Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुर्मीचक एफपीओ में 'दिव्य ज्योति पशु चारा' व्यवसाय का शुभारंभ, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ
JMBNEWS
कुर्मीचक एफपीओ में 'दिव्य ज्योति पशु चारा' व्यवसाय का शुभारंभ, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ
More news from बिहार and nearby areas
- बीएसएफ इंस्पेक्टर के बंद घर से बीस हजार रुपए नगद और सोने चांदी के गहने की चोरी, सुबह घर की सफाई करने गई महिला ने गेट का ताला टूटा देखा बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत रानीसराय महमदपुर वार्ड नंबर 27 में बीएसएफ इंस्पेक्टर संजय सिंह के बंद घर से बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर से बीस हजार रुपए नगद और सोने चांदी के गहने की चोरी की गई है। वही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। रीता देवी ने बताया कि वह जब घर आई, तो देखा कि आगे का ताला टूटा हुआ है और जब हुआ साफ सफाई करने लगी तो देखा कि घर के अंदर कमरे के गेट का ताला टूटा हुआ है। वह कमरे के अंदर गई तो सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद वह जब घर से बाहर आई तो आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि कोई घर के अंदर आया था और उसने घर में कुछ देर रहने के बाद फिर लौट गया है। वह प्रतिदिन मंदिर में पूजा करने के बाद यहां आती है और देख रेख, साफ सफाई कर चली जाती हैं। घर के मालिक का कोई भी परिवार यहां नहीं रहता है। घर से बीस हजार रुपए नगद और सोने चांदी के गहने की चोरी हुई है लेकिन कितने रुपए के गहने की चोरी हुई है यह मकान मालिक के आने के बाद स्पष्ट होगा। वहीं थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।1
- बख्तियारपुर में श्रवण यादव ने पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी और नारेबाजी कर ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की भाजपा और राजद पर बड़ी जीत के बाद बख्तियारपुर में समर्थकों ने जश्न मनाया। सोमवार रात करीब 9 बजे बख्तियारपुर फोरलेन मोड़ पर जनसुराज के बख्तियारपुर प्रखंड युवा अध्यक्ष श्रवण यादव ने संतोष कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पटाखे फोड़कर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने प्रशांत किशोर के समर्थन में नारेबाजी करते हुए इसे जनसुराज की ऐतिहासिक जीत बताया। प्रखंड युवा अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया है। उल्लेखनीय है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने पहले राउंड से लेकर 31वें और अंतिम राउंड तक लगातार बढ़त बनाए रखी और भाजपा उम्मीदवार को 19,346 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की।1
- बाबा के नगरी माने के क्रम में मोहिउद्दीन नगर युवाओं ने दिया मानवता का परिचय। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर बाजार में राशन दुकानदार सब्जी दुकानदार एवं अन्य कई लोगों ने अपनी मानवता का परिचय देते हुए आज मोहिउद्दीन नगर पश्चिम बाजार चौक पर बाबा धाम जाने वाले सभी कमरियों के बीच ठंडे पानी का वितरण कर एक मिसाल पेश की है। इस सेवा को लेकर लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है । कहा जाता है कि दिल में अगर भाव हो तो महादेव ही रास्ते में मिल जाते हैं इसीलिए आज 51 फीट वाले कावड़ियों के बीच देखा गया, जिसका झलक आपके सामने है। हर हर महादेव के नारे के साथ गूंज उठा क्षेत्र।1
- मोकामा के दरियापुर चौक पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर चले; 8 घायल, 2 की हालत गंभीर, पांच दिन पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप1
- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से एक अधेड़ महिला लापता, परिजन परेशान। एक महिला बेटी के घर जाने की क्रम में हुई लापता, परिजन हुए परेशान। पति ने पत्नी की तलाश के लिए पुलिस से लगाई गुहार, पुलिस छानबीन में जुटी । जी हां यह ताजा समाचार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के दुबहा पंचायत के वार्ड संख्या-8 की बताई जा रही है जहां सुखलाल पासवान की पत्नी मीना देवी के अचानक लापता हो जाने की मामला प्रकाश में आया है। जो बीते 2 अगस्त की सुबह घर से अपनी बेटी के यहां पटोरी जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन पटोरी नहीं पहुंच पायी इसके बाद उक्त महिला कहां गई इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं चल पाया है। उक्त महिला को लेकर परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन करने के बाद उक्त महिला का सुराग नहीं मिल पाया है। लापता महिला की पहचान दुबहा पंचायत के वार्ड संख्या 8 के निवासी सुखलाल पासवान कि पत्नी मीना देवी के रूप में कि गई है। इस घटना को लेकर उक्त महिला की पति सुखलाल पासवान ने बताया कि मेरी पत्नी 2 अगस्त की सुबह पटोरी अपनी बेटी सालिया देवी के घर जाने की बात कहकर घर से निकल पड़ी थीं। लेकिन अपने बेटी के घर नहीं पहुंच पाई । बेटी से संपर्क करने के बाद पता चला कि मीना देवी वहां पहुंची ही नहीं हैं। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों के साथ-साथ रिश्ते नातेदारों के यहां तलाश करना शुरू कर दी लेकिन कोई सुराग अभी तक नहीं मिल सकी है। लगातार दो दिनों तक पत्नी का पता नहीं चलने से घर के सभी परिजन चिंतित है जिसे लेकर लापता महिला के पति सुखलाल पासवान ने 4 अगस्त को स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने पुलिस से मीना देवी को जल्द से जल्द खोजने की मांग की है। वहीं इस मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है ।1
- मोहनपुर थाना क्षेत्र से 21 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल मोहनपुर थाना क्षेत्र से 21 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के राजपुर जौनापुर पंचायत में छापेमारी करते हुए 21 लीटर देसी शराब के साथ एक कथित शराब कारोबारी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी युवक की पहचान राजपुर जौनापुर पंचायत निवासी भुनेश्वर पासवान के पुत्र मनजीत कुमार, के रूप में कि गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रदेश में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए मनजीत कुमार के घर से 21 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मोहनपुर थाना प्राथमिकी दर्ज किया गया है जो थाना कांड संख्या 132/26 के तहत आरोपित के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1