logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

50 हजार का इनामी झपटमार शाहाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा, नकदी समेत गिरफ्तारी हरदोई। थाना शाहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 6,760 रुपये नगद बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से झपटमारी की घटनाओं में वांछित चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 फरवरी 2026 को वादी रंजन कुमार श्रीवास्तव, निवासी पटियानीम थाना पाली, ने थाना शाहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के कान का झाला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना शाहाबाद पर मुकदमा संख्या 69/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। जांच के दौरान सामने आया कि यही गिरोह पूर्व में 24 नवंबर 2025 को थाना पिहानी क्षेत्र में भी छीनैती की वारदात को अंजाम दे चुका है, जिसके तहत मुकदमा संख्या 476/25 दर्ज है। पुलिस की सक्रियता और लगातार दबिश के चलते मुख्य आरोपी रामप्रताप पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम पल्हौरा कुर्रिया कला थाना कांट, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 6,760 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस मामले में एक अन्य अभियुक्त राजबाबू को पहले ही 3 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया जा चुका है। इस पूरी कार्रवाई में थाना शाहाबाद पुलिस टीम के साथ स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक एखलाक हैदर खां, मो. अमजद, प्रदीप पांडेय सहित कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया।

2 hrs ago
user_Journalist,Abdheshkumar
Journalist,Abdheshkumar
Graphic designer Shahabad, Hardoi•
2 hrs ago

50 हजार का इनामी झपटमार शाहाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा, नकदी समेत गिरफ्तारी हरदोई। थाना शाहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 6,760 रुपये नगद बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से झपटमारी की घटनाओं में वांछित चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 फरवरी 2026 को वादी रंजन कुमार श्रीवास्तव, निवासी पटियानीम थाना पाली, ने थाना शाहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के कान का झाला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना शाहाबाद पर मुकदमा संख्या 69/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। जांच के दौरान सामने आया कि यही गिरोह पूर्व में 24 नवंबर 2025 को थाना पिहानी क्षेत्र में भी छीनैती की वारदात को अंजाम दे चुका है, जिसके तहत मुकदमा संख्या 476/25 दर्ज है। पुलिस की सक्रियता और लगातार दबिश के चलते मुख्य आरोपी रामप्रताप पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम पल्हौरा कुर्रिया कला थाना कांट, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 6,760 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस मामले में एक अन्य अभियुक्त राजबाबू को पहले ही 3 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया जा चुका है। इस पूरी कार्रवाई में थाना शाहाबाद पुलिस टीम के साथ स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक एखलाक हैदर खां, मो. अमजद, प्रदीप पांडेय सहित कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया।

More news from Hardoi and nearby areas
  • हरदोई। थाना शाहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 6,760 रुपये नगद बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से झपटमारी की घटनाओं में वांछित चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 फरवरी 2026 को वादी रंजन कुमार श्रीवास्तव, निवासी पटियानीम थाना पाली, ने थाना शाहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के कान का झाला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना शाहाबाद पर मुकदमा संख्या 69/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। जांच के दौरान सामने आया कि यही गिरोह पूर्व में 24 नवंबर 2025 को थाना पिहानी क्षेत्र में भी छीनैती की वारदात को अंजाम दे चुका है, जिसके तहत मुकदमा संख्या 476/25 दर्ज है। पुलिस की सक्रियता और लगातार दबिश के चलते मुख्य आरोपी रामप्रताप पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम पल्हौरा कुर्रिया कला थाना कांट, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 6,760 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस मामले में एक अन्य अभियुक्त राजबाबू को पहले ही 3 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया जा चुका है। इस पूरी कार्रवाई में थाना शाहाबाद पुलिस टीम के साथ स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक एखलाक हैदर खां, मो. अमजद, प्रदीप पांडेय सहित कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया।
    1
    हरदोई। थाना शाहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 6,760 रुपये नगद बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से झपटमारी की घटनाओं में वांछित चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 फरवरी 2026 को वादी रंजन कुमार श्रीवास्तव, निवासी पटियानीम थाना पाली, ने थाना शाहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के कान का झाला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना शाहाबाद पर मुकदमा संख्या 69/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
