Shuru
Apke Nagar Ki App…
*सीकर सांसद अमराराम ने संसद में उठाई आमजन की प्रमुख मांग* *राजस्थान में NH के दोनों तरफ 75 मीटर जगह एक्वायर करने का किया विरोध* *लाखों लोगों के रहने ओर रोजगार पर इससे आयेगा संकट* *सरकार से समाधान के लिए न्याय की लोगो को उम्मीद* *सीकर सांसद अमराराम ने संसद में उठाई आमजन की प्रमुख मांग* *राजस्थान में NH के दोनों तरफ 75 मीटर जगह एक्वायर करने का किया विरोध* *लाखों लोगों के रहने ओर रोजगार पर इससे आयेगा संकट* *सरकार से समाधान के लिए न्याय की लोगो को उम्मीद*
RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
*सीकर सांसद अमराराम ने संसद में उठाई आमजन की प्रमुख मांग* *राजस्थान में NH के दोनों तरफ 75 मीटर जगह एक्वायर करने का किया विरोध* *लाखों लोगों के रहने ओर रोजगार पर इससे आयेगा संकट* *सरकार से समाधान के लिए न्याय की लोगो को उम्मीद* *सीकर सांसद अमराराम ने संसद में उठाई आमजन की प्रमुख मांग* *राजस्थान में NH के दोनों तरफ 75 मीटर जगह एक्वायर करने का किया विरोध* *लाखों लोगों के रहने ओर रोजगार पर इससे आयेगा संकट* *सरकार से समाधान के लिए न्याय की लोगो को उम्मीद*
More news from Rajasthan and nearby areas
- *सीकर सांसद अमराराम ने संसद में उठाई आमजन की प्रमुख मांग* *राजस्थान में NH के दोनों तरफ 75 मीटर जगह एक्वायर करने का किया विरोध* *लाखों लोगों के रहने ओर रोजगार पर इससे आयेगा संकट* *सरकार से समाधान के लिए न्याय की लोगो को उम्मीद*1
- Post by @nilesh Verma-19971
- हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की यूनियन केटीएसएस (खेतड़ी तांबा श्रमिक संघ) द्वारा केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर चार श्रम संहिताओं के विरोध में काला दिवस मनाया गया। इस दौरान यूनियन कार्यालय में बैठक आयोजित कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया और श्रमिक हितों के समर्थन में नारेबाजी की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड सत्यनारायण गर्मा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन महासचिव बिडदूराम सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए श्रम कानून मजदूरों के हितों के विपरीत हैं और इससे श्रमिकों का शोषण बढ़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये कानून पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। सैनी ने कहा कि नए श्रम कानूनों के तहत ठेका कामगारों के स्थायीकरण और समान काम के लिए समान वेतन जैसी व्यवस्थाओं को कमजोर किया गया है, जो श्रमिक वर्ग के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने श्रमिक एकता बनाए रखने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश, तेजपाल, खुशीराम यादव सहित बड़ी संख्या में यूनियन से जुड़े कामरेड उपस्थित रहे।1
- झुंझुनूं। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर झुंझुनूं के छावणी क्षेत्र में बुधवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री छावणी नरेश बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्म महोत्सव धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव के तहत आयोजित विशाल लड्डू गोपालजी नगर भ्रमण यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। विशेष बात यह रही कि इस बार यात्रा में महिलाओं की अभूतपूर्व भागीदारी और उत्साह देखने को मिला, जिसने आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की। समिति के व्यवस्थापक शशिकांत महमिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा समिति पिछले 25 वर्षों से निरंतर मंदिर परिसर में हनुमान जन्म महोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष भी परंपरा को कायम रखते हुए अनेक धार्मिक अनुष्ठान, भक्ति कार्यक्रम और शोभायात्राओं का आयोजन किया गया, जिनमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नगर भ्रमण यात्रा बनी मुख्य आकर्षण हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित लड्डू गोपालजी की नगर भ्रमण यात्रा इस वर्ष महोत्सव का मुख्य आकर्षण रही। बुधवार सायं 5:15 बजे खेतान मोहल्ला स्थित श्री श्याम मंदिर से यात्रा विधिवत रूप से प्रारंभ हुई। यात्रा के आरंभ होते ही भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में पालकी में सुसज्जित लड्डू गोपालजी की झांकी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। नगर की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर अपने-अपने घरों से लड्डू गोपालजी को सुंदर टोकरियों, पालनों और आकर्षक साज-सज्जा के साथ विराजमान कर यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालु महिलाएं भजन गाते हुए और मंगल गीतों के साथ अपने आराध्य को नगर भ्रमण करवाती नजर आईं। कार्यक्रम संयोजक रिंकी पंसारी ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार महिलाओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वेच्छा से आयोजन की व्यवस्थाओं में भी सहयोग किया, जिससे यात्रा का स्वरूप और अधिक भव्य बन गया। सजीव झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन नगर भ्रमण यात्रा में धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। रथ पर सुसज्जित सजीव राम दरबार