Shuru
Apke Nagar Ki App…
वीडियो यूपी का है जहां प्रतापगढ़ जिले में डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया और पूरा डीजल सड़क पर फैल गया: जैसे ही लोगों को मालूम चला लोग बाल्टी भर-भरकर डीजल लूट ले गए…
Ahmed Siraj Farooqi
वीडियो यूपी का है जहां प्रतापगढ़ जिले में डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया और पूरा डीजल सड़क पर फैल गया: जैसे ही लोगों को मालूम चला लोग बाल्टी भर-भरकर डीजल लूट ले गए…
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Journalist Harish Yadav1
- वीडियो यूपी का है जहां प्रतापगढ़ जिले में डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया और पूरा डीजल सड़क पर फैल गया: जैसे ही लोगों को मालूम चला लोग बाल्टी भर-भरकर डीजल लूट ले गए…1
- कोटा, 21 अप्रेल। कोटा-बूंदी क्षेत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को सीएडी सभागार में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), राजफैड, तिलमसंघ, एनसीसीएफ और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बिरला ने मंडियों एवं सभी खरीद केन्द्रों में गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एफसीआई सहित सभी खरीद एजेंसियां यह सुनिश्चित करें कि एमएसपी पर बेचने के लिए गेहूं लेकर मंडी एवं खरीद केन्द्र पर आए किसान को खाली हाथ नहीं लौटना पड़े। समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने में किसानों को कोई समस्या नहीं आए, अधिकारी इसका ध्यान रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि जब तक जिले का तय लक्ष्य पूरा न हो, कोई भी खरीद केंद्र बंद न किया जाए। बिरला ने कहा कि आगामी दिनों में गेहूं की खरीद दुगुनी होने की संभावना को देखते हुए गेहूं के उठाव एवं गोदामों में अनलोडिंग की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि एफसीआई के गोदामों के बाहर गाड़ियां दो दिन से अधिक खड़ी नहीं रहे, इसके लिए एफसीआई गोदामों में लेबर बढ़ाई जाए। उन्होंने राजफैड एवं तिलमसंघ को निर्देश दिए कि एक रेक की क्षमता के गेहूं की खरीद पूरी होने पर एफसीआई अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर क्रय केन्द्रों से गेहूं रेलवे यार्ड तक पहुंचाया जाए ताकि वहां से रेक की व्यवस्था की जा सके। लॉजिस्टिक और भंडारण व्यवस्था पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि बारदाने के अभाव में किसानों के गेहूं की तुलाई नहीं हो, ऐसा नहीं होना चाहिए। कोटा-बूंदी में बारदाने की कोई कमी नहीं हो, अधिकारी यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग शीघ्र अपने स्तर पर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर बारदाना खरीद के लिए वर्क ऑर्डर जारी करे। उन्होंने इस संबंध में शासन सचिव सहकारिता डॉ. समित शर्मा एवं खाद्य सचिव श्री अम्बरीश कुमार से फोन पर बात कर उन्हें निर्देश दिए कि बारदाना की समस्या का समाधान कर गेहूं की खरीद बढ़ाएं। उन्होंने एफसीआई अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि राजफैड सहित अन्य एजेंसियों को यदि खराब बारदाना उपलब्ध कराया गया है तो उसे वापस लिया जाए। बिरला ने एमडी राजफैड सौरभ स्वामी से बात कर जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं होने तक राजफैड के किसी भी खरीद केन्द्र को बंद नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी खरीद का लक्ष्य पूरा हो जाए तो भी राजफैड उसे तब तक खुला रखें जब तक पूरे जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो। उन्होंने मंडियों में जिंसों की आवक, किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाएं, तुलाई और खरीद प्रक्रिया को सरल व सुचारू बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने खरीद केन्द्रों पर तुलाई कांटों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। साथ ही, मंडियों में तिरपाल, छाया-पानी इत्यादि का इंतजाम करने के निर्देश मंडी सचिवों को दिए। बैठक में एफसीआई के जीएम विजय चौधरी ने बताया कि कोटा संभाग में गेहूं खरीद का जो लक्ष्य रखा गया है उसके अनुसार खरीद की पूरी तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों से गेहूं के उठाव के लिए रेक की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, रोड़ ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भी गेहूं भेजा जा रहा है। बैठक में संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, जिला कलक्टर पीयूष समारिया, देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर, प्रदेश महामंत्री एस सी मोर्चा राजेश रायपुरिया, योगेंद्र नंदवाना अल्कू, जयवीर सिंह, मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, लाखन मीणा, नरेन्द्र मीणा, जसबीर सिंह, उप प्रधान ओम नागर अड़ूसा, जिला महामंत्री किसान मोर्चा मुरली मनोहर नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष छितर लाल राणा, भैरुलाल नागर, हेमराज नागर, लोकेश बागड़ा सहित एफसीआई, राजफैड, तिलम संघ, सहकारिता, रसद विभाग आदि के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- Post by Mahendar.merotha1
- कोटा : आर. के. पुरम थाना क्षेत्र के नया गांव वार्ड नंबर 07 में बिजली लाइन में हाईवोल्टेज आने से घरों के उपकरण जले लोगो ने की मुआवजे की मांग ! कोटा शहर के आर के पुरम थाना इलाके के नया गांव में बिजली लाइन में हाई वोल्टेज करंट आने से लोगों के घरों के बिजली उपकरण वह मीटर जल गए मंगलवार पीड़ित विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अचानक हाई वोल्टेज आने से उनके घर ओर पड़ोस के मीटर पर आग लग गई और घर में रखें बिजली के उपकरण फ्रिज टीवी सहित अन्य उपकरण जल गए घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में आ गया और घर से बाहर निकल आया पीड़ित विक्रम सिंह ने बिजली कंपनी से मुआवजे की मांग की है आपको बता दे की कोटा शहर में आए दिन हाई वोल्टेज जाने से कई कॉलोनी में इस तरह की घटनाएं हो चुकी है4
- बिग ब्रेकिंग कोटा हेडलाइन: कोटा में एक ही दिन में आग की 4 घटनाएं, समय रहते बुझी आग, बड़ा हादसा टला कोटा। शहर और आसपास के इलाकों में मंगलवार को आग लगने की चार अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। ये घटनाएं शंभुपुरा इलाके, खेड़ा रामपुर गांव, नांता स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड और कुन्हाड़ी क्षेत्र में हुईं। सभी स्थानों पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। चारों घटनाओं में संपत्ति को नुकसान हुआ है, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि शंभुपुरा इलाके में एक हाईड्रा मशीन में अचानक आग लग गई। आग मशीन के इंजन हिस्से से शुरू हुई और देखते ही देखते तेज हो गई। सूचना मिलते ही नगर निगम की दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए आर्मी की दमकल को भी बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन मशीन को काफी नुकसान हुआ। इसी तरह अन्य स्थानों—खेड़ा रामपुर, नांता ट्रेंचिंग ग्राउंड और कुन्हाड़ी—में भी आग की घटनाएं हुईं, जहां दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। दमकल विभाग ने आमजन से अपील की है कि गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतें, ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखें और किसी भी प्रकार की आग लगने की स्थिति में तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते नुकसान को रोका जा सके।1
- एसीबी ने दौलतपुरा के पटवारी के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज, जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन चढ़ाने के लिए मांगे थे 10 हजार रुपए।।1
- इन दिनों भारत के कई राज्य हीटवेव की चपेट में, जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है: किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुतले या झंडे फूंकते समय सावधानी बरतें, वीडियो मुरादाबाद का है जहां समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बीजेपी की महिला कार्यकर्ता के दुपट्टे में आग लग गई...1