होली मिलन व लोकार्पण समारोह में उमड़ा जनसैलाब राज्यमंत्री ने बढ़ाया ब्लॉक प्रमुख का कद होली मिलन व लोकार्पण समारोह में उमड़ा जनसैलाब,राज्यमंत्री ने बढ़ाया ब्लॉक प्रमुख का कद शाहाबाद, हरदोई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन के लोकार्पण एवं होली मिलन समारोह में क्षेत्र की जनता का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने इसे एक भव्य उत्सव का रूप दे दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने केंद्र व प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों का विस्तार से बखान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसका लाभ सीधे जनता तक पहुंचा है। समारोह के अंत में उपस्थित जनसमूह ने नेताओं के संबोधन का जोरदार स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। यह आयोजन क्षेत्र की राजनीति में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा के बढ़ते प्रभाव और जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा की जमकर सराहना की। राज्यमंत्री ने अपने भाषण में कई बार ब्लॉक प्रमुख का नाम लेते हुए कहा कि “जब हम पहले इस ब्लॉक में आते थे, तब इसकी स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन आज त्रिपुरेश मिश्रा ने इसकी सूरत ही बदल दी है। यह उनके नेतृत्व और विकास कार्यों का परिणाम है।” उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनता की मौजूदगी यह दर्शाती है कि क्षेत्र में विकास के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। लोकार्पण समारोह के दौरान ब्लॉक परिसर में इतनी भीड़ रही कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राज्यमंत्री ने भावुक होकर कहा कि “आप सभी ने इस लोकार्पण कार्यक्रम को एक उत्सव बना दिया है। आपके उत्साह और समर्पण से भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार मजबूत हो रहा है।” इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने भी विरोधियों पर जमकर निशाना साधा और अपनी लोकप्रियता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं और जनता का समर्थन उनके साथ है। बहीं बरिष्ठ भाजपाई गंगाराम राठौर भीड़ देखकर गदगद होते हुए त्रिपुरेश मिश्रा की जमकर प्रशांसा करते हुए दो पंक्तियाँ कही-जो भरा नही हैं भावों से,बहती जिसमें रसधार नही,बो ह्रदय नही हैं पत्थर है, जिसमें त्रिपुरेश मिश्रा का प्यार नही,उनकी पंक्तियाँ समाप्त होते ही पुरा ब्लॉक तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम राठौर, जिला महामंत्री सत्येन्द्र राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, डीसीडीएफ चेयरमैन रामदास गुप्ता, पिहानी ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेयी, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, संजीव गौतम, प्रधान चन्द्र प्रकाश सिंह (पुत्तने), प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीन सिंह, काश्मीर सिंह, विक्रम राठौर, सुधीर पाल, रामनाथ, रमेश कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह, रामरूप, विश्वनाथ पाठक, कमल किशोर (शानू), सुधीर सिंह, अखिलेश राजपूत, राजेश सिंह, अंगद मिश्रा, राघवेन्द्र सिंह (भूरे) मुकेश द्विवेदी, रामपाल, अजय प्रताप सिंह, सुभाष दीक्षित, अनिल प्रजापति, सर्वेश सिंह मिन्ने, राजेश कुमार मिश्रा, अमर पांडेय आदि सहित समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष व क्षेत्र की सम्मानित महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
होली मिलन व लोकार्पण समारोह में उमड़ा जनसैलाब राज्यमंत्री ने बढ़ाया ब्लॉक प्रमुख का कद होली मिलन व लोकार्पण समारोह में उमड़ा जनसैलाब,राज्यमंत्री ने बढ़ाया ब्लॉक प्रमुख का कद शाहाबाद, हरदोई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन के लोकार्पण एवं होली मिलन समारोह में क्षेत्र की जनता का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने इसे एक भव्य उत्सव का रूप दे दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने केंद्र व प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों का विस्तार से बखान
किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसका लाभ सीधे जनता तक पहुंचा है। समारोह के अंत में उपस्थित जनसमूह ने नेताओं के संबोधन का जोरदार स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। यह आयोजन क्षेत्र की राजनीति में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा के बढ़ते प्रभाव और जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा की
