Shuru
Apke Nagar Ki App…
खैरथल जिला मुख्यालय संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन आज 353वें दिन भी जारी रहा। भारी बारिश के बावजूद संघर्ष समिति के लोग अपने जज्बे से डटे रहे। इस धरने ने बरसात, सर्दी और गर्मी, तीनों मौसम की मार झेली है। खैरथल और आसपास के लोग रोजाना नियमित रूप से इस धरना-प्रदर्शन में शामिल होते हैं। आज भी तेज बारिश में संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य शिवचरण गुप्ता, गिरीश डाटा, विक्रम सिंह चौधरी (विक्की), सर्वेश गुप्ता, दीपक चौधरी, महेन्द्र जाॅगिड, मातादीन बिसारिया, प्रमोद ठेकेदार, श्याम लाल शर्मा, जमालू, रामस्वरूप योगी, निरज तवरं, पूर्ण, हिमांशु भारद्वाज, प्रकाश दादानी, वेदप्रकाश कौशिक, ताराचंद, अशोक कुमार आदि सभी मौजूद रहे।
सुनील कान्त गोल्डी

More news from राजस्थान and nearby areas
- खैरथल जिला मुख्यालय संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन आज 353वें दिन भी जारी रहा। भारी बारिश के बावजूद संघर्ष समिति के लोग अपने जज्बे से डटे रहे। इस धरने ने बरसात, सर्दी और गर्मी, तीनों मौसम की मार झेली है। खैरथल और आसपास के लोग रोजाना नियमित रूप से इस धरना-प्रदर्शन में शामिल होते हैं। आज भी तेज बारिश में संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य शिवचरण गुप्ता, गिरीश डाटा, विक्रम सिंह चौधरी (विक्की), सर्वेश गुप्ता, दीपक चौधरी, महेन्द्र जाॅगिड, मातादीन बिसारिया, प्रमोद ठेकेदार, श्याम लाल शर्मा, जमालू, रामस्वरूप योगी, निरज तवरं, पूर्ण, हिमांशु भारद्वाज, प्रकाश दादानी, वेदप्रकाश कौशिक, ताराचंद, अशोक कुमार आदि सभी मौजूद रहे।1
- राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर उपखंड के गांवों की हालत स्वच्छ भारत मिशन और विकास के दावों की पोल खोल रही है। यहां के गांवों में सफाई का नामोनिशान तक नहीं है। ग्राम पंचायत गादली व गादुवास, करणीकोट, हटूंडी, शामदा, झझारपुर, पीपली, पदमाडा, जसाई, सराय कला, रामबास, गोपीपुरा, ततारपुर, पेहल, बधीन और अन्य ग्रामीण पंचायतों की हालत बद से बदतर है। बारिश के दिनों में महामारी फैलने का खतरा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। उन्हें रोजाना कीचड़ से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही गलियां तालाब जैसी बन जाती हैं। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा रहने से बुजुर्ग चोटिल हो चुके हैं। स्कूल के बच्चों और महिलाओं के दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है।1
- तिजारा के जैन मैरिज होम में महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिल्डर टोनी प्रजापत ने समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।1
- नौगांवा थाना पुलिस ने साइबर अपराधों पर रोक लगाने और ग्रामीणों में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मुबारिकपुर, खोहड़ा करमाली, पाटा और रघुनाथगढ़ गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों और इसके लगातार बढ़ते जोखिमों के बारे में जानकारी दी।1
- किशनगढ़बास के मोठुका गांव की पहाड़ियों में घायल अवस्था में मिले राष्ट्रीय पक्षी मोर को संयुक्त प्रयासों से सुरक्षित रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई गई है। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू यादव, वन रक्षक राजकुमार और कन्हैया लाल ने मिलकर इस रेस्क्यू अभियान को सफल बनाया। मोर के घायल होने की सूचना मिलते ही तीनों तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेहद सावधानीपूर्वक मोर को पहाड़ियों से सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए पशु चिकित्सक के पास पहुंचाया।1
- बिहार बंद के दौरान सीवान में भारी बवाल देखने को मिला है, जहाँ पथराव, लाठीचार्ज और फायरिंग की घटनाओं के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस हिंसक घटनाक्रम के दौरान AK-47 हथियार के इस्तेमाल किए जाने के आरोपों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।1