जांच के दौरान सामने आया कि यही गिरोह पूर्व में 24 नवंबर 2025 को थाना पिहानी क्षेत्र में भी छीनैती की वारदात को अंजाम दे चुका है, जिसके तहत मुकदमा संख्या 476/25 दर्ज है।
पुलिस की सक्रियता और लगातार दबिश के चलते मुख्य आरोपी रामप्रताप पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम पल्हौरा कुर्रिया कला थाना कांट, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 6,760 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस मामले में एक अन्य अभियुक्त राजबाबू को पहले ही 3 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया जा चुका है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना शाहाबाद पुलिस टीम के साथ स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक एखलाक हैदर खां, मो. अमजद, प्रदीप पांडेय सहित कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer Shahabad, Hardoi•
    2 hrs ago
  • तेज रफ्तार ईको कार-बाइक भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर सवायजपुर, हरदोई। सवायजपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सवायजपुर थाना क्षेत्र के बंथला गांव निवासी अंकुर पुत्र परमेश्वरी, गोविंद पुत्र सुरेश, दीपू पुत्र संतराम तथा होरीलाल पुत्र लवकुश एक ही बाइक पर सवार होकर सवायजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस मार्ग पर खितौली गांव के पास तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी युवक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने अंकुर, गोविंद और दीपू को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक निहार पुत्र मोहम्मद उमर निवासी खुदागंज जनपद शाहजहांपुर और घायल होरीलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    तेज रफ्तार ईको कार-बाइक भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर
सवायजपुर, हरदोई। सवायजपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार सवायजपुर थाना क्षेत्र के बंथला गांव निवासी अंकुर पुत्र परमेश्वरी, गोविंद पुत्र सुरेश, दीपू पुत्र संतराम तथा होरीलाल पुत्र लवकुश एक ही बाइक पर सवार होकर सवायजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस मार्ग पर खितौली गांव के पास तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी युवक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने अंकुर, गोविंद और दीपू को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक निहार पुत्र मोहम्मद उमर निवासी खुदागंज जनपद शाहजहांपुर और घायल होरीलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हरदोई- खुशी ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखो रुपए के जेवर किये पार, बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर, चोरी की घटना को पुलिस बता रही संदिग्ध,शाहाबाद कोतवाली के खेड़ा तिराहा के पास की घटना
    9
    हरदोई- खुशी ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखो रुपए के जेवर किये पार, बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर, चोरी की घटना को पुलिस बता रही संदिग्ध,शाहाबाद कोतवाली के खेड़ा तिराहा के पास की घटना
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    6 hrs ago
  • चुटकी में समाधान” वाले बाबा और बढ़ता अंधविश्वास: आस्था या ठगी का खेल?
    1
    चुटकी में समाधान” वाले बाबा और बढ़ता अंधविश्वास: आस्था या ठगी का खेल?
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ​शाहजहाँपुर। जनपद के थाना कांट क्षेत्र स्थित ग्राम कुर्रिया में सुप्रसिद्ध सिद्ध माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर माता के जयकारों से गुंजायमान रहा। ​मान्यता है कि कुर्रिया स्थित इस प्राचीन सिद्ध पीठ पर जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से मत्था टेकता है, माता उसकी हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। इसी आस्था के चलते कांट क्षेत्र सहित दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता रानी को चुनरी, नारियल और प्रसाद अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
    1
    ​शाहजहाँपुर। जनपद के थाना कांट क्षेत्र स्थित ग्राम कुर्रिया में सुप्रसिद्ध सिद्ध माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर माता के जयकारों से गुंजायमान रहा।
​मान्यता है कि कुर्रिया स्थित इस प्राचीन सिद्ध पीठ पर जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से मत्था टेकता है, माता उसकी हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। इसी आस्था के चलते कांट क्षेत्र सहित दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता रानी को चुनरी, नारियल और प्रसाद अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मानक के विपरीत इंटरलॉकिंग निर्माण की तैयारी, ग्रामीणों ने लगाया लीपापोती का आरोप शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के खंडहर गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गली में मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है, बल्कि पुराने पीले खड़ंजे के ऊपर ही इंटरलॉकिंग बिछाने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का कार्य न केवल गुणवत्ता के साथ समझौता है, बल्कि भविष्य में सड़क के जल्दी खराब होने की आशंका भी बढ़ाता है। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) महिला जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मालती कश्यप ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में इंटरलॉकिंग का कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने पीले रोड़े (खड़ंजे) के ऊपर ही इंटरलॉकिंग डाली जा रही है, जो पूरी तरह गलत है। जब इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी रेनू यादव से जानकारी ली गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। वहीं ग्राम प्रधान रामवीर सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि यदि कहीं पीला रोड़ा पड़ा है तो उसे हटवा दिया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कराकर मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग की है।
