तेज रफ्तार ईको कार-बाइक भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर तेज रफ्तार ईको कार-बाइक भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर सवायजपुर, हरदोई। सवायजपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सवायजपुर थाना क्षेत्र के बंथला गांव निवासी अंकुर पुत्र परमेश्वरी, गोविंद पुत्र सुरेश, दीपू पुत्र संतराम तथा होरीलाल पुत्र लवकुश एक ही बाइक पर सवार होकर सवायजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस मार्ग पर खितौली गांव के पास तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी युवक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने अंकुर, गोविंद और दीपू को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक निहार पुत्र मोहम्मद उमर निवासी खुदागंज जनपद शाहजहांपुर और घायल होरीलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
तेज रफ्तार ईको कार-बाइक भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर तेज रफ्तार ईको कार-बाइक भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर सवायजपुर, हरदोई। सवायजपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सवायजपुर थाना क्षेत्र के बंथला गांव निवासी अंकुर पुत्र परमेश्वरी, गोविंद पुत्र सुरेश, दीपू पुत्र संतराम तथा होरीलाल पुत्र लवकुश एक ही बाइक पर सवार होकर सवायजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस मार्ग पर खितौली गांव के पास तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी युवक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने अंकुर, गोविंद और दीपू को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक निहार पुत्र मोहम्मद उमर निवासी खुदागंज जनपद शाहजहांपुर और घायल होरीलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- होली मिलन व लोकार्पण समारोह में उमड़ा जनसैलाब,राज्यमंत्री ने बढ़ाया ब्लॉक प्रमुख का कद शाहाबाद, हरदोई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन के लोकार्पण एवं होली मिलन समारोह में क्षेत्र की जनता का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने इसे एक भव्य उत्सव का रूप दे दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने केंद्र व प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों का विस्तार से बखान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसका लाभ सीधे जनता तक पहुंचा है। समारोह के अंत में उपस्थित जनसमूह ने नेताओं के संबोधन का जोरदार स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। यह आयोजन क्षेत्र की राजनीति में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा के बढ़ते प्रभाव और जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा की जमकर सराहना की। राज्यमंत्री ने अपने भाषण में कई बार ब्लॉक प्रमुख का नाम लेते हुए कहा कि “जब हम पहले इस ब्लॉक में आते थे, तब इसकी स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन आज त्रिपुरेश मिश्रा ने इसकी सूरत ही बदल दी है। यह उनके नेतृत्व और विकास कार्यों का परिणाम है।” उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनता की मौजूदगी यह दर्शाती है कि क्षेत्र में विकास के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। लोकार्पण समारोह के दौरान ब्लॉक परिसर में इतनी भीड़ रही कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राज्यमंत्री ने भावुक होकर कहा कि “आप सभी ने इस लोकार्पण कार्यक्रम को एक उत्सव बना दिया है। आपके उत्साह और समर्पण से भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार मजबूत हो रहा है।” इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने भी विरोधियों पर जमकर निशाना साधा और अपनी लोकप्रियता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं और जनता का समर्थन उनके साथ है। बहीं बरिष्ठ भाजपाई गंगाराम राठौर भीड़ देखकर गदगद होते हुए त्रिपुरेश मिश्रा की जमकर प्रशांसा करते हुए दो पंक्तियाँ कही-जो भरा नही हैं भावों से,बहती जिसमें रसधार नही,बो ह्रदय नही हैं पत्थर है, जिसमें त्रिपुरेश मिश्रा का प्यार नही,उनकी पंक्तियाँ समाप्त होते ही पुरा ब्लॉक तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम राठौर, जिला महामंत्री सत्येन्द्र राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, डीसीडीएफ चेयरमैन रामदास गुप्ता, पिहानी ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेयी, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, संजीव गौतम, प्रधान चन्द्र प्रकाश सिंह (पुत्तने), प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीन सिंह, काश्मीर सिंह, विक्रम राठौर, सुधीर पाल, रामनाथ, रमेश कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह, रामरूप, विश्वनाथ पाठक, कमल किशोर (शानू), सुधीर सिंह, अखिलेश राजपूत, राजेश सिंह, अंगद मिश्रा, राघवेन्द्र सिंह (भूरे) मुकेश द्विवेदी, रामपाल, अजय प्रताप सिंह, सुभाष दीक्षित, अनिल प्रजापति, सर्वेश सिंह मिन्ने, राजेश कुमार मिश्रा, अमर पांडेय आदि सहित समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष व क्षेत्र की सम्मानित महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।6
- गैस किल्लत में ओवर रेटिंग का खुला खेल #आपदा में अवसर, जनता पर भारी “डिलीवरी चार्ज”1
- शाहजहांपुर / जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं से ओवरचार्जिंग का मामला सामने आया है। इंडेन की रोहित गैस एजेंसी के एक डिलीवरी बॉय पर निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूलने का आरोप लगा है। विरोध करने पर उपभोक्ता और डिलीवरी कर्मी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर में पहले से ही गैस सिलेंडर की कमी, लंबी कतारों और वितरण व्यवस्था में अव्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। ऐसे में ओवरचार्जिंग की घटना ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग संकट का फायदा उठाकर मनमानी वसूली कर रहे हैं। प्रशासन ने लिया संज्ञान मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी और डिलीवरी स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राहत का इंतजार गैस संकट से जूझ रही जनता अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रही है। लोगों का कहना है कि केवल निर्देश नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।1
- जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र के ढाई घाट पर बजरी से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में उतर गया। चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय किसानों ने कई ट्रैक्टरों की मदद से वाहन निकालने की कोशिश की, लेकिन काफी मशक्कत हुई। जोगेंद्र पाल सिंह व राघवेंद्र सिंह समेत किसानों ने स्थिति संभाली। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को नदी से निकाला जा सका.क्षेत्र में चिंता का माहौल है, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। खबर शनिवार दोपहर के 2:001
- शाहजहांपुर/नई दिल्ली। जिले में शहीदों की प्रतिमाएं बुलडोजर से तोड़े जाने का मामला अब लोकसभा तक पहुंच गया है। समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने सदन में यह मुद्दा उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य करने वालों को आजीवन कारावास जैसी सख्त सजा दी जानी चाहिए। सांसद भदौरिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शहीदों, महापुरुषों और संतों का अपमान हो रहा है। उन्होंने शाहजहांपुर में शहीद अशफाक उल्ला खां, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल और ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमाओं को रात में बुलडोजर से गिराए जाने का जिक्र किया। साथ ही वाराणसी समेत अन्य जिलों में भी प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं का उल्लेख किया।1
- *प्रेस नोट थाना खुटार* *जनपद शाहजहाँपुर* *सराहनीय कार्य दिनांक - 28.03.2026* *थाना खुटार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी खुटार के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान, अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में थाना खुटार पुलिस को बडी सफलता प्राप्त हुई। *संक्षिप्त विवरण –* दिनांक 23.03.2026 को थाना खुटार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 75/26 धारा 137(2) बीएनएस बनाम तौफीक पुत्र सफीउल्ला उर्फ बौरा नि0ग्रा0 टाह खुर्द थाना खुटार जनपद शाहजहाँपुर की विवेचना के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 87 बीएनएस व धारा 3(2)(V)SC/ST एक्ट की वृद्धि की गयी। आज दिनांक 28.03.2026 को मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना पर अभियुक्त तौफीक उपरोक्त को चमराबोझी मोड के पास से समय 10.05 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* तौफीक पुत्र सफीउल्ला उर्फ बौरा उम्र करीब 21 वर्ष नि0ग्रा0 टाह खुर्द थाना खुटार जनपद शाहजहाँपुर *पंजीकृत अभियोग का विवरणः-* मु0अ0सं0 75/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस व धारा 3(2)(V)SC/ST एक्ट थाना खुटार जनपद शाहजहाँपुर *गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थानः-* दिनांक 28.03.2026, समय 10.05 बजे, चमराबोझी मोङ के पास *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-* उ0नि0 प्रान्जल सिंह यादव हे0का0 आदित्य प्रकाश वर्मा1
- 🔥 दिल छू लेने वाली पहल — इंसानियत अभी ज़िंदा है! ❤️ 📍 ग्राम बेहटा गोकुल, हरदोई भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने एक बार फिर समाज सेवा की मिसाल पेश की 💐 आयु शोभा संघ के नेतृत्व में शिवम दुबे द्वारा एक अनाथ कन्या का विवाह पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया 🙏 💍 इस पुनीत अवसर पर कन्यादान लखनऊ मण्डल अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा किया गया, जो पूरे कार्यक्रम का सबसे भावुक पल रहा ❤️ 👥 कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, जिला प्रभारी राहुल दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष मनोज दीक्षित, जिला सचिव वैभव, जिला महासचिव कृष्ण मोहन बाजपेई, शीशपाल सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे और इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया 🙌 🤝 यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि मानवता, सहयोग और समाज सेवा की मिसाल है2
- शाहजहाँपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटार पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खुटार के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त तौफीक पुत्र सफीउल्ला उर्फ बौरा निवासी ग्राम टाह खुर्द, थाना खुटार को चमराबोझी मोड़ के पास से सुबह 10:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 23 मार्च 2026 को थाना खुटार में मु0अ0सं0 75/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 87 बीएनएस तथा धारा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट की भी वृद्धि की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रांजल सिंह यादव तथा हेड कांस्टेबल आदित्य प्रकाश वर्मा शामिल रहे।1
- शाहजहांपुर। जिले में स्मैक तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत शनिवार को थाना कटरा क्षेत्र निवासी कुख्यात तस्कर रियाज खां उर्फ बाबू पडेरा की संपत्तियों की नपाई शुरू कर दी गई। करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज होने के बाद अब उस पर बुलडोजर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को तिलहर सीओ ज्योति यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ तस्कर के घर, शोरूम और अन्य संपत्तियों पर पहुंची। टीम ने विभिन्न स्थानों पर फीते से नापजोख कर संपत्तियों का सत्यापन किया। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।1