बीएसएफ इंस्पेक्टर के बंद घर से बीस हजार रुपए नगद और सोने चांदी के गहने की चोरी, सुबह घर की सफाई करने गई महिला ने गेट का ताला टूटा देखा बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत रानीसराय महमदपुर वार्ड नंबर 27 में बीएसएफ इंस्पेक्टर संजय सिंह के बंद घर से बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर से बीस हजार रुपए नगद और सोने चांदी के गहने की चोरी की गई है। वही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। रीता देवी ने बताया कि वह जब घर आई, तो देखा कि आगे का ताला टूटा हुआ है और जब हुआ साफ सफाई करने लगी तो देखा कि घर के अंदर कमरे के गेट का ताला टूटा हुआ है। वह कमरे के अंदर गई तो सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद वह जब घर से बाहर आई तो आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि कोई घर के अंदर आया था और उसने घर में कुछ देर रहने के बाद फिर लौट गया है। वह प्रतिदिन मंदिर में पूजा करने के बाद यहां आती है और देख रेख, साफ सफाई कर चली जाती हैं। घर के मालिक का कोई भी परिवार यहां नहीं रहता है। घर से बीस हजार रुपए नगद और सोने चांदी के गहने की चोरी हुई है लेकिन कितने रुपए के गहने की चोरी हुई है यह मकान मालिक के आने के बाद स्पष्ट होगा। वहीं थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

- कुर्मीचक एफपीओ में 'दिव्य ज्योति पशु चारा' व्यवसाय का शुभारंभ, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ1
- पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के मसत्थु गांव की समस्याओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। गांव के मूल निवासी अजीत शर्मा का कहना है कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और कई प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार आवेदन और ई-मेल भेजकर गांव की समस्याओं के समाधान की मांग की। उनके अनुसार, अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। 📌 आवेदन में उठाए गए प्रमुख मुद्दे: ✔️ अधूरा सड़क निर्माण कार्य ✔️ सरकारी गैर-मजरूआ भूमि पर कथित अतिक्रमण ✔️ शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव ✔️ गांव का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग अब सवाल यह है—क्या मसत्थु गांव के लोगों को उनका अधिकार और विकास मिलेगा? 💬 आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर लिखें और इस मुद्दे को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए पोस्ट शेयर करें।1
- बाढ़ थाना अंतर्गत महिला को फोन कर अभद्र टिप्प्णी, थाना में चार दिन पहले आवेदन, पुलिस की उदासीनता से..1
- समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदूदाबाद पंचायत अंतर्गत अंदौर गांव के गोपालिया घाट पर प्रिंस कुमार डूबने से हुई मौ के मामले में पिता ने दर्ज कराया 6 छात्रों समेत 3 अज्ञात पर हत् का प्राथमिकी, मृतक के पिता एवं परिजन नें पुलिस पर मदद नहीं करने का लगाया आरोप थानाध्यक्ष ने आरोप को बताया बेबुनियाद बोले विधि संवत पुलिस कर रही है कार्रवाई!1
- बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत कुमार की जीत पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह ने जताई खुशी, सरकार पर साधा निशाना, पप्पू यादव पर हमले की कड़ी निंदा1
- सालिमपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला चालक, 112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस जांच में जुटी। बख्तियारपुर/पटना: सालिमपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार (4 अगस्त) की शाम एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी एक पिकअप चालक को कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया गया। चालक से करीब 30 हजार रुपये किराया और मोबाइल फोन लेकर बदमाश फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, चालक संजीव सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से आम लेकर पटना मंडी पहुंचा था। आम खाली करने के बाद उसे बताया गया कि लगभग 20 किलोमीटर आगे से लखनऊ के लिए वापसी का भाड़ा मिल जाएगा। चालक के मुताबिक, एक व्यक्ति उसके साथ गाड़ी में बैठ गया। कुछ दूर चलने के बाद वह सामान रखने के लिए लेबर बुलाने की बात कहकर उतरा और वापस आकर उसे एक कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद चालक को कुछ भी याद नहीं रहा। इसी बीच शाम करीब 4 बजे सालिमपुर थाना की 112 पुलिस टीम को सूचना मिली कि बीडीपुर पेट्रोल पंप से पश्चिम सड़क किनारे UP11DT4349 नंबर की पिकअप लावारिस खड़ी है और चालक नशे की हालत में वाहन के अंदर पड़ा हुआ है। सूचना पर 112 टीम के सी. दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बख्तियारपुर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि चालक नशे की हालत में है। उसे आवश्यक दवाएं दी गईं और आराम करने की सलाह दी गई। सालिमपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय निवासी संतोष कुमार ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।1