिया। 🌟 इस अवसर पर रामचंद्र यादव, कोमल सिंह नेताजी, तपेश यादव (पूर्व प्रधान), ओम प्रकाश उर्फ पप्पू यादव, कृष्ण मुरारी, वीरेश यादव, दिनेश यादव, रोहित यादव, सुभाष, हरी बाबू, चंद्र प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे। ✨ गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। #संभल #गुन्नौर #गर्व #युवा_शक्ति #सफलता #रेलवे_पुलिस #प्रेरणा
    1
    📍 संभल अपडेट | 
🎉 किसान के बेटे ने किया कमाल, रेलवे पुलिस फोर्स में चयन 🚔
संभल/गुन्नौर क्षेत्र के गांव गोठना में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब किसान देवभगवान यादव के बड़े पुत्र गोविंद यादव का चयन रेलवे पुलिस फोर्स में हुआ। इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने फूल-मालाओं व मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
👨‍👩‍👧‍👦 परिवार की बात करें तो गोविंद तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई सोहित यादव का चयन पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ था और वह वर्तमान में ट्रेनिंग पर हैं, जबकि उनकी बहन पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं।
📚 गोविंद ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई गांव में ही की, इंटर की पढ़ाई संत ज्ञानानंद इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) से तथा बीए गेंदा देवी महाविद्यालय, बरबरा (कासगंज) से किया।
💬 गोविंद यादव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य तय कर मेहनत और लगन से पढ़ाई की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। छात्र जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन कभी हार नहीं माननी चाहिए।
🙏 अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़े बुजुर्गों को दिया।
🌟 इस अवसर पर रामचंद्र यादव, कोमल सिंह नेताजी, तपेश यादव (पूर्व प्रधान), ओम प्रकाश उर्फ पप्पू यादव, कृष्ण मुरारी, वीरेश यादव, दिनेश यादव, रोहित यादव, सुभाष, हरी बाबू, चंद्र प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे।
✨ गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।
#संभल #गुन्नौर #गर्व #युवा_शक्ति #सफलता #रेलवे_पुलिस #प्रेरणा
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पुवायां इंटर कॉलेज ग्राउंड मैं एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके वशिष्ठ अतिथि सांसद लोकसभा अरुण कुमार सागर, एवं मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चेतराम, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, सदस्य विधान परिषद डॉक्टर सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाअध्यक्ष के, सी, मिश्रा एवं पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोष्ठी का आयोजन शनिवार की सुबह 11:00 बजे के लगभग किया गया जिसमें सरकार द्वारा चलाई गई विशेष योजनाओं एवं विकास के बारे में जानकारी दी गई।
    1
    नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पुवायां इंटर कॉलेज ग्राउंड मैं एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके वशिष्ठ अतिथि सांसद लोकसभा अरुण कुमार सागर, एवं मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चेतराम, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, सदस्य विधान परिषद डॉक्टर सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाअध्यक्ष के, सी, मिश्रा एवं पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोष्ठी का आयोजन शनिवार की सुबह 11:00 बजे के लगभग किया गया जिसमें सरकार द्वारा चलाई गई विशेष योजनाओं एवं विकास के बारे में जानकारी दी गई।
    user_Tez Live 24 खबर उत्तर प्रदेश /
    Tez Live 24 खबर उत्तर प्रदेश /
    पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शाहजहांपुर /रामनवमी के पावन अवसर पर परी नमकीन के मालिक विनय अग्रवाल ने अपने निवास परी पैलेस में देव रूपी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर श्रद्धा और भक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कन्याओं का तिलक कर, आरती उतारी और उन्हें प्रसाद व उपहार भेंट किए। पूरे आयोजन में धार्मिक माहौल और भक्ति की भावना देखने को मिली। परिवार और उपस्थित लोगों ने माता रानी से सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की। विनय अग्रवाल ने कहा कि रामनवमी और कन्या पूजन हमारी परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो समाज में सेवा, सम्मान और संस्कार का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद भी वितरित किया गया और सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    1
    शाहजहांपुर /रामनवमी के पावन अवसर पर परी नमकीन के मालिक विनय अग्रवाल ने अपने निवास परी पैलेस में देव रूपी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर श्रद्धा और भक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कन्याओं का तिलक कर, आरती उतारी और उन्हें प्रसाद व उपहार भेंट किए। पूरे आयोजन में धार्मिक माहौल और भक्ति की भावना देखने को मिली। परिवार और उपस्थित लोगों ने माता रानी से सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की।
विनय अग्रवाल ने कहा कि रामनवमी और कन्या पूजन हमारी परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो समाज में सेवा, सम्मान और संस्कार का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद भी वितरित किया गया और सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 🔥 दिल छू लेने वाली पहल — इंसानियत अभी ज़िंदा है! ❤️ 📍 ग्राम बेहटा गोकुल, हरदोई भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने एक बार फिर समाज सेवा की मिसाल पेश की 💐 आयु शोभा संघ के नेतृत्व में शिवम दुबे द्वारा एक अनाथ कन्या का विवाह पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया 🙏 💍 इस पुनीत अवसर पर कन्यादान लखनऊ मण्डल अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा किया गया, जो पूरे कार्यक्रम का सबसे भावुक पल रहा ❤️ 👥 कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, जिला प्रभारी राहुल दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष मनोज दीक्षित, जिला सचिव वैभव, जिला महासचिव कृष्ण मोहन बाजपेई, शीशपाल सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे और इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया 🙌 🤝 यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि मानवता, सहयोग और समाज सेवा की मिसाल है
    2
    🔥 दिल छू लेने वाली पहल — इंसानियत अभी ज़िंदा है! ❤️
📍 ग्राम बेहटा गोकुल, हरदोई
भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने एक बार फिर समाज सेवा की मिसाल पेश की 💐
आयु शोभा संघ के नेतृत्व में शिवम दुबे द्वारा एक अनाथ कन्या का विवाह पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया 🙏
💍 इस पुनीत अवसर पर कन्यादान लखनऊ मण्डल अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा किया गया, जो पूरे कार्यक्रम का सबसे भावुक पल रहा ❤️
👥 कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, जिला प्रभारी राहुल दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष मनोज दीक्षित, जिला सचिव वैभव, जिला महासचिव कृष्ण मोहन बाजपेई, शीशपाल सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे और इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया 🙌
🤝 यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि मानवता, सहयोग और समाज सेवा की मिसाल है
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.