Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुल्तानपुर - थाना कादीपुर के ग्राम कुम्हीडड़िया में प्रिंसिपल और पति की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार सुल्तानपुर - थाना कादीपुर के ग्राम कुम्हीडड़िया में प्रिंसिपल और पति की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार।
देव कुमार पाण्डेय
सुल्तानपुर - थाना कादीपुर के ग्राम कुम्हीडड़िया में प्रिंसिपल और पति की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार सुल्तानपुर - थाना कादीपुर के ग्राम कुम्हीडड़िया में प्रिंसिपल और पति की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुल्तानपुर - थाना कादीपुर के ग्राम कुम्हीडड़िया में प्रिंसिपल और पति की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार सुल्तानपुर - थाना कादीपुर के ग्राम कुम्हीडड़िया में प्रिंसिपल और पति की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार।1
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर संकल्प सेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर पीएम मोदी के जन्मदिन पर संकल्प सेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर हैरिंग्टनगंज सीएचसी में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया स्वैच्छिक रक्तदान, करीब दो दर्जन लोगों ने दी आहुति हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘संकल्प सेवा अभियान’ के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं और गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। शिविर का आयोजन सीएचसी हैरिंग्टनगंज एवं राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर में रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। आयोजन के दौरान ‘रक्तदान-जीवनदान’, ‘रक्तदान-महादान’ और ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक आकाश गुप्ता तथा सीएचसी अधीक्षक डॉ. डी.एन. द्विवेदी की प्रमुख भूमिका रही। विश्व ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष रवि नंदन त्रिपाठी ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। शिविर में आदर्श कसौधन, पवन कुमार, आदित्य सिंह, राम सूरत, विपिन कुमार दुबे, सचिन कुमार, हिमांशु और शिव प्रसाद पाल सहित करीब दो दर्जन लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। डॉ. डी.एन. द्विवेदी और आकाश गुप्ता ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने की अपील की।1
- आंधी बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन। किसानों के हक में गरजी भाकियू (बीकेय अयोध्या, रिपोर्टर दुर्गा सिंह, 3 अक्टूबर 2026 भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू), अयोध्या मंडल की मंडल कार्यकारिणी की मासिक बैठक आज मण्डल अध्यक्ष निसार मेहदी एडवोकेट की अध्यक्षता तथा मण्डल उपाध्यक्ष डॉ. आर.एस. सरोज के संचालन में मंडलायुक्त कार्यालय प्रांगण, अयोध्या में संपन्न हुई। बैठक में विगत दिनों आई आंधी, तेज बारिश एवं खराब मौसम से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग उठाई। साथ ही संगठन के विस्तार एवं मंडल कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष निसार मेहदी एडवोकेट ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, उनका सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अगली मासिक बैठक 27 अक्टूबर 2026 को मंडलायुक्त कार्यालय प्रांगण, अयोध्या में आयोजित की जाएगी। बैठक के साथ ही मंडल स्तरीय किसान पंचायत भी आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस किसान पंचायत में बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी एवं सुल्तानपुर जनपदों के किसानों के ज्वलंत मुद्दों को मंडलायुक्त महोदय के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव श्री राम वर्मा, प्रदेश महासचिव अभय राज ब्रह्मचारी, मंडल सचिव मोहम्मद इस्माइल, मंडल उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. आर.एस. सरोज, जिला अध्यक्ष अयोध्या राम गणेश मौर्य, श्रवण कुमार सैनी, फरीद अहमद, प्रदेश सचिव ,शमीम खान महिला जिला अध्यक्ष अमेठी, मोहनलाल मौर्य संगठन मंत्री अंबेडकर नगर (जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि), अंकित वर्मा अंबेडकर नगर, अवधेश कुमार द्विवेदी अमेठी, प्रदीप पाठक जनपद अमेठी, रविंद्र मौर्य जिला प्रचार मंत्री अयोध्या, कृष्ण कुमार चौरसिया, अमर बहादुर, जिला संगठन मंत्री, सुनीता देवी ब्लॉक अध्यक्ष, देवकीनंदन बाराबंकी, सोनू रावत, अरविंद रावत, लवकुश रावत, मोहम्मद इस्माइल सिरौली गौसपुर सहित मंडल के विभिन्न जनपदों से आए जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अयोध्या, 1 अक्टूबर 2026। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू), अयोध्या मंडल की मंडल कार्यकारिणी की मासिक बैठक आज मण्डल अध्यक्ष निसार मेहदी एडवोकेट की अध्यक्षता तथा मण्डल उपाध्यक्ष डॉ. आर.एस. सरोज के संचालन में मंडलायुक्त कार्यालय प्रांगण, अयोध्या में संपन्न हुई। बैठक में विगत दिनों आई आंधी, तेज बारिश एवं खराब मौसम से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग उठाई। साथ ही संगठन के विस्तार एवं मंडल कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष निसार मेहदी एडवोकेट ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, उनका सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अगली मासिक बैठक 27 अक्टूबर 2026 को मंडलायुक्त कार्यालय प्रांगण, अयोध्या में आयोजित की जाएगी। बैठक के साथ ही मंडल स्तरीय किसान पंचायत भी आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस किसान पंचायत में बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी एवं सुल्तानपुर जनपदों के किसानों के ज्वलंत मुद्दों को मंडलायुक्त महोदय के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव श्री राम वर्मा, प्रदेश महासचिव अभय राज ब्रह्मचारी, मंडल सचिव मोहम्मद इस्माइल, मंडल उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. आर.