जमकर सराहना की। राज्यमंत्री ने अपने भाषण में कई बार ब्लॉक प्रमुख का नाम लेते हुए कहा कि “जब हम पहले इस ब्लॉक में आते थे, तब इसकी स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन आज त्रिपुरेश मिश्रा ने इसकी सूरत ही बदल दी है। यह उनके नेतृत्व और विकास कार्यों का परिणाम है।” उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनता की मौजूदगी यह दर्शाती है कि क्षेत्र में विकास के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। लोकार्पण समारोह के दौरान ब्लॉक परिसर में इतनी भीड़
रही कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राज्यमंत्री ने भावुक होकर कहा कि “आप सभी ने इस लोकार्पण कार्यक्रम को एक उत्सव बना दिया है। आपके उत्साह और समर्पण से भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार मजबूत हो रहा है।” इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने भी विरोधियों पर जमकर निशाना साधा और अपनी लोकप्रियता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं और जनता का
समर्थन उनके साथ है। बहीं बरिष्ठ भाजपाई गंगाराम राठौर भीड़ देखकर गदगद होते हुए त्रिपुरेश मिश्रा की जमकर प्रशांसा करते हुए दो पंक्तियाँ कही-जो भरा नही हैं भावों से,बहती जिसमें रसधार नही,बो ह्रदय नही हैं पत्थर है, जिसमें त्रिपुरेश मिश्रा का प्यार नही,उनकी पंक्तियाँ समाप्त होते ही पुरा ब्लॉक तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम राठौर, जिला महामंत्री सत्येन्द्र राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, डीसीडीएफ चेयरमैन रामदास गुप्ता, पिहानी ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेयी, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत,
संजीव गौतम, प्रधान चन्द्र प्रकाश सिंह (पुत्तने), प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीन सिंह, काश्मीर सिंह, विक्रम राठौर, सुधीर पाल, रामनाथ, रमेश कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह, रामरूप, विश्वनाथ पाठक, कमल किशोर (शानू), सुधीर सिंह, अखिलेश राजपूत, राजेश सिंह, अंगद मिश्रा, राघवेन्द्र सिंह (भूरे) मुकेश द्विवेदी, रामपाल, अजय प्रताप सिंह, सुभाष दीक्षित, अनिल प्रजापति, सर्वेश सिंह मिन्ने, राजेश कुमार मिश्रा, अमर पांडेय आदि सहित समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष व क्षेत्र की सम्मानित महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
- हरदोई। थाना शाहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 6,760 रुपये नगद बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से झपटमारी की घटनाओं में वांछित चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 फरवरी 2026 को वादी रंजन कुमार श्रीवास्तव, निवासी पटियानीम थाना पाली, ने थाना शाहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के कान का झाला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना शाहाबाद पर मुकदमा संख्या 69/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। जांच के दौरान सामने आया कि यही गिरोह पूर्व में 24 नवंबर 2025 को थाना पिहानी क्षेत्र में भी छीनैती की वारदात को अंजाम दे चुका है, जिसके तहत मुकदमा संख्या 476/25 दर्ज है। पुलिस की सक्रियता और लगातार दबिश के चलते मुख्य आरोपी रामप्रताप पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम पल्हौरा कुर्रिया कला थाना कांट, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 6,760 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस मामले में एक अन्य अभियुक्त राजबाबू को पहले ही 3 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया जा चुका है। इस पूरी कार्रवाई में थाना शाहाबाद पुलिस टीम के साथ स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक एखलाक हैदर खां, मो. अमजद, प्रदीप पांडेय सहित कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया।1
