Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई- खुशी ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखो रुपए के जेवर किये पार, बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर, चोरी की घटना को पुलिस बता रही संदिग्ध,शाहाबाद कोतवाली के खेड़ा तिराहा के पास की घटना हरदोई- खुशी ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखो रुपए के जेवर किये पार, बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर, चोरी की घटना को पुलिस बता रही संदिग्ध,शाहाबाद कोतवाली के खेड़ा तिराहा के पास की घटना
रवि प्रकाश शुक्ला
हरदोई- खुशी ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखो रुपए के जेवर किये पार, बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर, चोरी की घटना को पुलिस बता रही संदिग्ध,शाहाबाद कोतवाली के खेड़ा तिराहा के पास की घटना हरदोई- खुशी ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखो रुपए के जेवर किये पार, बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर, चोरी की घटना को पुलिस बता रही संदिग्ध,शाहाबाद कोतवाली के खेड़ा तिराहा के पास की घटना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तेज रफ्तार ईको कार-बाइक भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर सवायजपुर, हरदोई। सवायजपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सवायजपुर थाना क्षेत्र के बंथला गांव निवासी अंकुर पुत्र परमेश्वरी, गोविंद पुत्र सुरेश, दीपू पुत्र संतराम तथा होरीलाल पुत्र लवकुश एक ही बाइक पर सवार होकर सवायजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस मार्ग पर खितौली गांव के पास तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी युवक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने अंकुर, गोविंद और दीपू को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक निहार पुत्र मोहम्मद उमर निवासी खुदागंज जनपद शाहजहांपुर और घायल होरीलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- हरदोई- खुशी ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखो रुपए के जेवर किये पार, बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर, चोरी की घटना को पुलिस बता रही संदिग्ध,शाहाबाद कोतवाली के खेड़ा तिराहा के पास की घटना9
- शाहाबाद में विकास और एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन: लोकार्पण व होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, त्रिपुरेश मिश्रा के बढ़ते प्रभाव की गूंज ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई शाहाबाद, हरदोई। क्षेत्रीय राजनीति और जनसमर्थन का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन के लोकार्पण एवं होली मिलन समारोह में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि एक विशाल जनउत्सव के रूप में सामने आया, जिसने क्षेत्रीय राजनीति में नए संकेत भी दिए। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था और देखते ही देखते पूरा परिसर खचाखच भर गया। माहौल में उत्साह, रंगों की खुशबू और राजनीतिक जोश का अनोखा संगम दिखाई दे रहा था। लोगों की भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों और नेतृत्व को लेकर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। समारोह के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने केंद्र और प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू की हैं, जिनका सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज का यह जनसमूह इस बात का प्रमाण है कि जनता सरकार की नीतियों से संतुष्ट है और विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि “कुछ वर्षों पहले इस ब्लॉक की स्थिति बेहद दयनीय थी, लेकिन आज यहां जो बदलाव दिखाई दे रहा है, वह त्रिपुरेश मिश्रा के नेतृत्व और उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।” उन्होंने कई बार अपने भाषण में ब्लॉक प्रमुख का नाम लेते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उन्हें संगठन और सरकार दोनों का मजबूत समर्थन प्राप्त है। राज्यमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि “इतनी बड़ी संख्या में जनता की मौजूदगी यह दर्शाती है कि विकास कार्यों ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। आपने इस लोकार्पण को एक उत्सव में बदल दिया है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है।” उनके इस बयान पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। 🔶 राजनीतिक संकेत: इस भव्य आयोजन को क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा के बढ़ते जनाधार और प्रभाव के रूप में भी देखा जा रहा है। जिस तरह से हजारों लोग स्वेच्छा से कार्यक्रम में शामिल हुए, उसने विरोधियों को भी एक स्पष्ट संदेश दिया है। 