एस. सरोज, जिला अध्यक्ष अयोध्या राम गणेश मौर्य, श्रवण कुमार सैनी, फरीद अहमद, प्रदेश सचिव ,शमीम खान महिला जिला अध्यक्ष अमेठी, मोहनलाल मौर्य संगठन मंत्री अंबेडकर नगर (जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि), अंकित वर्मा अंबेडकर नगर, अवधेश कुमार द्विवेदी अमेठी, प्रदीप पाठक जनपद अमेठी, रविंद्र मौर्य जिला प्रचार मंत्री अयोध्या, कृष्ण कुमार चौरसिया, अमर बहादुर, जिला संगठन मंत्री, सुनीता देवी ब्लॉक अध्यक्ष, देवकीनंदन बाराबंकी, सोनू रावत, अरविंद रावत, लवकुश रावत, मोहम्मद इस्माइल सिरौली गौसपुर सहित मंडल के विभिन्न जनपदों से आए जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मां कामाख्या धाम चुनरी यात्रा में आप सभी सादर आमंत्रित हैं रुदौली विधायक माननीय श्री रामचंद्र यादव जी के द्वारा मां कामाख्या धाम चुनरी यात्रा आने वाली 12 अक्टूबर दिन सोमवार को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे 🙏🙏1
- शव दफनाने को लेकर विवाद में बड़ा अपडेट, परिजन शव निकालकर दूसरी जगह करेंगे दफन बिपिन पांडेय। संवाददाता इन 24लाइव न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या शव दफनाने को लेकर विवाद में बड़ा अपडेट, परिजन शव निकालकर दूसरी जगह करेंगे दफन जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है।2
- जिला अस्पताल में मरीज को घसीटकर ले जाने का वीडियो वायरल जिला अस्पताल में मरीज को घसीटकर ले जाने का वीडियो वायरल अयोध्या। जिला चिकित्सालय के लावारिस वार्ड में भर्ती मरीज को जमीन पर घसीटकर ले जाने का कथित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो सामने आने के बाद समाजसेवियों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।वायरल वीडियो में एक व्यक्ति लावारिस वार्ड में भर्ती मरीज को जमीन पर घसीटकर ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्वयंसेवी संस्था अज्ञात सेवा समिति के रवि मौर्या और मोनू खान तथा समाजसेवी रितेश दास ने पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय से मुलाकात की। उन्होंने मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही। समाजसेवी रितेश दास ने भी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।समाजसेवियों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों, विशेषकर लावारिस मरीजों की देखभाल में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर घटना की पूरी जानकारी सामने लाने की मांग की है।हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। यह वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहा मरीज तथा व्यक्ति कौन हैं, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।1
- अयोध्या। एक तरफ आप लोग ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं बैलेट पेपर से चुनाव की मांग कर रहे हैं अयोध्या। एक तरफ आप लोग ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं बैलेट पेपर से चुनाव की मांग कर रहे हैं और साथ ही वोट चोरी होने की बात कह रहे हैं; तो जब वोट चोरी हो ही चुका है तब भी तो वही लोग बैलेट से जीत जाएंगे तो फिर क्या फर्क पड़ेगा तो इस तार्किक सवाल का गंभीर जवाब देने के बजाय यह तंज कसा गया कि चुनाव लड़ना चाहते होतो टिकट दे देंगे।सांसद अवधेश प्रसाद जी से यह सवाल मैंने खुद पूछा था इस तार्किक सवाल पर आपकी क्या राय है अंतरिक्ष तिवारी1
- हैरिंग्टनगंज सीएचसी के NHM कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान को सौंपा सामूहिक ज्ञापन हैरिंग्टनगंज सीएचसी के NHM कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान को सौंपा सामूहिक ज्ञापन अधिकारियों से लंबित समस्याओं पर नियमानुसार कार्रवाई और शीघ्र समाधान की मांग हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों के समाधान को लेकर अधीक्षक को सामूहिक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं, लेकिन कई समस्याओं के कारण उन्हें कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। NHM कर्मचारियों की ओर से दिए गए ज्ञापन में संबंधित समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है। कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर अपनी मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। ज्ञापन में विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं, जिनमें आरसीएच ओपीडी, बीएएम, बीपीएम, एफडब्ल्यूसी, नर्सिंग ऑफिसर, एसआईएम, नर्सिंग ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स एमएचसीपी, फिजियोथेरेपिस्ट, एमओ आरबीएसके और आरबीएसके से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों ने अधीक्षक से समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित उच्चाधिकारियों को जानकारी भेजने और नियमानुसार समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन पर 5 अक्टूबर 2026 की तारीख अंकित है। कर्मचारियों का कहना है कि समस्याओं का समयबद्ध समाधान होने से उन्हें कार्य करने में सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।1