की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही, वहीं घोड़े पर बाल स्वरूप में वीर हनुमान की प्रस्तुति ने बच्चों और बड़ों सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु पूरे मार्ग में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए यात्रा के साथ चलते रहे। विभिन्न मार्गों से होकर निकली यात्रा नगर भ्रमण यात्रा श्री श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर रानी सती रोड, चुना चौक, छावणी बाजार, गांधी चौक, मोदी रोड, कमल हाइट्स के पास, बावलिया की बगीची मार्ग से होते हुए पुनः गांधी चौक पहुंची। इसके बाद यात्रा नेहरू मार्केट स्थित खादी भंडार के सामने से पुरानी तहसील मार्ग होते हुए छावणी बाजार स्थित मंदिर परिसर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। स्थानीय व्यापारियों और समाजसेवियों ने भी जगह-जगह जलपान और पेयजल की व्यवस्था की। मनोज ऑप्टिकल की ओर से यात्रा पर पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धालुओं के लिए पानी की विशेष व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। मंदिर परिसर में हुआ दिव्य मिलन कार्यक्रम नगर भ्रमण के पश्चात मंदिर परिसर में सभी महिलाओं ने अपने-अपने लड्डू गोपालजी को बालाजी महाराज के दर्शन करवाए। इस दौरान ‘गोपालजी मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भक्तों ने सामूहिक रूप से आरती और भजन प्रस्तुत किए। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्ति भाव से ओत-प्रोत हो गया। बाल स्वरूप हनुमान ने काटा मावे का केक महोत्सव के दौरान आयोजित विशेष कार्यक्रम में बाल स्वरूप श्री हनुमान द्वारा मावे से बने केक का प्रतीकात्मक रूप से काटा जाना श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस अनूठे आयोजन ने धार्मिक कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भी जोड़ दिया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे उत्साहपूर्वक देखा। लक्की ड्रॉ और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा वितरित कूपनों के आधार पर लक्की ड्रॉ निकाला गया। श्याम बुटीक की ओर से भाग्यशाली विजेताओं को लड्डू गोपालजी के श्रृंगार में उपयोग होने वाली सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की गई। विजेताओं ने पुरस्कार प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की और समिति का आभार जताया। अखंड रामायण पाठ का आयोजन हनुमान जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला भी आयोजित की गई। 1 अप्रैल को प्रातः 11 बजे पंडित मानकचंद जोशी के सानिध्य में पांच पंडितों द्वारा अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया गया, जो 2 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 12 बजे पूर्ण होगा। इसके उपरांत पंडित मुकेश महमिया के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति यज्ञ आयोजित किया जाएगा। इस यज्ञ के मुख्य यजमान नंदकिशोर जालान होंगे, जो पिछले 25 वर्षों से रामायण पाठ में यजमान के रूप में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। मंदिर की आकर्षक सजावट महोत्सव के दौरान बालाजी महाराज का रजत आभूषणों से विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगे पुष्पों और आकर्षक गुब्बारों से दुल्हन की तरह सजाया गया, जिससे श्रद्धालुओं को दिव्य और आध्यात्मिक अनुभूति हुई। शाम के समय रोशनी से जगमगाते मंदिर की छटा देखने योग्य रही। सामाजिक समरसता का संदेश आयोजन के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना दिया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। समिति ने किया आभार व्यक्त श्री छावणी नरेश बालाजी सेवा समिति ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों, दानदाताओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से मिल रहे जनसहयोग के कारण ही यह आयोजन निरंतर भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। समिति ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से आगामी धार्मिक कार्यक्रमों में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म और संस्कृति की इस परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित यह भव्य कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी सशक्त माध्यम साबित हुआ। पूरे छावणी क्षेत्र में दिनभर भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालु भगवान हनुमान और बालाजी महाराज की भक्ति में लीन दिखाई दिए।1
- मीठड़ी संस्कार स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक झलकियां3
- Churu के जयपुर रोड स्थित झुग्गी-झोंपड़ियों में All Yuva Muslim Seva Sansthan द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद परिवार की दो बेटियों की शादी करवाई गई। लड़कियों के माता-पिता के निधन के बाद परिवार की स्थिति बेहद दयनीय थी। ऐसे में संस्थान ने आगे आकर दोनों बेटियों की शादी की जिम्मेदारी उठाई। संस्थान के जिलाध्यक्ष Sanjay Khan Ghanghu ने बताया कि टीम ने मौके पर जाकर हालात देखे और फिर इस नेक कार्य का निर्णय लिया। इस दौरान समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की और इसे मानवता की मिसाल बताया।1
- 😂😂😂 comedy1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1