🔶 विकास की गूंज: कार्यक्रम में बार-बार यह बात सामने आई कि क्षेत्र में हुए विकास कार्य ही इस भीड़ का मुख्य कारण हैं। सड़कों, भवनों और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार ने लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “कुछ लोग केवल आलोचना करते हैं, लेकिन जनता सब देख रही है। हमने काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। जनता का समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।” उनके इस बयान पर भीड़ ने जोरदार समर्थन जताया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम राठौर ने मंच से अपनी भावनाएं काव्य के माध्यम से व्यक्त करते हुए माहौल को और भी भावुक बना दिया। उन्होंने कहा— “जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रसधार नहीं, वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें त्रिपुरेश मिश्रा का प्यार नहीं।” उनकी इन पंक्तियों के बाद पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर गया। 🔶 भीड़ ने बनाया रिकॉर्ड: लोकार्पण समारोह के दौरान स्थिति यह रही कि परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा—हर वर्ग की भागीदारी ने इसे एक जनआंदोलन जैसा रूप दे दिया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें जिला महामंत्री सत्येन्द्र राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, डीसीडीएफ चेयरमैन रामदास गुप्ता, पिहानी ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेयी, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, संजीव गौतम, प्रधान चंद्र प्रकाश सिंह (पुत्तने), प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे। 🔶 निष्कर्ष: शाहाबाद का यह आयोजन केवल एक भवन के लोकार्पण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह क्षेत्रीय राजनीति में शक्ति प्रदर्शन, जनसमर्थन और विकास की स्वीकार्यता का बड़ा मंच बन गया। जिस तरह से जनता ने भागीदारी की, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाले समय में त्रिपुरेश मिश्रा क्षेत्र की राजनीति में और मजबूत भूमिका निभा सकते हैं।4
- Post by MAHARAJ SINGH1
- मानक के विपरीत इंटरलॉकिंग निर्माण की तैयारी, ग्रामीणों ने लगाया लीपापोती का आरोप1
- मानक के विपरीत इंटरलॉकिंग निर्माण की तैयारी, ग्रामीणों ने लगाया लीपापोती का आरोप शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के खंडहर गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गली में मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है, बल्कि पुराने पीले खड़ंजे के ऊपर ही इंटरलॉकिंग बिछाने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का कार्य न केवल गुणवत्ता के साथ समझौता है, बल्कि भविष्य में सड़क के जल्दी खराब होने की आशंका भी बढ़ाता है। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) महिला जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मालती कश्यप ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में इंटरलॉकिंग का कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने पीले रोड़े (खड़ंजे) के ऊपर ही इंटरलॉकिंग डाली जा रही है, जो पूरी तरह गलत है। जब इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी रेनू यादव से जानकारी ली गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। वहीं ग्राम प्रधान रामवीर सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि यदि कहीं पीला रोड़ा पड़ा है तो उसे हटवा दिया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कराकर मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग की है।1
- Post by Asha Rani1
- 📍 संभल अपडेट | 🎉 किसान के बेटे ने किया कमाल, रेलवे पुलिस फोर्स में चयन 🚔 संभल/गुन्नौर क्षेत्र के गांव गोठना में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब किसान देवभगवान यादव के बड़े पुत्र गोविंद यादव का चयन रेलवे पुलिस फोर्स में हुआ। इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने फूल-मालाओं व मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया। 👨👩👧👦 परिवार की बात करें तो गोविंद तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई सोहित यादव का चयन पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ था और वह वर्तमान में ट्रेनिंग पर हैं, जबकि उनकी बहन पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। 📚 गोविंद ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई गांव में ही की, इंटर की पढ़ाई संत ज्ञानानंद इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) से तथा बीए गेंदा देवी महाविद्यालय, बरबरा (कासगंज) से किया। 💬 गोविंद यादव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य तय कर मेहनत और लगन से पढ़ाई की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। छात्र जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन कभी हार नहीं माननी चाहिए। 🙏 अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़े बुजुर्गों को दिया। 🌟 इस अवसर पर रामचंद्र यादव, कोमल सिंह नेताजी, तपेश यादव (पूर्व प्रधान), ओम प्रकाश उर्फ पप्पू यादव, कृष्ण मुरारी, वीरेश यादव, दिनेश यादव, रोहित यादव, सुभाष, हरी बाबू, चंद्र प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे। ✨ गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। #संभल #गुन्नौर #गर्व #युवा_शक्ति #सफलता #रेलवे_पुलिस #प्रेरणा1