- तेज रफ्तार ईको कार-बाइक भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर सवायजपुर, हरदोई। सवायजपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सवायजपुर थाना क्षेत्र के बंथला गांव निवासी अंकुर पुत्र परमेश्वरी, गोविंद पुत्र सुरेश, दीपू पुत्र संतराम तथा होरीलाल पुत्र लवकुश एक ही बाइक पर सवार होकर सवायजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस मार्ग पर खितौली गांव के पास तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी युवक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने अंकुर, गोविंद और दीपू को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक निहार पुत्र मोहम्मद उमर निवासी खुदागंज जनपद शाहजहांपुर और घायल होरीलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- हरदोई- खुशी ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखो रुपए के जेवर किये पार, बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर, चोरी की घटना को पुलिस बता रही संदिग्ध,शाहाबाद कोतवाली के खेड़ा तिराहा के पास की घटना9
- भक्ति या अंधविश्वास? ये सवाल अब सिर्फ बहस का विषय नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे वीडियो इसे एक तरह का “लाइव तमाशा” बना चुके हैं। ताज़ा वीडियो में एक युवक पीले वस्त्र और सिर पर साफा बांधे हवन कुंड के पास बैठा है, और उसके हाव-भाव ऐसे हैं मानो कोई अलौकिक शक्ति अभी-अभी उसके भीतर प्रवेश कर गई हो। अब यह सच में “दैवीय आवेश” है या अच्छी-खासी एक्टिंग—यह तय करना दर्शकों पर छोड़ दिया गया है।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- मानक के विपरीत इंटरलॉकिंग निर्माण की तैयारी, ग्रामीणों ने लगाया लीपापोती का आरोप शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के खंडहर गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गली में मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है, बल्कि पुराने पीले खड़ंजे के ऊपर ही इंटरलॉकिंग बिछाने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का कार्य न केवल गुणवत्ता के साथ समझौता है, बल्कि भविष्य में सड़क के जल्दी खराब होने की आशंका भी बढ़ाता है। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) महिला जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मालती कश्यप ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में इंटरलॉकिंग का कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने पीले रोड़े (खड़ंजे) के ऊपर ही इंटरलॉकिंग डाली जा रही है, जो पूरी तरह गलत है। जब इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी रेनू यादव से जानकारी ली गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। वहीं ग्राम प्रधान रामवीर सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि यदि कहीं पीला रोड़ा पड़ा है तो उसे हटवा दिया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कराकर मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग की है।1
- Post by Asha Rani1
- 📍 संभल अपडेट | 🎉 किसान के बेटे ने किया कमाल, रेलवे पुलिस फोर्स में चयन 🚔 संभल/गुन्नौर क्षेत्र के गांव गोठना में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब किसान देवभगवान यादव के बड़े पुत्र गोविंद यादव का चयन रेलवे पुलिस फोर्स में हुआ। इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने फूल-मालाओं व मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया। 👨👩👧👦 परिवार की बात करें तो गोविंद तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई सोहित यादव का चयन पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ था और वह वर्तमान में ट्रेनिंग पर हैं, जबकि उनकी बहन पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। 📚 गोविंद ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई गांव में ही की, इंटर की पढ़ाई संत ज्ञानानंद इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) से तथा बीए गेंदा देवी महाविद्यालय, बरबरा (कासगंज) से किया। 💬 गोविंद यादव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य तय कर मेहनत और लगन से पढ़ाई की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। छात्र जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन कभी हार नहीं माननी चाहिए। 🙏 अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़े बुजुर्गों को दिया। 🌟 इस अवसर पर रामचंद्र यादव, कोमल सिंह नेताजी, तपेश यादव (पूर्व प्रधान), ओम प्रकाश उर्फ पप्पू यादव, कृष्ण मुरारी, वीरेश यादव, दिनेश यादव, रोहित यादव, सुभाष, हरी बाबू, चंद्र प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे। ✨ गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। #संभल #गुन्नौर #गर्व #युवा_शक्ति #सफलता #रेलवे_पुलिस #प्रेरणा1