Shuru
Apke Nagar Ki App…
MAHARAJ SINGH
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली जिले में पानी पिलाकर गंभीर बीमारियों को ठीक करने का दावा करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती दिख रही है। पहले से दो ऐसे मामलों के सामने आने के बाद अब एक और व्यक्ति इसी तरह का दावा करता हुआ सामने आया है, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।1
- चुटकी में समाधान” वाले बाबा और बढ़ता अंधविश्वास: आस्था या ठगी का खेल?1
- शाहजहाँपुर। जनपद के थाना कांट क्षेत्र स्थित ग्राम कुर्रिया में सुप्रसिद्ध सिद्ध माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर माता के जयकारों से गुंजायमान रहा। मान्यता है कि कुर्रिया स्थित इस प्राचीन सिद्ध पीठ पर जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से मत्था टेकता है, माता उसकी हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। इसी आस्था के चलते कांट क्षेत्र सहित दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता रानी को चुनरी, नारियल और प्रसाद अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।1
- Post by Asha Rani1
- शाहजहांपुर / जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं से ओवरचार्जिंग का मामला सामने आया है। इंडेन की रोहित गैस एजेंसी के एक डिलीवरी बॉय पर निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूलने का आरोप लगा है। विरोध करने पर उपभोक्ता और डिलीवरी कर्मी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर में पहले से ही गैस सिलेंडर की कमी, लंबी कतारों और वितरण व्यवस्था में अव्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। ऐसे में ओवरचार्जिंग की घटना ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग संकट का फायदा उठाकर मनमानी वसूली कर रहे हैं। प्रशासन ने लिया संज्ञान मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी और डिलीवरी स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राहत का इंतजार गैस संकट से जूझ रही जनता अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रही है। लोगों का कहना है कि केवल निर्देश नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।1
- शाहजहांपुर एकादशी पर्व बडी संख्या में बरेली मोड स्थित खाटू श्याम मंदिर पर भक्तों खाटू श्याम के दर्शन कर पूजा अर्चना की2
- हरदोई। थाना शाहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 6,760 रुपये नगद बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से झपटमारी की घटनाओं में वांछित चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 फरवरी 2026 को वादी रंजन कुमार श्रीवास्तव, निवासी पटियानीम थाना पाली, ने थाना शाहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के कान का झाला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना शाहाबाद पर मुकदमा संख्या 69/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। जांच के दौरान सामने आया कि यही गिरोह पूर्व में 24 नवंबर 2025 को थाना पिहानी क्षेत्र में भी छीनैती की वारदात को अंजाम दे चुका है, जिसके तहत मुकदमा संख्या 476/25 दर्ज है। पुलिस की सक्रियता और लगातार दबिश के चलते मुख्य आरोपी रामप्रताप पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम पल्हौरा कुर्रिया कला थाना कांट, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 6,760 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस मामले में एक अन्य अभियुक्त राजबाबू को पहले ही 3 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया जा चुका है। इस पूरी कार्रवाई में थाना शाहाबाद पुलिस टीम के साथ स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक एखलाक हैदर खां, मो. अमजद, प्रदीप पांडेय सहित कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया।1
- भक्ति या अंधविश्वास? ये सवाल अब सिर्फ बहस का विषय नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे वीडियो इसे एक तरह का “लाइव तमाशा” बना चुके हैं। ताज़ा वीडियो में एक युवक पीले वस्त्र और सिर पर साफा बांधे हवन कुंड के पास बैठा है, और उसके हाव-भाव ऐसे हैं मानो कोई अलौकिक शक्ति अभी-अभी उसके भीतर प्रवेश कर गई हो। अब यह सच में “दैवीय आवेश” है या अच्छी-खासी एक्टिंग—यह तय करना दर्शकों पर छोड़ दिया गया है।1