    1
    मानक के विपरीत इंटरलॉकिंग निर्माण की तैयारी, ग्रामीणों ने लगाया लीपापोती का आरोप
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के खंडहर गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गली में मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है, बल्कि पुराने पीले खड़ंजे के ऊपर ही इंटरलॉकिंग बिछाने की तैयारी की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का कार्य न केवल गुणवत्ता के साथ समझौता है, बल्कि भविष्य में सड़क के जल्दी खराब होने की आशंका भी बढ़ाता है। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) महिला जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मालती कश्यप ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में इंटरलॉकिंग का कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने पीले रोड़े (खड़ंजे) के ऊपर ही इंटरलॉकिंग डाली जा रही है, जो पूरी तरह गलत है।
जब इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी रेनू यादव से जानकारी ली गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। वहीं ग्राम प्रधान रामवीर सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि यदि कहीं पीला रोड़ा पड़ा है तो उसे हटवा दिया जाएगा।
फिलहाल ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कराकर मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग की है।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    Jalalabad, Shahjahanpur•
    7 hrs ago
  • 📍 संभल अपडेट | 🎉 किसान के बेटे ने किया कमाल, रेलवे पुलिस फोर्स में चयन 🚔 संभल/गुन्नौर क्षेत्र के गांव गोठना में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब किसान देवभगवान यादव के बड़े पुत्र गोविंद यादव का चयन रेलवे पुलिस फोर्स में हुआ। इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने फूल-मालाओं व मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया। 👨‍👩‍👧‍👦 परिवार की बात करें तो गोविंद तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई सोहित यादव का चयन पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ था और वह वर्तमान में ट्रेनिंग पर हैं, जबकि उनकी बहन पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। 📚 गोविंद ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई गांव में ही की, इंटर की पढ़ाई संत ज्ञानानंद इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) से तथा बीए गेंदा देवी महाविद्यालय, बरबरा (कासगंज) से किया। 💬 गोविंद यादव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य तय कर मेहनत और लगन से पढ़ाई की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। छात्र जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन कभी हार नहीं माननी चाहिए। 🙏 अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़े बुजुर्गों को दिया। 🌟 इस अवसर पर रामचंद्र यादव, कोमल सिंह नेताजी, तपेश यादव (पूर्व प्रधान), ओम प्रकाश उर्फ पप्पू यादव, कृष्ण मुरारी, वीरेश यादव, दिनेश यादव, रोहित यादव, सुभाष, हरी बाबू, चंद्र प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे। ✨ गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। #संभल #गुन्नौर #गर्व #युवा_शक्ति #सफलता #रेलवे_पुलिस #प्रेरणा
    1
    📍 संभल अपडेट | 
🎉 किसान के बेटे ने किया कमाल, रेलवे पुलिस फोर्स में चयन 🚔
संभल/गुन्नौर क्षेत्र के गांव गोठना में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब किसान देवभगवान यादव के बड़े पुत्र गोविंद यादव का चयन रेलवे पुलिस फोर्स में हुआ। इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने फूल-मालाओं व मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
👨‍👩‍👧‍👦 परिवार की बात करें तो गोविंद तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई सोहित यादव का चयन पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ था और वह वर्तमान में ट्रेनिंग पर हैं, जबकि उनकी बहन पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं।
📚 गोविंद ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई गांव में ही की, इंटर की पढ़ाई संत ज्ञानानंद इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) से तथा बीए गेंदा देवी महाविद्यालय, बरबरा (कासगंज) से किया।
💬 गोविंद यादव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य तय कर मेहनत और लगन से पढ़ाई की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। छात्र जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन कभी हार नहीं माननी चाहिए।
🙏 अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़े बुजुर्गों को दिया।
🌟 इस अवसर पर रामचंद्र यादव, कोमल सिंह नेताजी, तपेश यादव (पूर्व प्रधान), ओम प्रकाश उर्फ पप्पू यादव, कृष्ण मुरारी, वीरेश यादव, दिनेश यादव, रोहित यादव, सुभाष, हरी बाबू, चंद्र प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे।
✨ गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।
#संभल #गुन्नौर #गर्व #युवा_शक्ति #सफलता #रेलवे_पुलिस #प्रेरणा
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.