Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ek Mahila Ne ki 21 sadiyan FIR paise aur jevar Lekar Apne pahle Pati ke pass pahunch Jaate Revadi Haryana
Rajbala
Ek Mahila Ne ki 21 sadiyan FIR paise aur jevar Lekar Apne pahle Pati ke pass pahunch Jaate Revadi Haryana
More news from Haryana and nearby areas
- रेवाड़ी में गुरुवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। जिले के कोहरड़ गांव में बरसात के चलते एक मकान गिर गया। इस घटना में चाची- भतीजा घायल हो गए। मलबे के नीचे दबने से मकान में रखा पूरा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान ढहने से पड़ोसी की दुकान में भी दरार आ गई। *रेवाड़ी के गांव कोहरड़ में गिरा मकान। 28 वर्षीय ज्योति ने बताया कि वह अपने भतीजे रितिक के साथ कमरे में थी। अचानक मकान गिरने से मलबा हमारे ऊपर गिर गया। जब उसकी आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। उसे नहीं पता कि इसके बाद क्या हुआ। भगवान का शुक्र है भतीजे को मामूली चोटें आईं और परिवार के अन्य लोग घर के अंदर नहीं थे। वरना जिस प्रकार से मलबा गिरा, पता नहीं क्या हो जाता।1
- Ek Mahila Ne ki 21 sadiyan FIR paise aur jevar Lekar Apne pahle Pati ke pass pahunch Jaate Revadi Haryana1
- मिशन माटी दीप महोत्सव में दक्ष प्रजापति भवन के लिए 22 लाख की ग्रांट घोषित। फर्रुखनगर (जयप्रकाश शर्मा)। हरियाणा दिवस के अवसर पर गांव खुरमपुर में 10वां मिशन माटी दीप महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समस्त प्रजापति समाज खुरमपुर एवं प्रजापति कुम्भकार संघ फर्रुखनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 2121 मिट्टी के दीप प्रज्ज्वलित कर पर्यावरण संरक्षण और पारंपरिक माटी कला को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन अनूप कुमार प्रजापति रहे। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद चेयरपर्सन दीपावली चौधरी और जिला परिषद सदस्य एडवोकेट यशपाल फरीदपुर ने महाराजा दक्ष प्रजापति भवन के निर्माण के लिए 11-11 लाख रुपये, कुल 22 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। वहीं सरपंच अंजू बाला ने भवन निर्माण के लिए पंचायत स्तर पर भूमि आवंटन का प्रस्ताव पास कराने का आश्वासन दिया। महोत्सव में 26 से अधिक गांवों के प्रतिनिधियों ने मिट्टी की उपलब्धता, आधुनिक इलेक्ट्रिक चाक, कार्यशेड और टेराकोटा लाइसेंस सहित विभिन्न मांगें उठाईं। इस अवसर पर आयोजक रामचंद्र प्रजापति, हरि सिंह प्रजापति, भीम सिंह ठेकेदार, गंगाराम प्रजापति, धन्नाराम प्रजापति, ओमप्रकाश बेरीवाल, रविंद्र कुमार बेरीवाल, जयभगवान उर्फ बबलू प्रधान, सत्ते प्रधान, देवकरण, रामनिवास बारावाल, रोहताश भिवाल, नवीन डाबोदिया, संजय गेदर, डॉ. अमन कुमार प्रजापति, सरपंच शिवताज, विनोद कुमार डीघलिया, अमित कुमार, संजय डाबोदिया, सुरेश प्रजापति, मीर सिंह बारावाल, राजेश कुमार माजरी, नीरज वर्मा, रामनिवास पूर्व जिला खेल अधिकारी, राजबीर फौजी, पूर्व सरपंच विनोद लोहोट, नरेश कुमार और संजीव उर्फ पप्पू चेयरमैन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।3
- पुनहाना जूरहेडा रोड़ बाबा देवखान स्कूल के पास सिवर लाईन में से एक सप्ताह से पानी निकल रहा है धर्म वीर सिंह ने बताया कि पुनहाना जूरहेडा रोड़ बाबा देवखान स्कूल के पास सिवर लाईन में से एक सप्ताह से पानी निकल रहा है और स्कूल के बच्चों का एक्सीडेंट होने का खतरा बना हुआ है इस पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है मेरा चैयरमेन से कहना है कि इसको जल्द से जल्द ठीक करायें1
- पंचायतीराज चुनाव-2026: के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए 3 और 5 नवंबर को मतदान अवश्य करें जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता की मतदाताओं से अपील—बिना भय, दबाव एवं प्रलोभन के करें मताधिकार का प्रयोग कोटपूतली-बहरोड़, 2 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत जिले की पंचायत समिति बहरोड़, नीमराणा, विराटनगर एवं मैड-कुंडला क्षेत्र में 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा 5 नवंबर को ग्राम पंचायत के पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। दोनों दिवस मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित है। जिले की पंचायत समिति बहरोड़, नीमराणा, विराटनगर एवं मैड-कुंडला क्षेत्र में 6 नवंबर को ग्राम पंचायत के उपसरपंच के लिए मतदान एवं मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने निर्वाचन क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ ही गांवों के विकास और स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवा मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से इस अवसर को अपनी जिम्मेदारी के रूप में लेने का आह्वान किया। उन्होंने मतदाताओं से अपने परिवारजनों, पड़ोसियों एवं परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील करते हुए कहा कि व्यापक जनभागीदारी से ही लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। मतदाता निर्धारित समय पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करें तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की।1
- नूंह में सीआईए और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, तस्कर के पैर में लगी गोली थाना सदर नूंह क्षेत्र के गांव घासेड़ा में हुई वारदात, आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल तीन गोवंश और अवैध हथियार बरामद, आरोपी नल्हड़ अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी नूंह में सीआईए और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, तस्कर के पैर में लगी गोली थाना सदर नूंह क्षेत्र के गांव घासेड़ा में हुई वारदात, आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल तीन गोवंश और अवैध हथियार बरामद, आरोपी नल्हड़ अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी संवाददाता। मुबारिक खान नूंह। थाना सदर नूंह इलाके में सीआईए स्टाफ नूंह की टीम और एक गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी तस्कर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नल्हड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ नूंह इंचार्ज निरीक्षक विनोद कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान गांव घासेड़ा में इंडियन पेट्रोल पंप पीर मजार के पास एक संदिग्ध आरोपी को रोकने का इशारा किया गया। आरोपी ने पुलिस पार्टी को देखकर मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र जफरुद्दीन निवासी गांव सुडाका, उम्र करीब 37/38 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत काबू कर इलाज के लिए शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 गाय, एक देसी कट्टा और एक जिंदा रौंद बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गौ तस्करी जैसे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।1
- रामहेत यादव के खिलाफ राधेश्याम समर्थकों ने खोला मोर्चा!1
- *महेंद्रगढ़ सीयूएच में शोधार्थी के समर्थन में किया प्रदर्शन: पीएचडी शोधार्थी ने प्रोफेसर पर लगाए डिग्री नहीं करने देने के आरोपl *विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते विद्यार्थी।* महेंद्रगढ़ जिले के गांव जाट पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएच) में हिंदी विभाग के पीएचडी शोधार्थी मनोज ने अपने गाइड पर पीएचडी पूरी नहीं करने देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शोधार्थी के समर्थन में सोमवार को विद्यार्थियों ने1